sat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घण्टों तक मृत शावक के पास दीवार पर बैठी रही मादा लेपर्ड
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब रणथम्भौर रोड स्थित नाहरगढ़ होटल के पास सड़क को पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई। जिसके बाद मादा लेपर्ड रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर बैठकर अपने शावक को घंटो तक निहारती रही। रणथम्भौर रोड पर विगत देर रात नाहरगढ़ होटल के पास सड़क पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई थी।

जिसके बाद मादा लेपर्ड अपने शावक को वन विभाग की सुरक्षा दीवार के पास ले गई। जहां शावक को जमीन पर रखकर सुरक्षा दीवार पर बैठ गई और मृत शावक को घंटो तक निहारती रही। मादा लेपर्ड करीब दो घंटे तक सुरक्षा दीवार पर बैठी रही। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मादा लेपर्ड अपने शावक की मौत के गम में काफी देर तक दीवार पर बैठी रही।

और बीच बीच में मादा लेपर्ड ने दहाड़ भी लगाई। इसके बाद एक बार मादा लेपर्ड दीवार से नीचे उतरकर मृत शावक के पास गई और उसे काफी देर तक सूंघा। मानो व अपने शावक को जगाने की कोशिश कर रही हो। इसके बाद वह फिर से सुरक्षा दीवार पर आकर बैठ गई और काफी देर तक मादा लेपर्ड दीवार पर बैठी रही, मादा लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

सदर थाना भवन खाली कराने धरने पर बैठ गए जिला प्रमुख
चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा मार्ग पर स्थित सदर पुलिस थाना भवन को खाली करवाने के लिए मंगलवार को  घंटों तक हाई वॉल्टेज ड्रामा चलता रहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा एक माह में भवन खाली करवाने का आश्वासन देने के बाद जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने धरना खत्म किया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 10 वर्ष पूर्व जिला परिषद के स्वामित्व वाले निम्बाहेड़ा मार्ग पर स्थित खाली पड़े एक भवन को सदर पुलिस थाना संचालित करने के लिए अस्थाई तौर पर किराए पर दिया गया था, जिसके लिए जिला परिषद एवं पुलिस प्रशासन के बीच एक अनुबंध भी हुआ। लगभग 10 वर्ष पूर्व पुलिस कोतवाली चित्तौड़गढ़ में शामिल सदर थाना क्षेत्र को अलग करने की वजह से इस भवन की आवश्यकता पड़ी।

एक माह का दिया था समय
किराए पर देने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा जिला परिषद को किसी तरह का कोई किराया नहीं दिया गया। इस पर कुछ समय पूर्व जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने गांधीगीरी अपनाते हुए सदर थानाधिकारी को गुलाब का फूल देकर भवन खाली करने के लिए एक माह का समय देते हुए कहा कि जिला परिषद को इस भवन की आवश्यकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला प्रमुख ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से कहा कि अब तक 60 लाख रुपए से अधिक का किराया बकाया हो चुका है, लेकिन न तो भवन खाली किया जा रहा है और न ही अब तक किसी तरह का कोई किराया दिया गया है। पानी सिर के ऊपर गुजरने के कारण ही उन्हें भवन खाली करवाने के लिए आना पड़ा।

राजस्थान में अपनी जमीन से शव यात्रा नहीं निकलने देने का मामला आया सामने, शव के साथ ग्रामीण बैठे धरने पर
दौसा। सिकराय उपखंड के पीलवा खुर्द की चेना ढाणी में आज शनिवार को महिला कल्याणी देवी का शव 6 घंटे से अंतिम संस्कार के इंतजार में रास्ते में रखा है। परिजन महिला के शव को ले जाने के लिए स्थाई रास्ते की मांग को लेकर रास्ते में बैठे रहें। दूसरा पक्ष अपनी खातेदारी भूमि से रास्ता देने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला कल्याणी देवी पत्नी मीठालाल सैनी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिजन महिला की शव यात्रा निकाल रहे थे। जिस रास्ते से महिला की शव यात्रा को ले जा रहे थे, उसमे गांव के ही कजोड़ मीणा ने रेवेन्यू विभाग से स्टे ले रखा है। उसने अपनी जमीन में होकर शव यात्रा निकालने से इंकार कर दिया था। ऐसे में गुस्साए परिजनों ने शव को रोड पर ही रख दिया और रास्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान मृतक महिला के शव को सुरक्षित रखने के लिए मृतक के परिजनों ने शव, बर्फ लगाकर उसे सुरक्षित रखा ।वहीं घटनास्थल पर मानपुर सीओ संत राम मीणा थाना प्रभारी कमलेश मीणा नायब तहसीलदार सिकंदरा राकेश शर्मा भी पहुंचे और लोगों को समझाइश की।

निगम हैरिटेज के निर्दलीय पार्षद बैठे धरने पर, कमेटियों के गठन की मांग को लेकर बढ़ाया सियासी पारा
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज में कमेटियों का गठन नहीं करने पर 8 निर्दलीय पार्षद हेरिटेज मुख्यालय धरने पर बैठ गए हैं। निर्दलीय पार्षद मोहम्मद जकरिया ने कहा कि निगम हेरिटेज के बोर्ड को बने हुए 1 साल से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक कमेटियों का गठन नहीं किया गया है जबकि निगम के बोर्ड के गठन में निर्दलीय पार्षदों की बड़ी भूमिका है। कांग्रेस जब अल्पमत में थी, तो उन्होंने निर्दलीयों का सहारा लिया और भरोसा दिलाया कि उनको कमेटियों का चेयरमैन बना दिया जाएगा। इस संबंध में विधायक अमीन कागजी और महेश जोशी इसकी मांग कर चुके हैं। लेकिन कमेटियों का गठन नहीं किया जा रहा है। यदि जल्द कमेटियों का गठन नहीं किया गया तो समर्थन वापस लिया जाएगा और बोर्ड अल्पमत में आ जाएगा।