relationship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह : रूठी पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने उठाया खौफनाक कदम ; तीन दिनों से कर रहा था मनाने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी के साथ भागी पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह पत्नी के प्रेमी के घर के सामने फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अर्जुन्दा पुलिस के अनुसार ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद परमानंद पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परमानंद अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा और उसके घर के सामने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक परमानंद यादव की पत्नी घर से भागकर चौरेल आ गई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान अभी बाकी हैं और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अनूठा बंधन : 70 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद बुजुर्ग जोड़े ने रचाई शादी, बेटे-पोते भी जमकर नाचे
उदयपुर। संभाग के डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में बुजुर्ग महिला-पुरुष की शादी को देखकर हर कोई अचंभित रह गया। 70 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने बुधवार को शादी कर ली। दूल्हा 95 साल का तो दुल्हन 90 साल की थी। शादी में डीजे पर गांव वालों के साथ इनके बेटे और पोते भी झूमते नजर आए। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए।

बेटे-बेटियों ने कराई शादी :

गलंदर गांव में 70 साल से साथ रह रहे रामा भाई पुत्र माना अंगारी और जीवली देवी ने शादी नहीं की थी। उनके 8 बच्चों की भी शादी हो गई। नाती-पोते भी हो गए। 70 साल बाद उन्होंने घरवालों के सामने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जताई। बेटे-बेटियों ने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए धूमधाम से शादी करवाने का फैसला किया। गांव में डीजे पर बिंदौरी निकाली। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। इस शादी से बुजुर्ग दूल्हा-दुल्हन के साथ ही उनके परिवार वाले बेहद खुश नजर आए।

चार बच्चे सरकारी नौकरी में :

दोनों के चार लड़के और चार लड़कियां हैं। बड़ा लड़का बकू अंगारी खेती बाड़ी करता है। दूसरे नंबर का शिवराम अंगारी और कांतिलाल शिक्षक हैं। चौथे नंबर का लक्ष्मण किसान है। पुत्री सुनीता टीचर और अनिता नर्स है।

अवैध संबंध से इंकार पर महिला से मारपीट, एसपी से की जांच की मांग
टोंक। एक बेसहारा महिला ने मोबाइल फोन पर बात कर अवैध संबंध पर मजबूर करने की बात नहीं मानने पर दुकान व घर में घुस कर मारपीट करने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच जिले के किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। पीड़िता निवासी खेडूल्या थाना टोडारायसिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि  उसके गांव खेडूल्या में 13 अप्रैल को शाम 7 बजे के करीब मोहन पुत्र अर्जुनलाल बैरवा ग्राम खेडूलया बिना वजह गाली बकते हुए परचूनी दुकान व घर में घुस गया और सरिये से वार कर लहुलुहान कर दिया और पैर पकड़ कर घसीटने लगा। जिस पर बनवारी लाल भागकर आया तो उसकी पीठ पर मार दिया। मारपीट का वजह यह थी कि पीड़िता के औलाद नहीं थी, इसलिए मोहन पीछा करता और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना टोडारायसिंह में दर्ज कराई गई है। 25 अप्रैल को मोहन ने गंदे इशारे करते हुए अवैध संबंध में बनाने की धमकी भी दी और मेरे से अवैध संबंध बनाने के लिए मोबाइल पर बार-बार बात कर दबाव डालता है। पीड़िता ने कहा कि टोडारायसिंह पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है, मामले की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाएं।

रिश्तों का कत्ल: मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार
भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपनी मासूम बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। बच्ची ने पिता के साथ-साथ मामा की बेटी के पति और मामा के बेटे पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची मूलरूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। बच्ची ने पुलिस का दी रिपोर्ट में बताया कि वह निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। चार से पांच साल पहले जब वह कक्षा तीन में पढ़ रही थी, तब दोपहर के समय उसकी मां और बहन बाजार गये थे। घर पर वह, अपने पापा के साथ अकेली थी। मासूम का आरोप है कि उसके साथ पापा ने छेड़छाड़ की। गलत काम किया। दर्द होने पर दवा खिलाई।

खून सने कपड़े भी पिता ने फैंक दिए। आज तक कई बार गलत काम शराब पीकर भी उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। जून 2021 में बच्ची ने अपनी मां के फोन से बुआ के लड़के को आपबीती बताई। बच्ची का आरोप है कि उसके मामा की बेटी के पति ने भी उसके साथ 2021 से फरवरी 2022 तक दुष्कर्म किचा। पुलिस ने 12 साल की इस अबोध बालिका की रिपोर्ट पर मुकदमा फाइल कर जांच शुरू की। स्कूल में टीचर को दी घटना की जानकारी: पुलिस के अनुसार, यह नाबालिग बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसने आपबीती क्लास टीचर को बताई। टीचर्स ने बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुमन त्रिवेदी को इस घटना से अवगत करवाया। इसके बाद  बच्ची ने टीचर के साथ थाने में उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की।

अवैध संबंधों के शक में महिला-पुरुष को बांधकर पीटा, एक गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने सभी को झकझौर कर रख दिया। बुधवार को अवैध संबंधों के शक में मकान के बरामदे में महिला-पुरुष को बांधकर कुछ लोगों ने लकड़ियों से बेरहमी से मारपीट कर दी। इस दौरान पुरुष मारपीट से बुरी तरह से कराह रहा था, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और वे लगातार उनको पीटते रहे। घटना को लेकर वीडियो वायरल हुआ। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य सात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वीडियो में कुछ लोग महिला व पुरुष को रस्सी से बांधकर लकड़ियों से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई में घायल दोनों को गुजरात के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर पुरुष के परिजनों ने थाने में आठ जनों के खिलाफ नामजद मामला भी दर्ज कराया। थानाधिकारी नागेंद्रसिंह का कहना है कि यह घटना दोपहर बाद घटित हुई। इस मामले में रिपोर्ट मिली है। इसके बाद महिला के पति कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों में महिला के ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं।
बता दें, करीब दो साल पहले सुखेर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, वहां भी महिला-पुरुष को बांधकर जमकर पीटा गया था। हालांकि मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बप्पी लहरी का जयपुर से विशेष रिश्ता : जयपुर के जवाई थे बप्पी दा, 1977 में जयपुर की चित्राणी से हुई थी शादी
जयपुर। भले ही बप्पी दा आज हमारे बीच नहीं रहे हो लेकिन मशहूर संगीतकार का जयपुर से एक विशेष रिश्ता था। वे अनेक बार जयपुर आते रहते थे, लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि बप्पी दा जयपुर के जवाई थे।उनकी 1977 में जयपुर की चित्राणी से शादी हुई थी। उनकी पत्नी का मायका जयपुर में है और वे अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने यहां आते रहे हैं।  जयपुर में ही उनको राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में छह साल पहले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। तब उन्होंने कहा था कि अभी रिटायर नहीं हुआ हूं, मुझे अवार्ड तो लाइफ टाइम अचीवमेंट का दे दिया है लेकिन अभी भी मेरा बेस्ट वर्क आना बाकी है। हालांकि वे फिल्मी दुनिया के लोगों की बेरुखी और मगरूरियत से बेहद आहत थे, उनका कहना था कि फिल्मी दुनिया के रिश्ते भी फिल्मी ही है। मैने अनेक बड़े स्टार्स और गायकों को अवसर दिया, लेकिन वे सब आज मुझे भूल चुके है। बप्पी ने इस बात पर खुशी जताई की जयपुर में कई शादी की बारातो में शामिल हुए है और उनमें अपने आई एम ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी आजा आजा जैसे गानों पर लोगों को अब तक नाचते देखते है, तो बड़ा गर्व और सुकून मिलता है कि लोग उन्हें और उनके गानों को आज भी पसंद करते है।

क‍ई रिकॉर्ड हैं उनके नाम
बप्‍पी लहरी बॉलिवुड के पहले ऐसे म्‍यूजिक प्रोड्यूसर थे जिन्‍होंने स‍िनथेसाइज्‍ड (Synthesized) म्‍यूजिक को प्रचल‍ित क‍िया। उन्‍होंने 33 फिल्‍मों में 180 गानों का रेकॉर्ड बनाया और उनका नाम गिनेस बुक ऑफ वर्ल्‍ड रेकॉर्ड में दर्ज हो गया। इसके अलावा उनके नाम एक दिन में सबसे ज्‍यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी रेकॉर्ड दर्ज है।

डिस्को संगीत के किग के रूप में पहचान बनाईं बप्पी लाहिरी ने
बॉलीवुड में बप्पी लाहिरी एक एसे संगीतकार के रूप में याद किया जायेगा,जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का समिश्रण करके बाकायदा .डिस्को थेक .की एक नयी शैली ही विकसित कर दी ।अपने इस नये प्रयोग की वजह से बप्पी लाहिरी को कैरियर के शुरूआती दौर में काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन बाद में श्रोताओं ने उनके संगीत को काफी सराहा और वह फिल्म इंडस्ट्री में डिस्को किंग के रूप में विख्यात हो गये ।

बप्पी लाहिरी का मूल नाम आलोकेश लाहिरी

27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्में बप्पी लाहिरी का मूल नाम आलोकेश लाहिरी था ।उनका रूझान बचपन  से ही संगीत की ओर था ।उनके पिता अपरेश लाहिरी बंगाली गायक थे , जबकि मां वनसरी लाहिरी संगीतकार और गायिका थी ।माता.पिता ने संगीत के प्रति बढ़ते रूझान को देख लिया और इस राह पर चलने के लिये प्रेरित किया।  बचपन से ही बप्पी लाहिरी यह सपना देखा करते थें कि संगीत के क्षेत्र में वह अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर सकें ।महज तीन वर्ष की उम्र से ही बप्पी लाहिरी ने तबला बजाने की शिक्षा हासिल करनी शुरू कर दी ।इस बीच उन्होंने अपने माता.पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा भी हासिल की ।

बतौर संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म दादू से की
बतौर संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म दादू से की लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर नाकामयाब साबित हुयी ।अपने सपनो को साकार करने के लिये बप्पी लाहिरी ने मुंबई का रूख किया ।वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म नन्हा शिकारी बतौर संगीतकार उनके करियर की पहली ङ्क्षहदी फिल्म थी लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर नकार दी गयी ।

बप्पी लाहिरी की किस्मत का सितारा वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी से चमका
बप्पी लाहिरी की किस्मत का सितारा वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी से चमका। सुनील दत्त आशा पारेख, रीना रॉय और राकेश रौशन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में आओ तुम्हे चांद पे ले जाये और जलता है जिया मेरा भीगी भीगी रातो में जैसे गीत लोकप्रिय हुये लेकिन जख्मी दिलों का बदला चुकाने आज भी होली गीतों में विशिष्ट स्थान रखता है। वर्ष 1976 में बप्पी लाहिरी के संगीत निर्देशित में बनी एक और सुपरहिट फिल्म चलते चलते प्रदर्शित हुयी। फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना आज भी श्रोताओं में बीच अपनी अपनी अमिट पहचान बनाये हुये है ।फिल्म जख्मी और चलते चलते की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी बतौर संगीतकार अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये ।

पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी ,उन दिनों श्रोताओं में क्रेज बन गया
वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म नमक हलाल बप्पी लाहिरी के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है ।प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी ।फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में बप्पी लाहिरी का संगीबतद्ध यह गीत पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी ,उन दिनों श्रोताओं में क्रेज बन गया था और आज भी जब कभी सुनाई देता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो उठते है ।

1983 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर बप्पी लाहिरी के करियर के लिये मील का पत्थर साबित

वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर बप्पी लाहिरी के करियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी ।बी.सुभाष के निर्देशन में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में बप्पी लाहिरी के संगीत का नया अंदाज देखने को मिला ।आइ.एम.ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी जिमी आजा आजा जैसे डिस्कों गीत ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया ।फिल्म में अपने संगीतबद्ध गीत की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी डिस्को किंग के रूप में मशहूर हो गये।

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित
वर्ष 1984 में बप्पी लाहिरी के सिने कैरियर की एक और सुपरहिट फिल्म शराबी प्रदर्शित हुयी ।इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर से निर्माता प्रकाश मेहरा और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में अपने संगीतबद्ध सुपरहिट गीत दे दे प्यार दे, मंजिले अपनी जगह है के जरिये बप्पी लाहिरी ने श्रोताओं को अपना दीवाना बना दिया।वह कैरियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किये गये। नब्बे के दशक में बप्पी लाहिरी की फिल्मों को अपेक्षित सफलता नही मिली ।हालांकि वर्ष 1993 में आंखे और दलाल के जरिये उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन इसके बाद उनकी फिल्मों को अधिक कामयाबी नही मिल सकी ।

यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे
बप्पी लाहिरी ने कई फिल्मों में अपने पाश्र्वगायन से भी श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया है।उनके गाये गीतों की लंबी फेहरिस्त में कुछ है ,बंबई से आया मेरा दोस्त, देखा है मैने तुझे फिर से पलट के, तू मुझे जान से भी प्यारा है, याद आ रहा है तेरा प्यार, सुपर डांसर आये है आये है,जीना भी क्या है जीना, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, प्यार कभी कम मत करना, दिल में हो तुम ख्वाबो में तुम, उलाला उलाला आदि।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जयपुर से रहा है विशेष रिश्ता : व्रत में ना गाने का नियम भी तोड़ा था राजस्थान की जनता की भलाई के लिए
जयपुर। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध एवं शोक में है लेकिन राजस्थान के लोगों को उनके निधन से सदमा और पीड़ा बेहद है कारण की राजस्थान खासकर जयपुर से उनका विशेष रिश्ता रहा है। 1987 में जब राजस्थान में भीषण अकाल पड़ा और तत्कालीन सरकार के पास अकाल का मुकाबला करने के लिए रूपयों की कमी महसूस हुई तो सरकार के मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने सुर संगम संस्था के अध्यक्ष के सी मालू से स्वर कोकिला का जयपुर में अकाल पीड़ितों की सहायता के लिए चैरिटी कार्यक्रम कराने के लिए आमंत्रित करने को कहा। उस समय लता दीदी फिल्मों के गानों को लेकर बेहद व्यस्त थी लेकिन जब राजस्थान सरकार और के सी मालू ने उन्हें राजस्थान में भीषण अकाल के बारे में बताया तो वे तुरंत जयपुर में आने और अकाल पीड़ित राजस्थान की जनता के लिए अपने गीतो का कार्यक्रम देने के लिए राजी हो गई। लता दीदी अपने वायदे के मुताबिक जयपुर पहुंची और एसएमएस स्टेडियम में चालीस हजार दर्शकों से भी अधिक लोगों की मौजूदगी में अपने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने टिकट खरीदकर एक उदाहरण भी पेश किया। फिल्म वितरक राज बंसल भी उस कार्यक्रम में बतौर वोलेंटियर व्यवस्था बनाने में शामिल थे। वे बताते है कि लता दीदी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ऐ मेरे वतन के लोगों से जैसे ही की तो पूरा एसएमएस स्टेडियम उनके स्वागत में खड़ा हो गया और तालियों की करतल ध्वनि से स्टेडियम गूंज उठा। लता मंगेशकर ने 26 बेहद सुरीले गीत गाएं और राजस्थान की जनता का दिल जीत लिया।

उन्होंने कार्यक्रम का समापन अजीब दास्तां है ये, कहा शुरू कहा खत्म से किया, जबकि आएगा आने वाला और मेरा साया साथ होगा जैसे सदाबहार नगमे भी गाए। उनके साथ मोहमद अजीज एवं उनकी बहन उषा मंगेशकर ने भी गीतों में उनका साथ दिया। लता दीदी ने जनता की डिमांड पर राजस्थानी भाषा में थांये काजलिया गीत नितिन मुकेश के साथ युगल रूप में सुनाया। और  वापस जयपुर आने का वायदा भी किया। उस कार्यक्रम से प्राप्त एक करोड़ एक लाख का चेक लता दीदी ने मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी को अकाल पीड़ितों की सहायता के लिए भेट किया। बंसल बताते है कि उन दिनों लोग सिगरेट खुले आम पिया करते थे स्टेडियम में उस कार्यक्रम के दौरान जब लोग सिगरेट पी रहे थे तो उस धुआं से लता दीदी सहज होकर गा नही पा रही थी जब उन्होंने सिगरेट ना पीने की अपील जनता से की तो सभी ने अपनी सिगरेटे बुझा दी। बंसल कहते है की उस दिन लता दीदी का व्रत था वे अमूमन व्रत के दिन गीत नहीं गाती थी लेकिन राजस्थान की अकाल पीड़ित जनता की भलाई के लिए ना केवल उन्होंने अपना नियम तोड़ा बल्कि जयपुर की उस तारीख को इतिहास में दर्ज कर दिया।

कलंकित रिश्ते: बेटी को एक साल से बना रहा था हवस का शिकार : नाबालिग ने किया तीन वर्षीय बच्ची से यौनाचार
उदयपुर। अलवर में गत दिनों विमंदित किशोरी से ज्यादती के मामले में पुलिस अभी आरोपी को पकड़ भी नहीं पाई है और इधर, उदयपुर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में पिता द्वारा रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी ही साढ़े सोलह साल की पुत्री के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची  और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, भनक लगने से आरोपी पिता घर छोड़ फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट चुकी है।

लसाड़िया थाने में सोलह साल छह माह की पीड़िता ने पिता के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दी है। पुलिस ने भादसं की धारा 376/, 376(2)(एन) व पॉक्सो अधिनियम 4, 6 के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आदिवासी पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पिता शराब के नशे में गत एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पीड़िता को पेट दर्द होने पर हुआ संदेह
पीड़िता की मां के बयान के अनुसार उसका पति नशे का आदी है। तीन दिन पूर्व उसकी घिनौनी हरकत के बाद बेटी को पेट दर्द और अन्य तकलीफें हुई। इस पर उसे कुछ संदेह हुआ तो विश्वास में लेकर बातचीत की जिस पर बेटी ने आपबीती बयां कर दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर पहले अस्पताल और बाद में सीधे लसाड़िया पुलिस थाने आई है। पीड़िता ने कई बार अपनी मां को बताने की कोशिश की लेकिन हमेशा पिता उसकी मां को जान से मार देने की धमकी देता रहा और दुष्कर्म कर अपनी हवस शांत करता रहा।

नाबालिग ने किया तीन वर्षीय बच्ची से यौनाचार

झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी थानान्तर्गत एक नाबालिग बच्चे द्वारा तीन वर्षीय बालिका के साथ अप्राकृतिक यौनाचायार का मामला पुलिस में दर्ज किया गया है। यह मामला बालिका की माता ने खेतड़ी थाने में दर्ज कराया है। थानाधिकारी खेतड़ी ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है। पता चला है कि परिवार के एक नाबालिग बच्चे द्वारा अश्लील वीडियो दिखाकर यह हरकत की गई है।