maharaj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हार्मर और यानसन का कहर : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हराया, गेंदबाजी ने किया कमाल
कोलकाता। कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 55) की जुझारू पारी के बाद साइमन हार्मर (चार विकेट), मार्को यानसन और केशव महाराज ( दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर विश्व चैंपियनशिप विजेता दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन भारत को रविवार को 30 रनों से हरा दिया। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने भोजनकाल से पहले यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल को सस्ते में निपटा दिया। भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट पर 10 रन बना लिये थे।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में मार्को यानसन ने यशस्वी जयसवाल (शून्य) को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में केएल राहुल को भी उसी तरह आउट कराकर दिखाया कि बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर वह आसानी से भारत को जीतने नहीं देंगे। भारत का तीसरा विकेट 15वें ओवर में ध्रुव जुरेल (13) के रूप में गिरा। उन्हें साइमन हार्मर ने आउट किया।

इसके बाद तो दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आये और तू चल मैं आया की तर्ज पर एक-एक कर पवेलियन लौटते चले गये। ऋषभ पंत (दो) और रवींद्र जडेजा (18) को हार्मर ने आउट किया। 31वें ओवर में एडन मारक्रम ने वॉङ्क्षशगटन सुंदर (31) को आउटकर भारत की मैच जीतने की उम्मीद को खत्म कर दिया। 35वें ओवर में  केशव महाराज ने अक्षर पटेल (26) और मोहम्मद सिराज को आउटकर भारत की दूसरी पारी का 93 के स्कोर पर अंत कर दिया। केशव महाराज ने अपने ओवर में एक चौका और दो छक्के खाने के बाद अक्षर पटेल का शिकार किया।

इससे पहले मोहम्मद सिराज (दो रन देकर दो विकेट) और जसप्रीत बुमराह (एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सुबह के सत्र में भोजनकाल से पहले दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को 153 रनों के स्कोर पर समेट दिया। कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 55) की जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मुश्किल पिच पर भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला।

दक्षिण अफ्रीका ने कल के सात विकेट पर 93 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में टेम्बा बावुमा ने अपनी जुझारु बल्लेबाजी का परिचय देते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (29) को बोल्डकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद 54वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने पहले साइमन हार्मर (सात) को बोल्ड किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर केशव महाराज को पगबाधा आउटकर 153 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का अंत कर दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को मिली बढ़त 30 रनों की बढ़त के आधार पर उसे जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला।

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार ने चार विकेट लिये। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। भारत का सुबह के सत्र में दक्षिण अफ्रीका को अतिरिक्त रन बनाने के मौके देना अंतत: भारी पड़ा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण अस्पताल में भर्ती थे और बल्लेबाजी करने नहीं आ पाये। भारत की पारी 93 रन पर सिमट गई।

जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' हो सकती है ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून को रिलीज हो सकती है।

आमिर खान के लाडले जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म 'महाराज' में दिखाई देने वाले हैं।जुनैद ने बीते साल ही वाईआरएफ की फिल्म 'महाराज' की शूटिंग पूरी कर ली थी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जुनैद खान की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर अगले महीने 5 जून को रिलीज हो सकता है। इस फिल्म में जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में जुनैद पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

कहा जा रहा है कि जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून, 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है।

कत्थक नृत्य गुरू बिरजू महाराज नहीं रहे, मोदी ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक
नई दिल्ली। पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली में साकेत के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। पं बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा , '' मेरे नाना जी नहीं रहे। मुझे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांसे ली। उनका जन्म चार फरवरी 1938 को उत्तर प्रदेश के हड़यिा में कत्थक प्रेमी परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित लच्छन महाराज का निधन जिस समय हुआ , बिरजू महाराज केवल नौ वर्ष के थे। पंडित बिरजू महाराज ने कत्थक नृत्य शैली को देश और देश के बाहर तमाम कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया था। उनका औपचारिक नाम मोहन लाल मिश्रा था , लेकिन उनकी ख्याति पंडित बिरजू महाराज के रूप में फैली। वह लखनऊ  कालिका-बिन्दादीन घराने के कलाकार थे। उनके चाचा शंभू महाराज और लच्छू महाराज भी कत्थक नृत्य के पारंगत थे।''

मोदी ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  मोदी ने टविटर पर अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय नृत्य कला को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बरजू महाराज के निधन से अत्यंत दुख हुआ । उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
आदित्य नाथ ने कहा कि पंडित बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। वे शास्त्रीय कत्थक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादीन घराने के अग्रणी नर्तक थे। उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्म की शांति की कामना करते हुए पंडित बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।