held on - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चिदम्बरम के ठिकानों पर पड़े छापे तो बोले गहलोत: मोदी सरकार में जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारी जांच एजेंसियों के बढ़ते दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस सेवादल की गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। चिदंबरम के आवास पर पहले भी ईडी ने छापेमारी की और गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। अब वे जमानत पर हैं तो अभी उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की गई है। सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।

गहलोत ने कहा कि सियासी संकट के दौरान हमारे नेताओं के घरों पर भी ईडी के छापे मारे गए। धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा घरों पर छापे मारे गए।  मेरे भी जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर छापे मारे गए। अमित शाह और गजेन्द्र शेखावत का यह सरकार गिराने का षड़यंत्र था। हमने इनके सरकार गिराने के षड्यंत्र और मनसूबे फेल कर दिए थे, इसलिए ये लोग अब चिढे बैठे है। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इस देश का डीएनए ही कांग्रेस की विचारधारा है।

इनकी विचारधारा देश को बर्बाद करने वाली है। देश में हिंसा फैलाने वाली है। धार्मिक स्थलों पर विवाद पैदा कर रहे है। बीजेपी हमेशा हिंदू- मुसलमान को लड़ाने का काम करती है। देश में हिंदू- मुसलमान साथ रहते हैं और आगे भी साथ रहेंगे, लेकिन बीजेपी देश में लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

भाजपा के लोग सामाजिक समरसता को समाप्त करना चाहते हैं: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी चिदंबरम के आवास पर छापेमारी मामले में मोदी सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से बीजेपी बौखला गई हैं क्योंकि कांग्रेस देश में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करती है। सामाजिक समरसता की बात करती है और बीजेपी के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। चिदंबरम 3 दिन कांग्रेस चिंतन शिविर में हमारे साथ रहे। वंहा से जब वो अपने  घर पहुंचे तो उनके घरों और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी कर दी।

बिजली की बकाया वसूली पर कर रहे थे बैठक, लोगों ने घुसकर एईएन-जेईएन के पांव तोड़े
धौलपुर। जिले के विद्युत निगम कार्यालय बाड़ी में सोमवार दोपहर दर्जन भर लोगों ने घुसकर एईएन और जेईएन के साथ बर्बर मारपीट की जिसमें दोनों गंभीर घायल हुए हैं। दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल धौलपुर से एसएमएस अस्पताल जयपुर के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे विद्युत निगम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता बीएल वर्मा ने बताया कि बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में बैठकर दोनों अधिकारी विद्युत की बकाया वसूली को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान 10 से 15 लोग लाठी-डंडे लेकर आॅफिस में घुस गए। जहां उन्होंने जेईएन नितिन गुलाटी और एईएन हर्षदापति की बेरहमी से पिटाई कर दी। निगम कार्यालय में मौजूद अन्य निगम के कर्मचारी भाग गए। पिटाई करने के बाद आरोपी भी भाग गए। हथियारबंद आरोपियों के निगम कार्यालय से भाग जाने के बाद निगम के कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे। जहां मारपीट में गंभीर रूप से घायल पड़े दोनों अधिकारियों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। मारपीट की सूचना मिलते ही निगम के अधीक्षण अभियंता सहित कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए। मारपीट में दोनों अधिकारियों के पैर तोड़ने के साथ पेट में गंभीर चोटें आई हैं इसलिए उन्हें जयपुर रेफर किया है। मारपीट की खबर मिलते ही एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर सहित बाड़ी कोतवाल विजय सिंह मीणा अस्पताल पहुंचे।

कांग्रेस नेता मुकेश वाल्मीकि के पुत्र हैं एईएन
मारपीट में घायल हुए बाड़ी विद्युत निगम के एईएन हर्षदापति की हालत नाजुक बनी हुई है। निगम कर्मचारियों ने बताया कि एईएन के पिता कैप्टन मुकेश वाल्मीकि वर्ष 2003 में कांग्रेस की टिकट पर फागी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

हमलावरों की नहीं हुई पहचान
निगम कार्यालय में हुई मारपीट के बाद दोनों अधिकारी सहमे हुए हैं। घटना के बाद दोनों ही अधिकारियों ने हमलवारों को पहचानने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व विद्युत चोरी के कुछ मामले पकडेÞ थे जिनके सेटलमेंट को लेकर ये हमला किया गया है।

पंजाब में चुनाव की तारीख बदली, पहले 14 फरवरी को होना था चुनाव, 20 फरवरी को होंगे चुनाव,
नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी ख़बर पंजाब से है। चुनाव आयोग ने पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव करते हुए 14 फरवरी की जगह अब 20 फरवरी को मतदान की तिथि तय की है। सोमवार को आयोग की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इस बदलाव की सूचना दी गई। पंजाब में नए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 25 जनवरी, नामांकन दाखिल एक फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी, नामांकन वापसी चार फरवरी और सभी सीटों पर मतदान की तिथि 20 फरवरी घोषित की गयी है। वहीं वोटों की गिनती चार अन्य चुनावी राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी।

राजनीतिक दलों ने 16 फरवरी को रविदास जयंती का हवाला देते हुए चुनाव कुछ दिन टालने की मांग की थी। आयोग ने इससे पहले चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमङ्क्षरदर ङ्क्षसह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ बैठक की थी। इस बैठक में आयोग ने कांग्रेस और अन्य दलों की मांग पर सहमति जताई थी।  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने  आयोग को खत लिखकर चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। उसके बाद भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस ने भी ऐसी ही मांग की थी।

इन दलों ने आयोग से कहा था कि पंजाब में लगभग 30 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित गुरु रविदास के जन्म स्थान जाते हैं। 10 से 16 फरवरी के बीच ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश  जाएंगे। इस कारण वह चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। इसे देखते हुए मतदान को पांच -छह दिन के लिए आगे बढ़ा दिया जाए। इन राजनीतिक दलों, राज्य सरकार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस विषय मे उपलब्ध कराए गए तथ्यों और परिस्थितियों के मद्देनजर आयोग ने चुनाव तिथियों में परिवर्तन करने का निर्णय लिया।