swami prasad maurya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वामी प्रसाद ने सपा और विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाने वाले कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मौर्य ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा है कि 12 फरवरी को उनसे हुई बातचीत और 13 फरवरी को प्रेषित पत्र पर कोई पहल न होने के फलस्वरूप वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। एक अन्य पत्र में उन्होने विधान परिषद के सभापति को लिखा कि वह सपा के प्रत्याशी के रुप में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए थे और जब उन्होने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है तो नैतिकता के आधार पर विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं।

गौरतलब है कि मौर्य ने पिछले दिनो सपा के कुछ नेताओ से उनके प्रति रवैये से नाराजगी व्यक्त की थी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा था कि उनके बयान पार्टी के हित में होते है मगर पार्टी उनके निजी बयान कह कर उनसे किनारा कर लेती है जो सही नहीं है। इस पर यादव की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भी सपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पिछले दिनो उन्होने अपने निजी राजनीतिक दल बनाने की घोषणा कर दी थी जिस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि कोई किसी के मन की बात को नहीं जान सकता और  किसी के मन में क्या है कौन सी मशीन बताएगी लाभ लेके तो सब चले जाते हैं।

यादव के तंज पर पलटवार करते हुए मौर्य ने एक बयान जारी कर कहा था कि सपा की सरकार न तो केंद्र में है और न ही उत्तर प्रदेश में है। इसलिये लाभ देने का आरोप सरासर निराधार है। वास्तव में सपा के पास उन्हे कुछ देने की हैसियत नहीं है और उन्होने जो भी दिया है, वह उसे सम्मान के साथ वापस कर देंगे। उनके लिये पद नहीं बल्कि विचार मायने रखते है। यादव की कही हुई बात के लिए वह उन्हे मुबारकबाद देते हैं।

अखिलेश का स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज, कहा- लाभ लेकर निकलना कुछ लोगों की फितरत होती है
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) में महासचिव पद से त्यागपत्र देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के नये दल के गठन की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि लाभ लेना कुछ लोगों की फितरत होती है।

यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी के गठन के सवाल पर कहा, '' कोई किसी के मन की बात को नहीं जान सकता और किसी के मन में क्या है कौन सी मशीन बताएगी। लाभ लेके तो सब चले जाते हैं।"

गौरतलब है कि पार्टी में उनके विचारों की उपेक्षा का आरोप लगाने वाले मौर्य द्वारा कथित रुप से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नाम से एक निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यादव के तंज पर पलटवार करते हुये मौर्य ने एक बयान जारी कर कहा कि सपा की सरकार न तो केंद्र में है और न ही उत्तर प्रदेश में है। इसलिये लाभ देने का आरोप सरासर निराधार है। वास्तव में सपा के पास उन्हे कुछ देने की हैसियत नहीं है और उन्होने जो भी दिया है, वह उसे सम्मान के साथ वापस कर देंगे। उनके लिये पद नहीं बल्कि विचार मायने रखते है। यादव की कही हुयी बात के लिये वह उन्हे मुबारकबाद देते हैं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से स्वामी प्रसाद का इस्तीफा केवल ड्रामा: राजभर
बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा को ड्रामा करार दिया है, साथ ही कहा है कि अगर ये विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दें तब मानूंगा की ये और अखिलेश मिले हुए नहीं हैं।

जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि मौर्य का इस्तीफा एक ड्रामा मात्र है। अखिलेश यादव के इशारे पर स्वामी प्रसाद मौर्य लंबे समय से सनातन धर्म के खिलाफ बोलते रहे हैं और आज उन्होंने इस्तीफा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पद से तो दिया है परंतु विधान परिषद सदस्य तो बने ही रहेंगे।

उन्होंने कहा है कि  आज इस्तीफा दिया है कल मंजूर भी कर लिया जाएगा और परसों फिर बना दिया जाएंगे। यह भी तो हो सकता है। अगर यह विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे तब मैं मानूंगा कि यह लोग (स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव) आपस में मिले हुए नहीं हैं  और अगर उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया तो यह पक्का है कि दोनो लोग मिले हुए हैं ।

रामचरितमानस चौपाई विवाद: स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में आई सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य
बदायूँ((एजेंसी))। रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर आपत्ति दर्ज कराकर विरोधियों के निशाने पर आये समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में आज उनकी बेटी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद संघमित्र मौर्य सामने आयीं।

संघमित्र मौर्य ने पत्रकारों द्वारा उनके पिता से जुड़े इस विवाद को लेकर जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हम तो हर चीज को सकारात्मक दृष्टि से लेते हैं जिनको आपत्ति हो रही है उन्हें सकारात्मक दृष्टि से देखना चाहिए कि जो व्यक्ति भगवान राम में नहीं भगवान बुद्ध में विश्वास रखता हो, वह व्यक्ति भाजपा में 5 साल रहने के बाद भगवान राम में आस्था कर रहे हैं और भगवान राम में आस्था करने की वजह से ही राम चरित मानस को पढ़ा। हम सब स्कूलों से ही सीखते आ रहे है कि यदि कोई डाउट हो तो उसका क्लियेरिफिकेशन होना चाहिए ताकि आगे हमें किसी तरह की कोई दिक्कत न आए।

उन्होंने कहा कि पिता जी ने राम चरित मानस को पढ़ा और उन्होंने अगर उस लाइन को कोड  किया,तो शायद इसलिए कोड किया होगा हालांकि मेरी इस सम्बंध में उनसे बात नहीं हुई है, क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है। जहां भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाकर के जाति को महत्व नहीं दिया वहीं पर उस लाइन में जाति का वर्णन किया गया है। उस लाइन को उन्होंने डाउट फुल दृष्टि से कोड करके स्पष्टीकरण मांगा तो हमें लगता है स्पष्टीकरण होना चाहिए। बहुत से विद्वान हैं और यह विषय मीडिया में बैठकर बहस का नहीं है हमें लगता है विश्लेषण का बिषय है।इस पर विद्वानों  के साथ बैठकर चर्चा  होनी चाहिए।कि वह लाइन है तो उसका क्या अर्थ है? और उसका क्या मतलब  है?

भाजपा सांसद से सवाल किया गया कि आपको यह नहीं लगता कि बार बार कुछ ब्यान स्वामी जी के कुछ ऐसे विवादों में जाते हैं, कुछ वह ज्यादा एग्रेसिव हो जाते हैं  इस पर भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि यह तो नहीं पता हमें विवाद में क्यों आते  हैं।शायद उसका रीजन एक यह भी हो सकता है कि हम ताड़ के बैठे हों कि ये कुछ भी बोलें और हम इन पर हमला करें। हमने आपसे अभी पूर्व में भी कहा कि वह हमारे पिता हैं इसलिए मैं उनका बचाव नहीं कर रही हूं, बल्कि मैं कह रही हूं कोई भी व्यक्ति किसी भी बात को बोलता है तो उसकी बात को जब तक हम पूरी तरह समझ न लें हमें टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना एक अहम स्थान रखने वाले और बसपा से लेकर भाजपा और अब सपा से राजनीति करने वाले कद्दावर और समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर आपत्ति  की तो चारों और चर्चा होने लगी और स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विरोधियों की  निशाने पर आ गए थे।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा, मौर्य समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले योगी सरकार में कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद उनके समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं।

राज्यपाल को भेजे इस्तीफे में मौर्य ने लिखा है कि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों एवं विचारधारा में रह कर बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।

मौर्य के मंत्रिमंडल में इस्तीफे के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के बाद  समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामा है । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ एक तस्वीर साझा कर ट्वीट किया है कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लडऩे वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा 'बाइस में बदलाव होगा।