human beings - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पत्रकार जिन्दगी से सीखते हुए इंसान के दर्द को पहचाने : पत्रकारिता परिवार, समाज और देशहित पर आधारित होनी चाहिए
जयपुर। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया के 31 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.सुधि राजीव, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द चतुर्वेदी और नारायण बारेठ ने पत्रकारिता शिक्षा को अधिक व्यावहारिक बनाने के साथ ही परिवार, समाज और देशहित आधारित पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में शिक्षा और पत्रकारिता विषय पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार को जिन्दगी की पाठशाला से सीखते हुए इंसान के चेहरे के पीछे छिपे दर्द को उजागर करना चाहिए। इस प्रयास में साहित्यकारों को भी समाचारपत्रों से जोड़ने की पहल पुन: शुरू की जानी चाहिए। डॉ.सुधि ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को पत्रकारिता पाठ्यक्रम में निहित विषयों के साथ तकनीक में प्रयोग भी सिखाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चतुर्वेदी ने शिक्षा के महत्व को आज के परिप्रेक्ष्य में उपयोगी माना, लेकिन प्रारंभिक दौर के उन पत्रकारों को विशेष रूप से रेखांकित किया, जिनकी शिक्षा कम थी लेकिन दृष्टि इतनी सूक्ष्म थी कि खबरों के पीछे छिपी खबरों को पहचान लेते थे। उनका कहना था कि पत्रकारिता दिमाग की अपेक्षा दिल का काम है। वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारहठ ने कहा कि आज अखबार व्यापार भी कर रहे हैं, यह निश्चित रूप से पत्रकारिता और विशुद्ध पत्रकारिता नहीं है। परिचर्चा के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मुख्य महासचिव डॉ. तरुण कुमार जैन और धर्मेंद्र सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार अमृता मौर्य ने परिचर्चा का संचालन किया।

चंदोला राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया के 31 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी चंदोला ने गोपाल गुप्ता को राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। दो दिवसीय अधिवेशन के समापन सत्र में रविवार को केडी चंदोला ने राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उड़ीसा के अध्यक्षों को आगामी कार्यकाल के लिए पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया है।

अलवर में एक और निर्भया ये काम इंसानों का नहीं हैवानों का है, दरिंदगी की हदें पार, 15 साल की मूक-बधिर बालिका से गैंगरेप कर फेंका, सड़क पर खून से लथपथ कराहती रही
अलवर। शहर में तिजारा फाटक पुलिया पर मंगलवार रात लहूलुहान हालत में मिली एक मूक-बधिर बालिका के साथ हुई दरिंदगी ने एक बार फिर दिल्ली के निर्भया कांड की तरह झकझोर कर रख दिया। अज्ञात दरिंदों ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे बालिका के साथ हैवानियत के बाद उसे शहर की तिजारा फाटक पुलिया पर पटक दिया था। बालिका खून से लथपथ अर्द्ध बेहोशी की हालत में काफी देर सड़क पर पड़ी कराहती रही।

पुलिस ने बालिका को सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पहचान के बाद बालिका के माता-पिता सामान्य अस्पताल पहुंचे। खून अधिक बह जाने के कारण चिकित्सकों ने बालिका को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया। इसके बाद बालिका की गंभीर अवस्था को देखते हुए एक यूनिट एक्स्ट्रा ब्लड के साथ रात को ही जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दरिंदों द्वारा पीड़िता से रेप के बाद किसी नुकीली चीज से उसके प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से चोट पहुंचाई गई थी। इस कारण लगातार खून बह रहा था। अब बालिका का जयपुर के जेके लोन अस्पताल के आईसीयू सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस अब दरिंदों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है।

दोपहर से गायब थी बच्ची
घटना के बाद पीड़िता की पहचान नहीं हुई थी। देर रात पीड़िता की पहचान हो पाई। जब परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर रात को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बच्ची दोपहर से घर से गायब थी। शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने आसपास बच्ची को तलाश किया। लेकिन बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना से परिजनों को जानकारी मिल पाई।

न चीख पाई और न ही कुछ बता पा रही
जब बालिका से दरिंदगी हुई तो वह चीख भी नहीं पाई क्योंकि वह बोल नहीं पाती। अब भी कुछ कह नहीं पा रही है ना इशारे से कुछ समझा पा रही है।

जयपुर से आईजी श्रोत्रीय पहुंचे, एसआईटी गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर के आईजी संजय श्रोत्रीय अलवर पहुंचे। इसके अलावा जयपुर से स्पेशल  एफएसएल टीम भी अलवर पहुंची है। इधर अलवर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम( एसआईटी) गठित की है। जयपुर रेंज के आईजी संजय श्रोत्रीय ने बताया कि मामला गंभीर है और गंभीरता को देखते हुए इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।  सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस : इसके अलावा शहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। यह भी जांच का विषय है कि बालिका अपने गांव से यहां तक कैसे पहुंची। सभी कड़ियों को जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि इस मामले में ऐसा संज्ञान लिया जाए कि अपराधियों में टेरर पैदा हो।

पुलिस की आमजन से अपील
एसपी ने बताया कि पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति ने पीड़िता को कही आता-जाता देखा हो या पुलिया पर कौन लोग फेंककर गए थे। इस तरह की कोई भी जानकारी हो तो कृपया वह तुरन्त पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस द्वारा दरिंदों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

आधा दर्जन मंत्री पहुंचे अस्पताल
पीड़िता का हाल जानने के लिए प्रदेश के कई मंत्री जेकेलोन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, मंत्री टीकाराम जूली, मंत्री शकुंतला रावत और बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने पीड़िता की स्थिति का जायजा लिया। वहीं पीड़िता से मिलने के लिए एडीजी सिविल राइट्स स्मिता श्रीवास्तव, डीसीपी ईस्ट प्रहलाद कृष्णिया, जयपुर रेंज आईजी संजय श्रोत्रिय सहित कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

तत्काल साढ़े तीन लाख की मदद
मूकबधिर नाबालिग पीड़िता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने सरकार की दो योजनाओं के माध्यम से तत्काल साढ़े तीन लाख रुपए की मदद देने के आदेश जारी किए है। पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत पांच लाख की राशि जिसमें 2.50 लाख तुरन्त मिलेंगे और एक लाख रुपए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिलेंगे। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि आयोग एक टीचर को नियुक्त करेगा जो बालिका के ठीक होने पर उससे संवाद कर उसकी बात समझेगा। उल्लेखनीय है कि अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक पुलिया पर यह बालिका गंभीर अवस्था में मिली थी। अज्ञात आरोपी दुष्कर्म के बाद इसे पुलिया पर फेंक गए।

प्रदेश में तीन साल में दुष्कर्म
प्रदेश में यदि दुष्कर्म के मामले की बात की जाए तो वर्ष 2019 में 5997, वर्ष 2020 में 5310 और 2021 में 6337 मामले दुष्कर्म के दर्ज हुए।

चिकित्सा मंत्री ने दिए निर्देश : बालिका का पूरा इलाज होगा नि:शुल्क
आठ डॉक्टर्स ने ढाई घंटे तक की जटिल सर्जरी
ब्लीडिंग रोकने के बाद बनाया पेट के रास्ते से मल निकालने का रास्ता
मलद्वार में था काफी बड़ा और गहरा घाव, काफी मात्रा में बह गया खून, तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया
जयपुर। अलवर में दुष्कर्म के बाद सड़क पर गंभीर हालत में मिली मूकबधिर नाबालिग 15 वर्षीय पीड़िता की बुधवार को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में करीब ढाई घंटे तक आठ डॉक्टर्स की टीम ने जटिल सर्जरी की। इनमें पिडियाट्रिक सर्जन, गायनिक, प्लास्टिक, गेस्ट्रो सर्जन, एनेस्थिसिया सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल रहे। आॅपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बालिका की हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के साथ हद से ज्यादा दरिंदगी की गई है। अंदरूनी हिस्सों में और खासकर मलद्वार की जगह काफी बड़ा और गहरा घाव था, जिसमें से खून काफी मात्रा में बह रहा था। इसे देखकर प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता कि कोई रॉड या नुकीली वस्तु काम में ली गई है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती बालिका के अस्पताल में आते ही उसकी ब्लीडिंग को रोकना था और उसके बाद सर्जरी कर पेट से एक रास्ता बनाया गया, जिससे मल निकल सके और इंफेक्शन ना हो। इसके बाद घाव को रिपेयर किया गया। इस दौरान बालिका को तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सर्जरी सफल रही है और फिलहाल उसको चिकित्सकों की गहन निगरानी में सर्जिकल आईसीयू में रखा गया है। पीड़िता को पूरी तरह से ठीक होने में अभी कई महीनों का समय लगेगा और भविष्य में उसके कुछ और ऑपरेशंस भी करने पड़ सकते हैं।

अस्पताल प्रशासन पीड़िता की पूरी देखरेख कर रहा है और बालिका खतरे से बाहर है। बालिका का संपूर्ण उपचार नि:शुल्क करने और परिजनों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। -परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री

महिला कांग्रेस ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई
मूक बधिर नाबालिग से बलात्कार मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी जेके लोन अस्पताल जाकर पीड़िता और परिजनों की हरसंभव मदद करेगी। कमेटी में अधिवक्ता और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका सिंह, अधिवक्ता और महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री दीप्ति शर्मा, महामंत्री रूबी खान और जयपुर हेरिटेज महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी लुबना को शामिल किया गया है।

भाजपा ने भी बनाई जांच समिति
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, सांसद जसकौर मीणा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, विधायक रामलाल शर्मा की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। सभी अलवर जाकर मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

एक साल में मासूमों के साथ दरिंदगी
जयपुर के कोटखावदा में नौ वर्षीय
झुंझुनूं के पिलानी में पांच साल
नागौर के पांदुकलां में सात साल
सवाई माधोपुर में 16 साल
अजमेर के पुष्कर में 11 माह
झुंझुनूं के नवलगढ़ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म