chittorgarh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ में एएनटीएफ की हैट्रिक: दो साल से फरार 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर कमल गिरफ्तार
जयपुर।ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ के तहत लगातार तीसरे दिन अपराधियों पर वज्रपात करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर को एएनटीएफ टीम ने चितौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में एएनटीएफ द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चितौड़गढ़ जिले के थाना नागाणा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी कमल उर्फ कमलेश पुत्र श्री भैरूलाल गुर्जर (उम्र 29 वर्ष), निवासी लुहारिया, थाना पारसौली, जिला चितौड़गढ़ को दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कमल 12वीं कक्षा तक शिक्षित है। पढ़ाई के बाद विवाह हो जाने और घरेलू खर्चों के दबाव के चलते वह रोजगार की तलाश में चितौड़गढ़ में लाइट फिटिंग का काम करने लगा। इसी दौरान उसके गांव का रिश्तेदार देवीलाल, जो पहले से ही डोडा पोस्त और अफीम के अवैध धंधे में लिप्त था, उसके संपर्क में आया। देवीलाल ने अधिक कमाई का लालच देकर कमल को धीरे-धीरे नशा तस्करी के धंधे में शामिल कर लिया।

कमल और देवीलाल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चितौड़गढ़, बेगूं और मध्यप्रदेश के इलाकों से डोडा चूरा व अफीम सस्ते दामों में खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों को महंगे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। इस अवैध कारोबार से दोनों भारी मुनाफा कमा रहे थे। वर्ष 2024 में थाना नागाणा क्षेत्र में कमल के पास से मादक पदार्थ पकड़ा गया, लेकिन वह एनडीपीएस प्रकरण में फरार हो गया। फरारी के दौरान भी आरोपी लगातार तस्करी के धंधे में सक्रिय रहा।

नागाणा थाने के एनडीपीएस मामले में फरार कमल पर 25 हजार रुपये का इनाम जिला पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर द्वारा घोषित किया गया था। एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि आरोपी चितौड़गढ़ की मधुवन कॉलोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने अक्सर आता है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से कॉलोनी में आया है। इसके बाद टीम ने मकान के आसपास पूरी रात घेराबंदी कर इंतजार किया। सुबह करीब 5 बजे, जैसे ही आरोपी मकान से बाहर निकलकर स्कार्पियो में बैठने वाला था, एएनटीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध सप्लाई चैन के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। ऑपरेशन न्यूनाल्प के तहत एएनटीएफ की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

चार करोड़ की अफीम, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण सहित एक तस्कर गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़। राजस्थान में चित्तौडग़ढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग चार करोड़ रुपए के अफीम, अफीम मिश्रत पाउडर, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर मंडफिया थाना क्षेत्र स्थित कोशीथल गांव में भैरूलाल जाट के मकान, नोहरे एवं बाड़े में पुलिस बल के साथ दबिश देकर नौ स्टील के डिब्बों में रखी 73 किलो 700 ग्राम अवैध शुद्ध अफीम एवं एक अन्य डिब्बे में 6 किलो 400 ग्राम अफीम मिश्रित पाउडर, पांच लाख आठ हजार की नगदी तथा तीन किलो 97 ग्राम चांदी, 53 ग्राम 220 मिलीग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

दुष्यंत ने बताया कि जब्त नशे की खेप एवं अन्य माल की कीमत करीब चार करोड़ रुपए हैं और नोहरे के मालिक भैरूलाल जाट को एनडीपीएस सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों को ऊंचे दामों में बेचने के लिए किए जा रहे स्टॉक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने भैरुलाल के मकान, नोहरे एवं बाड़े पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जूते सिर पर रख कर माफी मंगवाई
नवज्योति, चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं उपखण्ड के दुगार ग्राम में बुजुर्ग डालचन्द सालवी को सार्वजनिक रूप डरा धमकाकर जूतों की पोटली सिर पर रखवा कर माफी मांगने को विवश करने की घटना पर बहुजन समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। पारसोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  भारतीय दलित साहित्य अकादमी के संरक्षक निर्मल देसाई, जिलाध्यक्ष मदन सालवी ओजस्वी, अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के संस्थापक संयोजक छगनलाल चांवला, बामसेफ के राष्ट्रीय पदाधिकारी रामावतार मीणा आदि ने एसपी से भेंट कर इस घटनाक्रम की निन्दा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पारसोली थानान्तर्गत दुगार के बीच में बुजुर्ग को खड़ा कर सिर पर जूते रखवा कर सरेआम खाफ पंचायत के फैसले के तहत माफी मंगवाई गई, जो अतिनिन्दनीय एवं सामन्तवादी घटना है। मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं मानवाधिकार आयोग कोभी इस संबंध में ठोस कार्रवाई के लिए पत्र लिखे गए हैं।

वीडियो वायरल हो रहा
सामाजिक संगठनों के अनुसार माफी मांगने के बावजूद बुजुर्ग को धमकियां दी जा रही है। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट यह दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग के चारों ओर कई लोग बैठे हैं, जिनके सामने बुजुर्ग सिर पर जूतों से भरा एक बैग रख हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांग रहा है।

सीआईडी ने चित्तौड़गढ़ में पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, फार्म हाउस पर नकली शराब बना रहा आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के थाना भदेसर इलाके में एक फार्म हाउस पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मार नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके पर पकड़ा गया आरोपी अपने खेत पर स्प्रिंट और सेंस की सहायता से नकली शराब बना रोजाना मध्य प्रदेश और स्थानीय स्तर पर सप्लाई कर रहा था।

अतरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर शराब की अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम लगातर संदिग्धों की निगरानी कर रही है। इसी के अंतर्गत कांस्टेबल गोपाल धाबाई व विजय सिंह की सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत मय टीम द्वारा विकसित की गई।

सूचना पुख्ता होने पर चित्तौड़गढ़ पहुंची सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना भदेसर के सहयोग से गांव मान जी का गुड़ा में लाल सिंह पुत्र फतेह सिंह के फार्म हाउस पर छापा मारा। आरोपी लाल सिंह ने अपने खेत पर नकली शराब की फैक्ट्री बना रखी थी। जहां राजस्थान और मध्य प्रदेश मार्का की अवैध देशी शराब बनाई जा रही थी।

एडीजी एमएन ने बताया कि मौके से पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश सप्लाई के लिए तैयार की गई 16 पेटी और स्थानीय स्तर पर सप्लाई के लिए कॉटन काउंटी नाम की 18 देशी शराब के पव्वों की पेटियां बरामद की। इसके अतिरिक्त दो बड़े ड्रमों से करीब 350 लीटर स्प्रिंट के साथ
करीब 20-20 हजार रैपर, ढक्कन और खाली पव्वे बरामद किए। एडीजी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया की फैक्ट्री में जितनी अवैध शराब बनाई जाती थी वह रोजाना सप्लाई कर दी जाती थी। जब्त की गई शराब जहरीली हो सकती है। इसके लिए एफएसएल से जांच करवाई जाएगी। मौके पर पकड़े गए आरोपी लाल सिंह को थाना भदेसर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया हैं।

आरोपी नकली शराब तैयार करने में प्रयुक्त बारदाना जैसे रैपर, ढक्कन, खाली पव्वे और स्प्रिट कहां से ला रहा था, इसके बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। अब तक आरोपी ने कहां- कहां नकली शराब सप्लाई की, पूरे नेटवर्क के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।

एडीजी एमएन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी के सुपरविजन में 2 दिन में यह सीआईडी क्राइम ब्रांच की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सोमवार को इसी टीम ने 30,000 के इनामी बदमाश को उज्जैन से डिटेन किया था। वही सीआईडी की सूचना पर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने झाड़ू की आड़ में लोडिंग टेंपो में तस्करी किया जा रहा 485 किलो अफीम डोडा पोस्त बरामद किया था।
मंगलवार की कार्रवाई में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, महावीर सिंह, रामनिवास व कमल सिंह तथा कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह, गोपाल लाल विजय सिंह, रमेश और चालक विश्राम की विशेष भूमिका रही है।

चित्तौड़गढ़ में अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन
नवज्योति, चित्तौड़गढ़। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में भी उग्र विरोध प्रदर्शन हुआ। युवाओं ने पथराव कर निजी वाहनों के साथ ही रेलवे सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।

शुक्रवार को कुछ युवा अचानक कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए जिन्होंने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध में नारेबाजी की और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ युवाओं ने कलक्ट्रेट के बाहर पुशअप लगाकर भी विरोध जताया। बाद में कार्यकर्ता अचानक मुख्य डाकघर के समीप से पटरियों पर होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच गए एवं पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर पथराव करना शुरू कर दिया। कई युवाओं ने चेहरा ढक रखा था। अचानक हुए इस पथराव से अफरा-तफरी मच गई एवं मुख्य डाकघर के आसपास सेतु मार्ग पर कई दुकानें बंद हो गई। युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी पर भी पथराव किया  जिससे दो रेलवे इंजन के कांच फूट गए। उन्होंने  पुलिस अधीक्षक निवास के समीप भी पथराव किया गया। पुलिस ने  करीब 15 से 20 युवाओं को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। रेलवे पुलिस ने भी रेलवे सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया।  इससे पूर्व गुरुवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले कई युवाओं ने कलक्ट्रेट पर अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया था।

चित्तौड़ रहा बंद,प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच हुई झड़प
चित्तौड़गढ़। शहरी क्षेत्र में बुधवार रात्रि को पूर्व पार्षद के इकलौते पुत्र की हत्या के विरोध में एवं घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को चित्तौड़गढ़ बंद पूरी तरह से सफल रहा। इस दौरान  पुलिस अधिकारियों के बीच एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होती रही। बंद के दौरान एक दुकान एवं टेंपो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो- तीन लोगों को डिटेन  किया लेकिन अभी भी अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

चित्तौड़गढ़ के शहरी क्षेत्र में मंगलवार रात्रि को एक  आयोजन से अपने घर लौट रहे पूर्व पार्षद जगदीश सोनी  के इकलौते पुत्र राकेश उर्फ रतन सोनी पर विशेष समुदाय के कुछ लोगों के हथियारों से लैस होकर किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया ,जिसका प्राथमिक उपचार यहां करवाने के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया  ,लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत होने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी एवं अन्य लोग मंगलवार रात्रि को शहर में विभिन्न स्थानों पर  एकत्रित हो गए तथा बुधवार को   चित्तौड़गढ़ बंद का आह्लान किया।

सांसद-विधायक ने दिया धरना
सांसद सीपी जोशी ,विधायक  चंद्रभान   को इस घटना की जानकारी मिलने पर वह रात्रि में ही सुभाष चौक पहुंचे और बाद में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अन्य लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। चित्तौड़गढ़ बंद का असर बुधवार सवेरे से ही न केवल शहर में बल्कि उपनगरीय क्षेत्रों में भी देखने को मिला। इस दौरान चाय एवं बीडी-पान की दुकाने ,हाथ ठेले तक नहीं खुले।

बंद के दौरान रही तनावपूर्ण स्थिति
बंद के दौरान विधायक चंद्रभान हिंदू  संगठनों के पदाधिकारियों के साथ दुपहिया वाहन पर बैठकर बंद को सफल बनाने में लगे रहे। बंद के दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

पुलिस छावनी में बदला शहर
इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। चित्तौड़गढ़ के  साथ ही जिले के अन्य कई स्थानों से, जिले से बाहर से भी पुलिस   जाब्ता   बुलाया गया। बंद के दौरान अश्रु गैस की पार्टी भी तैनात रही ,लेकिन इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहर से ऐसे पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया गया  ,जो कि पूर्व में विवादों के घेरे में रहे ,और जिनका यहां से स्थानांतरण करना पड़ा।

टैंपों व दुकान में लगाई आग
बंद के दौरान मोक्ष धाम के समीप एक टेंपो  एवं दुकान को प्रदर्शनकारियों ने आग  के हवाले कर दिया। बंद के दौरान कच्ची बस्ती  की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस का भारी  जाब्ता  विशेष रूप से तैनात रहा।  कच्ची बस्तियों में कई लोग छतों पर डटे रहे। कुछ स्थानों पर इस दौरान विभिन्न रास्तों को अलग-अलग साधनों से बंद के दृश्य  भी देखने को मिले।

पुलिस के रूट मार्च पर पथराव
बंद के दौरान पुलिस द्वारा किए गए फ्लैग मार्च पर भी पथराव किए जाने की जानकारी है।  जिला पुलिस अधीक्षक ने भी इसे स्वीकार किया।  शहर की तंग गलियों में बंद के दौरान कुछ मकानों से  पथराव होने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।  ऐसी कुछ गलियों में पत्थर ही पत्थर देखने को मिले। एक स्थान पर तो पुलिस के सामने ही एक युवक पथराव करने लगा।  पथराव करने वालों में से कुछ की धरपकड़ भी की गई, जिसके बाद उन्हें छुड़ाने के लिए परिवार के सदस्य  पुलिस से  उलझते हुए देखे गए।

जिले में इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद
जिला प्रशासन ने इस घटना को देखते हुए बुधवार को 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने  कि  घोषणा भी की, हालांकि इसके बावजूद कुछ नेटवर्क काम करते रहे ।

घटना दुर्भाग्यपूर्ण-सांसद
सांसद सीपी जोशी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजस्थान में एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बिना किसी दबाव में सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं-चंद्रभान
विधायक  चंद्रभान  ने कहा कि ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस या कानून  को लेकर किसी तरह का कोई  खौफ नहीं हैऔर अपराधी  बिना किसी डर के इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

धर्म स्थल के बाहर हनुमानचालीसा
इधर बंद के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच लुका छुपी का खेल भी चलता रहा।  कई बार पुलिस को प्रदर्शनकारियों के पीछे दौड़ लगानी पड़ी।  बंद के दौरान हिंदू संगठन के के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक धार्मिक स्थल के बाहर हनुमान चालीसा भी पढ़ते हुए देखे गए। बंद के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक  प्रीति जैन भी शहर का जायजा लेने में लगी रही। प्रदर्शनकारी बीच-बीच में  सुभाष चौक   एवं अन्य  स्थानों पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराने में लगे रहे।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
इस बीच अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा  इस घटना के विरोध में राज्यपाल  के नाम ज्ञापन  देकर  हत्या में  शामिल सभी  आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए कहा गया कि लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से राज्य में अशांति का वातावरण बनता जा रहा है/ ज्ञापन में रतन सोनी के परिवार जन को 50 लाख मुआवजा व एक सदस्य को  सरकारी नौकरी  देने की मांग की गई। इस दौरान प्रान्त मंत्री विनीत द्विवेदी,राष्ट्रीय बजरंगदल जिलाध्यक्ष अमृत माली,नगर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सुथार, गौ रक्षा प्रमुख शिव लोधा,नगर अध्यक्ष हिमांशु जैन, प्रखंड सहयोजक लोकेश सोनी,कमल राजपुरोहित, गोपाल तेली, राजेन्द्र शर्मा, निलेश सोनी, अर्जुन सोनी, महेश सोनी, रामप्रसाद सोनी आदि मौजूद थे।

पुलिस और परिजनों के बीच  वार्ता
इस बीच चित्तौड़गढ़ पहुंचे संभागीय आयुक्त  राजेंद्र भट्ट ने प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से     नौकरी ,   25 लाख रुपए मुआवजे और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलवाने का  भरोसा दिया। तनाव की स्थिति के बीच
राज्य धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत,  विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांसद सीपी जोशी, श्री चंद कृपलानी व अन्य जनप्रतिनिधियों , समाज के प्रतिनिधियों, कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, एस पी प्रीति जैन की मौजूदगी में   अपराहन बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

युवक की हत्या के बाद चित्तौडग़ढ़ में तनाव
चित्तौडग़ढ़। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ शहर में मंगलवार रात एक युवक की हत्या के बाद बुधवार सुबह से पथराव, आगजनी आदि घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त हो गया। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के पुत्र रतन सोनी पर हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया जिसे उदयपुर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर शहर में आते ही देर रात बड़ी संख्या में लोग सुभाष चैक पर एकत्र हो गये और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और लोगों ने धरना प्रारम्भ कर दिया। मौके पर रात को ही सांसद चंद्रप्रकाया जोशी, विधायक चंद्रभान ङ्क्षसह आक्या एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक सहित कई लोग आ गये। सुबह होते ही शहर में आरोपियों के निवास क्षेत्र गांधीनगर कच्ची बस्ती की तरफ भीड़ निकल गई और वहां आपसी मारपीट के साथ एक ऑटो एवं थड़ी को आग के हवाले कर दिया गया जहां पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। माहौल बिगड़ता देख जिले के सभी थानों सहित उदयपुर, भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ से कई अनुभवी अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता बुलाया गया।

धरने पर लोग,पथराव की घटनाएं

दोपहर बाद प्रशासन एवं लोगों के बीच बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और सभी पुन: धरने पर आ गये। सुभाष चौक के आसपास भी रूक रूककर पथराव की घटनाएं होने लगी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि मामले में करीब आठ लोगों को नामजद कर तीन को हिरासत में लिया है, शहर में छोटी मोटी उपद्रव की घटनाएं हुई है जिन्हें नियंत्रित कर लिया गया है। शहर में शान्ति बनी रहे इसके लिये जिले सहित आसपास के जिलों से पुलिस जाप्ता संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया।

इंटरनेट बंद

उन्होंने बताया कि माहौल तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है जिसके चलते न तो अभी शहर में इंटरनेट बंद किया गया है और न ही निषेधाज्ञा लगाई गई है। मृतक का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है और शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों एवं सांसद, विधायक के साथ प्रशासन की एक दौर की बातचीत हो गई है जिसमें मुआवजे एवं नौकरी की बात पर कोई सहमति नहीं बन सकी है।

मंत्री के जेल जाने के डर से नहीं कराई रीट की सीबीआई जांच-विधूड़ी
चित्तौड़गढ़। अपने बयान एवं  अन्य कारण को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले बेगूं विधायक राजेन्द्र सिंह विधूड़ी  ने एक बार फिर अपनी ही सरकार  पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि रीट की जांच सीबीआई से इसलिए नहीं करवाई जा रही है, क्योंकि जांच करवाए जाने से कोई मंत्री जेल नहीं चला जाए।

बेगूं विधायक विधूड़ी  ने पारसोली में चार करोड़ से अधिक की लागत से नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण करने के दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ की न तो थानेदार सुन रहा है, और न ही जिला कलक्टर। यदि कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेंगे, तो फिर वह मंच पर क्यों बैठेंगे। उन्होंने कहा कि एमएलए को कार्यकर्ता ही जीताता है। वोट डलवाने का काम भी कार्यकर्ता करता है। इसलिए कार्यकतार्ओं को मजबूत किया जाना चाहिए। यदि उन्हें मजबूत नहीं किया तो कोई भी एमएलए चुनाव नहीं जीत पाएगा, और  हम जीतेगे तभी गहलोत मुख्यमंत्री बन पाएंगे।

सीबीआई से होनी चाहिए जांच
विधूड़ी  ने गत दिनों पारसोली पुलिस थाना से हुए डोडाचूरा चोरी हो जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि जब  पुलिस थाना से डोडाचूरा चोरी हो सकता है तो हॉस्पिटल किस तरह सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को सभी को निलंबित किया जाना चाहिए।  उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पारसोली पुलिस थाना के तत्कालीन थानाधिकारी को निलंबित किए जाने के बाद विधूड़ी लगातार अन्य जनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग करते रहे है। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक भी यह कह चुकी है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

कही कोई मंत्री नहीं चला जाए जेल
उन्होंने कहा कि यदि रीट की जांच सीबीआई को नहीं दी जा सकती है, तो यहां की तो दी जा सकती है। रीट की जांच  सीबीआई से करवाने  के लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके है,लेकिन मुख्यमंत्री को शायद इस कारण डर लग रहा है कि कहीं कोई मंत्री जेल नहीं चला जाए। बेगूं विधायक ने कहा कि बेगूं क्षेत्र में आए दिन रात्रि के समय काली गाड़ियां घुमती रहती है, जिसके बारे में कई लोगो को पता है। डोडाचूरा से भरी गाड़ियों को छोड़ने की एवज में दलाल के माध्यम से पैसे लिए जाते है।

बिना नाम लिए साधा निशाना
उन्होंने चित्तौड़गढ़ के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ का एक नेता दो बार हार चुनाव हार गए, लेकिन उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया जा रहा है। जीतने वालो को नीचे गिरा रहे हो। मुख्यमंत्री की ओर संकेत करते हुए कहा कि कांगे्रस के हम जीतेंगे तभी तो आप मुख्यमंत्री बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मंत्री मंडल विस्तार में विधूड़ी भी मंत्री की दौड़ में शामिल थे, और उन्हें लग रहा था  कि कम से कम उन्हें संसदीय सचिव का दर्जा दे दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बेगूं विधायक द्वारा गत दिनों एक थानाधिकारी के साथ की गई गाली गलौच का आॅडियो भी वायरल  हो गया था। इस पर थानाधिकारी द्वारा न्यायालय के दरवाजे खटखटाए गए थे, वहीं  विधूड़ी  इससे पहले भी अपने बड़बोलेपन के कारण चर्चा में रह चुके है। मंत्री का दर्जा नहीं मिलने से वह अपनी सरकार से नाराज बताए जाते है।

10 साल की मासूम से खेतों में दुष्कर्म
चित्तौड़गढ़/बस्सी। ढाई वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि सोमवार को पारसोली थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दरिंदगी की घटना सामने आ गई।

सोमवार रात को क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह की बिंदोली में हिस्सा लेने आया युवक शंभूलाल पुत्र लादूलाल भील 10 वर्षीय मासूम को उठा ले गया और पास के खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे वापस गांव ले आया। बालिका ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई तो हंगामा मच गया। वहां मौजूद लोगों ने दुष्कर्मी की पिटाई कर दी। मौका देखकर दुष्कर्मी वहां से भाग छूटा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। आरोपी पांडोली का रहने वाला है और वारदात के समय वह नशे की हालत में था। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है जिससे उसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है।

मासूम को काटा, मारपीट कर दांत तोड़ा
आरोपी युवक पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत इस बालिका को बिन्दोली के बाद पहले उसका घर और बाद में नदी का रास्ता दिखाने के बहाने गांव से बाहर ले गया। बाद में उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने बालिका के चेहरे के आस पास काटने के साथ मारपीट भी की जिससे बालिका का एक दांत टूट गया, वहीं उसके दाहिने कंधे पर चोट आई।

कार्यालय पर मारा छापा : एसीबी ने एसडीएम को लिया हिरासत में
बेगूं। बेगूं में स्थित उपखंड कार्यालय में एसीबी की चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर टीम ने छापा मार कर दस्तावेज जब्त करने के साथ ही उपखंड अधिकारी समेत चार को हिरासत में लिया है।  जानकारी  के अनुसार एसीबी की उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ टीम द्वारा बेगूं स्थित उपखंड कार्यालय पर बुधवार को छापा मार कर यहां से कुछ दस्तावेज जब्त करने के बाद उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद असलम एवं रजिस्ट्री कराने के लिए आए बेगूं निवासी एडवोकेट गौतम चौधरी समेत चार को हिरासत में लेकर ब्यूरो की टीम बेगूं पुलिस थाना पहुंची, जहां बुधवार रात्रि तक पूछताछ जारी थी, लेकिन कोई खुलासा नहीं किया गया। टीम द्वारा सवेरे से ही बेगूं उपखंड कार्यालय एवं अधिकारी के घर रैकी की जा रही थी। सहायक अधिकारी मोहम्मद असलम के फोन को भी ब्यूरो की टीम ने सर्विसलांस पर ले रखा था। ब्यूरो को यह जानकारी मिली थी कि उपखंड कार्यालय में किसी रजिस्ट्री को लेकर अवैध रूप से काफी अधिक लेनदेन होना है। टीम द्वारा उपखंड अधिकारी के घर भी तलाशी लिए जाने की भी जानकारी है, जहां से नगदी बरामद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि बुधवार रात्रि 9.15 बजे तक भी ब्यूरो की ओर से नहीं की जा सकी।

चित्तौड़गढ़ के बस्सी में किले की तलहटी में मिले पाषाणकालीन औजार
उदयपुर। चित्तौड़गढ़ के बस्सी में हाल ही एक सर्वेक्षण में पाषाणकालीन औजारों की खोज हुई है। विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ये करीब 15 लाख साल पुराने पाषाणकालीन औजार है। ये औजार राजस्थान में मानव जीवन की उत्पत्ति को सिद्ध करने में सहायक हो सकते हैं। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक साहित्य संस्थान के निदेशक प्रो. जीवनसिंह खरकवाल, चिंतन ठाकर, स्वाति वर्मा ने इस स्थल का सर्वेक्षण कर तथ्य स्पष्ट किए हैं। प्रो. खरकवाल ने बताया कि इससे पूर्व निम्बाहेड़ा में वर्ष 1960 से 1965 में हुए सर्वेक्षण में इस तरह के औजार प्राप्त हुए थे, लेकिन बस्सी के किले की तलहटी में पहाड़ी का ढलान जहां समाप्त होता है, वहीं पर ये औजार मिले हैं। इन औजारों के क्रमबद्ध तरीके से आसपास ही प्राप्त होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही स्थान है जहां इन औजारों को बनाया जाता था। खरकवाल ने बताया कि आदिकाल से जब मानव की उत्पत्ति मानी जाती है, उस समय की तिथियों आदि में काफी बदलाव आए हैं। इनको देखने से स्पष्ट होता है कि ये आदिकालीन पाषाण औजारों के नमूने हैं। इसमें कतई संदेह भी नहीं है कि ये औजार 15 लाख साल पुराने होंगे। करीब पांच किलोमीटर के दायरे में और औजारों की तलाश की जा रही है।

आशुलियिन परंपरा के हैं औजार
प्रो. खरकवाल ने बताया कि बस्सी गढ़ के निकट विंध्य की पहाड़ी की ढलान पर पाषाण काल की हाथ की कुलहड़िया, क्लीवर, स्क्रैपर आदि बडी संख्या मे पाए गए। ये औजार सेल चट्टान के ऊपर कोलूवियल जमाव में पाए गए हैं, जहां पर दो संस्कृति निम्न पुरा पाषाण काल तथा मध्य पाषाण काल के औजार खोजे गए हैं। यह औजार अशुलियिन परम्परा के है जिनकी तिथि भारत में 15 लाख से वर्ष पूर्व में है। इस तरह के औजार बस्सी के अतिरिक्त बूंदी में भी खोजे गए हैं। बनास औरे बेडच की घाटियों में इस तरह के औजार पिछली शताब्दी में 60 के दशक के प्रख्यात पुरातत्वविद वीएन मिश्र ने खोजे थे, उनके द्वारा खोजे गए औजार मुख्यत: नदियों की घाटियों में थे परन्तु पहली बार बस्सी में ये औजार पहाड़ी के ढलान पर मूल जगह पर खोजे गए हैं।

तीसरी लहर में पहली बार चार मौतें, सबसे ज्यादा नए केस जयपुर में, संक्रमण दर चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक
जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में 2166 हैं। यहां संक्रमण दर 14.45 फीसदी है, लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण दर चित्तौड़गढ़ में 17.96 फीसदी रही है। कोटा में भी 17.34 फीसदी संक्रमण दर है। जालौर में बीते चौबीस घंटे में 1570 जांचें हुई, लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। 8 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है।

चार दिन में दोगुने हुए संक्रमित : 73,412 जांचें, 6,366 नए केस, 8.67 फीसदी संक्रमण दर : 30 हजार से ज्यादा हुए एक्टिव केस, अकेले जयपुर में 14006

जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 6366 नए रोगी आए हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में चार लोगों की जानें गई हैं। प्रदेश में चार जुलाई 2021 को अंतिम बार एक दिन में चार मौते हुई थीं। अब छह माह छह दिन बाद इतनी मौतें हुई हैं। यह मौतें अजमेर, जयपुर, अलवर और नागौर में हुई हैं। मरीजों की रफ्तार बढ़ने के 13 दिन में प्रदेश में 13 ही मौतें हो चुकी हैं। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। चार दिन में प्रदेश में एक दिन में आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में 73412 संदिग्ध लोगों की जांचे हुई, जो इस लहर में एक दिन में सर्वाधिक जांचे हैं। संक्रमण दर 8.67 फीसदी है। हालांकि जयपुर में मरीजों की संख्या में कमी आई है। यहां सोमवार को जहां 2749 नए रोगी आए थे। वहीं  मंगलवार को 2166 संक्रमित मिले हैं, लेकिन इसके उलट अन्य जिलों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जोधपुर, कोटा, अलवर, उदयपुर में 711 से 400 तक, भरतपुर और बीकानेर में 400 से कम पर 200 से ज्यादा, अजमेर, सीकर, बाड़मेर, सवाईमाधोपुर, गंगानगर, भीलवाड़ा और दौसा में 200 से कम मरीज आए हैं पर 100 से ज्यादा है। डूंगरपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर में 100 से कम, लेकिन 50 से ज्यादा केस आए हैं। केवल जालौर में कोई नया रोगी नहीं है। शेष जिलों में 50 से कम नए केस हैं।

कुल संक्रमित    कुल मौत
विश्व    311,378,882    5,515,031
1.अमेरिका     62,661,272     861,336
2.भारत    35,875,790    484,213
3.ब्राजील    22,558,695     620,142
राजस्थान    9,88,638    8,978

नए संक्रमित    नई मौतें
भारत    1,68,063    277
राजस्थान    6,366    04

एक्टिव मरीज    ठीक हुए
भारत    311,717    21,626,836     राजस्थान    30,597    9,49,063

पूनिया की तबियत नासाज, भाजपा महामंत्री चन्द्रशेखर, सांसद बोहरा भी संक्रमित
प्रदेश में मंगलवार को भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और जयपुर सांसद रामचरण बोहरा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चन्द्रशेखर दो दिन से बीमार थे, लेकिन तब से ही उन्होंने खुद को आइसोेलेट कर रखा था। मंगलवार को जांच में पॉजिटिव आए हैं। वहीं सांसद बोहरा में भी हल्के लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने जांच कराई थी,  जिसमें वे संक्रमित मिले हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के चार दिन के दौरे पर गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की भी तबियत थोड़ी नासाज है। वे रात को जयपुर लौट आए। यहां आते ही उन्होंने अपनी कोरोना की जांच के सैंपल दिए हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है।

मंत्री सुभाष गर्ग की पत्नी संक्रमित, वे आइसोेलेट हुए
सरकार में राज्य मंत्री सुभाष गर्ग की पत्नी मंगलवार को संक्रमित मिली है। इसके चलते उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर खुद को सात दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। जानकारी के अनुसार उनके भी जांच सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए जिला स्तर पर बनेगी रणनीति
प्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए जिला स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने मंगलवार को संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं। आर्य ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अनुग्रह राशि के रुप में दिए जाने वाले 50 हजार रुपए हर उस व्यक्ति तक पहुंचे जो कि उसका हकदार है। आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाथ से मैला ढोने वाले जिन लोगों की सीवर चेंबर में उतरने के कारण मृत्यु हो गई है उनके  परिजनों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार दी जाने वाली सहायता राशि का भुगतान तुरंत किया जाए। आर्य ने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वन अधिकार अधिनियम के तहत दिए जा रहे वनाधिकार पत्र से जुड़े बकाया मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही इन मामलों को एमआईएस पोर्टल पर इंद्राज कराना सुनिश्चित करें। जिनको यह पत्र  जारी हो गए हैं उनका राजस्व अभिलेख में अंकन भी किया जाए। जनजातीय विकास के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के लिए चयनित चार जिलों के 860 गांवों के विकास की विशेष रणनीति बनाएं।

चेतावनी :मोलनुपिराविर दवा बुजुर्गों को दी जाए, युवाओं को नहीं
नई दिल्ली। कोरोना की एंटी वायरल दवा मोलनुपिराविर को भले ही भारत के औषधी महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। लेकिन अब इसके इस्तेमाल को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो रही है। एंटीवायरल ड्रग मोलनुपिराविर के  इस्तेमाल को लेकर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि मोलनुपिराविर ड्रग मरीजों को हॉस्पिटलाइजेशन और आईसीयू में भर्ती होने से बचाती है लेकिन ये दवा बुजुर्गों को दी जानी चाहिए, युवा लोगों, यानी प्रजनन की उम्र वालों को नहीं दी जानी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि ये दवा उन बुजुर्गों को दी जानी चाहिए, जो पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, पर मोलनुपिराविर का बेवजह इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।

मोलनुपिराविर क्या है
मोलनुपिराविर को सर्दी-जुकाम के मरीजों के लिए बनाया गया था। यह वैक्सीन नहीं, बल्कि ओरल ड्रग है। इसे फार्मा कंपनी मर्क और रिजबैक ने बनाया है। अब इसका इस्तेमाल कोरोना मरीजों पर भी किया जा रहा है। इससे पहले आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने भी कहा था कि अगर कोई गर्भवती महिला इस दवा को लेती है, तो इससे उसके बच्चे के विकास में समस्या आ सकती है, ऐसे में इसका इस्तेमाल काफी सोच समझकर करना चाहिए। एम्स के कुछ डॉक्टरों का कहना है कि यह दवा कोरोना के इलाज में मैजिक बुलेट नहीं है, इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए।

गांवों में संक्रमण का खतरा कम: शिक्षा मंत्री
अभिभावक चाहे तो अपने बच्चों को नहीं भेजें स्कूल
ऑनलाइन क्लास का भी विकल्प दिया
कोरोना की नई गाइडलाइन में सरकार ने शहरों के स्कूल बंद किए हैं, वहीं गांवों में स्कूल खुले रखे गए हैं। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा है कि गांवों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम है, इसलिए वहां स्कूल बंद नहीं किए हैं। शहरों में भीड़भाड़ से संक्रमण का खतरा ज्यादा है। यदि गांवों में जहां संक्रमण फैलता है तो वहां स्कूल बंद किए जा सकते हैं। गांवों में अभिभावक चाहे तो बच्चों को स्कूल न भेजें। उन्हें आॅनलाइन क्लास का भी विकल्प दिया है। शहरों में जितनी भीड़ है, उतनी गांवों में नहीं है। कोविड गांवों में नहीं फैला है। फिर भी हमारे निर्देश हैं कि कलेक्टर स्थानीय स्तर पर जरूरत के अनुसार गांवों के स्कूल भी बंद कर सकते हैं।

स्थानीय अध्यापकों से प्रेक्टिकल एग्जाम का फैसला
शिक्षा मंत्री कल्ला ने कहा कि स्थानीय अध्यापकों से 17 जनवरी से बोर्ड क्लास के प्रेक्टिकल एग्जाम करवाने का फैसला किया है। 15 से 20 के बैच में प्रेक्टिकल एग्जाम लेंगे इसलिए खतरा भी नहीं है। कोरोना पीक पर था तब भी उसी हिसाब से ही एग्जाम करवाए थे। बोर्ड परीक्षाएं नहीं करवाएंगे तो हमारे स्टूडेंट्स पीछे रह जाएंगे।