BCCI - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसबीआई लाइफ की पहल: उदयन एनजीओ की बच्चियों ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात
भोपाल। वित्तीय सुरक्षा से इतर सपनों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, भारत के सबसे भरोसेमंद जीवन बीमाकर्ताओं में से एक और बीसीसीआई के आधिकारिक भागीदार, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने कोलकाता के ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच युवा लड़कियों के लिए एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ का आयोजन किया। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में आयोजित इस कार्यक्रम ने इन बच्चियों को राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का एक दुर्लभ और प्रेरणादायक अवसर प्रदान किया।

उदयन एनजीओ की इन पाँच लड़कियों- सुपर्णा महतो (9), एंजेल बाउरी (10), रोशनी कर्मकार (10), मिनाती बास्के (10) और अनुराधा मांडी (11) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कुछ सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों, जिनमें हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा और हरलीन देओल शामिल थीं, के साथ एक यादगार दिन बिताया। एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई द्वारा सुलभ कराए गए इस मंच पर इन बच्चियों ने दिग्गज क्रिकेटरों के साथ प्रैक्टिस नेट्स में भी कदम रखा। हँसी-मजाक, उत्साह और विश्व चैंपियनों के साथ हुई आत्मीय बातचीत ने इस दिन को वास्तव में यादगार बना दिया, जिससे लड़कियों के मन पर एक अमिट छाप पड़ी और उन्हें साहस व आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों को पाने की प्रेरणा मिली।

एसबीआई लाइफ का निरंतर चलने वाला कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम वंचित बच्चों की शिक्षा, समग्र विकास और उनके सपनों का समर्थन करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। राष्ट्रीय खेल आइकन से मिलने का अवसर देकर, इस पहल का उद्देश्य बच्चियों में आत्मविश्वास पैदा करना, उनकी आकांक्षाओं को व्यापक बनाना और इस विश्वास को मजबूत करना है कि कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा, “एसबीआई लाइफ में हमारा मानना है कि वास्तविक सशक्तिकरण केवल वित्तीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है, यह सपनों को संजोने, आत्मविश्वास बढ़ाने और साहस को प्रेरित करने के बारे में है। हमें गर्व है कि हम एक ऐसा अनुभव दे सके जिसे ये लड़कियाँ जीवन भर अपने साथ रखेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ यह मुलाकात उन्हें रोल मॉडल्स के साथ जुड़ने, अपनी आकांक्षाओं को जीवंत होते देखने और इस संदेश को अपनाने का मौका देती है कि वे निडर होकर सपने देख सकती हैं।”

उदयन के निदेशक के.एल. जॉर्ज ने कहा, “एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस उदयन के बच्चों के लिए लंबे समय से समर्थक रहा है। इस तरह के अवसर बच्चे के आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार देने में शक्तिशाली भूमिका निभाते हैं। यह मुलाकात हमारी लड़कियों को उन प्रेरणादायक रोल मॉडल्स और अनुभवों से रूबरू कराती है, जो अन्यथा उनकी पहुँच से बाहर होते। हम एसबीआई लाइफ के इस विचारशील सहयोग के लिए आभारी हैं।“

एशिया कप ट्रॉफी विवाद : ACC चीफ नकवी ने UAE को सौंपी ट्रॉफी, भारत को कब मिलेगा खिताब?
नई दिल्ली। ACC प्रमुख मोहसिन नकवी ने आखिरकार एशिया कप ट्रॉफी UAE क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है, जिसे टीम इंडिया को दिया जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रॉफी भारत तक कब पहुँच पाएगी।

28 सितंबर को हुए एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बजाय, नकवी ट्रॉफी को अपने साथ होटल ले गए थे, यह कहते हुए कि वे इसे सीधे भारतीय टीम को ही देंगे। मंगलवार को ACC की सालाना बैठक हुई, जिसमें BCCI ने नकवी को तुरंत ट्रॉफी वापस करने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नकवी ने ऐसा नहीं किया तो उन्हें ACC प्रमुख के पद से हटा भी दिया जा सकता है।

पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के अध्यक्ष, पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर मिथुन मन्हास को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वह अनुभवी क्रिकेटर रोजर बिन्नी का स्थान लेंगे। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को पुरुष राष्ट्रीय टीम की चयन समिति में शामिल किया गया।

एस शरत को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया :

वहीं दिल्ली की अमिता शर्मा को महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, मुंबई की सुलक्षणा नाइक और हैदराबाद की श्रावंती नायडू भी इसमें शामिल होंगी। इस बीच, एस शरत को जूनियर चयन पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शरत 2023 से सीनियर पैनल का हिस्सा थे।

अंडर-16 खिलाड़ी को आईपीएल के लिए एक रणजी मैच खेलना जरुरी :

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान, यह भी निर्णय लिया गया कि कोई अंडर-16 खिलाड़ी तब तक आईपीएल नहीं खेल सकता जब तक कि उसने कम से कम एक मैच के लिए रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व न किया हो।

बीसीसीआई ने नियुक्ति की पुष्टि की :

मन्हास के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद इस फैसले की औपचारिक घोषणा की गई। पिछले कुछ हफ्तों से क्रिकेट और प्रशासनिक हलकों में उनका नाम चर्चा में था, और खबरें थीं कि वह इस पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। बीसीसीआई ने अब उनकी नियुक्ति की पुष्टि कर दी है, जिससे अटकलों पर विराम लग गया है। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के पूर्व खिलाड़ी मन्हास अपने लंबे घरेलू करियर और नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को भारतीय क्रिकेट प्रशासन में पीढ़ीगत बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें युवा और हाल ही में सक्रिय क्रिकेटरों को निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में लाया जा रहा है।

राजीव शुक्ला को नई जिम्मेदारी :

मन्हास की पदोन्नति के अलावा, वरिष्ठ प्रशासक राजीव शुक्ला को बीसीसीआई के ढांचे में एक महत्वपूर्ण नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे बोर्ड का नेतृत्व ढांचा और मजबूत होगा। मन्हास अब व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के दौरान भारतीय क्रिकेट की शासकी संस्था का नेतृत्व करने के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट के विकास, संचालन और वैश्विक प्रतिनिधित्व में मौजूदा चुनौतियों का समाधान करने के लिए जिम्मेदार होंगे।  इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों के साथ, बीसीसीआई ने प्रशासनिक अनुभव को पूर्व खिलाड़ियों के नए दृष्टिकोणों के साथ मिलाने के अपने इरादे का संकेत दिया है, जिससे भारतीय क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में निरंतरता और नई ऊर्जा सुनिश्चित होगी।

दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से बेंगलुरु में, छह टीमें हिस्सा लेंगी, बीसीसीआई ने की घोषणा
बेंगलुरु। प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी इस सीजन में अपने अंतर-क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी करेगी और 28 अगस्त से 15 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी, बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की।

दक्षिण और पश्चिम जोन सीधे सेमीफाइनल में :

सभी मैच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें छह जोन-दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व शामिल होंगे। दक्षिण और पश्चिम जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह दी गई है।

नॉर्थ जोन का मुकाबला ईस्ट जोन से :

28 से 31 अगस्त तक होने वाले क्वार्टर फाइनल में उत्तर जोन का मुकाबला पूर्व जोन से और मध्य जोन का मुकाबला उत्तर-पूर्व जोन से होगा। विजेता टीमें 4 से 7 सितंबर तक होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद 11 सितंबर से फाइनल होगा।

क्षेत्रीय प्रणाली को फिर से बहाल किया गया :

दलीप ट्रॉफी, जो 2015-16 सीजन तक क्षेत्रीय टीमों के बीच खेली जाती थी, को 2016-17 और 2019-20 के बीच बेतरतीब ढंग से चुनी गई टीमों - भारत ए, बी, सी और डी - से बदल दिया गया। 2022-23 में यह टूर्नामेंट अपने क्षेत्रीय प्रारूप में वापस आ गया, लेकिन पिछले साल फिर से ए-बी-सी-डी संरचना का उपयोग किया गया। बीसीसीआई की पिछली एजीएम में लिए गए निर्णय के बाद, अब क्षेत्रीय प्रणाली बहाल कर दी गई है।

नागपुर को ईरानी कप की मेजबानी :

इस बीच, नागपुर आगामी ईरानी कप की मेजबानी करेगा, जिसमें गत रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ वार्षिक पांच दिवसीय मुकाबले में शेष भारत से भिड़ेगा। मैच से पहले एक अहम चर्चा का विषय करुण नायर की स्थिति है, जिन्होंने पिछले सीजन में विदर्भ की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब कर्नाटक लौट आए हैं। उन्हें दक्षिण क्षेत्र दलीप ट्रॉफी टीम में नहीं चुना गया है।

संसद में पेश होगा राष्ट्रीय खेल विधेयक, अन्य राष्ट्रीय खेल संघों की तरह बीसीसीआई भी होगा दायरे में
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में लाया जाना तय है। राष्ट्रीय खेल विधेयक संसद में पेश किया जाना है।

खेल मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार इस विधेयक के पारित होने के बाद बीसीसीआई को अन्य राष्ट्रीय खेल महासंघों की तरह देश के कानून का पालन करना होगा।

क्रिकेट को 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में शामिल किए जाने के बाद बीसीसीआई भी ओलंपिक आंदोलन का हिस्सा बन गया है। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि बीसीसीआई बुधवार को संसद में पेश किए जाने वाले नेशनल स्पोटर्स गवर्नन्स बिल में शामिल होगा। सूत्रों के अनुसार सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों की तरह, बीसीसीआई को भी इस विधेयक के अधिनियम बन जाने के बाद देश के कानून का पालन करना होगा। राष्ट्रीय खेल विधेयक समय पर चुनाव, प्रशासनिक जवाबदेही और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए एक मजबूत ढांचे को संस्थागत रूप देने का प्रयास करता है।

बीसीसीआई साल 1926 में इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन में शामिल हो गया था, जो बाद में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल बनी। बीसीसीआई एक स्वायत्त निजी संगठन है। बीसीसीआई भारत सरकार के राष्ट्रीय खेल महासंघ के दायरे में नहीं आता है।

आरसीए का पूरा घरेलू सत्र शेष, बीसीसीआई के 75 मैचों का करना है आयोजन, एसएमएस स्टेडियम की उपलब्धता पर अनिश्चितता
जयपुर। बीसीसीआई के आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरूआत अगले माह 28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी से होगी। इस सत्र में बोर्ड ने राजस्थान को चार रणजी ट्रॉफी मुकाबलों सहित करीब 75 मैचों की मेजबानी सौंपी है।

हालांकि, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का घरेलू सत्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। वहीं सवाई मानसिंह स्टेडियम की उपलब्धता को लेकर भी अनिश्चितता बनी है। आरसीए और राजस्थान खेल परिषद के बीच एसएमएस स्टेडियम के ग्राउंड को लेकर अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला तो आरसीए को अपने सभी मैच उदयपुर और राजसमंद जैसे वैकल्पिक स्थलों पर कराने पड़ सकते हैं। आरसीए की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने बुधवार को बातचीत में इस ओर संकेत दिए। गुरुवार को आरसीए की एडहॉक कमेटी की बैठक में भी इस विषय पर चर्चा की जाएगी।

नाथद्वारा स्टेडियम के निरीक्षण की मांग :

आरसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर नाथद्वारा में मिराज ग्रुप द्वारा निर्मित नए क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया है। एडहॉक कमेटी कन्वीनर कुमावत ने बताया कि बीसीसीआई से इस पर जल्द जवाब मिलने की उम्मीद है। यदि यह स्टेडियम बोर्ड के मानकों पर खरा उतरता है, तो यहां रणजी ट्रॉफी के मैच कराए जा सकते हैं। इसके अलावा उदयपुर और राजसमंद में पांच अन्य ग्राउंड भी चिन्हित किए गए हैं, जहां विजय हजारे ट्रॉफी, अंडर-23 वनडे टूनार्मेंट, सीके नायडू ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी और महिला क्रिकेट टूनार्मेंट के मैच आयोजित किए जा सकते हैं।

ग्राउंड को लेकर एग्रीमेंट की पेशकश :

आरसीए ने राजस्थान खेल परिषद को ग्राउंड के उपयोग को लेकर एमओयू के बजाय एग्रीमेंट करने का प्रस्ताव दिया है। दीनदयाल कुमावत ने बताया कि उन्होंने इस बाबत परिषद अध्यक्ष नीरज के. पवन से मुलाकात उन्हें अवगत कराया है। वहीं, खेल परिषद ने आरसीए से उनके मैचों का पूरा कार्यक्रम भेजने को कहा है ताकि उसी के अनुसार ग्राउंड उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही प्रतिदिन के हिसाब से ग्राउंड शुल्क भी वसूला जाएगा।

एडहॉक कमेटी की बैठक :

आरसीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एडहॉक कमेटी की मीटिंग गुरुवार को सायं 4 बजे आरसीए एकेडमी स्थित कार्यालय में बुलाई गई है। कन्वीनर दीनदयाल कुमावत की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में सदस्य धनंजय सिंह खींवसर, मोहित यादव, आशीष तिवाड़ी और पिंकेश जैन भी शामिल होंगे।

इस बार 28 अगस्त से भारत के आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत, बीसीसीआई ने राजस्थान को दी 4 रणजी समेत 75 मैचों की मेजबानी
जयपुर। भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत इस बार 28 अगस्त को दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट से होगी। बीसीसीआई की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान को इस बार चार रणजी ट्रॉफी मैच सहित विभिन्न टूर्नामेंटों के कुल 75 मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। लेकिन यहां आरसीए की एडहॉक कमेटी और राजस्थान खेल परिषद के बीच चल रहे विवाद के कारण आईपीएल मैचों के दौरान हराभरा नजर आने वाले सवाई मानसिंह स्टेडियम का ग्राउण्ड अब पीला पड़ता नजर आने लगा है। आरसीए की एडहॉक कमेटी ने अपने ग्राउण्ड स्टाफ को यहां से हटा लिया। ग्राउण्ड का रखरखाव न होने की वजह से भीषण गर्मी में घास पीली पड़ने लगी है। यदि ग्राउण्ड के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो रणजी ट्रॉफी सहित घरेलू सीजन के अन्य मैच अन्य मैदानों पर कराने पड़ेंगे।

राजस्थान को मिले ये मैच
बीसीसीआई के आगामी घरेलू सत्र के दौरान विजय हजारे ट्रॉफी के कुल 28 मैचों की मेजबानी राजस्थान को दी गई है। इसके अलावा अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के 21 मैच भी यहां खेले जाएंगे। राजस्थान क्रिकेट संघ को अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के 4 मैच, रणजी ट्रॉफी के 4 मैच, अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के तीन मैच तथा अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के 15 मैचों की मेजबानी भी मिली है।

जोनल फॉर्मेट में होगी दलीप ट्रॉफी
घरेलू सत्र की शुरूआत दलीप ट्रॉफी से होगी और यह फिर से अपने पारंपरिक जोनल प्रारूप में लौटेगा। पिछले सत्र में दलीप ट्रॉफी इंडिया ए, बी, सी और डी चार टीमों के बीच खेली गई थी। टूनार्मेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला गया था। इस सत्र से टूनार्मेंट जोनल प्रणाली में लौटेगा, जिसमें छह टीमों (नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंटर और नॉर्थ ईस्ट) का चयन संबंधित जोनल समितियों द्वारा किया जाएगा।

इन टूर्नामेंटों में भी होगा बदलाव
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में ग्रुप चरण के बाद सुपर लीग चरण भी होगा। पुरुष (विजय हजारे ट्रॉफी) और महिला घरेलू 50 ओवर के टूनार्मेंट में अब रणजी ट्रॉफी की तरह प्लेट डिविजन की शुरुआत होगी।

दो चरण में होगी रणजी ट्रॉफी
2024-25 की तरह रणजी ट्रॉफी दो चरणों में आयोजित की जाएगी और बीच में सफेद गेंद के टूनार्मेंट आयोजित होंगे। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से उत्तर और पूर्वी भारत में मौसम के प्रभाव को कम करना है।

टीम इंडिया की घरेलू सीरीज के मैच स्थल बदले, वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट हुआ
मुम्बई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बजाय नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 से 18 नवंबर तक पहला टेस्ट मैच कोलकाता में होगा।

चेन्नई महिला एकदिवसीय शृंखला की मेजबानी नहीं करेगा : बीसीसीआई ने 2024-25 घरेलू सत्र के लिए कई बदलावों की घोषणा की है। इसी के तहत चेन्नई अब सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एकदिवसीय शृंखला की मेजबानी नहीं करेगा। इसकी जानकारी तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को दी थी जिसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया।

टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए यह फैसला :

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया है कि अगले साल होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर वे 14 से 20 सितंबर के बीच होने वाली सीरीज की मेजबानी नहीं कर सकते, क्योंकि अगले कुछ महीनों में चेपॉक की पिच और मैदान को दोबारा तैयार किया जाएगा। अब ये मैच न्यू चंडीगढ़ और दिल्ली में खेले जाएंगे। न्यू चंडीगढ़ का नया पीसीए स्टेडियम पहले दो एकदिवसीय, जबकि दिल्ली का कोटला अंतिम मैच खेला जायेगा। न्यू चंडीगढ़ को यह मैच आंशिक रूप से महिला विश्व कप से हटाए जाने के मुआवजे के रूप में दिए गए हैं।

द. अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे राजकोट में खेले जाएंगे :

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच तीन एकदिवसीय मैच अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बजाय राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे। बेंगलुरु को सितंबर के आखिर से नवंबर की शुरुआत के बीच होने वाले महिला विश्वकप के पांच भारतीय स्थलों में शामिल किया गया है। वह उद्घाटन मैच के साथ-साथ फाइनल की मेजबानी करेगा। (अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा)। बीसीसीआई की बेंगलुरु के बाहर स्थित सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में 30 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच इस शृंखला के दो 4-दिवसीय मैच खेले जायेंगे।

बीसीसीआई ने लिया फैसला, आईपीएल को एक सप्ताह के लिए किया स्थगित
जयपुर। बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल के शेष मैचों को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार जारी बयान में इसकी घोषणा की।  बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी प्रमुख हितधारकों के साथ परामर्श के बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया। बीसीसीआई की इस घोषणा से जयपुर में 16 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मध्य प्रस्तावित मैच प्रभावित होगा। जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउण्ड है और टीम यहां अपने चार घरेलू मुकाबले पूर्व में खेल चुकी है।

आईपीएल के 16 मैच शेष हैं :

आईपीएल 2025 में अभी तक 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें धर्मशाला में मैच रद्द होना भी शामिल है। अब 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल का फाइनल मुकाबला 25 मई को होना था।

खिलाड़ियों की सुरक्षा अहम :

माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को रद्द कर दिया गया था। मैच के बाद आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि बोर्ड स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और कोई भी आखिरी फैसला केंद्र सरकार के परामर्श से ही लिया जाएगा।

बांग्लादेश दौरे और एशिया कप पर भी संशय :

मौजूदा हालात को देखते हुए अगस्त में होने वाले भारत के बांग्लादेश दौरे को भी रद्द किया जा सकता है। वहीं सितम्बर में होने वाले एशिया कप को भी टाला जा सकता है। इस दौरान भारत में आईपीएल के शेष मैच कराए जा सकता हैं।

वापस होगी टिकट की राशि :

लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच की टिकटों के पैसे लौटाए जा रहे हैं और स्टेडियम के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।

बीसीसीआई ने किया केन्द्रीय अनुबंध का ऐलान, श्रेयस अय्यर और इशान किशन की वापसी, रोहित, विराट, जडेजा और बुमराह ए प्लस श्रेणी में
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट क्रंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वर्ष 2025-26 के लिए जारी अनुबंध सूची की ए प्लस श्रेणी में टी-20 से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा बने हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष घरेलू मैच ना खेलने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद श्रेयस अय्यर को बी और इशान किशन को सी श्रेणी का अनुबंध मिला है। बीसीसीआई ने सोमवार को कुल 34 खिलाड़ियों को एक अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक का अनुबंध दिया है। अनुबंध में उन खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जो चैंपियन्स ट्रॉफी की विजेता टीम में शामिल थे।

ग्रेड ए+ को मिलेंगे 7 करोड़ :

बीसीसीआई ने इस साल की अनुबंध सूची जारी करते हुए हर ग्रेड के खिलाड़ी को मिलने वाली राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि ग्रेड ए+ को सात, ग्रेड ए को पांच, ग्रेड बी को तीन और ग्रेड सी को एक करोड़ रुपए वार्षिक मिलेंगे।

ए ग्रेड में हैं छह खिलाड़ी :

एकदिवसीय विश्व कप के बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ए श्रेणी में बने हुए हैं। इसी श्रेणी में केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत हैं। पंत को ग्रुप बी से ग्रुप ए में प्रमोट किया गया है।  भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल को बी श्रेणी में रखा गया हैं। बी श्रेणी अनुबंध सूची में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर हैं।

तेज गेंदबाजी अनुबंध जारी नहीं :

बीसीसीआई ने इस बार तेज गेंदबाजी अनुबंध सूची नहीं जारी की है, जो पिछले साल पहली बार लाया गया था। इसमें उमरान मलिक, मयंक यादव, आकाश यादव, यश दयाल, विदवत करवेप्पा और विजयकुमार वैशाख जैसे युवा तेज गेंदबाज शामिल थे।

त्रिपक्षीय एमओयू पर रॉयल्स और परिषद ने किए हस्ताक्षर, बीसीसीआई देगी 2.50 करोड़ रुपए की नगद राशि
जयपुर। गुलाबी नगर में होने वाले आईपीएल के पांच मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार को राजस्थान खेल परिषद और राजस्थान रॉयल्स के बीच त्रिपक्षीय समझौता (एमओयू) हुआ, जिसमें बीसीसीआई तीसरा पक्ष रहा। खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देर रात एमओयू की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार खेल परिषद को आईपीएल मैचों से रिकॉर्ड मुनाफा होगा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सीईओ जैक लश मैक्रम और खेल परिषद की ओर से अध्यक्ष नीरज के. पवन की उपस्थिति में सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

राजस्थान रॉयल्स से मिलेंगे पांच करोड़
खेल मंत्री ने बताया कि बीसीसीआई ने आईपीएल मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी राजस्थान खेल परिषद  को सौंपी है। इसके बदले परिषद को बीसीसीआई से 2.50 करोड़ रुपए की नगद राशि प्राप्त होगी। साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्रति मैच एक करोड़ रुपए की दर से कुल पांच करोड़ रुपए देगा। हालांकि, आयोजन की तैयारी और साउथ स्टैंड के अपग्रेडेशन पर किए गए कुल 9.85 करोड़ रुपए के व्यय में इस राशि का समायोजन किया जाएगा।

दर्शक क्षमता में हुआ इजाफा
खेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स द्वारा साउथ स्टैंड का पुनर्निर्माण किया गया है, जिससे दर्शक क्षमता में लगभग 500 सीटों की वृद्धि हुई है। साथ ही, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और लॉन्ग रूम को भी आधुनिक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थाई निर्माण कार्य भविष्य में खेल परिषद के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

चार साल में बदल जाएगी स्टेडियम की सूरत
कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि हम प्रति वर्ष स्टेडियम में 15 से 20 फीसदी रिनोबेशन और अपग्रेडेशन करेंगे। इससे चार साल के अन्दर स्टेडियम की सूरत बदल जाएगी। स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ जाएगी, वहीं पूरा स्टेडियम नया हो जाएगा।

भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सरकार के फैसले पर निर्भर : शुक्ला
लाहौर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट के बारे में कोई भी निर्णय सरकार ही ले सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय सीरीज तटस्थ स्थल पर खेलना बीसीसीआई के नीति नहीं रही है।

पाकिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजीव शुक्ला ने बुधवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट की बात आती है, तो यह बहुत सीधा और स्पष्ट है कि निर्णय भारत सरकार के हाथ में है। हम सरकार के निर्णय के अनुरूप चलेंगे। उन्होंने कहा, बीसीसीआई का हमेशा से यही रुख रहा है। आईसीसी का एक नियम भी है जिसमें सरकार की मंजूरी शामिल है, जो एक महत्वपूर्ण कारक है। जाहिर है कि भारत-पाकिस्तान मैच की मेजबानी करना चाहेंगे, लेकिन इस पर फैसला सरकार को करना है। उन्होंने कहा, हम सरकार के सामने अपना दृष्टिकोण रखते हैं, लेकिन अंतिम फैसला विभिन्न कारकों पर विचार करने के बाद किया जाता है। आखिरकार यह उनका निर्णय है। लंबे अंतराल के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने में पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, यह देखना बहुत अच्छा है कि उन्होंने इसे कितनी अच्छी तरह से आयोजित किया है। भारत द्वारा अपने सभी मैच एक ही स्थान पर खेलने को अनुचित लाभ कहे जाने के तर्क को उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि आईसीसी के फैसले में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारत के मैच दुबई में होंगे।

ताकत पर भरोसा करते है खिलाड़ी :

इसलिए, निष्पक्षता का मुद्दा यहां नहीं आता है। भारतीय और दुबई की पिचें अलग-अलग हैं। खिलाड़ी अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, पिच की स्थिति पर नहीं।