sanction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
वॉशिंगटन। अमेरिका-ईरान के वार्ताकारों के बीच एक समझौता पत्र (एमओयू) पर सहमति बन गई है। रिपोर्टों के अनुसार, लेकिन दोनों ओर से अभी अंतिम सहमति मिलनी बाकी है। ट्रम्प प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस समझौते से मौजूदा युद्धविराम 60 दिन के लिए और बढ़ जाएगा। इस दौरान दोनों पक्ष ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने को लेकर बातचीत करेंगे। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अभी एमओयू पर हस्ताक्षर करने बाकी है। रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि  ट्रंप एमओयू को मंजूरी देने से पहले इस पर विचार करने के लिए कुछ दिनों का समय चाहते है।

मसौदे को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा: ईरान

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने तेहरान की वार्ताकार टीम के करीबी सूत्र के हवाले से इस बात से इनकार किया है कि ईरान की तरफ इसे अंतिम मंजूरी मिली है। सूत्र ने दावा किया है कि समझौते के मसौदे को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है और मंजूरी मिलने की स्थिति में ईरान इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा करेगा।

इजरायल ने साधी चुप्पी

इजरायल ने गुरुवार के इन घटनाक्रमों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की, लेकिन चैनल 12 ने वरिष् इजरायली सूत्रों के हवाले से कहा कि उसे ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इन शर्तों को मंजूरी दे दी है। इसलिए अभी ट्रंप के पास मंजूरी देने के लिए कुछ नहीं है।

एक्शन में गहलोत :डॉ. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के 5 पदों के सृजन की मंजूरी, जोधपुर में आधुनिक बस स्टैण्ड के लिए 10 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्या संबल योजना के अन्तर्गत गेस्ट फेकल्टी को मानदेय भुगतान के लिए 14 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरूद्ध गेस्ट फेकल्टी के रूप में कार्यरत 800 सहायक आचार्यों को मानदेय का भुगतान हो सकेगा।

डॉ. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के 5 पदों के सृजन की मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर में सहायक आचार्य के 5 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। गहलोत ने अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा इतिहास विषय के सहायक आचार्य के एक-एक अतिरिक्त पद सृजित किए जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता होगी।

संस्कृत महाविद्यालय दौसा में व्याख्याता के 4 पदों का सृजन
मुख्यमंत्री ने राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय दौसा में आचार्य स्तर पर संचालित विषयों के लिए व्याख्याता के 4 पदों के सृजन को स्वीकृति दी है।  गहलोत के इस निर्णय से शास्त्री स्तर से नवक्रमोन्नत हुए इस महाविद्यालय में आचार्य स्तर की कक्षाओं का अध्यापन संभव हो सकेगा।

जोधपुर में आधुनिक बस स्टैण्ड के लिए 10 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने जोधपुर में पावटा फल सब्जी मंडी क्षेत्र में आधुनिक बस स्टैण्ड निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपये की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की इस मंजूरी से पैदल यात्रियों, दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों के बस स्टैण्ड परिसर में आवागमन, ऑटो एवं टैक्सी स्टैण्ड, बसों के माइनर मेंटीनेंस के लिए मिनी वर्क शॉप सहित अन्य विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक बस स्टैण्ड के निर्माण के लिए पूर्व में 38 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि और मंजूर की है।

मुख्यमंत्री ने संशोधित प्रस्ताव को दी मंजूरी :अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में खर्च होंगे 98 करोड़

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अल्पसंख्यक समुदाय के समावेशी विकास के लिए गठित 100 करोड़ रूपए के विकास कोष से विभिन्न योजनाओं में 98 करोड़ 55 लाख रूपए व्यय करने के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के परम्परागत हुनर विकास के लिए 50 लाख, अल्पसंख्यक शिल्पकारों को विपणन प्रोत्साहन एवं सहायता के लिए 1 करोड़ 25 लाख, जयपुर में अंग्रेजी माध्यम के आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 21 करोड़ 80 लाख, अल्पसंख्यक लोगों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय भाषाओं के प्रशिक्षण हेतु 2 करोड़, वक्फ भूमि या सार्वजनिक भूमि पर बने कब्रिस्तान, मदरसों एवं विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे।

इसी प्रकार 15 राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में ई-अध्ययन कक्ष विकसित करने पर 58 लाख, अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में आधारभूत संरचना विकास के लिए 44 करोड़, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण पर ब्याज अनुदान के लिए 5 करोड़, मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर में अल्पसंख्यकों के उत्थान हेतु शोध पीठ की स्थापना के लिए 2 करोड़, अल्पसंख्यक कृषकों को सोलर पंप अनुदान योजना के लिए 15 करोड़ 42 लाख तथा अल्पसंख्यक मेधावी युवा प्रोत्साहन योजना के लिए 1 करोड़ रूपए व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। गहलोत की इस मंजूरी से अल्पसंख्यक समुदाय को कौशल विकास, शैक्षणिक गतिविधियों एवं रोजगार के बेहतर अवसर सुलभ हो सकेंगे। साथ ही, इन समुदायों के समग्र विकास में सुगमता होगी।

टेक्नीकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम 31 मार्च तक संचालित करने की मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 11 शिक्षण संस्थानों में चल रहे टेक्नीकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तृतीय चरण को 31 मार्च, 2022 तक संचालित करने की मंजूरी दी है। साथ ही इस परियोजना के संचालन के लिए 9 करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान की भी स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना 30 सितंबर, 2021 तक शत-प्रतिशत केन्द्रीय सहायता के माध्यम से संचालित थी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को 31 मार्च, 2022 तक राज्य निधि से संचालित करने का महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए 9 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।