IPL - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में आईपीएल मैच हो सकते हैं बशर्ते.., रॉयल्स को 27 तक करना होगा फैसला : फ्रेंचाइजी का पुणे की ओर झुकाव, आरसीए की अंदरूनी कलह बनी वजह
जयपुर। आईपीएल के प्रस्तावित मेजबान शहरों की सूची में जयपुर का नाम भले ही शामिल हो, लेकिन हकीकत यह है कि एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैचों की मेजबानी को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है। बीसीसीआई ने साफ संकेत दे दिए हैं कि यदि 27 जनवरी तक की तय समय सीमा तक राजस्थान रॉयल्स ने स्थिति स्पष्ट नहीं की तो जयपुर को मैचों के आयोजन से वंचित रहना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मुकाबले जयपुर से हटाकर पुणे में कराने की इच्छुक बताई जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह आरसीए में लंबे समय से चला आ रहा प्रशासनिक संकट है। पिछले दो वर्षों से जयपुर में आईपीएल मैचों का आयोजन राजस्थान खेल परिषद के जरिए कराया गया, लेकिन बीसीसीआई पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि यह व्यवस्था अब दोहराई नहीं जाएगी।

संभावित स्थलों में 18 शहर शामिल : आईपीएल 2026 के लिए जिन शहरों को संभावित मेजबानी के लिए चुना गया है, उनमें चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, न्यू चंडीगढ़, हैदराबाद, धर्मशाला, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, पुणे, रायपुर, रांची, नवी मुंबई और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

जयपुर में आयोजन को लेकर ये अड़चनें

खेल परिषद को मेजबानी देने से बीसीसीआई का स्पष्ट इनकार

आरसीए के चुनाव लंबित, निर्वाचित इकाई नहीं

22 महीनों से एडहॉक कमेटी का कब्जा, सदस्यों के बीच आपसी मतभेद

आरसीए के पास खुद का मैदान नहीं, एसएमएस स्टेडियम के लिए एमओयू अब तक नहीं हो सका

आयोजन की उम्मीद अब सरकार के हस्तक्षेप से संभव

27 जनवरी बीसीसीआई की डेडलाइन

बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 27 जनवरी तक अपने घरेलू मैदान की अंतिम घोषणा का अल्टीमेटम दे दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक अपना होम वेन्यू घोषित नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फ्रेंचाइजी को साफ शब्दों में कहा गया है कि 27 तक अपना हो ग्राउण्ड बताएं।

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से लिया संन्यास : एक्स पर की घोषणा, बोले- हर अंत की एक नई शुरुआत होती है
नई दिल्ली। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर को अलविदा कह दिया है। इस अनुभवी स्पिन गेंदबाज ने एक्स पर अपने फैसले की घोषणा की और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का संकेत दिया। अश्विन ने एक्स पर पोस्ट किया, कहते हैं कि हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 9.75 करोड़ रुप में खरीदे जाने के बाद अश्विन की इस साल शानदार वापसी हुई। लेकिन उनका सीजन निराशाजनक रहा, उन्होंने केवल 9 मैच खेले और सात विकेट लिए। इस महीने की शुरुआत में, क्रिकबज ने बताया था कि अश्विन और सीएसके अलग होने वाले हैं। 38 वर्षीय ऑफ स्पिनर, जिन्होंने 2009 में सीएसके के साथ लीग में पदार्पण किया था, ने कई फ्रेंचाइजी के लिए 221 मैचों में 187 विकेट लिए। वह आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 18 में से 16 सीजन में हिस्सा लिया।

अश्विन 2010 और 2011 में सीएसके की खिताबी जीत का अहम हिस्सा थे, उन्होंने क्रमश: 13 और 20 विकेट लिए थे। 2010 में, अश्विन सीएसके की चैंपियंस लीग टी20 जीत में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। अगले साल के आईपीएल फाइनल में, उन्होंने पहला ओवर फेंका और सीएसके के 205/5 के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी  के क्रिस गेल को शून्य पर आउट कर दिया। उन्होंने 2014 में सीएसके के साथ दूसरी चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीती। अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी में लंबे सफल कार्यकाल के बाद, अश्विन ने अब बंद हो चुकी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब ङ्क्षकग्स (जिसके वे कप्तान थे), दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला।

2009 में अपने पदार्पण से लेकर 2015 सीजन तक, अश्विन ने सीएसके के लिए खेला और कुल 90 विकेट लिए। 2016 में, जब सीएसके पर प्रतिबंध लगा, तो उन्होंने आरपीएस के लिए खेला, वह भी एमएस धोनी की कप्तानी में। इसके बाद चोट के कारण वह 2017 सीजन में नहीं खेल पाए। 2018 में, पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर उन्हें 7.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया और उन्हें कप्तानी सौंप दी। इन दोनों सीजन में 25 विकेट लेने के बावजूद, पंजाब की किस्मत नहीं बदली और वे दोनों ही मौकों पर शीर्ष 4 से बाहर रहे।

2020 सीजन से पहले, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड कर दिया गया, जहां उन्होंने दो साल तक खेला। 2022 की मेगा नीलामी में, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में खरीदा, जहां उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर एक घातक स्पिन आक्रमण तैयार किया। आरआर में पहले 2 सीजन में उन्होंने 12 और 14 विकेट लिए, लेकिन 2024 में उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई (8.49 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट)। फिर आरआर ने उन्हें रिलीज कर दिया और सीएसके ने उन्हें बड़ी रकम में खरीद लिया।

बीसीसीआई भारतीय अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेट के किसी भी मौजूदा खिलाड़ी को अन्य टी20 लीगों में खेलने की इजाजत नहीं देता है। लेकिन अश्विन अब दुनिया भर में किसी भी लीग में हिस्सा ले सकते हैं। उनके ही राज्य के साथी दिनेश कार्तिक की तरह उनके पास भी अब पूरी आजादी होगी कि वह विश्व भर के अलग-अलग लीगों में शामिल हों। कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद पिछले सीजन एसए20 में हिस्सा लिया था। कार्तिक अब कोचिंग की भूमिका निभाते हैं, और जब मौका मिलता है तो अन्य लीगों में खेलते हैं।

अगर फ्रेंचाइजी उन पर भरोसा जताती है तो अब अश्विन के पास ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश, साउथ अफ़्रीका में एसए20, इंग्लैंड में द हंड्रेड या वेस्टइंडीज में सीपीएल में खेलने का विकल्प होगा।

RCB बनी IPL चैंपियन : कोहली का विराट सपना पूरा, 18 नम्बर की जर्सी ने जीत ही लिया 18वां सीजन
अहमदाबाद। आखिर विराट कोहली का सपना पूरा हो ही गया। 17 साल से इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में आईपीएल को 8वां चैंपियन मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 191 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए।

भावुक हुए विराट
मैच के आखिरी क्षणों में जब आरसीबी जीत की दहलीज चूम रही थी। विराट कोहली जीत की खुशी में भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए। जीत के बाद उन्होंने ग्राउंड को चूमा और टीम के सदस्यों से गले मिले।

बेंगलुरु और पंजाब आमने-सामने : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांच का मुकाबला
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) मंगलवार को अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में इतिहास रचने की उतरेगी। आरसीबी नौ साल बाद फाइनल में वापस आई है। उसे अपने पहले खिताब की तलाश है। जबकि पंजाब किंग्स 2014 में अपने पहले प्रदर्शन के 11 साल बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’
फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। पूरे स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अब तक इनके ऑफिस से सेरेमनी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले बल्लेबाजी को फायदा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इस सीजन में बड़े स्कोर वाली रही। यहां पहली पारी का औसत 177 रहा है और पिछले तीन मैचों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। आईपीएल 2025 के दौरान इस मैदान पर खेले गए आठ मैचों में से छह पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

यहां टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पिच की बात की जाये तो इससे शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है, जबकि शाम को धीमे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दोनों पक्षों के पास खिताब के सूखे को खत्म करने का मौका है।

फ्लाइट्स का किराया हुआ पांच गुना
आईपीएल के फाइनल मुकाबले का लोगों में क्रेज है। इसके चलते सोमवार को दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 3500 से 5000 तक रहता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 1.32 लाख है। इनमें से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 80 हजार टिकट बिक चुके हैं।

आईपीएल में आज डबल हेडर : टेबल टॉपर गुजरात और सबसे नीचे चेन्नई में होगा दिन का पहला मैच, गिल-सुदर्शन की जोड़ी रच सकती है इतिहास
अहमदाबाद। आईपीएल-2025 में 25 मई को सीजन का अंतिम डबल हेडर खेला जाना है। इसमें पहला मैच टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस और सबसे नीचे मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के पास टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका होगा। यदि गुजरात ने जीत हासिल की तो उन्हें टॉप-2 से कोई नहीं हटा सकेगा। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के पास खुद को अंतिम स्थान पर सीजन समाप्त करने से बचाने का मौका होगा।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल-2025 की सबसे कामयाब ओपनिंग जोड़ी के रूप में सामने आए हैं। दोनों ने मिलकर 13 पारियों में 885 रन बनाए हैं, जिसमें इनका औसत 73.8 और स्ट्राइक रेट 160 का रहा है। इस जोड़ी ने चार अर्धशतकीय और तीन शतकीय साझेदारियां की हैं। वे अब केवल 54 रन दूर हैं आईपीएल-इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बनने से। इससे पहले विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने 2023 में, जबकि कोहली और एबी डिविलियर्स ने 2016 में 939 रनों की साझेदारी की थी।

सीएसके के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी ने बनाए थे 210 रन
आईपीएल-2024 में जब गिल और सुदर्शन की जोड़ी का सामना सीएसके से हुआ था, तब दोनों ने मिलकर 210 रनों की जबरदस्त साझेदारी की थी, जिसमें दोनों ने शतक भी लगाए थे। वहीं इस सीजन यानी 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी इन्होंने 205 रनों की बड़ी साझेदारी की है।

गुजरात को होगी कृष्णा से वापसी की उम्मीद
गुजरात को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से प्लेआॅफ से पहले वापसी की सख्त जरूरत है। पिछले तीन मुकाबलों में प्रसिद्ध का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, जहां उन्होंने 10.1 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं और सिर्फ़ दो विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 36 का रहा। इससे पहले सीजन की पहली 10 पारियों में उन्होंने 7.5 की इकॉनमी और 12.3 की स्ट्राइक रेट के साथ 19 विकेट झटके थे। भले ही हालिया फॉर्म में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी कृष्णा इस सीजन 20 ओवर से अधिक फेंकने वाले गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे सबसे किफायती पेसर हैं।  गुजरात को उम्मीद है कि वे जल्दी ही सीजन के शुरूआती फॉर्म में लौटेंगे।

सीएसके के लिए हो सकता है सबसे खराब सीजन
सीएसके के लिए ये अब तक का सबसे खराब सीजन साबित हो सकता है। टीम ने अब तक केवल तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है और उनके पास केवल एक ही मैच बचा है, जो अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर सीएसके यह आखिरी मैच जीत भी जाती है, तो भी उन्हें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने से बचने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। आईपीएल इतिहास में सीएसके कभी भी आखिरी स्थान पर नहीं रही है, लेकिन इस बार यह खतरा मंडरा रहा है। अगर वे यह मैच हारते हैं या मामूली अंतर से जीतते हैं, तो उन्हें तालिका में सबसे नीचे रहना पड़ सकता है।

नूर ने बिखेरी है लगातार अपनी चमक
नूर अहमद ने इस सीजन सीएसके के लिए न केवल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की भूमिका निभाई है, बल्कि पूरे टूनार्मेंट के बेहतरीन स्पिनर्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। हालांकि उनका प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कभी एक मैच में उन्होंने कई विकेट चटका दिए, तो कभी खाली हाथ लौटे। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर्स इस सीजन विकेट लेने में निरंतरता नहीं दिखा सके, जिसकी भरपाई नूर ने की है। नूर ने 13 पारियों में 21 विकेट झटके हैं।

आईपीएल के बाद अब जयपुर में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आगाज : टी-10 फॉरमेट में होंगे मैच, 6 टीमें हिस्सा लेंगी
जयपुर। आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्ति की ओर है। अब अगले माह 25 जून से जयपुर से टेनिस बॉल क्रिकेट लीग लीजेंजी टी-10 का आगाज होगा। टी-10 फॉर्मेट में खेली जाने वाली इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट प्रेमियों को तेज रफ्तार और रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। अपने तरह की इस पहली लीग का उद्देश्य देश के हर कोने—गली, मोहल्ला और कस्बे से प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहां वे स्टेडियम की दूधिया रोशनी में, हजारों दर्शकों के सामने और राष्ट्रीय टेलीविजन पर खेलते नजर आएं। गली से टीवी तक लीग की टैग लाइन है, जो इसके विजन को परिभाषित करती है।

लीग की टीमें
मुम्बई स्टार्स, राजस्थान राइडर्स, देहली चैलेंजर्स, बंगाल टाइगर्स, एमपी स्पाटन्स और सदर्न यूनाइटेड हैं। प्रत्येक टीम में चार लीजेंड क्रिकेटरों के साथ सात गली क्रिकेटर खेलेंगे।

वेंकटेश प्रसाद लीग के चेयरमैन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद इस लीग के चेयरमैन हैं। प्रसाद ने कहा कि हमने अपने पार्कों और गलियों में अद्भुत प्रतिभा देखी है। द लीजेनजी टी-10 ऐसे ही युवा खिलाड़ियों के लिए है, जिनमें गजब का हुनर और मंच पर खुद को साबित करने की भूख है। हमारा उद्देश्य टेनिस बॉल क्रिकेट को एक नई पहचान देना है।

चयन प्रक्रिया
ट्रायल्स से चुने गए 150 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गोल्डन टिकट मिलेगा। इनमें से 72 खिलाड़ी डायमंड टिकट के जरिए नीलामी प्रक्रिया से गुजरेंगे और द लीजेनजी टी-10 के पहले सीजन में खेलेंगे। बाकी 78 खिलाड़ी गोल्डन टिकट के साथ अगले सीजन में सीधी एंट्री पाएंगे। आॅक्शन में बेस प्राइस 1 लाख, 2 लाख और 3 लाख होगी।

ये लीजेंड्स हिस्सा लेंगे
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान पठान न सिर्फ मेंटोर की भूमिका निभाएंगे बल्कि खिलाड़ियों के साथ मैदान पर भी उतरेंगे। इनके अलावा यूसुफ पठान, आरोन फिंच, हर्शल गिब्स, मार्टिन गुप्तिल, रास टेलर, शॉन मार्श, उपुल थरंगा, बेन कटिंग, नाथन काल्टर नील, कालम फग्युसन और मखाया एंटिनी सरीखे लीजेंड खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। लीग के सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
इच्छुक खिलाड़ी 6 गेंदों की बल्लेबाजी या गेंदबाजी का वीडियो अपलोड करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से चयनित  शीर्ष 5,000 खिलाड़ियों को फिजिकल ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिले। ये ट्रायल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर और इंदौर समेत देश के 60 शहरों में आयोजित होंगे। रजिस्टर्ड प्लेयर्स को एक साल का आॅनलाइन क्रिकेट ट्रेनिंग मॉड्यूल भी प्रदान किया जाएगा।

आईपीएल : चेन्नई पर जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हुआ, युद्धवीर-आकाश के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बिखेरी चमक
नई दिल्ली। युधवीर सिंह व आकाश मधवाल (3-3) की शानदार गेंदबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी (57) और संजू सैमसन (41) के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 98 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 62 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल में समाप्त हो गया। ग्रुप चरण में यह उनका आखिरी मुकाबला था। वहीं, चेन्नई को अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 मई को खेलना है। राजस्थान और चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूनार्मेंट की चौथी जीत दर्ज की।

राजस्थान को 188 रनों का लक्ष्य :

188 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी राजस्थान के लिए सलामी जोड़ी ने 37 रन बनाए। अंशुल काम्बोज ने जायसवाल को बोल्ड कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। जायसवाल ने 19 गेंद में 5 चौके व दो छक्के जड़ 36 रन बनाए।

वैभव-संजू ने जोड़े 98 रन :

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए  दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी के साथ राजस्थान को मजबूती प्रदान की। पारी के 14 वें ओवर में अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन (41) और वैभव सूर्यवंशी (57) को आउट कर राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 138 रन कर दिया। नूर अहमद ने रियान पराग (3) को आउट कर चेन्नई को चौथी सफलता दिलाई।

दिल्ली को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन-शुभमन ने मचाया धमाल, गुजरात प्लेऑफ में पहुंची
नई दिल्ली। साई सुदर्शन (108) के शतक और कप्तान शुभमन गिल (93) के साथ ओपनिंग रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 60 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (17 अंक)और पंजाब किंग्स (17 अंक) भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है।

राहुल का शतक बेकार गया :

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में बिना किसी नुकसान के 205 रन बना मैच जीत प्लेऑफ में जगह बना ली।

जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य लेकर उतरी गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंद शेष रहते 215 रन बना 10 विकेट से जीत दर्ज की।

विराट, बेथेल और रोमारियो की विस्फोटक पारियां, आरसीबी की रोमांचक जीत
बेंगलुरु। विराट कोहली (62), जैकब बेथेल (55) और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 53) की विस्फोटक पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शनिवार को यहां आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 2 रनों से पराजित कर दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके ने आयुष म्हात्रे (94) और रविन्द्र जडेजा (नाबाद 77) की पारियों की बदौलत एक समय जीत की उम्मीद जगाई लेकिन आखिर में उन्हें 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। म्हात्रे ने 48 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्के सहित 94 रनों की पारी खेली, जबकि रविन्द्र जडेजा 45 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्के सहित 77 रन बनाकर नाबाद रहे। महेन्द्र सिंह धोनी 12 रन बना यश दयाल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

इससे पूर्व विराट कोहली और जैकब बेथल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को मजबूत शुरुआत दी। बेथेल 33 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्के सहित 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली ने 33 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के जमाते हुए 62 रनों की पारी खेली। लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंदों पर 53 रन ठोककर आरसीबी का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। शेफर्ड ने खलील के एक ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए। शेफर्ड ने 14 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने आखिरी दो ओवरों में 54 रन ठोके।

आईपीएल : राजस्थान को प्लेऑफ में बने रहने के लिए करना होगा संघर्ष, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे संजू , पराग करेंगे कप्तानी
जयपुर। ऑरेंज कैप धारक साई सुदर्शन की शानदार फार्म से उत्साहित गुजरात टाइटन्स (जीटी) सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के 47 वें मैच 47 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर अपना दबदबा कायम रखने मैदान में उतरेगी। वहीं प्लेऑफ से दूर होती जा रही राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में जीत हासिल कर लगातार पांच हार की निराशा से निकलने के लिए संघर्ष दिखाना होगा। संजू सोमवार को होने वाले मैच में भी नहीं खेलेंगे। रियान पराग राजस्थान रॉयल्स टीम का नेतृत्व करेंगे। मैच की पूर्व संध्या पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा कि संजू अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए इसलिए  वह गुजरात के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होने कहा कि युवा खिलाड़ी पराग ने स्थायी तौर पर टीम की कप्तानी संभालने से मना कर दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संजू ही स्थायी तौर पर कप्तानी निभाएंगे।  टूर्नामेंट के प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है आरआर के लिए इस मुकाबले को जीतने का अधिक दबाव होगा। आरआर को टूर्नामेंट में अब तक खेले गये नौ मैचों में से सात में हार का सामना करना पड़ा है। वह दो जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं गुजरात इस सत्र में राजस्थान के खिलाफ अपने सात मुकाबलों में से छह में जीत हासिल की है इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। उसके स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन नौ मैचों में 417 रन बनाकर चार्ट में सबसे आगे हैं। कप्तान शुभमन गिल ने टूर्नामेंट में अब तक 153.26 की स्ट्राइक रेट से 305 रन बना चुके है। गुजरात के गेंदबाज भी सामूहिक रूप से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और दोनों ने मिलकर 28 विकेट लिए हैं। राशिद खान के फिर से लय में आने के साथ, गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण जयपुर की परिस्थितियों का फायदा उाने के लिए अच्छी तरह से तैयार है, जहां पिच में लगातार उछाल है लेकिन रोशनी में आसानी होती है।

रॉयल्स अभियान से भटका :

दूसरी ओर, राजस्थान खुद को मुश्किल स्थिति में है और उसे नौ मैचों में केवल दो में जीत के साथ उसका अभियान पूरी तरह से भटक गया है। यशस्वी जायसवाल (39.66 पर 356 रन) के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, राजस्थान की बल्लेबाजी इकाई सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है। कप्तान रियान पराग को अच्छी शुरुआत को भुनाने में संघर्ष करना पड़ा है, जबकि शिमरोन हेत्मायर और नितीश राणा जैसे बल्लेबाजो का प्रदर्शन काफी हद तक प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।

गेंदबाजी का सारा भार जोफ्रा पर :

वहीं गेंदबाजी की बात की जाये तो सारा भार जोफ्रा आर्चर के कंधों पर है। जबकि इंग्लिश पेसर ने नौ विकेट चटकाए हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर उन्होंने रन लुटाए हैं और स्पिन विभाग विशेष रूप से अविश्वसनीय साबित हुआ है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के लिए अनुकूल रहीं है। अगर आंकड़ों की बात की जाये तो यहां 60 घरेलू टी-20 मैचों में से 38 मैच दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने हैं। इस सत्र में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 175 के आसपास रहा है, जिससे पता चलता है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 190 से अधिक का स्कोर सुरक्षित होगा।

आईपीएल-2025 : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज, हार का सिलसिला रोकने उतरेगी हैदराबाद
हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रविवार को खेले जाने वाले अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) अपनी हार के सिलसिले को रोकने के लिए रविवार को गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ अपने शानदार घरेलू रिकॉर्ड पर भरोसा करेगी। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने यहां अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है मगर मौजूदा सत्र में लगातार तीन हार के बाद टीम वापसी करने के लिए घरेलू परिस्थितियों और प्रशंसकों के समर्थन का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। शीर्ष क्रम की विफलता और निराशाजनक गेंदबाजी से एसआरएच बेचैन है और उसके लिए घरेलू मैदान में प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर का बेहतरीन मौका है। इसके विपरीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर आठ विकेट की जीत हासिल कर चुकी गुजरात का इरादा जीत की हैट्रिक को पूरा करने का होगा। शुभमन गिल की अगुआई में जीटी अपनी बढ़त को जारी रखना चाहेगी, हालांकि उन्हें लीग में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी ट्रैक पर एसआरएच की बल्लेबाजी लाइनअप का मुकाबला करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

दमदार है हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम
एसआरएच का बल्लेबाजी क्रम दमदार है, लेकिन इस सीजन में इसमें निरंतरता की कमी रही है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा अभी तक फॉर्म में नहीं हैं, जबकि ईशान किशन का स्ट्राइक रेट औसत से कम रहा है। हेनरिक क्लासेन लाइनअप में कुछ सकारात्मक खिलाड़ियों में से एक हैं, नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंडू मेंडिस के साथ मध्य ओवरों में अहम भूमिका निभाएंगे। पैट कमिंस और अनिकेत वर्मा निचले मध्य क्रम में गहराई जोड़ते हैं।

बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी पिच
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग होने की उम्मीद है। पिछले दो सत्रों में पहली पारी में औसतन 200 से अधिक का स्कोर रहा है, इसलिए रनों की बरसात होने की संभावना है। स्पिनरों को दूसरे हाफ में कुछ मदद मिल सकती है। मौसम का पूर्वानुमान साफ है, बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ओस के कारण कोई समस्या नहीं होने के कारण, दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करके चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने का प्रयास करेंगे। इस मैदान पर रोशनी में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल साबित हुआ है।  खासकर जब पारी के अंत में स्पिन की भूमिका आती है।

राजस्थान की रॉयल जीत के हीरो बने यशस्वी और जोफ्रा, पंजाब को 50 रनों से हरा दर्ज की लगातार दूसरी जीत
मुल्लांपुर। यशस्वी जायसवाल (67) और रियान पराग (43 नाबाद) की शानदार पारियों के बाद जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को आईपीएल के 18वें मैच में पंजाब किंग्स को 50 रनों से पराजित कर दिया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि पंजाब को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए नेहल बढेरा ने 41 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (30) के साथ 88 रनों की साझेदारी की। लेकिन शेष बल्लेबाजों ने निराश किया। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट झटके।