asking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कपडा चोर गिरोह का मुख्य सरगना समेत चार जने गिरफ्तार, दिन में काम मांगने के बहाने रैकी करते, रात में देते चोरी को अंजाम
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रविवार को कपड़ा चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से लाखों रूपये कीमत का कपडा एवं वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण मृदुल कच्छावा ने बताया कि परिवादी डालचन्द पुत्र चेलाराम खत्री  निवासी  एस.एफ.एस अग्रवाल फार्म मानसरोवर शिप्रापथ ने  रिपोर्ट दी कि  मेरी छपाई की फैक्ट्री नरेश उधोग कुमावतान की ढाणी मुहाना मोङ के पास में गौरव स्कूल के पास में है। जिसमे 19 मई 2022 को हम शाम 7.30 बजे फैक्ट्री बंद के घर चले गये थे। सुबह 20 मई को आकर देखा तो हमारी फैक्ट्री से करीब 1000 एक हजार मीटर के आस पास कपड़ा अलग अलग रंग के 10 थान गायब मिले कोई चोर चुरा के ले गये। इस रिपोर्ट पर एक टीम का गठन किया गया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तरीका वारदात

आरोपी चोरी करने से पहले दिन के समय कपडा फैक्ट्री में काम मांगने के लिये जाते व काम मांगने के दौराने फैक्ट्री के सुरक्षा उपकरणों व आने जाने वाले रास्तों की रैकी करते। इसके बाद शातिर नकबजन रात्रि में फैक्ट्रियों से कार में कपड़ा भरकर कपड़ा चोरी की घटना को अंजाम देते। आरोपी कपड़ा फैक्ट्रियों में से कीमती कपडे को स्थानीय बाजार में कपड़ा व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को ही कपडा सस्ते दामों पर बिक्री कर देते थे।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी धनराज मीणा पुत्र श्योराज मीणा  श्यारला सुखपुरा थाना नगर जिला टोंक, बलराम मीणा पुत्र गिरोज श्यारला सुखपुरा थाना नगर टोंक, धर्मराज मीणा पुत्र रामलाल टोकरावास थाना दूनी जिला टोंक और  कैलाश मीणा पुत्र मांगीलाल मीणा सपावडा थाना नगर टोंक का रहने वाला है।

बीकानेर में सरपंच का दलाल 20 हजार की रिश्वत मांगकर परिवादी को कर रहा था परेशान, 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर इकाई ने सोमवार को सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला, जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड  को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की बीकानेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास निर्माण की तीसरी किस्त जारी करवाने और मस्टरोल भरवाने की एवज में सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड की ओर से 20 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी बीकानेर के पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के सुपरविजन में एसीबी बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर पुलिस निरीक्षक आनन्द मिश्रा मय टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड पुत्र सहीराम निवासी अन्तोदय नगर, बीकानेर हाल निवासी ग्राम कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एसीबी टीम को देखते ही आरोपी ने रिश्वत राशि को ग्राम पंचायत भवन के हॉल में फेंक दी, जिसे मौके से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और उसके आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अन्तर्ग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

घूस का मैन्यूकार्ड* : घूस है तो सब मुमकिन है!
जयपुर। प्रदेश में घूसखोरी का आलम ये है,  मानो इसका मैन्युकार्ड तैयार है। हालांकि कई बार माथा देखकर भी तिलक निकाला जाता है। राज्य एसीबी हर साल घूस संबंधी 1000 से अधिक मामले दर्ज करता है। ब्यूरो के दस्तावेजों के पर भरोसा करें तो घूसखोर दस रुपए से लेकर 20 करोड़ रुपए तक मांगते हैं। हालात इतने बदतर हैं कि सिलकोसिस से मजदूर की मौत हो है तो चूल्हा जलाने को तरसते परिवार तक को तीन लाख का मुआवजा सरकार से तब मिलता है जब वह 50 हजार की घूस देने को तैयार हो। पुलिस के एक अधिकारी तो ने महिला को न्याय दिलाने के बदले अस्मत तक मांग ली।

एसीबी के डीजी बीएल सोनी बताते हैं, उन्होंने ब्यूरो में काम करते हुए पाया है कि घूस का रेट जगह, पद और हालात के अनुसार अलग-अलग रहता है। जैसे जयपुर में एक पटवारी 50 हजार मांगता है तो जालौर में 10 हजार। पद की बात करें तो सिपाही 10 हजार तक मांगता है तो एसएचओ 50 हजार। तहसीलदार किसी काम के 2 लाख मांगता है तो एसडीएम पांच से दस लाख। हालांकि हमारी कार्रवाइयों का खौफ बहुत है।

आइए जानें कैसा है   ये मैन्यूकार्ड

पुलिस
दहेज मामले को रफा-दफा करना- 2 लाख तक
मारपीट 10-20 हजार
वाहन छोड़ने 10-15 हजार
एससी-एसटी मुकदमे में एफआर -एक लाख तक
शराब तस्करी का केस नहीं बनाना-30 हजार  तक
दहेज मामले को रफा-दफा करना- 2 लाख तक
मारपीट 10-20 हजार
वाहन छोड़ने 10-15 हजार
एससी-एसटी मुकदमे में एफआर -एक लाख तक
शराब तस्करी का केस नहीं बनाना-30 हजार  तक

राजस्व
नामांतरण खोलना- 20 हजार तक
भूमि रहनमुक्त प्रमाण पत्र-5 हजार
मांइस लीज मौका रिपोर्ट -एक लाख
इंतकाल तस्दीक - चार हजार
औद्योगिक भूखंड लीज डीड- आठ हजार

खान
खनन और परिवहन की डीपी -20 हजार तक
सिलिकोसिस मृत्यु मुआवजा- 50 हजार
खान के दस्तावेज देने-5 हजार
अवैध बजरी निकासी-एक हजार
अवैध खनन-एक लाख

पीडब्ल्यूडी
बकाया बिल -डेढ़ लाख रुपए तक
अनुबंधित वाहन के बिल पास -50 हजार
कंस्ट्रक्शन वर्क रिपोर्ट -एक लाख
टेंडर शर्तों में शिथिलता तीन लाख
टेंडर समय 1 लाख रुपए

विद्युत
कटे कनेक्शन जोड़ने 1 लाख
कनेक्शन डिमाण्ड नोटिस 30 हजार
मीटर खराब बताकर 11 हजार
नया ट्रांसफामर 12 हजार
वीसीआर 11 हजार

एसीबी की सख्ती तो घूस की दरों में उछाल
आधिकारिक सूत्र बताते हैं, इन दिनों एसीबी के छापे बढ़ गए हैं तो घूस की दरें भी उछाल खा रही हैं।

परिवहन
चैक पोस्ट कार्मिक एंट्री डेढ़ लाख
बाइक रेंटल सर्विस प्रमाण-पत्र 15 हजार
बिना परमिट-टैक्स वाहन संचालन 10 हजार
ओवरलोड वाहन-पांच हजार

नगर निगम
भवन निर्माण मंजूरी 60 हजार
मकान निर्माण मंजूरी 20 हजार
बकाया बिल क्लियर करने एक लाख
पेंशन कागज 20 हजार
वृद्धजनों की पेंशन 20
हजार रुपए

शिक्षा
परीक्षा का आवेदन फॉर्म जमा -30 हजार
आरएएस साक्षात्कार -20 लाख
बीएड पै्रक्टिकल एवं हाजरी- पांच हजार
शिक्षक तबादले -तीन लाख
स्कूल-कॉलेज मान्यता -पांच लाख

रसद
राशन दुकान-10 हजार रुपए
मिठाई दुकान सैंपल-20 हजार
गैस एजेंसी तय मानकों से नहीं चलाने-20 हजार
मिलावटखोरों को बचाने-1 लाख
राशन डीलरों-30 हजार

मनरेगा
निरीक्षण में कमियां नहीं निकालने -1 लाख
श्रमिकों की मजदूरी कमीशन-15 हजार
काम दिलाना -2 हजार
मजदूरों की फर्जी एंट्री -2 हजार
बकाया बिल -10 हजार

चिकित्सा
ऑपरेशन -5 हजार
कोरोना वॉरियर मृत्यु मुआवजा 5 हजार
भ्रूण लिंग परीक्षण -30 हजार

आबकारी
शराब दुकान चलाने-20 हजार
अवैध दुकान चलाने-मासिक बंधी
देर रात दुकान खोलने-मासिक बंधी
दुकान में बैठाकर शराब पिलाना- मासिक बंधी
बार लाइसेंस जारी -पांच लाख

ये महकमे हैं घूस में अव्वल
सूत्र बताते हैं, घूसखोरी में रेवेन्यू अव्वल है, लेकिन घूसखोरी में पकड़े जाते हैं सबसे अधिक पुलिस वाले। इसके बाद नंबर आता है यूडीएच का। पंचायती राज और मेडिकल हेल्थ भी घूस में टॉप फाइव में हैं।