selfies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पानी के साथ सेल्फी व रील बनाना हो सकता है खतरनाक, सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवान रहेंगे तैनात
कोटा। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही इस बार अच्छी बरसात होने की संभावना है। जिससे कोटा शहर व आस-पास के पिकनिक स्पॉट पर रौनक भी बढ़ेगी। हालांकि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। बावजूद इसके पानी के साथ सेल्फी लेना व रील बनाना खतरनाक हो सकता है। अभी प्री मानसून की बरसात हो रही है। जिससे यह अधिक तेज नहीं है। लेकिन एक दो दिन में मानसून आने वाला है। मानसून के सीजन में जहां रोजाना बरसात होती है। कई बार तो बहुत तेज  और कई दिन तक झड़ी भी लग जाती है। ऐसे में मौसम का आनंद लेने के लिए छुट्टी के दिन या वीकैंड पर अधिकतर लोग शहर व आस-पास के पिकनिक स्पॉट पर घूमने के लिए जाते है। कई लोग तो परिवार के साथ जाते हैं जबकि अधिकतर लोग अपने मित्रों के साथ पिकनिक मनाने जाते है। वहां जाकर मौसम का आनंद लेने में कई लोग भूल जाते हैं कि पानी के अधिक नजदीक जाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में वे कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।  हालांकि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे है।

यहां हैं पिकनिक स्पॉट
शहर व आस-पास के क्षेत्रों में वैसे तो कई पिकनिक स्पॉट हैं। लेकिन जहां बरसात के समय अधिक खतरा रहता है उनमें गेपरनाथ, भंवरकुंज, नाहरसिंह माताजी, गरड़िया महादेव, चट्टानेश्वर  और बूंदी स्थित बरधा डेम हैं। बरसात के सीजन में जहां सबसे अधिक भीड़भाड़ रहती है।  इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी जगह पर सिविल डिफेंस के जवान व होमगार्ड और संबंधित थानों के पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा।

टीमें तो तैयार, रखें सावधानी
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि बरसात में आपदा व राहत के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुका है। दोनों निगमों में 15-15 विशेषज्ञ गोताखोरों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। चम्बल नदी व तालाब में बोट डाली हुई है। साथ ही निगम की 8 बोट व वाहन तैयार है। स्कूबा डाइविंग सूट व सिलेंडर और लाइफ जैकेट भी तैयार हैं। बाढ़ से निपटने के लिए सभी आाश्जक संसाधन व स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता है।  व्यास ने बताया कि पिकनिक स्पॉट पर जाते समय लोगों को सावधानी रखनी होगी। सबसे पहले तो पानी के नजदीक जाकर रील बनाने व सेल्फी लेने से बचना होगा। ऐसा करते समय ही  पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से अधिकतर घटनाएं होती है। जहां अचानक तेज बहाव के साथ पानी आता है वहां अंधेरा होने के बाद नहीं रूके। पिकनिक स्पॉट पर नशे का सेवन नहीं करें। सुरक्षा गाडों द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करें। जिससे सुरक्षित तरीके से मौसम का आनंद भी लिया जा सकेगा।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
बरसात को देखते हुए हर साल की तरह ही इस बार भी जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए हैं। जहां 24 घंटे गोताखोरों की टीम के साथ ही पर्याप्त  संसाधन भी जुटाए गए हैं।  प्रशासन की ओर से कलक्ट्रेट में और नगर निगम की ओर से उत्तर व दक्षिण में सब्जीमंडी व श्रीनाथपुरम् फायर स्टेशनों में ये कक्ष स्थापित किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बरसात के दौरान कहीं भी कोई दुर्घटना नहीं हो। लेकिन फिर भी यदि दुर्घटना होती है या आपदा आती है तो उसके लिए एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, होमगार्ड व नगर निगम के गोताखोरों को तैयार व मुस्तैद किया गया है।

बरसात के सीजन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष तो स्थापित कर दिया है। साथ ही पिकनिक स्पॉट पर सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। सभी को निर्देशित कर दिया है। पिकनिक स्पॉट पर भी सुरक्षा के लिए रैलिंग लगाई गई है। साथ ही लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वे पानी के अधिक नजदीक नहीं जाएं।
-कृष्णा शुक्ला, एडीएम सीलिंग

युवक और युवतियां सेल्फी लेते रहे, पतंगें उड़ाते रहे, डीजे का धूम-धड़ाका
जयपुर। मकर संक्रांति पर गुलाबी नगरी में सुबह से ही आसमान में पतंगों का रोमांच छाया रहा। जयपुरवासियों ने तरह-तरह की पतंगे उड़ाई और मांझे से ढील देकर, खींच मारकर वो काटा, वो मारा का शोर किया। दिनभर आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे दिखाई दी। चारदीवारी में लोग सुबह से ही अपनी चरखी, डोर और पतंग लेकर छतों पर चढ़ गए।

नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, अशोक गहलोत, सचिन पायलेट, राहुल गांध, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की पतंगे भी शहर में उड़ी। लोगों ने घरों में तिल के लड्डू, गजक, फीणी, घेवर, गर्मागर्म बड़े आदि का लुत्फ लेकर पतंगबाजी की। छोटे बच्चों ने आकाश में गुब्बारे उड़ाए। परिवार के साथ सेल्फी, नाश्ते से लेकर दोपहर का खाना भी परिवारों के साथ लोगों ने छत पर ही खाया। शाम गहराते ही आकाश में विशिंग लैम्प (लालटेन)और आतिशबाजी दिखाई दी।

गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया
सभी गौशालाओं में दानदाताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र में कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट की ओर से गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। श्रद्धालु गौसेवा करने के लिए गौशालाओं में पहुंचे। सांगानेर पिंजरापोल गौशाला, हिंगोनिया गौशाला सहित सभी गौशालाओं में दान-पुण्य चला। लोगों ने बेघर लोगों को खाने-पीने की चीजे, कपड़े आदि दान किए। महिलाओं ने 14 वस्तुएं संकल्प लेकर परिवार और आस-पड़ोस में दान की।

पतंगबाजी में कलक्टर के आदेश रहे बेअसर
जयपुर। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला कलक्टर द्वारा सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी न करने के आदेश बेअसर साबित हुए है। जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने आदेश में कहा था कि उस वक्त बेजुबान पक्षियों का आकाश में विचरण होता है। ऐसे में पतंगबाजी से पक्षियों के घायल होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए पतंगबाजी पर 31 जनवरी तक रोक लगा रखी है, लेकिन मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी होती रही।