ied - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जालंधर-अमृतसर में हुए आईईडी विस्फोटों की जिम्मेदारी: राज्य में हाई अलर्ट, भारत का शिकंजा कसता देख ISI में खलबली,
चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए धमाकों के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली घटना जालंधर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) मुख्यालय के बाहर और दूसरी अमृतसर के खासा इलाके में एक आर्मी कैंप के पास हुई। इन घटनाओं ने सुरक्षा बलों और पंजाब पुलिस को बहु-एजेंसी जांच के लिए प्रेरित किया है। हालांकि अब तक इन विस्फोटों में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहला धमाका रात करीब 8:15 बजे जालंधर में हुआ, जहां बीएसएफ पंजाब मुख्यालय के गेट के बाहर खड़ी एक स्कूटर में विस्फोट हो गया। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके कुछ घंटों बाद, रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के पास एक और विस्फोट की खबर मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाके की आवाज 1.5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई और इसका प्रभाव इतना तेज था कि पास की दीवारें तक हिल गईं।

जालंधर में हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलएफ) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि “पांच मई 2026 को रात आठ बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ एक आइईडी हमला किया गया। केएलएफ (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी लेती है, जिसके दौरान दो बीएसएफ सिपाही मारे गए और तीन जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है, जो कि तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता।“

पोस्ट में आगे लिखा है, “एक बार फिर केएलएफ डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष की वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है।”
जालंधर में पीएपी चौक के पास रात लगभग आठ बजे स्कूटी के पास धमाका हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह (गांव गढ़ा) की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है।

एजेंसियों को आशंका है कि आगे उसका साथी इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसमें केवल टीन शेड को नुकसान पहुंचा है। एजेंसियां मामलों की जांच में जुट गई है।

डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह उर्फ क्रिस ने पुलिस पूछताछ में बताया- मैं पार्सल देने नहीं, बल्कि लेने आया था। मैंने एक्टिवा फुटपाथ पर खड़ी की और गेट पर पार्सल लेने के लिए फौजी को कॉल किया। मैं इंतजार कर रहा था, तभी एक युवक पास से निकला। कुछ देर बाद धमाका हो गया। उसने बताया- मैं घबराकर गेट की ओर भागा। बीएसएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। धमाके में एक्टिवा की नंबर प्लेट उछलकर गिर गई और स्कूटी में आग लग गई। इसके बाद पुलिस ने मुझे हिरासत में लिया। एक महिला अधिकारी ने खुद को एसपी बताया और मुझे अंदर ले जाया गया। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह ने कहा कि उनका 22 वर्षीय बेटा तीन महीने पहले ही इस काम पर लगा था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पूरी तरह बेगुनाह है और उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि एक फौजी का बेटा कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। वह आतंकी नहीं हो सकता। रात में ही जांच एजेंसियां बीएसएफ से रिटायर्ड कश्मीर सिंह के गढ़ा स्थित सड़क मोहल्ला पहुंचीं। यहां गुरप्रीत के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह अपने ममेरे भाई को घर छोड़कर सीधे बीएसएफ चौक आया था। जांच के बाद टीम वापस लौट गई।

अमृतसर आर्मी कैंप पर धमाके को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ानंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

अमृतसर के पुलिस अधीक्षक आदित्य वॉरियर ने बताया कि रात 10:50 बजे खासा कैंट के पास धमाके की सूचना मिली थी। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है।

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने गश्त में देखा आईईडी : बम निरोधक दल ने किया निष्क्रिय, इस तरह की यह दूसरी बरामदगी
जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने बरामद एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह आईईडी सेना के जवानों ने बारामूला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर जानबाजपोरा में रात की गश्त के दौरान देखा था। इलाके को तुरंत घेर लिया गया और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद एक बम निरोधक दल को बुलाया गया और उसने बिना किसी नुकसान के इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में तीन दिनों के अंदर इस तरह की यह दूसरी बरामदगी है।बारामूला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और संदिग्ध आईईडी का पता चला और उसे नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा बलों को मणिपुर में मिली बड़ी सफलता: हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद, तलाशी अभियान जारी
इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों में चलाये गये अलग-अलग अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने नोनी जिले के नुंग्बा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लेंगलोंग और ताईखांग के सामान्य क्षेत्रों से रविवार को हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। बरामद वस्तुओं में मैगजीन के साथ एक 7.62 मिमी एके-47 राइफल, मैगजीन के साथ एक यूएस कार्बाइन एम2, मैगजीन के साथ एक 22 पिस्तौल, एक डीजेआई ड्रोन, चार 8 मिमी ब्लैंक राउंड, 5.56 मिमी गोला-बारूद 17 राउंड, 7.62 मिमी एके-47 की 39 गोलियां, आठ 9 मिमी कार्बाइन बॉल गोलियां, नौ 7.62 मिमी एसएलआर बॉल राउंड, सात 12-बोर कारतूस, दो बाओफेंग रेडियो सेट और कॉर्टेक्स तार शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने रविवार को ही एक अन्य अभियान में टेंगनौपाल जिले के टेंगनौपाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोलनोम-मोलनोई गांव और आसपास के क्षेत्रों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। जब्त किए गए सामान में एक एके राइफल, एक पिस्तौल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक सिंगल-बैरल राइफल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बम और आईईडी वायर बंडल के साथ 14 आईईडी विस्फोटक शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि आईईडी विस्फोटक और वायर बंडलों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के कांगचुप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अचलमुन, सोंग्लुंग और ल्हांगजोल क्षेत्रों में फैली लगभग 27 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान, खेतों में मिली पांच झोपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र से नमक की तीन बोरियां, उर्वरक के पांच बैग और एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया।

इतालवी परिवहन मंत्रालय ने कहा ओलंपिक्स के पहले दिन हुए हमले, आयोजन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
मिलान। इटली के परिवहन मंत्रालय ने बोलोन्या क्षेत्र में शीतकालीन ओलंपिक्स के पहले दिन हुई ट्रेन सेवाओं को बाधित करने वाली घटनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करार देते हुए कहा है कि ये 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से ठीक पहले फ्रांस में हुए हमलों की याद दिलाती हैं। बोलोन्या क्षेत्र में रेलवे ट्रैक और उससे जुड़ी अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचने की कई घटनाएं सामने आयी हैं। पहली घटना शनिवार सुबह बोलोन्या-वेनिस खंड पर दर्ज की गयी, जहां क्षतिग्रस्त केबल पाए गए। इसके अलावा, बोलोन्या-पाडुआ लाइन पर एक स्विच के पास एक देसी बम (आईईडी) बरामद किया गया, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

इसी मार्ग के उच्च-रफ्तार रेलवे खंड पर बिजली के केबल काटे गए, जबकि बोलोन्या-एंकोना लाइन पर पेसारो के पास एक विद्युत कैबिनेट में आग लगने की सूचना मिली। इटली के रेलवे नेटवर्क संचालक ने दोपहर 2:45 बजे सेवा बहाल किये जाने की घोषणा की। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, आज सुबह बोलोन्या और पेसारो रेलवे स्टेशनों के पास हुई गंभीर तोडफ़ोड़ की घटनाएं, जिनसे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा हुई, चिंताजनक हैं और फ्रांस में पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले हुए हमलों की याद दिलाती हैं।

मंत्रालय ने कहा, परिवहन मंत्री और उप प्रधानमंत्री मातेओ साल्विनी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बयान में कहा गया, इस तरह की अभूतपूर्व गंभीर कार्रवाइयां इटली की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल नहीं कर पाएंगी, जिसे (शीतकालीन) ओलंपिक खेल और भी सकारात्मक तथा प्रभावशाली बनाएंगे।

बोर्मियो में प्रतियोगिताओं की निगरानी कर रहे साल्विनी ने स्वयं इन घटनाओं को जानबूझकर किये गये हमले बताया। उन्होंने कहा, यदि यह पुष्टि होती है कि ओलंपिक खेलों के पहले दिन ट्रेन सेवाओं का रुकना जानबूझकर किये गये हमले का नतीजा है, तो यह कहा जा सकता है कि कोई इटली का बुरा चाहता है। इतालवी मीडिया के अनुसार, जांचकर्ता इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं कि यह एक प्रदर्शनात्मक अराजकतावादी कार्रवाई हो सकती है, जैसा कि 2024 में पेरिस ओलंपिक के दौरान फ्रांस में देखा गया था।

ओडिशा पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी: माओवादी कमांडर सुखराम मरकाम ने किया आत्मसमर्पण, 25 लाख का ईनाम था घोषित
मलकानगिरि। मलकानगिरि पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य एवं कांगेरघाटी क्षेत्र के कमांडर सुखराम मरकाम ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने एक एसएलआर राइफल, 12 राउंड गोला-बारूद, दो आईईडी डिवाइस, विस्फोटक वायर, माओवादी वर्दी और प्रचार साहित्य सहित कुल 15 प्रकार की सामग्री पुलिस को सौंपी है। यह एकल आत्मसमर्पण में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक मानी जा रही है।

सुखराम मरकाम का संगठन से सफर 15 साल पुराना है। वह जून 2010 में बालसभा गठन के सदस्य के रूप में शामिल हुआ और धीरे-धीरे कांगेरघाटी क्षेत्र का कमांडर बना। उसे अगस्त 2014 में 15 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण और जून 2019 से जनवरी 2020 तक माओवादी विचारधारा, मानचित्र पठन आदि का उन्नत प्रशिक्षण मिला। बाद में उसे दुर्भा डिवीजन की मोबाइल अकादमिक स्कूल टीम में ग्रामीणों को भर्ती करने का जिम्मा दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुखराम पिछले एक दशक में कम से कम 12 गंभीर घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। इनमें 11 अप्रैल 2015 को माथिली थानांतर्गत बारा गांव के ग्रामीणों पर हमला, 23 नवंबर 2015 को बेंगपाल मोड़ पर पुलिस के साथ मुठभेड़, 4 मार्च 2016 को कुमाकोलेंग क्षेत्र में सशस्त्र डकैती, 4 नवंबर 2016 को सौतानार गांव में एक नागरिक की हत्या और सितंबर 2017 में दलदली गांव के पास आईईडी विस्फोट शामिल हैं। इसके अलावा 5 जुलाई 2018 को दामनकोंटा गांव के पास नागरिक हत्या, नवंबर 2018 में दंतेवाड़ा में पुलिस मुठभेड़, 2 अक्टूबर 2019 को दंदीपदार जंगल में पुलिस गश्ती दल पर विस्फोट, 14 सितंबर 2021 को नयापारा क्षेत्र में अपहरण व हत्या, 17 जनवरी 2022 को दलदली क्षेत्र में नागरिक हत्या और मार्च 2023 में सुकमा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता बताई गई है।

इस आत्मसमर्पण के पीछे ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पुलिस प्रशासन की लगातार अपील, सुरक्षा बलों का बढ़ा दबाव, संगठन की विचारधारा से मोहभंग, स्थानीय समर्थन में कमी और राज्य सरकार की आकर्षक आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति को प्रमुख कारण माना जा रहा है। ओडिशा सरकार की नीति के तहत सुखराम मारकम को कुल 21 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। उसे पहले ही 25,000 रुपये की तात्कालिक राहत राशि दी जा चुकी है। भविष्य में अंत्योदय गृह योजना के तहत आवास, 25,000 रुपये का विवाह प्रोत्साहन, नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ 36 माह तक 10,000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य बीमा और सब्सिडी वाला राशन जैसे लाभ भी मिलेंगे।

ओडिशा पुलिस के महानिदेशक ने इस अवसर पर अन्य भूमिगत माओवादियों से भी शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण सुरक्षा और पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। इस आत्मसमर्पण को मलकानगिरि जिले को नक्सल-मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अमृतसर में पुलिस को बड़ी कामयाबी, सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर पुलिस ने बुधवार को एक सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि, आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री (आइईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके आगे उन्होंने बताया कि, शुरुआती जांच से पता चलता है कि, दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक हैंडलर के संपर्क में हैं, जिससे साजिश के पीछे मजबूत क्रॉस-बॉर्डर का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि, पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी मॉड्यूल और संगठित आपराधिक समूह को बेअसर करके एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कश्मीर में मिला तीसरा आईईडी : बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय, बड़ा हादसा टला
श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने रविवार से अब तक तीसरा देशी विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किया है और उसे निष्क्रिय कर दिया है। तीसरा आईइडी मंगलवार को शोपियां जिले में बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, शोपियां के हबदीपोरा इलाके में नियमित गश्त के दौरान विस्फोटक उपकरण का पता चला।

आईइडी का पता लगने के बाद, एक बम निरोधक दस्ते को तुरंत तैनात किया गया, जिसने समय रहते आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

पाकिस्तान में आईईडी विस्फोट, 2 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। ) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना प्रांत के कुर्रम जिले में हुई जहां नागरिकों को ले जा रहा एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए उपकरण की चपेट में आ गया।

घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट में वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और पुलिस ने जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले के जिम्मेदारी नहीं ली है।

कश्मीर में बीएसएफ ने बरामद किया आईईडी, जवानों ने ड्रोन पर की फायरिंग
जम्मू। कश्मीर में कठुआ जिले के सीमावर्ती गांव हीरानगर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि देर रात करीब 12:45 बजे, बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के जवानों ने कठुआ जिले के राजबाग थाना के अंतर्गत हीरानगर गांव के आस-पास ड्रोन की आवाजाही देखी।

प्रवक्ता ने कहा कि जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की और बाद में इलाके की तलाशी ली गई, जिसमें ड्रोन द्वारा गिराए गए आईईडी को बरामद किया गया। सैनिक हाई अलर्ट पर हैं।

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय किया शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण
जम्मू। कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह सुरक्षाबलों ने एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर और उसे निष्क्रिय कर एक बड़े हादसे को रोक दिया। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लावेपोरा श्रीनगर में सेना और पुलिस द्वारा समय पर आईईडी का पता लगाने के कारण एक बड़ी त्रासदी रुक गई। आईईडी का पता सुबह उस समय चला जब श्रीनगर घने कोहरे में डूबा हुआ था।

सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चिनारवॉरियर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर लावेपोरा में एक आईईडी को बरामद करके तथा उसे नष्ट करके एक बड़ी आतंकी घटना को रोक दिया। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है। आईईडी का पता चलने के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

कश्मीर में संदिग्ध आईईडी किया बरामद
जम्मू। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध विस्फोटक (आईईडी) बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों को रोड ओपनिंग प्रोसिजर (आरओपी) के दौरान हंजिवेरा इलाके में आईईडी बरामद किया। इसके बाद इलाके की घेराबंदी करने के साथ ही राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।

मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट से उड़ा दिया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। आरओपी राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित करने के लिए सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ और वीवीआईपी) के सैकड़ों वाहन इस राजमार्ग का उपयोग करते हैं।

कश्मीर के बाहरी इलाके में मिला आईईडी, बीडीएस ने किया नष्ट
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने सुबह शहर के बाहरी इलाके नगरोटा क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को नष्ट कर दिया। पुलिस टीम देर रात नगरोटा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु पड़ी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा कि जम्मू के पंजग्रेन नगरोटा में मिली संदिग्ध वस्तु एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण थी। आईईडी को बीडीएस की तकनीकी टीम ने नियंत्रित तंत्र के माध्यम से नष्ट कर दिया है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।