plots - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नगर निगम निगम की आय बढ़ाने में नहीं चला तुरुप का इक्का
कोटा। आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम की आय बढ़ाने में बरसों से खाली पड़े भूखंड तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। लेकिन हालत यह है कि नीलामी में भूखंड बिक ही नहीं रहे हैं। 19 में से मात्र चार ही भूखंड नीलामी में बिके हैं। नगर निगम के शहरी सीमा क्षेत्र में कई जगह पर भूखंड खाली पड़े हुए हैं। बेशकीमती इन भूखंडों में से कुछ पर तो अतिक्रमण हो रहा है और कुछ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इन भूखंडों से नगर निगम को करोड़ों रुपए की आय व राजस्व प्राप्त हो सकता है। लेकिन हालत यह है कि निगम प्रशासन द्वारा पहले तो इनकी अनदेखी करने से लोगों ने इन पर अतिक्रमण कर लिया था। निगम के तत्कालीन आयुक्तों ने प्रयास कर कई भूखंडों से अतिक्रमण हटाए भी थे और उनकी नीलामी की तो गिनती के ही भूखंड बिके थे।

भाजपा बोर्ड के समय भी हुआ था प्रयास
नगर निगम के पूर्व राजस्व अनुभाग अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली का है कि नगर निगम के पास करीब 100 करोड़ से अधिक की राशि के भूखंड हैं। निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन पर अतिक्रमण हो रहे थे। उनके समय प्रयास कर कई भूखंडों से अतिक्रमण हटाए थे। साथ ही अधिकारियों ने राजस्व अनुभाग के माध्यम से उनकी नीलामी के प्रयास किए थे। लेकिन उस समय भूखंड नीलाम नहीं हो सके थे। जबकि तत्कालीन निगम अधिकारियों के समय गिनती के ही भूखंड नीलाम हुए थे। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारी चाहे तो भूखंडों से निगम को अच्छी आय प्राप्त हो सकती है।

एक तिहाई भूखंड ही लगाए नीलामी में
कोटा में पहले जहां दो नगर निगम थे। वहीं अब एक निगम हो गया है। निगम के शहर में जितने भूखंड हैं उनमें से वर्तमान में एक तिहाई भूखंडों को ही नीलामी लगाई गई थी। जिनमें से भी एक चौथाई ही भूखंड बिके हैं। नगर निगम कोटा के उपायुक्त राजस्व धीरज सोनी ने बताया कि नगर निगम के कुल 53 भूखंड हैं। जिनकी नीलामी की जानी है। उनमें से जिनकी पत्रावली तैयार हो रही है। उनकी नीलामी की जा रही है। 53 में से हाल ही में 19 भूखंडों की नीलामी लगाई गई थी।

प्रताप नगर व बकरा मंडी के भूखंड बेशकीमती
नगर निगम की ओर से वर्तमान में जिन भूखंडों को नीलामी में लगाया गया उनमें से अधिकतर नए कोटा क्षेत्र के है। उनमें भी झालावाड़ रोड पर महावीर नगर प्रथम इलाके के रहे। जबकि सीएडी सर्किल पर प्रताप नगर में और सीएडी रोड स्थित बकरा मंडी के भूखंड बेश कीमती है। जिनसे निगम को अच्छी आय हो सकती है। निगम ने प्रताप नगर स्थित भूखंड से अतिक्रमण हटाकर चार दीवारी भी बनवा दी थी।

4 भूखंडों से हुई 2 करोड़ की आय
उपायुक्त राजस्व धीरज सोनी ने बताया कि निगम की ओर से नीलामी में लगाए भूखंडों में से फिलहाल 4 ही भूखंड बिके हैं। जिनसे निगम को करीब 2 करोड़ रुपए की आय हुई है। हालांकि एक भूखंड की दर निर्धारित से काफी कम आई है। इस कारण से उसे अब अन्य भूखंडों के साथ दोबारा से नीलामी में लगाया जाएगा। सोनी ने बताया कि बकरा मंडी वाले भूखंड की पत्रावली तैयार हो गई है। उसे भी शीघ्र ही नीलामी में लगाया जाएगा।

कोटा दक्षिण वार्ड 35 - संकरी नालियां, खाली प्लॉट, सफाई अव्यवस्था, पार्क का अभाव स्थानीय लोगों के लिए बना परेशानी
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 35 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास के कार्य करवाए गए हैं। वहीं विकास कार्य करवाने के लिए पार्षद ने अपनी आवाज बोर्ड बैठक में भी मुखर की है। वार्ड की कुछ गलियों में नालियां संकरी होने से वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गईं। जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है जो कि राहगीरों व बाइक सवारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं वार्ड की राजपूत कॉलोनी में स्थित ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ दीवार व सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं वार्ड की गलियों में कुछ लोगों ने मनमर्जी से रोड पर स्पीड ब्रेकर बना लिए जो कि अब हादसे का कारण बने हुए हैं।

खाली प्लॉट बने परेशानी
वार्ड में कुछ प्लॉट आबादी के बीच खाली पड़े हुए हैं, जो अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश से इन प्लॉटों में पानी भर जाता है, साथ ही इनमें पहले से पड़ा कचरा बारिश से गीला हो जाता है। जिससे बदबू आती है और जलीय जानवर इनमें से बाहर निकलकर घर की दहलीज तक आ जाते हैं। जिससे डर का साया बना रहता है।

पार्क का अभाव
वार्ड में पार्क नहीं होने के कारण वार्ड में निवास करने वाले लोगों व बच्चों को खेलने व मनोरंजन के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। बशीर अहमद ने बताया कि मेरे पोते को खिलाने के लिए रोड पार करके अन्य जगह पर ले जाना पड़ता है, जिससे परेशानी होती है।

नालियों की कम गहराई बनी परेशानी
वार्ड में रहने वाले बाबू बना, असलम सहित अन्य ने बताया कि हमारी गली सहित लगभग वार्ड की हर गली में नालियों की गहराई कम होने के चलते नालियां जल्दी भर जाती हैं। आज हुई थोड़ी सी बारिश के चलते नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी रोड पर बहता रहा जो कि परेशानी का सबब बना हुआ है।

वार्ड का एरिया
आमीर कॉलोनी, धोसी मोहल्ला, राजपूत कॉलोनी, देव कॉलोनी, अनन्तपुरा कच्ची बस्ती इत्यादि क्षेत्र।

इनका कहना
वार्ड में सुबह समय से कचरा गाड़ी आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।
- असलम, वार्डवासी

हमारी कॉलोनी में प्रतिदिन रोड की साफ-सफाई होती है। साथ ही कचरा गाड़ी भी आती है।
- निर्भय गुर्जर

हमारी तरफ काफी दिनों से हैंडपंप खराब हो रहा है, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में नालियों की गहराई कम होने के चलते गंदा पानी सड़क पर बहता है।
- मुकेश विश्वकर्मा

वार्ड में जगह नहीं होने के कारण पार्क का अभाव बना हुआ है। और सरकार द्वारा विकास के लिए बजट नहीं देने के कारण समस्याएं बनी हुई हैं।
- जरीना, वार्ड पार्षद

कॉलोनियों के बीच खाली प्लॉट बने क्रोकोडाइल प्वाइंट, वर्द्धमान कॉलोनी के प्लॉटों में भरा 4 से 7 फीट पानी
कोटा। कुन्हाड़ी व बोरखेड़ा क्षेत्र की कॉलोनियों के बाशिंदे इन दिनों मगरमच्छ के आतंक से दहशत में हैं।  इन इलाकों में बड़ी संख्या में खाली प्लॉट पड़े हैं, जिनमें 4 से 6 फीट तक बरसात का पानी भरा हुआ है। निकासी नहीं होने से मगरमच्छों का अड्डा बन गए। बीच-बीच में पानी से बाहर निकल धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। रात को शिकार की तलाश में कॉलोनियों की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हालात यह हो गए, शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। बच्चों को खेलना व बुजुर्गों का टहलना बंद हो गया।  क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से मगरमच्छों का रेस्क्यू करने की गुहार लगाई लेकिन साधन संसाधनों से वंचित वनकर्मियों ने पानी में मगर से बैर लेने में असमर्थता जताई। ऐसे में रहवासी  दहशत के बीच रहने को मजबूर हैं।

दहशत में कट रही रात
पार्षद बलविंदर सिंह बिल्लू ने बताया कि कुन्हाड़ी क्षेत्र की वर्द्धमान कॉलोनी के आसपास बड़ी संख्या में खाली प्लॉट पड़े हैं। इनमें 4 से 6 फीट पानी भरा हुआ है, जो मगरमच्छ  छिपे हुए हैं। दोपहर को नजर आते हैं फिर वापस पानी में चले जाते हैं। रात में सड़कों पर दौड़ते हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। रोड लाइटें खराब होने से कॉलोनी में अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में मगरमच्छ के घरों में घुसने व राहगीरों पर हमले का खतरा बना रहता है।

सुबह से रात तक चलाया पम्पसेट, 2 फीट पानी निकाला
पार्षद बिल्लू ने बताया कि खाली प्लॉटों में कमर तक पानी भरा हुआ है। जिसे निकालने के लिए एक बड़ा मड पम्प लगाया है।  सुबह 10 से रात 8 बजे तक लगातार चलाकर पानी बाहर निकाला गया। जब तक पूरा पानी नहीं निकलेगा तब तक मगरमच्छ का रेस्क्यू संभव नहीं होगा। हालांकि, क्षेत्रवासियों की सूचना पर  मंगलवार देर रात फोरेस्ट की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन मगरमच्छ के वापस पानी में चले जाने से रेस्क्यू नहीं हो सका। हालात यह हैं, पिछले 6 दिन से लोग दहशत में हैं।

इधर, डीसीएम क्षेत्र में युवकों ने पकड़ा 5 फीट लंबा मगरमच्छ
डीसीएम इलाके के सूर्य नगर की सड़क पर 5 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया, जिसे स्थानीय व्यक्तियों ने पकड़कर बोरखण्डी के नाले में छोड़ दिया। घटना तड़के 4 बजे की है। रेस्क्यू के बाद एक व्यक्ति ने मगरमच्छ को कंधे पर उठाकर वीडियो-फोटो खिंचवाया। फिर नाले में रिलीज किया। व्यक्ति का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता हुआ कार के टायर के पास चला गया। मौके पर मौजूद व्यक्तियों ने मगरमच्छ की आंख पर बोरी फेंककर उसे काबू किया। लाडपुरा रेंजर इंद्रेश सिंह ने बताया कि टीम ने कैथून इलाके में मगरमच्छ पकड़ा है। सूर्य नगर में मगरमच्छ आने की जानकारी नहीं है। जिस व्यक्ति ने सूर्य नगर में मगरमच्छ पकड़ा उसने विभाग को सूचना नहीं दी। उसके बारे में पता किया जा रहा है।

बोरखेड़ा : पार्वती कॉलोनी में भी दहशत
पार्वती कॉलोनी निवासी अरबाज ने बताया कि कॉलोनी में  खाली प्लॉटों में 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। जिनमें मगरमच्छ पनप रहे हैं। रात को घर की छत से टॉर्च लगाकर देखा तो भारी-भरकम मगरमच्छ पानी से बाहर निकल सड़क पर जाता नजर आया। हाल ही में सड़क पर दौड़ता नजर आया था। इसी तरह देवली अरब, काला तलाब, नम्रता आवास सहित अन्य कॉलोनियों में आए दिन मगरमच्छ आने की घटनाएं हो रही है।

अलग-अलग प्लॉटों में छिपे मगरमच्छ
स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र यादव, सार्थक नागर ने बताया कि वर्द्धमान कॉलोनी में ही सड़क के दोनों तरफ खाली पड़े प्लॉट पानी से लबालब हैं। यहां तीन से चार मगरमच्छ नजर आए हैं। रोड लाइटें भी खराब है, अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में घर से बाहर निकले के दौरान मगरमच्छ द्वारा हमला करने का डर लगा रहता है। जिसकी वजह से बच्चों का खेलना भी छूट गया।

अब भूखंड मालिकों को होंगे नोटिस जारी
कवाई। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से खाली पड़े भूखंड कचरा फैंकने का अड्डा बन चुके हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध और मच्छर व अन्य जहरीले जीव-जंतु बीमारियों का खतरा हर समय मंडराता रहता है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि जहां सरकार और प्रशासन स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हैं, वहीं कई जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी ही भूखंडों में गंदगी का कारण बने हैं। कई भूखंड सरकारी कर्मचारियों के नाम हैं, जो उन्हें खरीद तो लेते हैं, पर रख-रखाव या सफाई पर ध्यान नहीं देते। सूत्रों के अनुसार ये भूखंड भविष्य में दुगना-तिगुना दाम मिलने की आशा में खाली रखे जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्राम पंचायत ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए भूखंड मालिकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाई थी समस्या
कवाई कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से खाली पड़े भूखंडों में कचरा फैंकने से होने वाली समस्या को लेकर नवज्योति ने 19 जुलाई को खबर को निजी भूखंड बीमारियों का बन रहे ठिकाना शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आया और अब ग्राम पंचायत ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए भूखंड मालिकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। जिससे अब मौहल्लेवासियों को गदंगी और बीमारियों से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए कस्बेवासियों और मोहल्लेवासियों ने नवज्योति का आभार जताया है।

जिन भूखंडों में गंदगी पाई गई है, उनके मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्हें निर्धारित समय में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समय पर सफाई नहीं कराई गई तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-  रामप्रताप सिंह, विकास अधिकारी

कोटा दक्षिण वार्ड 41-वार्ड में खाली प्लॉट बने कचरा पॉइन्ट
कोटा। शहर के नगर निगन दक्षिण वार्ड 41 में विकास के विभिन्न कार्य तो हुए है लेकिन बरसात के दौरान सड़कों से डामर बह गया है तथा कंक्रीट-गिट्टी से अब वाहन चालक चोटिल हो रहे है। वहीं वार्ड में स्थित अयप्पा मंदिर के आस-पास नालियों का ढकान भी टूटा हुआ तथा खाली पड़ी जगहों पर लोगों ने कचरा प्वाइंट बना रखा है। वहीं पार्षद का कहना है कि पर्याप्त बजट नहीं मिलने के कारण वार्ड के विकास नहीं करवा पा रहे है। मंदिर के पास वाली गली में कचरा गाड़ी नहीं आती है। कचरा गाड़ी मैन रोड पर खड़ी होने के कारण रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात में कॉलोनियों की लाइटें भी नहीं जलती है। वार्ड की मुख्य सड़क पर ठेले वाले शाम को जाते समय बची हुई खाद्य सामग्री वहीं डाल जाते है जिससे कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य सड़क पर कचरा बिखरा होने के करण दिनभर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। आइटीआइ कॉलेज के पास स्थित नाले में काफी दिनों से कंटीली झांडियां उगी हुई है। बारिश दिनों में जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। छत्रपुरा रोड पर स्थित मंदिर शिव मंदिर के पास स्थित वाटर कूलर काफी दिनों से खराब है, जिसके कारण श्रद्धालुओं कोपानी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

जगह-जगह कचरे के ढेर
वार्ड में खाली पड़े प्लॉट कचरा प्वाइंट बने हुए है। आरटीओ आॅफिस की दुकानों पर कचरा जमा हो रखा है। नालियों में निकासी व्यवस्था भी सही नहीं है। साफ-सफाई के अभाव में बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी रहती है।

सड़कों में गड्डे बने परेशानी
वार्डवासियों ने बताया कि बारिश की वजह से सड़क पर गड्डे हो गए है। राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात्रि में निकलने के दौरान हादसे का भी डर बना रहता है। रात्र में मुख्य सड़क पर कुते भी राहगीरों व वाहनचालकों के पीछे भागते रहते है।

खुला ट्रांसफार्मर दे रहा हादसों को न्यौता
वार्ड के मुख्य रोड पर स्थित बिजली का खुला ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। वहां पर दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है जिससे बारिश के समय पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। वहां स्वीच बॉक्स भी खुले पड़े है।

ये हुए विकास के कार्य
वार्ड में विभिन्न जगहों पर सीसी व नालियों का निर्माण किया। वहीं आरटीओं के पीछे स्थित पार्क का जीर्णोद्धार किया।

वार्ड का एरिया
छत्रपुरा, पॉलोटेक्निक कॉलेज, आई टीआई कॉलेज, आरटीओ आॅफिस,अयप्पा मंदिर के सामने  का भाग, मीणा बालिका छात्रावास, करणी नगर विकास समिति इत्यादि।

हमारी गली प्रतिदिन झाडू से सफाई नहीं होती है। और बारिश के समय पर रोड लाइट बंद रहती है जो कि दो से तीन बंद चालू होती हैं।
- राकेश कुमार

वार्ड के मुख्य रोड पर ही कचरा गाड़ी आती है तो कचरा डालने के लिए वहां पर जाना पड़ता है। कभी कचरा गाड़ी का हार्न सुनाई नहीं देता है तो कचरा घर पर ही रखा रह जाता हैं।
- प्रेम बाई

वार्ड के बाबा भोलेनाथ मंदिर व मां काली मंदिर पर लग वाटर कूलर काफी दिनों से बंद है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी आती हैं।
- साबु राठौर

वार्ड वासियों की पट्टे की मांग अभी तक लंबित हैं। बजट का अभाव होने से लंबे समय से समस्याओं के निराकरण करने में परेशानी आ रही है। सरकार बजट देगी तो रोड का पेचवर्क व नालियों पर ढकान सहित अन्य कार्य किए जाएगा।
- साहिब हुसैन, वार्ड पार्षद 41 कांग्रेस

निजी भूखंड बीमारियों का बन रहें ठिकाना, खाली प्लॉटों में फैल रहा कीचड़ और गदंगी
कवाई। कवाई कस्बे में इन दिनों जगह-जगह गंदगी के ढेर लग रहे है। वहीं सरकारी कर्मचारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में प्लॉट खरीद लेते है और खाली प्लॉटों की कोई सुध नहीं लेते है। जिनकी देखभाल तक नहीं करते जिनमें  गंदगी के ढेर लग रहते है। इन गंदगी के ढेरों से मौहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जहां एक ओर सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं कवाई कस्बे में जमीनी हालात इसके बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। कस्बे के कई मौहल्लों में निजी भूखंडों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिनकी सफाई की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा। खास बात यह है कि ये भूखंड किसी आम नागरिक के नहीं है बल्कि सरकारी कर्मचारियों के हैं जो अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में प्लॉट खरीद कर रख लेते हैं। मोहल्ले वासियों ने बताया कि करीबन 15 साल से  प्लॉट ऐसे ही खाली पड़े हुए हैं। जिससे कोलानीवॉसी कचरा डाल देते है। जिससे खाली प्लॉटों में गंदगी का अंबार लगा रहता है परंतु इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे स्थिति और गंभीर हो गई है  गंदगी और वहां फैला कीचड़ सड़ रहा है। जिससे बीमारियां होने का खतरा रहता है एवं काफी बदबू आती रहती है। इस ओर जिम्मेदारों को ध्यान देकर जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

सरकारी कर्मचारी लगा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता
वार्ड नंबर 11 से गुजरने वाला बाईपास गौरव पथ जो कस्बे से गुजर रहे स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ता है। इस गौरव पथ पर स्थित निजी भूखंडों में इन दिनों बारिश के कारण कीचड़ पनप रहा है। गंदगी एवं पानी भर गया है। इन जलभराव वाले भूखंडों में मच्छर जहरीले कीड़े-मकोड़े और बीमारियां फैलाने वाले जीव पनप रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह स्थिति दिन-ब-दिन और गंभीर होती जा रही है, वहीं सरकारी कर्मचारी प्लॉट खरीदकर उनकी अनदेखी कर रहे है और स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे है।

बीमारी और असुरक्षा के साये में जी रहे कस्बेवासी
वहीं खाली प्लॉट में फैल रहे कीचड़ और गंदगी से मोहल्ले वासी बीमारी और असुरक्षा के साये में जी रहे हैं। रात के समय घरों के बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि जहरीले जीव अक्सर घरों तक पहुंच जाते हैं।

पंचायत व प्रशासन बन रहा मूकदर्शक
स्थानीय निवासी सोनू नागर, टिंकू सुमन,  लीला सोनी, केदार बाई सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत व प्रशासन को इन भूखंडों की सफाई को लेकर अवगत कराया, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों ने बताया कि जब इन भूखंडों के मालिक सरकारी नौकरी में हैं और समाज को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी उन्हीं पर भी है, तो फिर वे खुद अपने निजी भूखंडों की उपेक्षा कर मोहल्ले को बीमारियों के खतरे में क्यों डाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगें
स्थानीय लोगों ने सभी भूखंड मालिकों को नोटिस देकर जल्द सफाई सुनिश्चित करवाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि  ग्राम पंचायत इन भूखंडों की नियमित निगरानी करे और भूखंड मालिकों द्वारा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई हो। मोहल्ले की सफाई को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया जाए। यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मोहल्लेवासी जनआंदोलन या प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

सरकारी कर्मचारियों ने अधिक मुनाफा कमाने के लिए कई प्लॉट खरीद रखे है। लेकिन प्लॉटों की कोई सुध नहीं लेते, जिससे वहां गंदगी और कीचड़ फैला रहता है। जिसका खामियाजा कस्बेवासियों को झेलना पड़ रहा है।
- सोनू यादव, कस्बेवासी

समस्या को लेकर कई बार पंचायत और प्रशासन को अवगत करा दिया है लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है और वे मूकदर्शक बनकर बैठे हुए है।
- नीतू गुर्जर, मोहल्लेवासी

प्रशासन और जिम्मेदारों को जल्दी ही इस समस्या की सुध लेकर स्थायी समाधान निकालना चाहिए। जिससे कस्बेवासी और मोहल्लेवासियों का राहत मिल सके।
- गोवर्धन गोयल, कस्बेवासी

ग्राम पंचायत द्वारा ऐसे सभी खाली पड़े भूखंडों का शीघ्र ही सर्वे कराया जाएगा। जिन भूखंडों में गंदगी, जलभराव या स्वच्छता की लापरवाही पाई जाएगी उनके मालिकों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- रामप्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कवाई

रोज 720 टीमें कर रही सर्वे, नहीं दिख रहा असर, पनप रहे मच्छर
कोटा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मानसून पूर्व  मलेरिया डेंगू, स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए जो कमर कसी थी उसकी पेटी अब खुल गई है। बारिश पूर्व विभाग ने खाली प्लॉट, गड्ढो की जो कवायद की थी वो पूरी नहीं होने से शहर में कई जगह बारिश का पानी जमा हो गया उसमें अब मच्छर पनप रहे जिससे लोग अब इसकी चपेट में आना शुरू हो गए है। विभाग की ओर से  व्यापक प्रचार प्रसार और सर्वे के बावजूद भी लोग डेंगू की चपेट में आ रहे है।  उल्लेखनीय है कि  इस बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने घरों में सर्वे करने के साथ ही गली मोहल्लों के गड्ढो जिनमें बारिश का पानी जमा हो सकता है उनको चिहिंत करने का काम शुरू किया है।  लेकिन वो पूरी तरह मूर्तरूप नहीं ले सका। शहर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 720 टीमें प्रतिदिन शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर मौसमी बीमारियों का तो सर्वे लेकिन उसका असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।

शहर में मच्छरों की उत्पत्ति के 50 से अधिक ब्लैक स्पॉट
मानूसन जल्दी सक्रिय होने से विभाग को गड्ढे भरने का समय ही नहीं मिला जिससे शहर में करीब 50 से अधिक ऐस ब्लैक स्पॉट है जहां डेंगू मलेरिया के मच्छर पनप रहे है। एमबीएस अस्पताल के पीछे बने क्वॉटर पीछे पानी का तालाब बना हुआ है। वहीं शहर के विभिन्न कॉलोनियों में भी खाली प्लाट व गड्ढों में पानी जमा हो रहा है। शहर के विभिन्न पार्क में बने जलाशय और फव्वारों जमा पानी में मच्छर पनप रहे है।  इस बार  डेंगू, मलेरिया के मरीज बढ़ने  की संभावनों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कागजों में तो अलर्ट मोड पर चल रहा है।  लेकिन वास्तव में शहर में तेजी से मच्छर पनप रहे है। प्रतिदिन 12 हजार से अधिक घरों का सर्वे कर एंटी लार्वा गतिविधियां की जा रही है। उसके बावजूद मच्छर का आंतक बढ़ रहा है।  कोटा शहर में करीब 50 से अधिक ब्लैक स्पॉट चिहिंत किए  जहां सबसे ज्यादा मच्छर पनपते है। कोटा में पिछले साल कोटा में डेंगू काफी फैला था जिसके कारण कई लोगों की जान पर बन आई थी। इस बार इसके फैलाव से पहले विभाग इसकी रोकथाम में जुटा है।

जगह जगह गड्ढों में  पनप रहे लार्वा
शहर में जगह जगह बने गड्ढो खाली प्लाट में बारिश का पानी जमा होने से मच्छर तेजी से पनप रहे है। वहीं नालों व नदियों की सफाई बेहतर तरीके से नहीं हुई जिसके कारण मच्छरों के लार्वा इनमें पनप रहे है। चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग की टीमे घरों का तो सर्वे कर कूलर, परिडों में एंटी लार्वा गतिविधियां कर रही है लेकिन शहर में कई ऐसे स्थान है जहां जहां मच्छरों का अड्डा बना हुआ है।   पिछले साल महावीर नगर, विज्ञान नगर, नया कोटा में डेंगू बेलगाम हो गया था। नगर निगम को नालों की सफाई कराकर यहां एंटी लार्वा गतिविधियां करानी चाहिए। नदी- नालों की सफाई के नाम कचरा निकालकर ढेर बना दिया जाता है।  वहां से संबंधित कचरे को हटाया नहीं जाता।  जिसकी वजह से मच्छरों के पनपने के अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई।
-अजय पानेरी, विज्ञान नगर

इन इलाकों में सबसे ज्यादा आए डेंगू के मरीज
पिछले साल मच्छर जनित बीमारियों के सबसे ज्यादा मरीज जवाहर नगर, इंद्रा विहार, तलवंडी सेक्टर ए ,सी,एसएफएस सहित महावीर नगर सैकंड से आए। इसके अलावा अनंतपुरा,भीमगंजमंडी, नयागांव,रंगबाड़ी, महावीर नगर,केशवपुरा  पुरोहित जी की टापरी, डीसीएम, विज्ञान नगर, दादाबाड़ी, बोरखेड़ा, नयापुरा, स्टेशन, काला तालाब, डकनिया, शॉपिंग सेंटर,छावनी, कुन्हाडी, नांता सहित करीब 50 से अधिक ब्लैक स्टॉप है यहां अधिक मच्छर के लार्वा पनप रहे है। इन इलाकों से पिछले साल ज्यादा लोग बीमार हुए थे।
-रामनारायण गुर्जर, निवासी नांता

मलेरिया और डेंगू के लक्षण
डॉ. संजय शायर ने बताया कि  मलेरिया में सर्दी के साथ एक दिन छोड़कर बुखार आना है। उल्टी, सिरदर्द, बुखार उतरने के बाद पसीना निकलना, कमजोरी होना आदि मलेरिया के लक्षण है। वहीं, डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन व जोड़ों में दर्द, शरीर पर लाल दाने, चकत्ते पड़ जाना, खून की उल्टी, पेशाब और मल में खून आना, अत्याधिक घबराहट होना आदि डेंगू के लक्षण हैं।

पानी भराव स्थानों कोकर रहे चिंहित
शहर में रोज टीमें घरों में कूलर पानी टंकी में पनपने वाले लार्वा को नष्ट करा रही है।  साथ प्रतिदिन 720 टीमें 12 हजार घरों के साथ ही मोहल्लों में बारिश के दौरान पानी जमा होने वाले खाली प्लाट, गड्ढों को चिंहित कर उन्हें भरवाया जा रहा है। जिससे डेंगू के लार्वा नहीं पनपे। इस लार्वा मिलने पर लोगों नोटिस भी दिए जा रहे है। -डॉ. नरेंद्र नागर, सीएमएचओं

यूनिक बिल्डर्स द्वारा लॉन्च किए गए प्लॉट्स को भारी समर्थन
जयपुर। जगतपुरा के महल रोड जैसी प्राइम लोकेशन पर स्थित यूनिक बिल्डर्स द्वारा लॉन्च किए गए रेजिडेंशियल प्लॉट्स को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। शनिवार को बुकिंग खुलने के बाद से ही प्रोजेक्ट साइट पर विजिट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इस प्रोजेक्ट की प्लानिंग और लोकेशन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अंतरराष्ट्रीय जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए प्लान किए गए इस प्रोजेक्ट में ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार घर बनाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, उत्तम सुविधाओं और आनंद का लाभ भी मिलेगा, जो आमतौर पर प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स में कम देखने को मिलता है।

एक गेटेड कम्युनिटी होने के नाते, इस प्रोजेक्ट में क्लब हाउस की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहकों को इस प्रीमियम प्लॉटिंग प्रोजेक्ट में सुरक्षा के साथ-साथ मनोरंजन के लिए कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें कवर्ड स्विमिंग पूल, फिटनेस स्टूडियो, कैफे, किड्स प्ले एरिया, पार्टी हॉल और मॉडर्न सिक्योरिटी शामिल हैं। प्रोजेक्ट में 112 वर्ग गज के प्रीमियम प्लॉट्स उपलब्ध होंगे।

कंपनी के निदेशक विभिषेक सिंह ने ग्राहकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट को मिले इतने अच्छे रिस्पांस से वे बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में तेजी से हो रहे डेवलपमेंट से यह शहर राष्ट्रीय स्तर पर रियल एस्टेट में अपनी पहचान बना रहा है और आने वाले वर्षों में इसका फायदा निवेशकों को होगा। यूनिक बिल्डर्स इस साल कई और प्रोजेक्ट्स लाने की योजना बना रही है। विभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल एक्सक्लूसिव होगा बल्कि 100 फीट रोड की प्रीमियम लोकेशन का भी फायदा ग्राहकों को देगा।

असर खबर का- निगम ने 9 भूखण्डों को कराया अतिक्रमण मुक्त , लगाए सम्पत्ति के बोर्ड
कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण ने निगम के योजनाकार क्षेत्र स्थित अपने भूखण्डों से अतिक्रमण हटाने  की कार्रवाई मंगलवार को शुरू कर दी है। निगम ने पहले ही दिन उपायुक्त राजेश डागा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए करीब 8 करोड़ रुपए कीमत के 9 भूखंडों को न केवल भूमाफियाओं के कब्जे से अतिक्रमण मुक्त कराया वरन् उन पर निगम की सम्पत्ति के बोर्ड भी लगाए। उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि तलवण्डी स्थित भूखण्ड सी-364-ए पर माफिया द्वारा बिजली कनेक्शन करवाकर कब्जा किया जा रहा था। वर्ष 2018 में  यह भूखण्ड निगम की नीलामी सूची में सम्मिलित था । जिसकी नीलामी भी करवाई गई  लेकिन उस समय हरीश गुप्ता द्वारा न्यायालय में स्थायी निषेधाज्ञा  व दावा प्रस्तुत कर स्टे प्राप्त कर लिया था। वर्तमान में भूखण्डों के सर्वे में पता चला कि  इस भूखण्ड पर लम्बित वाद पर सम्बन्धित न्यायालय द्वारा भूखण्ड को नगर निगम स्वामित्व का मानते हुए वादी हरीश गुप्ता का वाद  व निषेधाज्ञा 17 नवम्बर 2022 के निर्णय के माध्यम से खारिज कर दिया गया हैं। मंगलवार को निगम टीम ने तलवण्डी स्थित इस भूखंड के बिजली कनेक्शन को कटवाते हुए मौके पर भूखण्ड पर नगर निगम कोटा दक्षिण की सम्पत्ति का बोर्ड लगाया गया।

इसके बाद तलवण्डी स्थित भूखण्ड 299 पर जब  निगम की टीम पहंची  तो वहां भूमाफिया हरीश गुप्ता व मुकेश गुप्ता द्वारा निगम के योजनाकार भूखण्ड पर मैस का संचालन किया जा रहा था।  जो कि निगम की नीलामी सूची में अंकित है। 3200 वर्ग  फुट क्षेत्रफल पर दुकान के अन्दर मैस का संचालन किया जा रहा था। इसी भूखण्ड को तलवण्डी निवासी  राहुल कबाडी को स्क्रेप के लिए गोदाम किराए पर दे रखा है। एक ही भूखण्ड पर 2 अवैध विद्युत कनेक्शन पाए गए।  जिस पर महिला मैस संचालक द्वारा उपायुक्त से मकान मालिक की बात करवाई गई। इस पर उपायुक्त द्वारा भूमाफिया को तीन दिन में  इस स्थान को खाली करने को कहा गया। जिस पर भूमाफिया हरीश गुप्ता व मुकेश गुप्ता ने शीघ्र खाली करने का आश्वासन दिया। इसके बाद  निगम की टीम भूखण्ड  संख्या 516 व 517-ए पर पहुंची। जहां पाया कि पडौसी द्वारा निगम के भूखण्ड पर लोहे की जालियां लगाकर कब्जा किया हुआ है। जिस पर  पड़ौसी को शीघ्र ही जाली हटाने के लिए कहा गया। इस पर अतिक्रमी द्वारा स्वयं ही हटाने की कार्यवाही करने को कहा गया।  इन दोनों भूखण्डों पर नगर निगम कोटा दक्षिण की सम्पत्ति का बोर्ड मौके पर ही लगा दिया गया।  इसके बाद महावीर नगर प्रथम में ही भूखण्ड  संख्या  528 व 530 पर भूमाफियों द्वारा भूखण्डों पर  चार दीवारी करवाकर  दरवाजा लगा कर कब्जा किया हुआ था।  जिस पर ताला लगा हुआ था। मौके पर ही निगम दस्ते द्वारा उपायुक्त के आदेश पर ताला तोडते हुए निगम का ताला लगाया गया। दोनों भूखण्डों पर निगम सम्पत्ति के बोर्ड लगाए गए।  इसके बाद महावीर नगर प्रथम में टीम द्वारा भूखण्ड  संख्या 333 का मौका देखा गया। जिस पर पाया कि अतिक्रमी रामलाल गुर्जर द्वारा गाय भैसों का बाडा व टापरी का निर्माण कर कब्जा किया हुआ है। जिस पर दस्ते द्वारा चेतावनी देते हुए खाली करने को कहा गया। जिस पर अतिक्रमी द्वारा बताया गया कि इस पर कोर्ट का स्टे है। जिस पर उपायुक्त ने बताया कि स्टे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। ऐसे में भूखंड को तुरन्त ही खाली करने को कहा गया अन्यथा निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी।  हालांकि इस भूखंड पर नगर निगम कोटा दक्षिण की सम्पत्ति का बोर्ड लगा दिया गया। महावीर नगर प्रथम के बाद टीम इन्द्र विहार स्थित भूखण्ड  संख्या एस-53-ए और एस-63-ए पर पहुंची। जहां पर  एक भूखण्ड एस-53-ए पर कब्जा कर कैफे का संचालन किया जा रहा है।  जिस पर पडौसी द्वारा बंद कैफे के मालिक व अवैध कब्जा करने वाले से बात करवाई गई। अतिक्रमी द्वारा कहा गया कि पांच दिन में स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेगा।  जिस पर उपायुक्त के निर्देश पर कैफे पर नगर निगम कोटा दक्षिण की सम्पत्ति का बोर्ड लगाया गया।  उपायुक्त ने बताया कि निगम के भूखण्डों पर भूमाफियों द्वारा किए गए कब्जों की निगम द्वारा सम्बन्धित थानों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही भूमाफियों के खिलाफ अभियान निगम द्वारा निरन्तर जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त राजस्व दिनेश शर्मा, राजस्व अधिकारी विजय अग्निहोत्री, सहायक अभियन्ता तौसिफ खान, अतिक्रमण प्रभारी मुकेश तंवर, मुकेश शर्मा, ललित सिंह, रियाजुद्दीन, जलील अहमद  व होमगार्ड दस्ता मौके पर मौजूद रहे।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि यह मुद्दा दैनिक नवज्योति ने उठाया था। समाचार पत्र में 20 मार्च के अंक में पेज तीन पर अपने ही खाली भूखंडों  की पहचान में निगम को हो रही मुश्किल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें लिखा था कि निगम ने अपने भूखंडों पर न तो चारदीवारी करवा रखी है और न ही निगम की सम्पत्ति के बोर्ड लगाए हुए हैं। इसे गम्भीता से लेते हुए निगम उपाुक्त राजेश डागा ने कार्रवाई की। जिसके तहत निगम भूखंडों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के साथ ही उन पर निगम सम्पत्ति के बोर्ड भी लगाए हैं। उपायुक्त डागा ने बताया कि इन भूखंडों पर शीघ्र ही चार दीवारी भी करवाई जाएगी। जिससे दोबारा उन पर अतिक्रमण नहीं हो सके।

आवासन मण्डल : सम्पत्तियां खरीदने की अब भी होड़, चार गुना अधिक दर पर बिके भूखंड
जयपुर। कोरोनाकाल की मंदी के दौर से अभी लोग उभर नहीं पाए है, लेकिन राजस्थान आवासन मंडल की जमीनों की खरीद के लिए लोगों में अब भी क्रेज है।

प्रताप नगर जयपुर में निर्धारित दर से चार गुना अधिक दर पर खरीदारों ने भूखंड लिए हैं। गत एक माह में 805 सम्पत्तियां के बिकने से मंडल को 80 करोड़ 15 लाख रु. से अधिक का राजस्व मिला। वहीं आगामी बुधवार से जोधपुर की कुड़ी भगतासनी योजना में एक हजार आवास 50 प्रतिशत की छूट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह आवास 156 किश्तों पर आवंटित होंगे और खरीदार 10 प्रतिशत राशि जमा करवाकर अपने घर का सपना पूरा कर सकेगा।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि मण्डल की रियल स्टेट मार्केट में चमक बरकरार है। गत एक माह में मण्डल की 805 सम्पत्तियां बिकी। इसमें मण्डल की 26 प्रीमियम सम्पत्तियां ई आॅक्शन के माध्यम से बिकी, जिससे मण्डल को 62 करोड़ 96 लाख रु. का राजस्व मिला। बुधवार नीलामी उत्सव ई बिड सबमिशन योजना में गत एक माह में 779 सम्पत्तियां बिकी, जिससे 17 करोड़ 19 लाख रु. मिले।

अरोड़ा ने बताया कि जयपुर वृत्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय में 196 सम्पत्तियों से 21.77 करोड़ रुपए, जोधपुर वृत्त प्रथम और द्वितीय में 110 सम्पत्तियों से 14.24 करोड़ रुपए, कोटा वृत्त में 28 सम्पत्तियां से 4.47 करोड़ रुपए, बीकानेर वृत्त में 331 सम्पत्तियों से 21.38 करोड रुपए, उदयपुर वृत्त में 120 सम्पत्तियों से 14.33 करोड रुपए और अलवर वृत्त में 20 सम्पत्तियों के बिकने से मण्डल को 3.97 करोड़ रुपए का राजस्व मिला।

जयपुर के 3 प्रीमियम सम्पत्तियों के ऑक्शन से मिला 37 करोड का राजस्व
आयुक्त ने बताया कि मण्डल की इंदिरा गांधी नगर और प्रताप नगर योजना में स्थित 3 बडेÞ व्यावसायिक भूखंड 37 करोड़ में बिके, जिनमें प्रताप नगर में 2 भूखण्ड जो कि पेट्रोल पम्प के लिए आरक्षित थे और जिनका न्यूनतम बोली मूल्य 42 हजार और 44 हजार रुपए था। रिलायंस और इण्डियन ऑयल जैसी कम्पनियों ने इनको चार गुना कीमत में खरीदा।

500 वर्गमीटर से बड़े भूखण्डों पर लगाना होगा रूफ टॉप सोलर पैनल
जयपुर। शहरी क्षेत्रों में अस्पताल, नर्सिंग होम, होटल, रिसोर्ट, धर्मशाला, छात्रावास और 500 वर्गमीटर से बड़े भूखण्ड पर अब रूफ टॉप सोलर पैनल लगाना अनिवार्य होगा। नगरीय विकास विभाग ने मॉडल बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन करते हुए इसका सख्ती से प्रावधान किया है। प्रावधानों के अनुसार आवासीय भूखण्डों पर रूफ टॉप सोलर लगाने की बाध्यता की गई है। यह गलियारा, कॉरिडोर, सीढ़ियां व अन्य कॉमन एरिया में इनके जरिए रोशनी की अनिवार्यता भी की गई है। वर्तमान में बायलॉज में सोलर लाइटिंग का ही प्रावधान था, जिसे अब रूफ टॉप सोलर पैनल लगाना अनिवार्य किया गया है।

सिरोही पालिका अध्यक्ष निलंबित
स्वायत्त शासन विभाग ने नवगठित नगर पालिका जावाल सिरोही के अध्यक्ष विक्रम राणा को निलंबित कर दिया है। राणा के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्यवाहक चेयरमैन की जिम्मेदारी कानाराम भील को दी गई है।