resigned - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा : प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत, देश छोड़ने की संभावना
काठमांडू। नेपाल में बड़े पैमाने पर हो रहे उग्र प्रदर्शनों को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। नेपाली मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके त्यागपत्र की पुष्टि की है। देश में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ सोमवार को कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शनकारी कई स्थानों पर उग्र हो गए और उन्होंने आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस की कार्रवाई में कल 21 लोगों की मौत हो गई थी और 350 लोग घायल हो गए थे।

इससे पहले गृहमंत्री रमेश लेखक ने सोमवार को गोलीबारी की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके अलावा तीन और मंत्रियों ने आज पद से इस्तीफा दे दिया था। ओली ने आज सुबह घोषणा की थी कि शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।

प्रदर्शनकारी ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सड़कों पर उतर आये थे। इसके बाद ओली ने इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शन का सिलसिला आज भी जारी है और बड़ी संख्या में लोग संसद भवन में घुस गए और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निजी आवासों को भी निशाना बनाया और आगजनी की।

दिल्ली में आप के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा : पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से थे नाराज, कहा- हम लोगों का काम नहीं कर पाएं
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व से नाराज 15 निगम पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आप के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि हमारे 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अलग दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई है। पिछले ढाई साल में हम लोगों का काम नहीं कर पाये। हमारा पूरा समय लड़ाई-झगड़े में बीता है। पार्षदों के इस्तीफे में कहा गया है कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट से चुने गए थे, लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निगम को सुचारु रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई।

मुकेश गोयल ने कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम सभी पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी से इस्तीफा देने वालों में गोयल के अलावा हेमचंद्र गोयल, हिमानी जैन, ऊषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेन्द्र कुमार और अन्य शामिल हैं।

पेरू के प्रधानमंत्री गुस्तावो एड्रियनजेन ने दिया इस्तीफा, 3 प्रस्तावों पर होनी थी बहस
लीमा। पेरू के प्रधानमंत्री गुस्तावो एड्रियनजेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। एड्रियनजेन ने कांग्रेस द्वारा उन्हें हटाने की मांग करने वाले कम से कम 3 प्रस्तावों पर बहस करने से कुछ घंटे पहले इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के उच्च हितों को ध्यान में रखते हुए मैं मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष के पद से अपना अपरिवर्तनीय इस्तीफ़ा देने के लिए बाध्य हो रहा हूँ।

एड्रियनजेन के साथ उनकी कैबिनेट और राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे भी मौजूद थीं, जिन्होंने लगातार उनका बचाव किया और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की।

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया पद से इस्तीफा, हाल ही हुई थी ईडी की रेड
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आनंद नेे इसके अलावा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। राजकुमार आनंद पर हाल ही में ईडी की रेड हुई थी। राजकुमार आनंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे।

राजकुमार आनंद दिल्ली विधानसभा में पटेल नगर क्षेत्र से विधायक है। राजकुमार आनंद ने इस्तीफे के प्रैस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार में मेरे पास मंत्रालय का भार था लेकिन आज मेरा मन व्यथित है। मैं आम आदमी पार्टी में तब आया जब केजरीवाल राजनीति को बदलने की बात करते थे लेकिन राजनीति तो नहीं बदली राजनेता बदल गया है।

हेरिटेज महापौर सहित 51 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज में अतिरिक्त आयुक्त राकेश वर्मा को निलंबन की मांग को लेकर महापौर मुनेश गुर्जर सहित 51 पाषदों ने शुक्रवार देर रात सामूहिक रूप से सरकार को अपना स्तीफा सौंपा है। महापौर सहित सभी कांग्रेस व समर्थित पार्षद शनिवार को दूसरे दिन भी निगम हेरिटेज मुख्यालय में धरने पर बैठे रहे। महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि अतिरिक्त आयुक्त ने महापौर सहित पार्षदों का अपमान किया है। वह स्वयं निगम हेरिटेज की मुखिया है। ऐसे में वह स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगी। जब तक अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा को निलंबित नहीं किया जाएगा, उनको धरना अनिश्चितकाल तक चलेगा। अपनी मांग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रमुख शासन सचिव मुख्यमंत्री कुलदीप रांका को 51 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज निगम के चारों विधायकों जिसमें दो कैबिनेट मंत्री भी हैं, सभी को अपनी बात पहुंचा दी है। सरकार जल्द इस पर निर्णय करे। गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में बिपरजॉय को लेकर सरकार अलर्ट जोन में है और अधिकारी जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। निगम हेरिटेज में कंट्रोल रूप तक की स्थापना निर्धारित समय पर नहीं की गई है। इसको लेकर आयुक्त के साथ ही अतिरिक्त आयुक्त जिम्मेदार है।

यह है मामला
पार्षदों को पांच अस्थाई कर्मचारी लगाने के टेंडर की फाइल में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही वित्तीय बिड खुल चुकी थी और उसका कार्यादेश जारी करना था, लेकिन फाइल को 15 दिन से अतिरिक्त आयुक्त ने अपने चैंबर में रख रखी थी और उस पर हस्तारक्षर नहीं किए। शुक्रवार को कार्यादेश जारी करने की अंतिम तिथि थी। इसको लेकर कुछ कांग्रेस के पार्षद अतिरिक्त आयुक्त के पास पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

खाचरियावास के आवास पर बैठक
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर शनिवार सुबह सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के 12 पार्षद पहुंचे और अपनी मांग बताई। इसके बाद खाचरियावास ने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है। इसे मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा। इसके लिए रविवार को हेरिटेज निगम के चारों विधायक इस पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनावी साल है और हमें आमजन के कार्यों पर अधिक फोकस करने की आवाश्यकता है। इसके साथ ही हम पार्षदों के सम्मान में भी कोई कमी नहीं आने देंगे।

यूपी की रणभेरी : एक दिन में तीन इस्तीफे, योगी सरकार में मंत्री डा धर्म सिंह सैनी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और बिधूना से MLA विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद से ही मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में योगी सरकार में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और  बिधूना से MLA विनय शाक्य ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीते तीन दिनों में योगी सरकार के यह तीसरे मंत्री का इस्तीफा है। सहारनपुर जिले की नकुड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. सैनी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे इस्तीफे में कहा कि उन्होंने मंत्री के रूप में पूर्ण मनोयोग से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है। सैनी ने भी अन्य मंत्रियों की तरह भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुये इस्तीफा दिया है।

उन्होंने इस्तीफे में लिखा, ''जिन अपेक्षाओं के साथ दलितों, पिछड़ों, किसानों, शिक्षित बेरोजगारों, छोटे एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों ने मिलकर भाजपा को प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने का काम किया, उनकी एवं उनके जनप्रतिनिधियों के प्रति लगातार हो रहे उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमण्डल से इस्तीफा देता हूँ।''

डॉ. सैनी के इस्तीफे के फैसले का समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने डा सैनी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीटर पर साझा करते हुये कहा कि सामाजिक न्याय के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी 'सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति' को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है।

भाजपा के शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और  औरैया जिले में बिधूना सीट से विधायक विनय शाक्य ने इस्तीफा दिया
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के इस्तीफे की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुये शिकाहाबाद सीट से विधायक डा मुकेश वर्मा और औरैया जिले में बिधूना सीट से विधायक विनय शाक्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में खुद को हाल ही में योगी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता बताते हुये पार्टी पर दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को उनकी तरफ से 11 जनवरी की इस्तीफा भेजा गया है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को मौर्य ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद गुरुवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी सरकार से इस्तीफा दे दिया। इस बीच मार्य समर्थक कुछ अन्य विधायकों ने भी भाजपा से खुद को अलग कर लिया।

लगभग एक समान मजमून वाले इस्तीफे में जिक्र किया गया है कि भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा अपने पूरे पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान दलित , पिछड़ों और अल्पसंख्यक  समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और न उन्हें उचित सम्मान दिया गया । इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा ही दलितों पिछड़ों , किसानों व बेरोजगार नौजवानों और छोटे - लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की भी घोर उपेक्षा की गयी है। प्रदेश सरकार के ऐसे कूटनीतिपरक रवैये के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता  हूं। इतना ही नहीं शाक्य और डा वर्मा ने खुद को मौर्य का समर्थक भी बताते हुए  कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य शोषित पीड़ितों की आवाज हैं। वह हमारे नेता हैं।