bhagwant mann - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भाजपा का हमला, AAP की चुप्पी को बताया 'सिख विरोधी मानसिकता'
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पाकिस्तान में फरूखाबाद में गुरू सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की चुप्पी को सिख विरोधी मानसिकता बताया है। मल्होत्रा ने गुरुवार कहा है कि केंद्र सरकार लगातार सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा देने के लिए काम कर रही है। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने अल्पसंख्यकों को अतिवादियों के भरोसे छोड़े दिया है और उसी के साथ पाकिस्तान लगातार आतंकवाद की शरणस्थली बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने के एक सप्ताह बाद भी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उस पर चुप्पी देशवासियों को स्तब्ध करती है और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद सिख मर्यादाओं के हनन के दोषी हैं और श्री अकाल तख्त साहब ने उन्हें सिख पंथ विरोधी घोषित किया हुआ और ऐसे में सीएम मान और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर चुप्पी उनके सिख विरोधी होने का एक और सबूत है।

BJP का AAP पर बड़ा हमला, कहा- हार के डर से मान ने अपनाई VBG राम जी योजना
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हार का डर सताने लगा है, इसलिए उन्होंने विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जी राम जी) योजना को इस अपना लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने जिस वीबी जी राम जी को गरीब-विरोधी, किसान-विरोधी, दलित-विरोधी और मजदूर-विरोधी बताया, उसे आज से पंजाब में लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कहने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने वीबी जी राम जी का विरोध किया था।

उन्होंने सवाल किया कि छह महीनों में ऐसा क्या बदल गया कि अब वह उसी योजना को अपना रही है जिसका उन्होंने विरोध किया था? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लगता है मान सरकार को एहसास हो गया है कि वे विधानसभा चुनाव हार रहे हैं। इसीलिए अब वे केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना की तारीफ़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के कहने पर 30 दिसंबर 2025 को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर मान सरकार ने वीबी जी राम जी योजना का विरोध किया था और इस योजना को ग़रीब-विरोधी, किसान-विरोधी, दलित-विरोधी और मज़दूर-विरोधी बताया था। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि रेड्डी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बारे में पूछा कि वह कौन हैं?

उन्होंने कहा कि रेड्डी को पता होना चाहिए कि नवीन दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं, एक ऐसी पार्टी जिसकी सरकार 22 राज्यों में है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बेहद शर्मनाक सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन लोकसभा चुनावों 2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस के अहंकारी नेताओं और चापलूसों की कुल ताकत 200 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायी। रेड्डी को अपना अहंकार छोड़कर यह देखना चाहिए कि तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से आठ भाजपा ने जीतीं।

"नहरें सूखी, किसान परेशान" पंजाब में बिजली और सिंचाई संकट पर बवाल: कांग्रेस ने मान सरकार को घेरा, राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
मोहाली। पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को राज्य में गहराते बिजली और सिंचाई संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है, जिसके कारण किसान और आम लोग गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसानों के खेतों तक न तो नहरों का पानी पहुंच रहा है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। इसके कारण हजारों एकड़ फसल प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार दावा करते रहे हैं कि नहरों का पानी अंतिम छोर (टेल) तक पहुंच चुका है, लेकिन वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। नहरों के अंतिम छोर और छोटी नहरें सूखी पड़ी हैं तथा किसान पानी की एक-एक बूंद के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार के दावे केवल विज्ञापनों और कागजों तक सीमित रह गये हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बदलाव का वादा करने वाली आप सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पूरे पंजाब में शहरों और गांवों में कई-कई घंटे की अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सिद्धू ने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों से समय पर बिजली उपलब्ध कराने के बड़े दावे किये थे, लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने इसे पंजाब के अन्नदाता के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसान अपनी धान की फसल बचाने के लिए दिन-रात डीजल जनरेटर चलाने को मजबूर हैं। एक हाई-पावर ट्यूबवेल या मोटर चलाने के लिए प्रतिदिन 60 से 70 लीटर डीजल खर्च हो रहा है, जिससे किसानों पर रोजाना लगभग 5,000 से 7,000 रुपये तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।

सिद्धू ने कहा कि सरकार की नाकामी का असर केवल किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारी, दुकानदार, उद्योगपति और आम नागरिक भी लंबे बिजली कटों से परेशान हैं। भीषण गर्मी में उद्योगों का काम प्रभावित हो रहा है, छोटे कारोबार ठप पड़ रहे हैं, अस्पतालों में मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और घरों में बच्चे, महिलाएं तथा बुजुर्ग भी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों के टैक्स का करोड़ों रुपये अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार और सरकारी विज्ञापनों पर खर्च किया जा रहा है, जबकि राज्य के बिजली और सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये।

सिद्धू ने मांग की कि बिजली विभाग तत्काल अघोषित बिजली कटौती बंद कर कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। साथ ही सिंचाई विभाग को निर्देश दिये जायें कि नहरों के अंतिम छोर तक तुरंत पानी पहुंचाया जाये, ताकि किसानों की धान की फसल को बचाया जा सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पंजाब कांग्रेस पूरे राज्य में आंदोलन करेगी तथा बिजली ग्रिडों, सिंचाई विभाग के कार्यालयों और अन्य सरकारी दफ्तरों का घेराव करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

पंजाब सरकार ने जारी किए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 1,583 करोड़ रुपये, कांग्रेस का मुफ्त पानी को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं को मजबूत करने के लिए अब तक 1,583 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सोमवार को बताया कि इस राशि से राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, अनाथ एवं आश्रित बच्चों तथा दिव्यांगजनों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सामाजिक सुरक्षा केवल एक बजटीय प्रावधान नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की गारंटी है।

डॉ कौर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं के तहत रिकॉर्ड 6,131.91 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे राज्य के लगभग 36 लाख लाभार्थियों को नियमित वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 1,048 करोड़ रुपये वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा 535 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, अनाथ एवं आश्रित बच्चों तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जारी की गयी है।

डॉ. कौर ने कहा कि विभाग ने योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी देरी के आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य एक ऐसा समावेशी और संवेदनशील पंजाब बनाना है, जहां समाज के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल प्राप्त हो।

पंजाब सीएम मान का भाजपा पर हमला: गैर-संवैधानिक तरीकों से पार्टियों को तोड़ने का आरोप, बोले-पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की घटिया चालें कभी कामयाब नहीं होंगी
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के सांसदों के केंद्र सरकार में शामिल होने पर कहा है कि गैर-संवैधानिक तरीकों से पार्टियों को तोड़ना लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला है। सीएम मान ने मंगलवार को इस मामले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष उठाने के बाद यहां पत्रकारों से कहा, "आज दिल्ली में हमने राष्ट्रपति के समक्ष देश में हो रही 'लोकतंत्र की हत्या' के खिलाफ अपनी आवाज़ ज़ोरदार तरीके से उठाई है। गैर-संवैधानिक तरीकों से पार्टियों को तोड़ना और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके केंद्र की 'वॉशिंग मशीन' में दागी नेताओं को पाक-साफ करना, हमारे लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला है।"

उन्होंने कहा , " पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की घटिया चालें कभी कामयाब नहीं होंगी। हमारे विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज़ हैं और पंजाबी कभी भी विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करते। आपके 'जनसेवक' के तौर पर, मैं हर पंजाबी को भरोसा दिलाता हूँ कि हम जनता के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ेंगे।" इससे पहले आप से भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने राष्ट्रपति से मुलाक़ात की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब की सरकार मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

राघव चड्ढा ने कहा , "हमने राष्ट्रपति से बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार राज्य तंत्र का दुरुपयोग कर हमें निशाना बना रही है, जबकि दो-तिहाई सांसदों ने भाजपा में विलय का विकल्प चुना है। जो पार्टी कभी प्रतिशोध का ढोंग करती थी, वह अब अपना सबसे घिनौना रूप दिखा रही है। राष्ट्रपति ने हमें संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया है।" उन्होंने चेतावनी भी दी कि आप ख़तरनाक खेल खेल रही, इसका अंत खतरनाक होगा। आप के पास एक राज्य की पुलिस है लेकिन भाजपा के पास 21 राज्यों की पुलिस है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारियों को इस खतरनाक खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहिए क्योंकि पंजाब की सरकार थोड़े दिनों की है।

जमीन अधिग्रहण के खिलाफ मोहाली में गरजी कांग्रेस : बाजवा और बलबीर सिद्धू ने दिया पुडा भवन के बाहर धरना, किसानों और स्थानीय निवासियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
मोहाली। पंजाब में ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (गमाडा) द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने मोहाली स्थित पुडा भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे किसानों और स्थानीय निवासियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है और राज्य को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि 'आप' सरकार के पांच साल पूरे होने तक पंजाब पर करीब पांच लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के फैसले दिल्ली में बैठकर केजरीवाल ले रहे हैं और मुख्यमंत्री केवल एक "कठपुतली" बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुँचाने के लिए किसानों की जमीनें हड़पने का काम कर रही है।

बाजवा ने चेतावनी दी कि यदि अधिग्रहण के फैसले तुरंत वापस नहीं लिए गए, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर विधानसभा तक उग्र आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा, "यह केवल किसानों की नहीं, बल्कि अपने हक के लिए खड़े हर पंजाबी की लड़ाई है।" पूर्व मंत्री सिद्धू ने कहा कि मान सरकार गमाडा के जरिए किसानों के साथ सरासर अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित मुआवजे के जमीनें ली जा रही हैं और बाद में प्लॉट आवंटन के दौरान किसानों के बजाय व्यावसायिक संस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि चंडीगढ़ बसाने के नाम पर पहले ही 28 गांव उजाड़े जा चुके हैं। अब फिर से बिना सहमति के जमीन छीनने की कोशिश हो रही है। किसानों को आवंटित कॉर्नर या पार्क-फेसिंग प्लॉट्स पर भी सामान्य आवंटियों की तरह अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जो कि गलत है।

सिद्धू ने मांग की कि गमाडा एक 'श्वेत पत्र' जारी करे जिसमें बताया जाए कि अब तक कितनी जमीन अधिग्रहित की गई, उससे कितना राजस्व मिला और मोहाली के विकास पर कितना खर्च हुआ। सफीपुर, नद्याली और धर्मगढ़ जैसे गांवों में 182 एकड़ में प्रस्तावित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई ) प्रोजेक्ट को उन्होंने पंजाब के लिए हानिकारक बताया और कहा कि अन्य राज्य इसे नकार चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उनका हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अन्याय नहीं रुका, तो कांग्रेस कानूनी लड़ाई लड़ने और अदालतों का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेगी।

पंजाब में नशे का कहर : चार बेटों की मौत, 5वां बिस्तर पर, होम डिलीवरी हो रहा नशा, सरबजीत सिंह झिंजर का सरकार पर हमला
घनौर। पंजाब में नशे की गंभीर स्थिति और युवा पीढ़ी की बर्बादी को लेकर यूथ अकाली दल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने राज्य की वर्तमान स्थिति को "प्रशासनिक विफलता" के बजाय "सरकार और तस्करों की मिलीभगत" करार दिया है। नशे के घातक परिणामों का जिक्र करते हुए झिंजर ने सुल्तानपुर लोधी की एक बेबस मां, मनजीत कौर का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि नशे की भेंट चढ़कर इस मां के चार बेटों की मौत हो चुकी है। अब उनका पांचवां बेटा भी बिस्तर पर मौत से जूझ रहा है; वह न तो कुछ बोल पा रहा है और न ही कुछ खा पाने की स्थिति में है। यह केवल एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि पंजाब के सैकड़ों गांवों का कड़वा सच बन चुका है।

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मादक पदार्थ "चिट्टा" जैसा जानलेवा नशा अब पुलिस थानों के नाक के नीचे खुलेआम बिक रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अब इतने बेखौफ हैं कि नकाब पहनकर घर-घर जाकर नशे की सप्लाई कर रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में राशन से ज्यादा आसानी से और महज कुछ ही मिनटों में नशा उपलब्ध हो जाता है।

भगवंत मान सरकार को घेरते हुए झिंजर ने कहा, "2022 के चुनावों में मुख्यमंत्री ने कुछ ही हफ्तों में पंजाब को नशा मुक्त करने की कसम खाई थी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद स्थिति सुधरने के बजाय और भी भयावह हो गई है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल छोटे-मोटे मामलों में औपचारिक कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रही है, जबकि बड़े नशा तस्करों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। अकाली नेता ने दावा किया कि राज्य में नेताओं, पुलिस और तस्करों का एक मजबूत गठजोड़ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी मिलीभगत के कारण गांव उजड़ रहे हैं और माताएं अपने बेटों को खो रही हैं।

यूथ अकाली दल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तुरंत बड़े तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं की और इस नेटवर्क को ध्वस्त नहीं किया, तो राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, ""यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, बल्कि पंजाब की नस्लकुशी है। सरकार की चुप्पी और मिलीभगत पंजाब के भविष्य को राख कर रही है।"

मोहाली के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड़ में
मोहाली। पंजाब के मोहाली में स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। जानकारी के अनुसार, एहतियातन स्कूल परिसर और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इसे देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी है। इससे पहले भी पंजाब, मोहाली और नजदीक चंडीगढ़ में कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार पुलिस का कहना रहा है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण लोगों में कहीं न कहीं डर और भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

सीटों के बंटवारे की बातचीत के बीच भगवंत मान का बड़ा बयान, कहा- पंजाब की सभी सीटें जीतेगी आम आदमी पार्टी
चंडीगढ़। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठजोड़ के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनकी सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है, आम चुनाव में 13 की 13 सीटें पार्टी जीतेगी और पंजाब-विरोधी रुख के कारण विपक्ष को जनता सबक सिखायेगी। उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन के तहत पंजाब में कांग्रेस और आप के लोक सभा चुनाव में गठबंधन की संभावना है हालांकि पंजाब कांग्रेस में भी इस गठबंधन को लेकर मतभेद हैं।

SYL मुद्दे पर भगवंत मान ने भाजपा, अकाली दल को दिया चैलेंज, कहा- रोज-रोज की किच-किच के बजाय एक बार डिबेट करो
चंडीगढ़। सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा तथा अकाली दल के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस पार्टी को एक नवंबर को लाइव बहस की चुनौती दी है।

भगवंत मान ने एक्स पर एक संदेश जारी कर कहा कि भाजपा प्रधान जाखड़ जी, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग-प्रताप बाजवा जी को मेरा खुला निमंत्रण है कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय एक बार आएं और पंजाबियों व मीडिया के सामने बैठकर पंजाब को अब तक किसने कैसे लूटा, भाई-भतीजे, साले-जीजे, मित्र-मुलाहजे, टोल-प्लाजे, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की बाणी, नहरों का पानी सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें आप अपने साथ कागज भी ला सकते हो पर मैं मुंह जुबानी बोलूंगा। नवंबर पंजाब दिवस वाला दिन ठीक रहेगा, आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा, मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते।

भगवंत मान के एक्स का जवाब देते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शायराना अंदाज में जवाब देते हुए एक्स पर कहा, ''इधर उधर की बात मत करो, बताओ कारवाँ क्यों लुटा! हम पंजाब के हर मुद्दे पर बहस के लिए हमेशा तैयार हैं। सबसे पहले, हमें बताएं कि पंजाब के पानी के गंभीर मुद्दे पर आपने सुप्रीम कोर्ट में किस दबाव या राजनीतिक स्वार्थ के लिए घुटने टेके।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अपना  पक्ष रखते हुये कहा है कि वह तो नहर का निर्माण करना चाहती है लेकिन विपक्षी दल और किसान संगठन इसका विरोध कर इसमें बाधा डाल रहे हैं। राज्य सरकार के इसी बयान को लेकर भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस ने आप पंजाब को घेरा है। भाजपा ने शनिवार को मुख्यमंत्री के निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया था।

पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया शोक
चंडीगढ़। पंजाब के पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह (74) का बुधवार रात कुरूक्षेत्र के एक अस्पताल में निधन हो गया। कौर सिंह डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे और दो दिन पहले उन्हें उपचार के लिए पटियाला और उसके बाद कुरूक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज संगरूर के गांव खनाल खुर्द में किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कौर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मान ने ट्वीट किया, ''ओलंपियन बॉक्सर पदम कौर सिंह जी संगरूर के गाँव खनाल खुर्द ने एशियन गेम्स में भारत का दबदबा कायम रखा और देश को स्वर्ण पदक जीता। कौर सिंह आज हमें छोड़ कर चले गए। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ सहानुभूति।"

कौर सिंह को 1982 में अर्जुन अवॉर्ड और 1983 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1984 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस के ओङ्क्षलपिक खेलों में हिस्सा लिया, लेकिन वहां हुई एक घटना से निराश होकर उन्होंने संन्यास ले लिया और किसान के रूप में जीवन व्यतीत करने लगे।

पंजाब सरकार ने कुछ ही दिन पहले कौर सिंह की जीवनी को 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में शामिल किया है। उन पर पिछले साल पदमश्री कौर सिंह एक पंजाबी फिल्म भी बनी।

पंजाब सीएम भगवंत मान के घर से कुछ ही दूर मिला बम
पंजाब के सीएम भगवंत मान के सेक्टर 2 स्थित घर से कुछ ही दूर एक बम मिला है। यह बम राजिंदरा पार्क में मिलने की सूचना है। जिससे इलाके में खलबली मच गई। वहीं इस सूचना के बाद चंडीगढ़ पुलिस की टीम, बम स्‍क्‍वॉड और डॉग स्‍क्‍वॉड को मौके पर बुलाया गया। साथ ही साथ चंडीमंदिर में आर्मी को इसकी जानकारी भी दे दी गई है।