thrown - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला से मारपीट कर चंबल नदी में फेंका, मृत समझकर भाग गए आरोपी
धौलपुर। जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव के पास चंबल नदी में सोमवार रात करीब 9 बजे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात को गांव के लोग महिला को अपने साथ ले आए और निजी स्तर पर गांव में ही उपचार कराया। जिसके बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने होश में आने के बाद अपने पति, ननदोई और भांजे पर गला दबाकर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे मृत समझ नदी में फेंक कर गए थे। घटना को लेकर मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट गांव की रहने वाली महिला राजकुमारी की शादी 12 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह के पास रहने वाले सुनील के साथ हुई थी। जिसे उसका पति प्रताड़ित करता था। कुछ दिनों पहले महिला का पति उसे अपनी बहन के घर बसेड़ी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में छोड़ गया। जहां से सोमवार को वह बेटे की तबीयत खराब बताकर महिला को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था। जिसके साथ दूसरी बाइक पर महिला का ननदोई श्रीभगवान और भांजा सचिन मौजूद था। महिला द्वारा दिए गए बयानों में बताया गया है कि मध्य प्रदेश जाने के लिए तीनों ने भूड़ा गांव के चंबल घाट पर बाइक को लगाकर नाव के आने का इंतजार करने के लिए कहा। इसी दौरान महिला के पति और उसके साथ मौजूद दोनों लोगों ने महिला से मारपीट करते हुए उसका गला दबाकर चंबल नदी में फेंक दिया। इसके बाद महिला को मरा हुआ समझकर तीनों आरोपी मौके से भाग गए। महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि महिला को एक नाव चालक ने नदी से बाहर निकाल लिया था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला के पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को भी सूचना दी है।

ढाई वर्षीय मासूम की हत्या कर शव कुएं में फेंका
बस्सी। चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में गुरुवार को परिजनों के साथ शादी समारोह में आई ढाई साल की बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की घटना से खलबली मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने आरोपी पर मासूम से दुष्कर्म करा आरोप लगाया है लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

लक्ष्मीपुरा गांव में शादी में आई यह बालिका गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान भीलवाड़ा जिले के किशनपुरा निवासी रमेश (30) पुत्र नानाराम धाकड़ उसके साथ खेलने लगा। दोपहर में बालिका के लापता होने पर परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शाम को रमेश परिजनों को एक बालिका को कुएं के पास देखने की जानकारी देने के बाद मौके से फरार हो गया। शक होने पर बच्ची के रिश्तेदार आरोपी रमेश को ढूंढ़ कर मध्यरात्रि में लक्ष्मीपुरा पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले किया।

आरोपी ने कबूली वारदात
बस्सी थानाप्रभारी गणपत सिंह के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह बालिका को खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और गला घोंटकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गांव से 5 किलोमीटर दूर कुएं पर पहुंची। कुएं  में पानी अधिक होने से 3 मोटरें लगा पानी तोड़कर बालिका का शव निकाला गया। बच्ची का शव बस्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं होने से पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय से मेडिकल टीम बुलाई गई, तब तक बस्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई।

युवक पूर्व में भी कर चुका है वारदात
बालिका के चेहरे और कान के आसपास काटने का निशान हैं जिसके आधार पर परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रमेश धाकड़ ने इस वारदात से चार वर्ष पूर्व भी एक बालक के साथ छेड़छाड़ की थी। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल होने पर उसकी हत्या की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

भाजपा व कांग्रेस पार्षदों में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव
राजसमंद। राजसमंद नगर परिषद बोर्ड की बजट बैठक में कांग्रेस व भाजपों पार्षदों में धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस को मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कराना पड़ा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि नए बोर्ड की यह पहली ऑफलाइन बैठक थी। भाजपा पार्षदों को उनकी बात रखने के लिए दो मिनट का समय भी नहीं दिया गया। विरोध में भाजपा पार्षद वेल में आकर बैठ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी, लेकिन सभापति अशोक टांक लगातार बजट प्रस्ताव पढ़ते रहे और बाद में बजट पास हो गया। विधायक ने बताया कि हंगामे के दौरान सभी कांग्रेस पार्षद सभापति टांक के पीछे पहुंच गए। बाद में उन्होंने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों पर पानी, कागज, फाइलें और किताबें फेंकी। भाजपा पार्षद सूर्यप्रकाश जांगिड़, दीपक शर्मा, हिम्मत कुमावत, मोहन कुमावत आदि के साथ हाथापाई की गई।

महिला पार्षदों से भी धक्का मुक्की: विधायक ने कहा कि हाथापाई को रोकने के लिए मैं महिला पार्षदों के साथ गई तो मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। पार्षद खुश बी, राजकुमारी, गुलाबी देवी के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज की गई। सभापति व उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली ने पार्षद सूर्यप्रकाश जांगीड़ पर शराब पीकर बैठक में शामिल होने का आरोप लगाया। बैठक में कांग्रेस पार्षद राजकुमारी के पति शारीरिक शिक्षक दाऊ पालीवाल सहित कुछ महिला पार्षदों पति के भी शामिल हुए। नगरपरिषद कार्मिक रेणु शर्मा पर वीडियो बनाने व पार्षद दीपक शर्मा से अभद्रता से पेश आने का आरोप लगाया।

भाजपा ने किया हंगामा
भाजपा के सभी पार्षदों ने बैठक में हंगामा किया गया। पार्षद सूर्यप्रकाश जांगिड़ ने अभद्रता करते हुए बजट की कॉपियां फाड़ी और बोतल से पानी उछालने के साथ ही मुझ पर भी बोतल फेंकी। भाजपा पार्षद हाथापाई तक पर उतर आए। भाजपा का एक पार्षद सदन में नशा करके आया और महिला पार्षदों से भी अभद्रता करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। - अशोक टांक, सभापति नगर परिषद, राजसमंद

अलवर में एक और निर्भया ये काम इंसानों का नहीं हैवानों का है, दरिंदगी की हदें पार, 15 साल की मूक-बधिर बालिका से गैंगरेप कर फेंका, सड़क पर खून से लथपथ कराहती रही
अलवर। शहर में तिजारा फाटक पुलिया पर मंगलवार रात लहूलुहान हालत में मिली एक मूक-बधिर बालिका के साथ हुई दरिंदगी ने एक बार फिर दिल्ली के निर्भया कांड की तरह झकझोर कर रख दिया। अज्ञात दरिंदों ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे बालिका के साथ हैवानियत के बाद उसे शहर की तिजारा फाटक पुलिया पर पटक दिया था। बालिका खून से लथपथ अर्द्ध बेहोशी की हालत में काफी देर सड़क पर पड़ी कराहती रही।

पुलिस ने बालिका को सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पहचान के बाद बालिका के माता-पिता सामान्य अस्पताल पहुंचे। खून अधिक बह जाने के कारण चिकित्सकों ने बालिका को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया। इसके बाद बालिका की गंभीर अवस्था को देखते हुए एक यूनिट एक्स्ट्रा ब्लड के साथ रात को ही जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दरिंदों द्वारा पीड़िता से रेप के बाद किसी नुकीली चीज से उसके प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से चोट पहुंचाई गई थी। इस कारण लगातार खून बह रहा था। अब बालिका का जयपुर के जेके लोन अस्पताल के आईसीयू सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस अब दरिंदों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है।

दोपहर से गायब थी बच्ची
घटना के बाद पीड़िता की पहचान नहीं हुई थी। देर रात पीड़िता की पहचान हो पाई। जब परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर रात को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बच्ची दोपहर से घर से गायब थी। शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने आसपास बच्ची को तलाश किया। लेकिन बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना से परिजनों को जानकारी मिल पाई।

न चीख पाई और न ही कुछ बता पा रही
जब बालिका से दरिंदगी हुई तो वह चीख भी नहीं पाई क्योंकि वह बोल नहीं पाती। अब भी कुछ कह नहीं पा रही है ना इशारे से कुछ समझा पा रही है।

जयपुर से आईजी श्रोत्रीय पहुंचे, एसआईटी गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर के आईजी संजय श्रोत्रीय अलवर पहुंचे। इसके अलावा जयपुर से स्पेशल  एफएसएल टीम भी अलवर पहुंची है। इधर अलवर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम( एसआईटी) गठित की है। जयपुर रेंज के आईजी संजय श्रोत्रीय ने बताया कि मामला गंभीर है और गंभीरता को देखते हुए इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।  सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस : इसके अलावा शहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। यह भी जांच का विषय है कि बालिका अपने गांव से यहां तक कैसे पहुंची। सभी कड़ियों को जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि इस मामले में ऐसा संज्ञान लिया जाए कि अपराधियों में टेरर पैदा हो।

पुलिस की आमजन से अपील
एसपी ने बताया कि पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति ने पीड़िता को कही आता-जाता देखा हो या पुलिया पर कौन लोग फेंककर गए थे। इस तरह की कोई भी जानकारी हो तो कृपया वह तुरन्त पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस द्वारा दरिंदों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

आधा दर्जन मंत्री पहुंचे अस्पताल
पीड़िता का हाल जानने के लिए प्रदेश के कई मंत्री जेकेलोन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, मंत्री टीकाराम जूली, मंत्री शकुंतला रावत और बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने पीड़िता की स्थिति का जायजा लिया। वहीं पीड़िता से मिलने के लिए एडीजी सिविल राइट्स स्मिता श्रीवास्तव, डीसीपी ईस्ट प्रहलाद कृष्णिया, जयपुर रेंज आईजी संजय श्रोत्रिय सहित कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

तत्काल साढ़े तीन लाख की मदद
मूकबधिर नाबालिग पीड़िता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने सरकार की दो योजनाओं के माध्यम से तत्काल साढ़े तीन लाख रुपए की मदद देने के आदेश जारी किए है। पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत पांच लाख की राशि जिसमें 2.50 लाख तुरन्त मिलेंगे और एक लाख रुपए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिलेंगे। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि आयोग एक टीचर को नियुक्त करेगा जो बालिका के ठीक होने पर उससे संवाद कर उसकी बात समझेगा। उल्लेखनीय है कि अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक पुलिया पर यह बालिका गंभीर अवस्था में मिली थी। अज्ञात आरोपी दुष्कर्म के बाद इसे पुलिया पर फेंक गए।

प्रदेश में तीन साल में दुष्कर्म
प्रदेश में यदि दुष्कर्म के मामले की बात की जाए तो वर्ष 2019 में 5997, वर्ष 2020 में 5310 और 2021 में 6337 मामले दुष्कर्म के दर्ज हुए।

चिकित्सा मंत्री ने दिए निर्देश : बालिका का पूरा इलाज होगा नि:शुल्क
आठ डॉक्टर्स ने ढाई घंटे तक की जटिल सर्जरी
ब्लीडिंग रोकने के बाद बनाया पेट के रास्ते से मल निकालने का रास्ता
मलद्वार में था काफी बड़ा और गहरा घाव, काफी मात्रा में बह गया खून, तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया
जयपुर। अलवर में दुष्कर्म के बाद सड़क पर गंभीर हालत में मिली मूकबधिर नाबालिग 15 वर्षीय पीड़िता की बुधवार को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में करीब ढाई घंटे तक आठ डॉक्टर्स की टीम ने जटिल सर्जरी की। इनमें पिडियाट्रिक सर्जन, गायनिक, प्लास्टिक, गेस्ट्रो सर्जन, एनेस्थिसिया सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल रहे। आॅपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बालिका की हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के साथ हद से ज्यादा दरिंदगी की गई है। अंदरूनी हिस्सों में और खासकर मलद्वार की जगह काफी बड़ा और गहरा घाव था, जिसमें से खून काफी मात्रा में बह रहा था। इसे देखकर प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता कि कोई रॉड या नुकीली वस्तु काम में ली गई है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती बालिका के अस्पताल में आते ही उसकी ब्लीडिंग को रोकना था और उसके बाद सर्जरी कर पेट से एक रास्ता बनाया गया, जिससे मल निकल सके और इंफेक्शन ना हो। इसके बाद घाव को रिपेयर किया गया। इस दौरान बालिका को तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सर्जरी सफल रही है और फिलहाल उसको चिकित्सकों की गहन निगरानी में सर्जिकल आईसीयू में रखा गया है। पीड़िता को पूरी तरह से ठीक होने में अभी कई महीनों का समय लगेगा और भविष्य में उसके कुछ और ऑपरेशंस भी करने पड़ सकते हैं।

अस्पताल प्रशासन पीड़िता की पूरी देखरेख कर रहा है और बालिका खतरे से बाहर है। बालिका का संपूर्ण उपचार नि:शुल्क करने और परिजनों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। -परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री

महिला कांग्रेस ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई
मूक बधिर नाबालिग से बलात्कार मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी जेके लोन अस्पताल जाकर पीड़िता और परिजनों की हरसंभव मदद करेगी। कमेटी में अधिवक्ता और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका सिंह, अधिवक्ता और महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री दीप्ति शर्मा, महामंत्री रूबी खान और जयपुर हेरिटेज महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी लुबना को शामिल किया गया है।

भाजपा ने भी बनाई जांच समिति
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, सांसद जसकौर मीणा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, विधायक रामलाल शर्मा की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। सभी अलवर जाकर मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

एक साल में मासूमों के साथ दरिंदगी
जयपुर के कोटखावदा में नौ वर्षीय
झुंझुनूं के पिलानी में पांच साल
नागौर के पांदुकलां में सात साल
सवाई माधोपुर में 16 साल
अजमेर के पुष्कर में 11 माह
झुंझुनूं के नवलगढ़ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म