djokovic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

US Open: खिताब के लिए मेदवेदेव और जोकोविच के बीच होगा मुकाबला
न्यूयार्क। अमेरिकी ओपन के खिताब के लिये विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव की भिड़ंत 23 ग्रैंडस्लैम जीत चुके सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगी।

जोकोविच ने शुक्रवार को अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में गैर वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन को  6-3, 6-2, 7-6 (4) से हरा दिया। इससे पहले दानिल मेदवेदेव ने गत चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को 7-6(3), 6-1, 3-6, 6-3 से हराया।

36 वर्षीय जोकोविच 36वीं बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे है और अगर वह अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम करते हैं तो यह पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जायेंगे। जोकोविच इसी साल जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन और जून में फ्रेंच ओपन में ट्राफी जीतने में सफल रहे थे। रविवार को जोकोविच का सामना 2021 अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने 2021 में फ्लङ्क्षशग मिडोज के फाइनल में जोकोविच को हराकर उनकी कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम पूरा करने की उम्मीद पर पानी फेर दिया था।

मेदवेदेव ने अपने ऑन-कोर्ट साक्षात्कार में कहा, ''अलकराज को हराना सुखद अनुभव रहा। वह युवा है और पहले से ही दो ग्रैंड स्लैम जीत चुका है, कई हफ्तों तक दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी रहा है, ईमानदारी से कहूं तो यह काफी अविश्वसनीय है और मुझे लगता है कि उससे पहले किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। इसलिए उसे हराने के लिए आपको खुद से बेहतर होने की जरूरत है और मैं ऐसा करने में कामयाब रहा।"

जोकोविच को रिकॉर्ड 24वें एकल खिताब का दावा करने से रोकने के लिए मेदवेदेव को पता है कि उन्हें एक और अलौकिक प्रदर्शन की आवश्यकता होगी। उन्होंने मैचअप के बारे में कहा, '' चुनौती यह है कि आप एक ऐसे व्यक्ति के रूप में खेलें जिसने 23 ग्रैंड स्लैम जीते हैं और मेरे पास केवल एक है। जब मैंने उसे यहां 2021 फाइनल में हराया, तो मैं खुद से बेहतर खेलने में कामयाब रहा और मैं इसे दोबारा करने की जरूरत है और कोई रास्ता नहीं है।"

जोकोविच को अमेरिकी ओपन में दूसरी वरीयता दी गयी थी और रविवार को जो भी नतीजा निकले वह अल्काराज को नंबर एक रैंकिंग से हटा देंगे। अगर जोकोविच खिताब जीत लेते हैं तो वह ओपन युग में सबसे ज्यादा एकल मेजर चैम्पियनशिप जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ देंगे। जोकोविच ने कहा, ''यह इतिहास बनाने के लिए एक और मौका होगा।"

जोकोविच और गॉफ अंतिम 4 में
न्यूयॉर्क। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अमेरिका की युवा खिलाड़ी कोको गॉफ यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, वहीं पुरुष डबल्स में भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मैम्यू एबडेन के साथ सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर लिया है। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी टेलर फ्रिट््ज को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविच 47वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। यूएस ओपन में वह 13वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच 17वीं बार यूएस ओपन में खेल रहे हैं। महिलाओं में अमेरिकी कोको गॉफ ने लातविया की जेलेना ओस्टापेंको पर 6-0, 6-2 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गॉफ ने वर्ल्ड नंबर-1 स्वियातेक को हराने वाली ओस्टापेंको को हराया। मंगलवार देर रात को खेले गए विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में कोको गॉफ ने 2017 फ्रेंच ओपन की विनर जेलेना ओस्टापेंको को सीधे सेटों में हराया। गॉफ ने ओस्टापेंको को 6-0, 6-2 से हराकर पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की 19 वर्षीय गॉफ 2001 में सेरेना विलियम्स के बाद यूएस ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी है। छठी वरीयता प्राप्त गॉफ का शनिवार को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस साल की फ्रेंच ओपन उपविजेता चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा से सामना होगा।

अल्काराज ने जोकोविच से छीनी बादशाहत, विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने
लंदन। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है। वह विंबलडन 2023 के चैंपियन बन गए हैं। पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-1, 6-7(6), 1-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने।

अल्काराज ने दूसरे सेट से की थी जबरदस्त वापसी
फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले सेट जोकोविच ने 6-1 से जीत लिया। इसके बाद दूसरे सेट में अल्काराज ने जबरदस्त वापसी की। यह सेट एक वक्त 6-6 की बराबरी पर पहुंच गया था। इसके बाद टाई-ब्रेकर खेला गया, जिसे अल्काराज ने 8-6 से जीतकर सेट 7-6 से अपने नाम किया।
इसके बाद तीसरे सेट में भी 20 साल के स्पैनिश खिलाड़ी ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी जोकोविच को 6-1 से हरा दिया। इसके बाद चौथे सेट में जोकोविच ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने नाम किया। चौथे सेट को सर्बियाई खिलाड़ी ने 6-3 से जीता। इस सेट में एक वक्त जोकोविच 2-0 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद उन्होंने वापसी की। हालांकि, पांचवें और आखिरी सेट में अल्काराज ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया और 6-4 से जीत लिया।

सेंटाना और नडाल जीत चुके है विंबलडन
इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है। यह अल्काराज का दूसरा ग्रैंड स्लैम है। इससे पहले वह 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इससे पहले शनिवार को चेक गणराज्य की 24 वर्षीय माकेर्टा वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओंस जेब्यूर को 6-4, 6-4 से हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीता था।

फ्रेंच ओपन में हार बैठे थे अल्कराज
जोकोविच और अल्काराज अब तक तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं। एक में जोकोविच और दो में अल्काराज को जीत मिली है। इस फाइनल से पहले दोनों इसी साल पेरिस में फे्रंच ओपन के सेमीफाइनल में भिड़े थे। तब क्ले कोर्ट पर जोकोविच ने स्पैनिश खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया था। वहीं, 2022 एटीपी मास्टर्स 1000 मैड्रिड में अल्काराज ने जोकोविच को 6-7, 7-5, 7-6 से शिकस्त दी थी।

क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के करीब जोकोविच
लंदन ((एजेंसी))। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विंबलडन 2023 के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब हैं, हालांकि उन्हें इसके लिये सोमवार को एक बार फिर पोलैंड के ह्यूबर्ट के विरुद्ध कोर्ट पर उतरना होगा।

जोकोविच ने रविवार रात खेले गये प्री-क्वार्टरफाइनल में 7-6(6), 7-6(6) की बढ़त बना ली, जिसके बाद कफ्र्यू के कारण मैच को रोकना पड़ा। कफ्र्यू के नियमों के अनुसार, कोई भी ङ्क्षवबलडन मैच रात्रि 11 बजे के बाद नहीं खेला जा सकता। इस साल बारिश के कारण कई मैचों को एक दिन के लिये निलंबित करना पड़ा है। जोकोविच-ह्यूबर्ट के बीच दूसरा सेट भी 10:35 बजे समाप्त हुआ, जिसके कारण टूर्नामेंट रेफरी जेरी आर्मस्ट्रॉंग ने बचा हुआ मुकाबला सोमवार को आयोजित करने का निर्णय लिया।

सेंटर कोर्ट पर रविवार को खेले गये दो सेटों में हर्का•ा की सर्विस का जोकोविच के पास कोई जवाब नहीं था। ह्यूबर्ट ने कई बार मुश्किल से निकलने के लिये 200 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से सर्विस की और सर्बियाई दिग्गज पर दबाव बनाया।

सर्विस के अलावा हालांकि ह्यूबर्ट का खेल जोकोविच को परेशान करने के लिये पर्याप्त नहीं था। अपना 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब तलाश रहे जोकोविच ने सतर्कता और धैर्य का प्रदर्श किया जबकि ह्यूबर्ट दोनों बार टाई-ब्रेक में अप्रत्याशित गलतियां करके सेट हार गये। जोकोविच अब हर्का•ा के विरुद्ध छठा मुकाबला जीतने से सिर्फ एक सेट दूर हैं। यह मैच जीतने वाला खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल में आंद्रे रुबलेव का सामना करेगा।

जोकोविच और रूड तीसरे दौर में पहुंचे
पेरिस। नॉर्वे के कैस्पर रूड ने गुरुवार को यहां इटली के गिउलियो जेपियेरी को 6-3, 6-2, 4-6, 7-5 से हराकर फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पूर्व चैंपियन नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर 1 कार्लोस अल्कारेज भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने  हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को दूसरे दौर में 7-6, 6-0, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में चगह बनाई। इससे पहले कोर्ट फिलिप चैटरियर पर ही खेलते हुए अल्कारेज ने लगातार तीसरे साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई। शुरूआती सेट जीतने के बाद टॉप सीड खिलाड़ी अल्कारेज को टैरो डेनियल के खिलाफ दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 20 साल के खिलाड़ी ने वापसी करते हुए जापानी स्टार को 6-1, 3-6, 6-1, 6-2 से हराया।

कोर्ट फिलिप-चैटरियर पर खेले गये मुकाबले में चौथी सीड रूड ने मजबूत शुरुआत की, लेकिन तीसरे सेट में खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने जेपियेरी को वापसी का मौका दिया।  जेपियेरी तीसरा सेट जीतने के बाद ऊर्जा से भर गये और चौथे सेट के शुरुआती दो गेम तेजी से जीत लिये। वह हालांकि जल्द ही गलती कर बैे और रूड ने 2-2 पर बराबरी कर ली। रूड ने जेपियेरी की सर्विस तोड़ने के बाद 3-2 की बढ़त बना ली, लेकिन इतालवी खिलाड़ी ने भी हार नहीं मानी और दो बेहतरीन फोरहैंड शॉट खेलकर स्कोर 5-5 पर बराबर कर लिया।

रूड ने सर्विस तोड़ सेट जीता
रूड ने अंतत: जेपियेरी की सर्विस तोड़ दी और लगातार दो पॉइंट अर्जित करते हुए सेट 7-5 से जीत लिया।

मोनफिल्स ने रूने को वॉकओवर दिया
इसी बीच, फ्रांस के गैल मोनफिल्स ने कलाई की चोट के कारण डेनमार्क के होल्गर रूने को वॉकओवर दे दिया।  महिला एकल के दूसरे चरण के मुकाबले में, कज़ाखस्तान की एलिना रिबाकिना ने चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-3 से मात दी। तीसरे चरण में रिबाकिना का सामना स्पेन की सारा टॉर्मो से होगा।

नॉरी को हरा जोकोविच क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
रोम। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी और छह बार के इटालियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को यहां प्री-क्वार्टरफाइनल में कैमरन नॉरी को हराकर सातवें खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा लिया।

जोकोविच ने करीबी मुकाबले में नॉरी को 6-3, 6-4 से हराकर इटालियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। सर्बियाई स्टार ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत की थी लेकिन नॉरी के खिलाफ उन्होंने पहले सेट में तेजी से 3-0 की बढ़त बना ली। नॉरी इस बढ़त को खत्म नहीं कर सके और पहला सेट 3-6 से हार गये।  दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की ओर जोरदार प्रहार किये और नॉरी का एक मजबूत शॉट जोकोविच के पांव पर भी जा लगा। इसके बाद हालांकि जोकोविच मैच पर हावी हो गये। नॉरी की अप्रत्याशित गलतियां उनके लिये मददगार नहीं रही। मैच के आखिरी गेम में नॉरी 30-0 से आगे चल रहे थे, लेकिन जोकोविच ने शानदार वापसी करते हुए मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया।  जोकोविच ने जीत के बाद कहा, अभी तक टूर्नामेंट अच्छा रहा है। आज शुरुआत जल्दी हुई। परिस्थितियां थोड़ी अलग थीं। मैंने दरअसल 10 मिनट पहले ही अपना अभ्यास समाप्त किया था इसलिये मैं थोड़ी जल्दबाजी कर रहा था। मैं खुश हूं कि आज की चुनौती को सीधे सेटों में पार कर सका।

जोकोविच 10वीं बार चैंपियन
मेलबर्न। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जोकर ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर 10वीं बार खिताब अपने नाम किया।  रॉड लैवर एरिना पर दो घंटे 56 मिनट चले पुरुष एकल मुकाबले में जोकोविच ने हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरते हुए सितसिपास को 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से मात दी। जोकोविच ने इस विजय के साथ सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल (22) की बराबरी कर ली।

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के लिए खेल रहे सितसिपास ने पहला सेट गंवाने के बाद बेहतर खेल दिखाया, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर जोकोविच पॉइंट स्कोर करने में कामयाब रहे। आखिरी सेट के निर्णायक गेम में जोकोविच के 6-3 पर तीन चैंपियनशिप पॉइंट हासिल करने के बाद सितसिपास ने दो अंक अपने खाते में जोड़े, लेकिन उनका आखिरी शॉट कोर्ट से बाहर गिरने के कारण जोकोविच ने खिताब अपने नाम कर लिया।

परिवार डूब गया खुशी के आंसुओं में
पिछले साल कोविड टीका न लगवाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा न ले सकने वाले जोकोविच जीत के बाद भावुक हो गये और दर्शक दीर्घा में बैठे अपने परिवार को गले लगा लिया। पूरा परिवार खुशी के आंसुओं में डूब गया। साथ ही मेलबर्न पार्क में मौजूद सर्बियाई प्रशंसकों के बीच भी खुशी की लहर दौड़ उठी। यह मेलबर्न में जोकोविच का 10वां खिताब है। उनके बाद रोजर फेडरर ने यह टूर्नामेंट सिर्फ छह बार ही जीता है।

फिर नंबर एक पर पहुंच जाएंगे जोकोविच
इस ऐतिहासिक जीत की बदौलत जोकोविच विश्व रैंकिंग में जून 2022 के बाद एक बार फिर नंबर एक पर पहुंच जाएंगे।

यूनान के सिटसिपास भले ही अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके, लेकिन मेलबर्न में इस यादगार अभियान के दम पर वह सोमवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग हासिल कर लेंगे।

जोकोविच 7वीं बार बनें विम्बलडन चैंपियन
लंदन।  विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रविवार को हाई वोल्टेज फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को चार सेटों के बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-4, 7-6(3) से हराकर सातवीं बार विम्बलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

पीट सम्प्रास की बराबरी की
शीर्ष वरीयता के जोकोविच ने लगातार चौथी बार यह खिताब जीता है। जोकोविच ने 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022 में यह खिताब जीता है। अपने सातवें खिताब के साथ जोकोविच ने अमेरिका के पीट सम्प्रास के एकल खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अपने 21वें ग्रैंड स्लेम खिताब के साथ जोकोविच अब स्पेन के राफेल नडाल के 22 ग्रैंड स्लेम खिताबों के रिकॉर्ड से एक कदम पीछे रह
गए हैं।

फेडरर को पीछे छोड़ा
यह नोवाक जोकोविच का 7वां विंबलडन और 21 ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर ने अभी तक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा 22 खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के पास था। इस साल की शुरुआत में तीनों खिलाड़ियों के नाम 20-20 खिताब थे। नडाल ने ऑस्ट्रेलियन और फ्रेंच ओपन जीता। विंबलडन में वह सेमीफाइनल से पहले पेट में चोट की वजह से बाहर हो गए। दूसरी वरीय सर्बिया के नोवाक जोकाविच रिकॉर्ड 32वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे जबकि किर्गियोस करियर के पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलने उतरे थे, लेकिन उन्हें पहली बार चैंपियन बनने के लिए इंतजार करना होगा।

पहले सेट में किर्गियोस ने चौंकाया
पहली बार ग्रैंड स्लेम फाइनल खेल रहे किर्गियोस ने पहले सेट में अपनी क्लास दिखाकर जोकोविच को चौंका दिया। लेकिन मैराथन मैन के नाम से मशहूर जोकोविच ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर मैच तीन घंटे एक मिनट में निपटा दिया। टॉप सीड ने दूसरे और तीसरे सेट में महत्वपूर्ण मौकों पर किर्गियोस  की सर्विस तोड़ी और चौथे  सेट के टाई ब्रेक को 7-3 से जीत लिया। उन्होंने इस जीत के साथ विम्बलडन में अपने विजय क्रम को 28 मैच पहुंचा दिया है।

11वें विम्बलडन सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच
लंदन। विम्बलडन के गत चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को सनसनीखेज मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर को दो सेट से पिछडऩे के शानदार वापसी करते हुए हराकर 11वीं बार एसडब्ल्यू 19 के सेमीफाइनल में जगह बनाईं।

जोकोविच ने सेंटर कोर्ट में खेले गये क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दो सेट हारने के बाद वापसी करते हुए सिनर को तीन घंटे 35 मिनट में 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी। जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि इस बेहतरीन लड़ाई के लिये जैनिक को खूब बधाई। वह अपनी उम्र के लिये काफी परिपक्व हैं। उनके पास अभी बहुत वक्त है। पहले दो सेट में 0-2 से पिछड़े हुए जोकोविच ने कहा कि पहले दो सेट और अंतिम तीन सेट दो अलग-अलग मैचों से थे। वह शुरुआत दो सेट में मुझसे बेहतर खिलाड़ी थे, लेकिन दूसरे सेट के अंत में मैंने प्रकृति की पुकार के लिये ब्रेक लिया। मैंने अपना मनोबल बढ़ाने के लिये खुद से बात की और अपनी एकाग्रता हासिल करने का प्रयास किया।

यह सातवीं बार था कि सर्बिया के जोकोविच पहले दो सेट में पिछडऩे के बाद मैच जीते हों। उन्होंने कहा कि तीसरे सेट में जल्दी पॉइंट हासिल करने के बाद मैंने देखा कि उनके खेल में थोड़ा संदेह पैदा हो रहा है। मेरे पास इन कोट्स पर खेलने और दबाव बर्दाश्त करने का कई सालों का अनुभव है। टॉप सीड जोकोविच ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार 26 मुकाबले जीत चुके हैं। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सेमीफाइनल में डेविड गॉफिन या कैमरन नॉरी में से किसी एक का सामना करेंगे। छह बार विम्बलडन का खिताब जीत चुके जोकोविच सातवीं बार विम्बलडन चैंपियन बनकर पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे। विम्बलडन में जोकोविच की सबसे हालिया हार पांच साल पहले हुई थी जब वह कोहनी की चोट के कारण रिटायर हुए थे।

लगातार 25वां ग्रास कोर्ट मुकाबला जीत अंतिम आठ में पहुंचे जोकोविच
लंदन। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपना सातवां विम्बलडन खिताब जीतने के प्रयास में नीदरलैंड के टिम वैन रिजथोवेन को हराकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने रविवार को हुए चौथे दौर के मुकाबले में रिजथोवेन को 6-2, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। यह जोकोविच की ग्रास कोर्ट पर लगातार 25वीं जीत थी।

जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि मुझे मैच से पहले पता था कि मिच के खिलाफ मुकाबला मुश्किल होने वाला है। मैंने इससे पहले उनका सामना कभी नहीं किया। मैंने उन्हें खेलते हुए देखा। ग्रास कोर्ट के लिए उनका खेलने का तरीका बहुत अच्छा है जो आज उन्होंने दिखा भी दिया। यह मुकाबला अच्छा रहा, खासकर पहले दो सेट में। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर मुझे लगता है कि मैं अच्छा खेला। मैं उनकी सर्विस लय में आ गया, तीसरे और चौथे सेट में उनकी सर्विस को बेहतर तरीके से पढ़ना शुरू किया। तीन बार के विम्बलडन चैंपियन जोकोविच ग्रास पर लगातार 25 मुकाबले जीतकर सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने रविवार के परिणाम के साथ रॉड लेवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पहला स्थान अब भी रोजर फेडरर के पास है जिन्होंने 2003-08 के बीच लगातार 65 ग्रास कोर्ट मुकाबले जीते थे। क्वार्टर फाइनल में जोकोविच मंगलवार को 10वीं सीड जैनिक सिनर का सामना करेंगे।

विम्बलडन टेनिस : फ्रांस की हारमनी ने सेरेना विलियम्स को हराया, जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे
लंदन। 23 बार की ग्रैंड-स्लैम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स फ्रांस की हारमनी टैन के खिलाफ हार का सामना करने के बाद विम्बलडन के पहले राउंड में ही बाहर हो गई हैं। टैन ने सेंटर कोर्ट में मंगलवार को हुए मुकाबले में सेरेना को 7-5, 1-6, 7-6(7) से शिकस्त दी। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस को हराकर  तीसरे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर दूसरे दौर के मुकाबले में कोकिनाकिस को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया। फ्रांस के उगो हम्बर्ट ने दूसरे दौर के मैच में विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड को 3-6, 6-2, 7-5, 6-4 से हराया। अमेरिकी दिग्गज ने पिछले साल विम्बलडन चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में चोट के कारण बीच में ही नाम वापस ले लिया था। लगभग एक साल तक कोर्ट से दूर रहने के बाद, 40 वर्षीय सेरेना ने लंदन के ग्रास-कोर्ट में वापसी की थी। हार के बावजूद सेरेना ने हंसते हुए कोर्ट से विदाई ली।

विश्वास नहीं हो रहा सेरेना को हरा दिया
सेरेना को हराकर दूसरे राउंड में पहुंचने वाली टैन पहली बार विम्बलडन के मुख्य ड्रॉ में खेल रही थीं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने सेरेना को हरा दिया है। सेरेना पहले राउंड में बाहर होने के बाद कहा कि वह अब प्रैक्टिस कोर्ट का रुख करेंगी और उन्हें उम्मीद है कि वह सितंबर में होने वाले यूएस ओपन में हिस्सा ले सकेंगी।

इस्टबोर्न से कोर्ट पर वापसी की थी
इससे पहले सेरेना ने पिछले हफ्ते ही इस्टबोर्न में हुए रोथसे इंटरनेशनल के जरिये कोर्ट पर वापसी की थी, जहां उन्होंने विश्व की नंबर दो ओन्स जबूर के साथ मिलकर महिला युगल स्पर्धा में हिस्सा लिया था। सेरेना ने कहा, जब आप घर पर होते हैं, विशेषकर न्यूयॉर्क और यूएस ओपन में, तो यह बहुत खास होता है क्योंकि मैंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम भी वहीं जीता था। निश्चित रूप से मैं बेहतर होने और घर पर खेलने के लिए बहुत प्रेरित हूं।

मैं सिर्फ वर्तमान के बारे में सोच रही हूं
जब सेरेना से पूछा गया कि क्या वह अपना आखिरी विम्बलडन खेल चुकी हैं, तो उन्होंने कहा, मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती। मुझे नहीं पता, किसे पता है? कौन जानता है कि मैं कब कोर्ट में आ जाऊंगी। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं सिर्फ वर्तमान के बारे में सोच रही हूं।

चार घंटे 12 मिनट चले मैराथॉन मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को हराया
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल ने अपने धुर प्रतिद्वंदी नोवाक जोकोविच को क्वार्टरफाइनल में हराते हुए अपने 15वें सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फिलिप चेट्रीर कोर्ट में बुधवार को चार घंटे 12 मिनट चले मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 (4) से मात दी। हार के बाद जोकोविच ने कहा, महत्वपूर्ण क्षणों में वह बेहतर खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने दिखाया कि वह एक चैम्पियन क्यों हैं। वहां मानसिक रूप से मजबूत रहना और मैच को इस तरह खत्म करना तारीफ के काबिल है। उन्हें और उनकी टीम को बधाई, कोई शक नहीं कि वह इसके हकदार हैं।

मैं अभी कुछ जीता नहीं हूं: नडाल
नडाल ने कहा, ''यह रात मेरे लिये बहुत भावुक करने वाली रही है। मैं इस तरह के मुकाबलों के लिये ही अब तक टेनिस खेल रहा हूं। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक क्वार्टरफाइनल मैच है। मैं अभी कुछ जीता नहीं हूं। मैंने सिर्फ अपने आप को दो दिन बाद कोर्ट पर लौटने का मौका दिया है। रोलैंड गैरोस में एक और सेमीफाइनल खेलना मेरे लिये बहुत मायने रखता है।''

सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला जेवेरेव से होगा जो स्पेन की युवा सनसनी कार्लोस एल्कराज़ को बेहद करीबी मुकाबले में हराकर इस पड़ाव पर पहुंचे हैं। कोर्ट फिलिप चेट्रीर में ही मंगलवार को हुए मुकाबले में जर्मनी के जेवेरेव ने एल्काराज़ को तीन घंटे 18 मिनट चले मुकाबले में 6-4, 6-4, 4-6, 7-6(7) से शिकस्त दी थी।