sikar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत
जयपुर। राजस्थान के चर्चित नीट-2026 पेपर लीक मामले में अब जांच का सबसे बड़ा केंद्र शिक्षा नगरी सीकर बनता जा रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दो दिन से सीकर में डेरा डाले हुए है। इससे पहले भी दबिश देकर कुछ लोगों से जानकारी जुटाई थी। अब शनिवार को भी एजेंसी ने कई लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। सीबीआई की कुछ टीमें दबिश दे रही हैं तो कुछ चुनिंदा कोचिंग संस्थानों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की नजर एक चर्चित कैमेस्ट्री टीचर और पूर्व कोचिंग संचालक पर टिक गई है, जिनके संबंध गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सीकर के कोचिंग नेटवर्क का इस्तेमाल पेपर लीक सिंडिकेट ने किस तरह किया।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार हुए मांगीलाल और दिनेश बिंवाल के परिचित सीबीआई की दबिश के बाद भूमिगत हो गए हैं। जानकारी जुटाई जा रही है कि इस परिवार के अब तक कितने बच्चे सीकर में आकर एमबीबीएस की कोचिंग कर चुके हैं और वह सलेक्शन के दौरान किसके सम्पर्क में थे।

नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
सीकर। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की जांच में राजस्थान का सीकर सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी और राजस्थान एसओजी लगातार इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं। जांच में सामने आया है कि पेपर नासिक स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लीक होकर अलग-अलग राज्यों तक पहुंचा था।

सूत्रों के अनुसार, पेपर सबसे पहले हरियाणा के गुरुग्राम के एक डॉक्टर तक पहुंचा और फिर जयपुर के जमवारामगढ़ होते हुए सीकर आया। यहां से इसे देशभर में “गेस पेपर” के नाम पर फैलाया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह पेपर दिल्ली, बिहार, जम्मू-कश्मीर, केरल और उत्तराखंड तक पहुंचा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब केरल में पढ़ रहे सीकर के एक एमबीबीएस छात्र ने पेपर अपने पिता को भेजा। छात्र ने संदेश में लिखा कि यही सवाल अगले दिन की परीक्षा में आने वाले हैं। इसके बाद पेपर को छात्रावास में रह रही छात्राओं तक पहुंचा दिया गया।

परीक्षा के बाद जब सवालों का मिलान हुआ तो जीवविज्ञान और रसायन विज्ञान के सभी प्रश्न उसी गेस पेपर में पाए गए। इसके बाद मामला पुलिस और एनटीए तक पहुंचा, जिसके बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।

सीकर में एलन कोचिंग के छात्र ने प्राइवेट हॉस्टल में किया सुसाइड : कुछ दिनों से तनाव में था छात्र, फोन नहीं उठाने पर दरवाजा काट कर देखने पर चला आत्महत्या का पता
सीकर। सीकर पिपराली रोड स्थित एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने मंगलवार को गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह प्राइवेट हॉस्टल में रहता था, जहां उसने खुदकुशी की।  पुलिस के अनुसार बानसूर निवासी कुणाल दो साल से एलन कोचिंग संस्थान में  आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था।  हॉस्टल संचालक द्वारा किए गए फोन को जब उसने नहीं उठाया तो दरवाजे को काट कर देखा गया। तब विद्यार्थी फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और सूचना उसके परिजनों को दी। बुधवार प्रात: पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। कुणाल के दादा मातादीन ने बताया कि हमने यहां बच्चे को पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन हमें यह दिन देखना पड़ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उद्योगनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडरक ने बताया कि केशव कुंज हॉस्टल के संचालक ने सूचना दी थी कि एलन में कोचिंग कर रहा छात्र कुणाल हमारे हॉस्टल में रह रहा था, जिसने हमारे यहां आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

आठ महीने से अधर में बिल

राजस्थान में कोचिंग स्टूडेंटस के बढ़ते आत्महत्या प्रकरणों को लेकर राज्य सरकार ने कानून बनाया था। राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक, 2025 को राजस्थान विधानसभा ने पिछले साल 3 सितम्बर को ध्वनिमत से पारित किया था। इस कानून का मकसद कोचिंग उद्योग खासतौर पर कोटा जैसे बडे कोचिंग हब को नियंत्रित करना है। छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाना और कोचिंग संस्थानों में बढ़ते व्यवसायीकरण को सीमित करना भी इसका उद्देश्य था। इस कानून को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी, लेकिन आज तक यह लागू नहीं हो पाया।  जबकि इसी सप्ताह में कोटा और सीकर में तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली।

इनका कहना है

कोटा स्थित संस्थान के मुख्यालय पर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी,नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन कर व वाट्सअप मैसेज देकर संस्थान का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

कांग्रेस और सीपीएम के बीच सीकर को लेकर तालमेल की संभावना, आरएलपी भी नागौर में तालमेल करने की इच्छुक
जयपुर। आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सीपीएम के बीच सीकर को लेकर तालमेल की संभावनाएं तेज हुई हैं। सीपीएम के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी सीकर सीट सीपीएम को दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता मुकूल वासनिक की सीपीएम नेताओं से सीकर को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है।

तालमेल नहीं हुआ तो तीन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- सीपीएम ने कांग्रेस से तालमेल नहीं होने की स्थिति में सीकर, चूरू और श्रीगंगानगर से चुनाव लड़ने का मानस बना रखा है। पार्टी की प्रादेशिक इकाई ने केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत करा रखा है कि यदि कांग्रेस से तालमेल नहीं होता है तो वे तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

आरएलपी की नागौर से चुनाव लड़ने की इच्छा- आरएलपी नागौर सीट कांग्रेस से चुनाव गठबंधन के तहत मांग रही है, लेकिन अभी कांग्रेस में सहमति पर असमंजस बना हुआ है। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल नागौर सीट चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता सीट देने के लिए सहमत नहीं हैं। कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की 19 मार्च को होने वाली बैठक में राजस्थान की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि कांग्रेस किस दल को कितनी सीटें छोड़ती हैं।

सीपीएम और कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। देखते हैं, क्या होता है?
-अमराराम, सचिव माकपा एवं पूर्व विधायक

Rajasthan Election 2023 Result: सीकर में इस बार बीजेपी ने खोला खाता, पिछले चुनाव में नहीं मिली थी एक भी सीट
जयपुर। सीकर जिले में 8 विधानसभा सीट आती है। इस बार के चुनाव में यहां की कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत दर्ज की और 3 पर बीजेपी ने। पिछली बार कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थी। एक सीट निर्दलीय ने जीती थी। बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी। 2023 के चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के वोट में सेंध मारते हुए 3 सीटें झटक ली।

सीकर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र पारीक, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, फतेहपुर से कांग्रेस के हाकम अली, नीमकाथाना से कांग्रेस के सुरेश मोदी, दांतारामगढ़ से कांग्रेस के विरेंद्र सिंह ने चुनाव जीता।

कांग्रेस से बीजेपी में आए सुभाष मील ने जीता चुनाव
बीजेपी ने धोद, श्रीमाधोपुर और खंडेला में चुनाव जीता। धोद से गोवर्धन वर्मा, श्रीमाधोपुर से झाबर सिंह और खंडेला से सुभाष मील ने चुनाव जीता।

देशभर में स्कूली शिक्षा में सीकर अव्वल, झुंझुनू और जयपुर का भी बेहतरीन प्रदर्शन
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सोमवार को जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI-D) जारी की। जिसमें राजस्थान के सीकर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद झुंझुनू और जयपुर जिले का भी बेहतरीन प्रदर्शन है।जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI-D) में राजस्थान के इन तीन जिलों ने 100 के स्केल पर 81-90 स्कोर हासिल करके उत्कर्ष ग्रेड हासिल किया। झुंझुनू ने सीखने के परिणाम की श्रेणी में 290 में से 236 अंक हासिल करके इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

शिक्षा विभाग ने 2018-19 और 2019-20 के लिए जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई-डी) जारी किया, जो व्यापक विश्लेषण के लिए एक सूचकांक बनाकर जिला स्तर पर स्कूल शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन करता है। सूचकांक में राजस्थान ने अति उत्तम श्रेणी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 24 जिलों ने इस श्रेणी में स्थान बनाया है। वहीं पंजाब के 14 जिलों ने 100 के स्केल पर 71-80 स्कोर के साथ अति उत्तम ग्रेड प्राप्त किया। इसके बाद गुजरात और केरल का स्थान आता है। दोनों राज्यों के 13-13 जिलों ने अति उत्तम श्रेणी में स्थान बनाया। दूसरी ओर 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी जिला ने अति उत्तम और उत्तम ग्रेड हासिल नहीं किया। इसमें जम्मू-कश्मीर, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। साल 2018-19 में एक भी जिला उत्कर्ष श्रेणी में नहीं था। जबकि अति उत्तम श्रेणी में 49 और उत्तम श्रेणी में 267 जिले शामिल थे। यानी साल 2018-19 में कुल 316 जिलों का ही प्रदर्शन उत्तम था। साल 2019-20 में देश के तीन जिलों का पीजीआई उत्कर्ष श्रेणी में हैं, और वे तीनों जिले राजस्थान के हैं। वहीं अति उत्तम श्रेणी में 86 जिले, उत्तम श्रेणी में 276 जिले शामिल हैं।

जिलों में स्कूली शिक्षा का प्रदर्शन का जो आधार था, वह लर्निंग आटकम, शिक्षकों की उपलब्धता, स्कूल सुरक्षा और बाल संरक्षा, छात्रों से जुड़ी सुविधाएं, प्रशासनिक गतिविधियां, डिजिटल शिक्षा, पैसे के इस्तेमाल आदि श्रेणियों से जुड़े 83 मानक शामिल किए गए थे।

केशवानन्द के जितेन्द्र व जयदीप ने मारी बाजी, भारतीय टीम में चयन
सीकर। स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढाडर सीकर खेलों में अपनी अंर्तराष्ट्रीय लेवल पर अपनी पहचान बनाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हुए विद्याथीर्यों को उच्च मुकाम तक पहुंचाया है। संस्थान के ही दो छात्रों ने बास्केटबॉल में अपनी पहचान बनाते हुए फेडरेशन ऑफ इंडिया बॉस्केटबॉल ऐसोसिएशन अंडर 18 पुरूष बॉस्केटबॉल इंडिया टीम में अपनी जगह बनाई है।

संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि: संस्थान के छात्र जयदीप राठौड और जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बॉस्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 18 पुरूष बॉस्केटबॉल इंडिया टीम में अपना स्थान बना लिया। यह टीम अंडर 18 पुरूष एशियन बॉस्केटबॉल चैम्पियशिप में भाग लेगी।यह चैम्पियशिप कटक ओडिसा में आयोजित हो रही है। इससे पूर्व भी दोनों छात्र खेलो इंडिया में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किये है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर कौशिक सहित संस्थान प्रबंधन सदस्यों ने दोनो खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की।

विज्ञान संकाय में नागौर और सीकर संयुक्त रूप से टॉपर
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग में नागौर और सीकर जिले प्रदेशभर में टॉप पर रहे, जबकि वाणिज्य वर्ग में बूंदी जिला अव्वल रहा। विज्ञान में नागौर और सीकर ने 98.30 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग में बूंदी जिले ने शत प्रतिशत परिणाम देकर लोहा मनवाया है।

विज्ञान वर्ग में दूसरा स्थान झुन्झुनूं ने 97.54 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया। वहीं 97.31 अंक हासिल कर जालोर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वाणिज्य वर्ग में दूसरे स्थान पर डूंगरपुर 99.32 फीसदी एवं तीसरे स्थान पर झुन्झुनूं जिले ने 99.27 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में सबसे नीचे के पायदान 30वें स्थान पर सिरोही 92.10 प्रतिशत एवं वाणिज्य में सबसे कम अंक बांसवाड़ा जिले को 94.30 प्रतिशत के साथ 33वां स्थान मिला।

ये रहा जिलेवार परिणाम

विज्ञान वर्ग में चौथे स्थान पर राजसमंद, पांचवें पर अलवर, छठे पर दौसा, सातवें पर जोधपुर, आठवें पर बारां, नवें पर भीलवाड़ा, दसवें स्थान पर जैसलमेर एवं ग्याहरवें पर कोटा और बीकानेर संयुक्त रूप से रहे। बारहवें स्थान पर करौली, तेहरवें पर बांसवाड़ा और डूंगरपुर संयुक्त रूप से एवं 14वें पर धौलपुर, पन्द्रहवें पर जयपुर, सोलहवें पर सवाई माधोपुर, सत्रहवें पर श्रीगंगानगर, बाड़मेर अठारहवें, हनुमानगढ़ उन्नीसवें, चुरू बीसवें, टोंक इक्कीसवें, झालावाड़ बाइसवें, भरतुपर तीइसवें, अजमेर चौबीसवें, बूंदी पच्चीसवें, उदयपुर छब्बीसवें, चित्तौड़गढ़ सत्ताइसवें, पाली अठाइसवें, और प्रतापगढ़ उनतीसवें एवं सिरोही तीसवें स्थान पर रहे।

वाणिज्य वर्ग में चौथे स्थान पर प्रतापगढ़, पांचवें पर दौसा, बाड़मेर छठे पर, सातवें पर हनुमानगढ़, आठवें पर अलवर, नवें पर नागौर, दसवें पर पाली, ग्यारहवें पर श्रीगंगानगर, बारहवें पर भीलवाड़ा, तेहरवें पर करौली, जयपुर चौदहवें, बीकानेर पन्द्रहवें, अजमेर सोलहवें, कोटा सत्रहवें, राजसमन्द अठाहरवें, सीकर उन्नीसवें, बीसवें पर धौलपुर, इक्कीसवें पर जालोर, जोधपुर बाइसवें, चित्तौड़गढ़, तेइसवें, झालावाड़ चौबीसवें, उदयपुर पच्चीसवें, सवाई माधोपुर छब्बीसवें, भरतपुर सताइसवें, बारां अठाइसवें, चुरु उन्नतीसवें और सिरोही ने तीसवां स्थान प्राप्त किया। जबकि टोंक 31वें, जैसलमेर 32वें और बांसवाड़ा 33वें स्थान पर रहे।

अर्से बाद शिक्षा मंत्री के बगैर ही निकाला परिणाम

शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने लम्बे अर्से बाद बुधवार को इस वर्ष के पहले दो परीक्षा परिणाम जारी किए, जिसमें शिक्षामंत्री के बगैर ही परिणाम घोषित किया गया। गत वर्षों से चली आ रही परिपाटी के तहत शिक्षा बोर्ड का पहला सालाना परीक्षा परिणाम शिक्षामंत्री द्वारा ही जारी किया जाता है। यह प्रदेश की सत्तारुढ़ कांग्रेस सरकार और पूर्ववर्ती भाजपा व उससे पूर्व की सरकारों में भी परिपाटी रही है। लेकिन यह लम्बे अर्से के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि मौजूदा शिक्षामंत्री बी.डी.कल्ला को बुलाए बगैर ही परिणाम जारी हुआ। कल्ला का इस सरकार में शिक्षामंत्री रहते हुए यह पहला अवसर था, जब बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं। ऐसे में भी उनके बगैर परिणाम जारी होना दिनभर बोर्ड एवं राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। जबकि इनसे पूर्व शिक्षामंत्री रहे गोविन्द सिंह डोटासरा एवं भाजपा राज में शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी परिणाम जारी करते रहे। यह भी संयोग ही रहा कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार फुल टाइम प्रशासक के रूप में नियुक्त आईएएस अधिकारी ने परिणाम जारी किया। इससे पूर्व भी प्रशासक रहे, लेकिन उनके पास बोर्ड प्रशासक का स्वतंत्र जिम्मा नहीं रहा।

विज्ञान में 9 और वाणिज्य में 6 विषयों में मिले 100 प्रतिशत अंक

परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में 9 एवं वाणिज्य में 6 विषयों में पूरे में से पूरे अंक अर्जित किए हैं। जबकि अन्य विषयों में भी 99 एवं 98 अंक भी लाए हैं। परीक्षार्थियों ने विज्ञान में हिन्दी और अंग्रेजी अनिवार्य के साथ ही गणित, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री, एग्रीकल्चर बायोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर में सौ में से सौ अंक प्राप्त किए। आईटी एण्ड आईटीईएस में 99 एवं आॅटोमोबाइल, रिटेल एवं इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रोन में 98 अंक भी प्राप्त किए। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में भी हिन्दी अनिवार्य के साथ कम्प्यूटर साइंस, इकॉनोमिक्स, गणित, अकाउण्टेंसी, बिजनस स्टेडीज में पूरे में से पूरे अंक एवं अंग्रेजी अनिवार्य, इन्फो.प्रेक्टिस में 99 अंक मिले हैं।

रींगस : 3 स्काउट गाइडों का किया सम्मान
रींगस। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रींगस के 3 स्काउटो ने स्काउटिंग गाइडिग गतिविधि क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रपति अवार्ड के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस पर स्काउट गाइडों का सम्मान किया गया। स्थानीय संघ के सचिव विष्णु जोशी ने बताया की स्काउट सेशन में पंकज शर्मा पुत्र विद्याधर शर्मा राज्य माध्यमिक विघालय रोवर सेक्शन में सुभाश देवन्दा तथा निक्की जांगिड़ शामिल है।

जोशी ने बताया की स्काउटों की उत्कृष्ट सफलता पर उन्हे स्काउट भवन में स्वागत किया गया। इस मौके पर सीसीए स्कूल के निदेशक डॉ. अजय सक्सैना ने पांच-पांच सौ रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, निर्मल मान, विजय कुमार गुप्ता, सुमन बोबडिया, संघ  के प्रधान और स्वतंत्रता सैनानी कालिदास स्वामी, उप प्रधान पेमाराम, अमित जाटावत आदि उपस्थित रहे।

सीकर में एसीबी की कार्रवाई, हैड कांस्टेबल एवं उसका दलाल पांच हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर।  सीकर एसीबी की टीम ने रविवार को कार्रवाई कर अनिल कुमार हैड कांस्टेबल पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर को उसके दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) सहित परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि परिवादी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें और उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में अनिल कुमार हैड कास्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर द्वारा उसके दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) के माध्यम से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी सीकर टीम ने शिकायत का सत्यापन कर  दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) को को परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद आरोपी अनिल कुमार हैड कानिस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हनीट्रैप मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, संस्थान पर लिखे मोबाइल नम्बर से करती सम्पर्क और ले जाती होटल के कमरे तक
खाटूश्यामजी। पुलिस ने  हनीट्रैप मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि 2 मई को परिवादी रामसिंह उर्फ रणजीत पुत्र घीसाराम राजपूत निवासी मीण्डा रोड किशनगढ़ रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण ने एक झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐठने के सम्बन्ध में परिवाद पेश किया। टीम ने जाल बिछाकर तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला सही पाया। पुलिस ने नारंगी देवी पत्नी श्रवण लाल निवासी सुन्दरपुरा थाना रानोली, सुमन देवी पत्नी सागरमल निवासी चैनपुरा पुलिस थाना खाटूश्यामजी, प्रेम देवी पत्नी राजेश कुमार बावरीया निवासी बधाल पुलिस थाना रेनवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मण्डा चौराहा कन्या पाठशाला के सामने हुलिए के आधार पर तीन महिलाएं आते हुए नजर आयी। इनको रोककर नाम पता पूछने की कोशिश की तो उक्त तीनों महिलाएं इधर उधर भागने लगी। तीनों महिलाओं का पीछा कर पकड़ा।

एक लाख रुपए नकद राशि भी मिली

इनके पास कुल एक लाख रुपए नकद राशि भी मिली। तीनों महिलाओं को दस्तयाब किया जाकर नकद राशि जब्त की गई। गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में अन्य कई जगहों पर ऐसी वारदातों को अंजाम देकर बिना प्रकरण किए रुपए ऐंठना कबूल किया।

वारदात का तरीका
ये महिलाएं किसी भी मॉल या दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर किसी तरह झूठा रिश्ता बताकर व अपनी बातों में फंसाकर मिलती हैं व होटल ले जाती हैं। उसके बाद बलात्कार व अन्य झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करती है। इस पर व्यक्ति लोक लज्जा व समाज की प्रतिष्ठा की वजह से जाल में फंसकर पैसे दे देता है।

एलन कोचिंग संस्थान सीकर के छात्र की कोटा में डूबने से मौत
कोटा ।  कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में शनिवार को दोस्तों के साथ  डाउन स्ट्रीम में नहाते समय डूबने से एक छात्र की मौत हो गई ।  सूचना पर पहुंची कैथूनीपोल पुलिस ने नगर निगम रेस्क्यू टीम की मदद से छात्र के शव को  कोटा बैराज की डाउन स्ट्रीम से बाहर निकलवाया और मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी । मृतक छात्र विशाल कुमार प्रजापत उम्र 19 साल निवासी ग्राम रामगढ़ जिला हनुमानगढ़ सीकर एलन कोचिंग संस्थान से  नीट की तैयारी कर रहा था ।

पुलिस इंस्पेक्टर  विनोद कुमार  ने बताया  के  कोचिंग छात्र विशाल प्रजापत  अपने दो अन्य साथियों के साथ  सुबह 10 बजे  कोटा एलन कोचिंग संस्थान में  नीट की तैयारी कर रहे दोस्तों से मिलने के लिए कोटा पहुंचा था,  जहां से पांचों दोस्त  एक साथ  कोटा घूमने के साथ-साथ  कोटा बैराज पहुंचे, जहां  डाउन स्ट्रीम  में पांचो छात्र  एक साथ नहाने  के लिए कूद गए  तभी 4 छात्र  पास ही कम गहरे में नहा रहे थे । लेकिन विशाल प्रजापत  गहराई में अंदर चला गया  और पानी के अंदर डूब गया  जिससे उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस  तथा नगर निगम रेस्क्यू टीम ने  छात्र के शव को बैराज से बाहर निकाला और मोर्चरी में रखवा दिया । बताया जा रहा है कि वहां पर चल रहे कंट्रक्शन कार्य के दौरान कुछ मजदूर कार्य कर रहे थे छात्रों ने उन्हें मदद के लिए पुकारा लेकिन उनकी मदद करने कोई नहीं आया ।