kites - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रंगीन पतंगों और तिल-गुड़ की मिठास में डूबा जयपुर : वो काटा–वो मारा’ की गूंज के साथ मकर संक्रांति की धूम, छत-छत से उड़ा उल्लास
जयपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शहर में सुबह से ही उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सूर्योदय के साथ ही लोग अपने-अपने घरों की छतों पर पहुंच गए और पतंग उड़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया, वहीं हर मोहल्ले में “वो काटा… वो मारा” की आवाजें दिनभर गूंजती रहीं। सभी ने पूरे जोश के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।

दिनभर छतों पर पतंग उड़ाने के साथ-साथ घर-घर में बाजी (पतंग प्रतियोगिता) का रोमांच बना रहा। मोहल्लों में मित्रों और पड़ोसियों के बीच आपसी मेलजोल देखने को मिला। मकर संक्रांति के मौके पर पारंपरिक व्यंजनों की भी खास रौनक रही। हर घर में तिल-गुड़ के लड्डू और अन्य पकवान बनाए गए, जिनका परिवारजनों और मेहमानों ने भरपूर स्वाद लिया।

पर्व के अवसर पर बच्चों ने जहां पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक पकवान तैयार कर त्योहार की खुशियों को और बढ़ाया। मकर संक्रांति ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरे दिन हंसी-खुशी और उमंग के साथ यह पर्व मनाया गया, जिसने शहर को उत्सवमय बना दिया।

पांच किमी के दायरे में आज और कल चार घंटे नहीं उड़ा सकेंगे पतंगे, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
जयपुर। जयपुर शहर के दक्षिण हिस्से में पांच किलोमीटर के दायरे में बुधवार और गुरुवार को चार घंटे पतंगे नहीं उडाई जा सकेंगे। जगतपुरा महल रोड पर आर्मी डे के अवसर पर 15 जनवरी को परेड आयोजित की जाएगी। इसके लिए महल रोड पर एनआईआर चौराहा से फ्लाई-पास्ट अभ्यास किया जाएगा, जिसमें हेलिकॉप्टर बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। इस वजह से 14 जनवरी और 15 जनवरी को परेड स्थल के पास महल रोड, हरे कृष्णा मार्ग, जगतपुरा क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जयपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सेना दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

मकर संक्रांति कल: बाज मारेगा झपट्टा, डोरेमोन करेगा बचाव
कोटा। मकर संक्रांति पर्व बुधवार को परंपरागत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर में रौनक बनी हुई है। सुबह से ही छतों पर पतंगबाजी का दौर शुरू हो जाएगा और दिन चढ़ते-चढ़ते आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाएगा। इस दौरान पतंगों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। इस बार पतंग बाजार में नई-नई डिजाइन और थीम वाली पतंगों ने लोगों का ध्यान खींचा है। बाजारों में बाज, डोरेमोन, ड्रैगन, आॅपरेशन सिंदूर और नव वर्ष थीम पर बनी पतंगें खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों में कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगों की जबरदस्त मांग है, वहीं युवा वर्ग देशभक्ति और आधुनिक डिजाइन वाली पतंगों को ज्यादा पसंद कर रहा है।

घरों में बनने लगे तिल के व्यंजन
मकर संक्रांति के मौके पर रंगीन पतंगों, पारंपरिक व्यंजनों और उत्साह से भरा यह पर्व शहर को एक बार फिर त्योहार के रंग में रंग देगा। मकर संक्रांति पर्व को लेकर घर-घर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और खिचड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जा रहे हैं। इसके चलते तिल के दामों में इजाफा हो गया है। ग्राहकों ने बताया कि बाजार में तिल से बनी सामग्री भी काफी महंगी हो गई है। ऐसे में इस पर्व पर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। यह पर्व साल में एक बार आता है। इस कारण तिल के व्यंजन बनाना भी जरूरी है। मकर संक्रांति पर्व पर सुबह स्नान-दान और सूर्य पूजा के बाद लोग पतंगबाजी का आनंद लेंगे।

लुभा रहीं रंगीन और प्रिंटेड पतंगें
शहर के घंटाघर, कैथूनीपोल, लाडपुरा, गुमानपुरा और दादाबाड़ी क्षेत्र के बाजारों में पिछले एक सप्ताह से पतंग, मांझा और फिरकी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। दुकानदारों के अनुसार इस बार रंगीन और प्रिंटेड पतंगों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पतंगों की कीमत डिजाइन और आकार के अनुसार 20 रुपए से लेकर 150 रुपए तक है। वहीं सूती और नायलॉन डोर की मांग भी अधिक रही। दुकानदार शोभित ने बताया कि हर साल बाजार में नई थीम वाली पतंगे बिकने के लिए आती है। इस बार आॅपरेशन सिन्दूर और नववर्ष वाली पतंगों की डिमांड अधिक है। युवा वर्ग इन पतंगों को ज्यादा पसंद कर रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में सोमवार को दिनभर पतंगों की खरीदारी का दौर चलता रहा।

इस बार बच्चों और युवाओं में थीम वाली पतंगों का खास क्रेज है। डोरेमोन और ड्रैगन की पतंगें तेजी से बिक रही हैं। बिक्री पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है।
- रमेश अग्रवाल, पतंग विक्रेता

हर साल मकर संक्रांति पर दोस्तों के साथ पतंगबाजी करता हूं। इस बार आॅपरेशन सिंदूर थीम की पतंग अलग ही आकर्षण लिए हुए है, इसलिए वही खरीदी है।
- रोहित शर्मा, निवासी गुमानपुरा

मकर संक्रांति को पतंगों से सजेगा आसमान : मोहल्ले, छतों और खुले मैदानों में पतंगबाजी की होगी धूम, पर्व को लेकर दिखेगा खासा उत्साह
जयपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को शहर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से ढक जाएगा। सुबह होते ही शहर के हर मोहल्ले, छतों और खुले मैदानों में पतंगबाजी की धूम शुरू हो जाएगी। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह-सुबह छतों पर चढ़कर वो काटा के नारों के साथ पतंग उड़ाते नजर आएंगे।

मकर संक्रांति को लेकर शहर में कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। बाजारों में पतंग, मांझा, फि रकियां और रंग-बिरंगी पतंगों की जमकर बिक्री हुई है। खासतौर पर शहर के हवामहल, चौड़ा रास्ता, किशनपोल और मानसरोवर क्षेत्रों में पतंग बाजारों में भारी भीड़ देखी गई।  बच्चों ने कार्टून और सुपरहीरो वाली पतंगें खरीदीं, वहीं युवाओं में डिजाइनर और बड़ी पतंगों का क्रेज रहा।

इस बार पतंगबाजी के साथ-साथ डीजे का भी खास इंतजाम किया गया है। कई कॉलोनियों और छतों पर डीजे लगाकर लोग म्यूजिक की धुन पर डांस करते नजर आएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ लोग इस दिन को उत्सव की तरह मनाएंगे। घरों में तिल के लड्डू गजक, रेवड़ी और घेवर जैसी पारंपरिक मिठाइयां बनाई जाएंगी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी जाएंगी। मकर संक्रांति को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व माना जाता है, जिसे शुभ और पुण्यकारी माना गया है। इस दिन स्नान, दान और सूर्य पूजा का भी विशेष महत्व है।

दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम
जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से 14 जनवरी को काइट फेस्टिवल-2026 आयोजित होगा। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी सहभागिता करेंगी। विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार बुधवार को होने वाले इस उत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जलमहल की पाल, आमेर रोड, जयपुर पर होगा। इससे पहले सोमवार को जलमहल की पाल पर आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

पर्यटकों के आकर्षण के लिए पारंपरिक व्यंजनों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। दिनभर के सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव के बाद शाम 6.30 बजे से आयोजन का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। इस दौरान लालटेन उड़ाने का विशेष कार्यक्रम होगा। इसे लालटेन उत्सव नाम दिया गया है। इसके बाद हवामहल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में आतिशबाजी की जाएगी। गुलाबी शहर के आसमान में रोशनी और रंगों से सजी यह आतिशबाजी काइट फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण होगी।

दैनिक नवज्योति ने पहले ही बताया था इस बार खास होगा फेस्टिवल
इससे पहले दैनिक नवज्योति ने 9 जनवरी को ‘जलमहल में दिन में पतंगबाजी, शाम को फायरवर्क्स और लालटेन उत्सव’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सबसे पहले बताया था कि हर साल की तरह सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जलमहल की पाल पर पतंगबाजी के कार्यक्रम के बाद शाम को पहली बार हवामहल (बड़ी चौपड़ की ओर) आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही लालटेन उड़ाने का विशेष कार्यक्रम होगा।

मकर संक्रांति से पहले ही पतंगों से बड़ी संख्या में घायल होने लगे परिंदे, घायल पंछियों की विदेश से आकर कर रहे सेवा
जयपुर। शहर में जैसे-जैसे मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे पतंगबाजी का उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है। लेकिन इस उत्सव के बीच धारदार मांझा बेजुबान परिंदों के लिए खतरा बनता जा रहा है। मांझे की चपेट में घायल पक्षियों को समय रहते उपचार की जरूरत होती है।

डॉ.स्टीफन हर्ष पिछले पांच साल से लगातार आ रहे...
ऑस्ट्रेलिया से आए डॉ.स्टीफन हर्ष पिछले पांच वर्षों से लगातार जयपुर आकर मांझे से घायल पक्षियों का उपचार कर रहे हैं। इसके अलावा लंदन से डॉ.एश्ले क्लेटोंन, मैथ्यू रैंडल और हेली एयर्स भी जयपुर पहुंच चुके हैं। वे मालवीय नगर स्थित रक्षा संस्थान के शेल्टर में रहकर दिन-रात पक्षियों का इलाज कर रहे हैं।

रोजाना 25 से 30 कॉल आ रहीं
रक्षा संस्थान के रोहित गंगवाल ने बताया कि शेल्टर में पक्षियों के लिए विशेष आईसीयू तैयार किया गया है। जहां गंभीर रूप से घायल पक्षियों को रखा जा रहा है।  शहर के विभिन्न इलाकों से रोजाना 25 से 30 रेस्क्यू कॉल आ रही हैं।

मांझे से कट रही बेजुबान पक्षियों की जिंदगी की डोर
कवाई। कवाई कस्बे में बुधवार को पेड़ पर मांझे में उलझकर लटक रहे पक्षी को नीचे उतारकर उसकी जान बचाई गई। मकर संक्रांति के बाद भी कस्बे सहित हर जगह इन दिनों आसमान में रंग-बिरंगी पंतगें उड़ रही है।  पतंग उड़ाने का शौक रखने वालों की लापरवाही इंसानों के साथ बेजुबान पक्षियों की जान पर भारी पड़ रही है। परिंदों की जिंदगी की डोर यह खतरनाक मांझा काट रहा है। लोगों की चंद मिनटों की खुशी बेजुबानों के पंख काट रही है। जिससे वे उड़ने से भी मोहताज हो रहे हैं। इन दिनों लोग जमकर पतंग उड़ाकर इन पक्षियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

जानलेवा साबित हो रहा मांझा
पतंग उड़ाने में इस्तेमाल हो रहा मांझा पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो रहा है। लोगों ने बताया कि बेजुबान पक्षियों का भी ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। हमारी खुशी में किसी पक्षी को नुकसान न हो इसके बारे में सोचना चाहिए।

2 घंटे की कडी मशक्कत के बाद उतारा नीचे
कस्बे में बुधवार को करीबन 3 बजे  नजदीक खेल रहे बच्चे की अचानक पक्षी पर नजर गई तो उसने  कस्बेवासियों को बताया। उसके बाद करीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर मांझे में उलझे पक्षी को नीचे उतारा। उसके पंख में बुरे तरीके से मांझा लिपटा हुआ था ऐसा लग रहा था जैसे पक्षी एक दो दिन से लटक रहा हो। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पेड़ पौधों पर बिजली के खम्बो पर पतंग काटने के बाद मांझा कहीं भी बिजली के खम्बों पर पेड़ पौधों पर उलझ जाता हैÑ। जिसमें यह मासूम पक्षी उलझ कर घायल हो जाते हैं। कई घायल पक्षियों पर तो किसी की नजर भी नहीं जाती, जिससे उनकी जिंदगी की डोर कट जाती है।

पतंग उड़ाने का शौक रखने वालों की लापरवाही  बेजुबान पक्षियों की जान पर भारी पड़ रही है।
- लोकेश गौतम, कस्बेवासी।

मांझा कई बार पेड़, बिजली के पोल में अटक जाता है। ऐसे ही मेरे घर के पास एक पीपल का बड़ा पेड़ बाहर  लगा हुआ है। जिसमें मांझा काफी उलझ रहा है।
- राजेश सुमन, वार्ड पंच।

युवक और युवतियां सेल्फी लेते रहे, पतंगें उड़ाते रहे, डीजे का धूम-धड़ाका
जयपुर। मकर संक्रांति पर गुलाबी नगरी में सुबह से ही आसमान में पतंगों का रोमांच छाया रहा। जयपुरवासियों ने तरह-तरह की पतंगे उड़ाई और मांझे से ढील देकर, खींच मारकर वो काटा, वो मारा का शोर किया। दिनभर आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे दिखाई दी। चारदीवारी में लोग सुबह से ही अपनी चरखी, डोर और पतंग लेकर छतों पर चढ़ गए।

नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, अशोक गहलोत, सचिन पायलेट, राहुल गांध, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की पतंगे भी शहर में उड़ी। लोगों ने घरों में तिल के लड्डू, गजक, फीणी, घेवर, गर्मागर्म बड़े आदि का लुत्फ लेकर पतंगबाजी की। छोटे बच्चों ने आकाश में गुब्बारे उड़ाए। परिवार के साथ सेल्फी, नाश्ते से लेकर दोपहर का खाना भी परिवारों के साथ लोगों ने छत पर ही खाया। शाम गहराते ही आकाश में विशिंग लैम्प (लालटेन)और आतिशबाजी दिखाई दी।

गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया
सभी गौशालाओं में दानदाताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र में कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट की ओर से गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। श्रद्धालु गौसेवा करने के लिए गौशालाओं में पहुंचे। सांगानेर पिंजरापोल गौशाला, हिंगोनिया गौशाला सहित सभी गौशालाओं में दान-पुण्य चला। लोगों ने बेघर लोगों को खाने-पीने की चीजे, कपड़े आदि दान किए। महिलाओं ने 14 वस्तुएं संकल्प लेकर परिवार और आस-पड़ोस में दान की।

पतंगबाजी में कलक्टर के आदेश रहे बेअसर
जयपुर। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला कलक्टर द्वारा सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी न करने के आदेश बेअसर साबित हुए है। जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने आदेश में कहा था कि उस वक्त बेजुबान पक्षियों का आकाश में विचरण होता है। ऐसे में पतंगबाजी से पक्षियों के घायल होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए पतंगबाजी पर 31 जनवरी तक रोक लगा रखी है, लेकिन मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी होती रही।