as - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा : विराट, रोहित और बुमराह को आराम, राहुल को कप्तानी, राजस्थान का बिश्नोई भी टीम में शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज  के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल इस टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह इस टीम के नए चेहरे हैं। रिषभ पंत को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चोट से उबरने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद दिनेश कार्तिक को भी टीम में वापिस बुलाया गया है। पंजाब किंग्स के लिये वर्षों  से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे अर्शदीप सिंह और आईपीएल 2022 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले उमरान मलिक को पहला कॉल-अप भेजा गया है। टीम- केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी, प्रसिद्ध कृष्णा नया चेहरा
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में वापसी की है।  चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए रवींद्र जडेजा को भी 17 सदस्यीय दल में जगह मिली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा नए चेहरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट एक से पांच जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय दल- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

मैं पहली बार खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहा हूं : रोहित शर्मा
मुम्बई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं लेकिन उनका मानना है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीजन खेले कुल 14 मुकाबलों में वह केवल 19.14 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 268 रन ही बना पाए। ऐसा पहली बार हुआ जब आईपीएल के किसी सीजन में वह एक अर्धशतक तक नहीं बना पाए।

मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है  : रोहित ने अपनी फॉर्म पर चर्चा करते हुए कहा, काफी चीजें मेरे अनुरूप नहीं गई। हालांकि यह चीजेंं पहले भी मेरे साथ हो चुकी हैं लिहाजा मैं पहली बार इन परिस्थितियों का सामना नहीं कर रहा हूं। मुझे पता है कि क्रिकेट यहां समाप्त नहीं होती अभी आगे काफी क्रिकेट खेलनी है। इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है ताकि मैं वापस अपनी लय प्राप्त कर सकूं। मुझे बस थोड़े से समायोजन की दरकार है और जब भी मुझे खाली समय मिलेगा मैं इस पर काम करूंगा। रोहित ने इस सीजन मुंबई के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, यह सीजन हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा, हम सीजन की शुरुआत में अपनी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सके। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको मॉमेंटम बनाना पड़ता है। शुरुआत में हम एक के बाद एक लगातार मुकाबले हारते रहे। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि हम योजनाओं को अपने हिसाब से मैदान में लागू करें लेकिन चीजें वैसी घटित नहीं हुई जैसा हम चाहते थे।

रोहित ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, दूसरे फेज में हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में अच्छा किया। यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू है, जब आप बड़ा मैच या कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होता है।

श्रीलंका में आर्थिक और ऊर्जा संकट के बीच बड़ी ख़बर, महिन्दा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
कोलंबो। घनघोर आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने  सोमवार को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजपक्षे ने पहले अपना पद छोडऩे से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

देश की विकट स्थिति के लिए राष्ट्रपति  गोतबाया राजपक्षे और उनके भाई महिन्दा राजपक्षे को जिम्मेदार ठहराते हुए  हजारों नागरिकों के सड़कों पर उतरने के बाद आज प्रधानमंत्री ने अपना पद छोड़ा।देश के हजारों  लोग राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों के खिलाफ सड़कों पर उतर आये हैं।  माना जा रहा है कि विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए श्री राजपक्षे ने यह कदम उठाया है।

श्रीलंका में घरेलू इस्तेमाल के लिए गैस की आपूर्ति बंद
श्रीलंका की अग्रणी तरलीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्तिकर्ता लिट्रो गैस लंका लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह नया स्टॉक आने तक घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति करने में असमर्थ है।लिट्रो गैस की अध्यक्ष विजेता हेराथ ने कहा कि फिलहाल केवल औद्योगिक गैस स्टॉक उपलब्ध हैं और कंपनी ने लोगों से कतार में इंतजार नहीं करने को कहा है।

हेराथ ने कहा कि उन्हें शुक्रवार और शनिवार को तरलीकृत पेट्रोलियम गैस आयात करने के लिए सोमवार को 70 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किये जाने की उम्मीद है। श्रीलंकाई लोग महीनों से गैस की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं और देश भर में गैस खरीदने के लिए लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

IPL में बतौर कप्तान जडेजा के फ्लॉप शो के बाद जडेजा ने फिर धोनी को सौंपी CSK की कमान
मुम्बई। आईपी एल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को घोषणा की कि रवींद्र जडेजा ने सीएसके की कप्तानी की कमान वापस महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी है। वह सीएसके की कमान 2008 से संभाले हुए थे। उन्होंने अपनी टीम की  कमान इस साल आईपीएल शुरू होने से पहले जडेजा को सौंप दी थी। फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि जडेजा ने धोनी से सीएसके की कमान को वापस संभालने और अपने खेल  पर ध्यान केंद्रित  करने का निवेदन किया था। इससे पहले सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दावा किया था कि धोनी ने उनसे आईपीएल 2021 सत्र में टीम की कप्तानी जडेजा को देने को कहा था। सीएसके ने अपने बयान में कहा कि धोनी ने सीएसके की कप्तानी की कमान संभालने और जडेजा को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित  करने का अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

जडेजा की कप्तानी में 8 मैचों में सिर्फ दो जीत
उल्लेखनीय है कि जडेजा के नेतृत्व में सीएसके ने इस सत्र में खराब शुरुआत करते हुए आठ मैच में से सिर्फ दो मैच जीत पायी है। इसी कारण सीएसके प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है। जडेजा अपने खराब फर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस सत्र में अब तक 22.40 के औसत से सिर्फ 112 रन बनाए हैं जबकि आठ मैचों में वह मात्र पांच विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। धोनी इस सत्र में अपनी पहली कप्तानी रविवार को पुणे में सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन खिलाफ करेंगे, जो अंक तालिका में शीर्ष भाग में है।

एफआईएच प्रो हॉकी लीग मुकाबला: हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने इंग्लैंड को 4-3 से हराया
भुवनेश्वर। उप कप्तान एवं डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां कलिंग स्टेडियम में रविवार को खेले गए 2021-22 एफआईएच प्रो हॉकी लीग मुकाबले में इंग्लैंड को 4-3 से हरा दिया। भारत इस जीत के साथ एफआईएच प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत की इंग्लैंड पर यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया था। भारत 10 मैचों में छह जीत, दो मैचों में सीधी हार तथा एक शूटआउट में जीत और एक शूटआउट में हार के साथ 21 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है, जबकि जर्मनी 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने 2021-22 पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से उसने पांच में सीधी जीत और एक में शूटआउट से जीत हासिल की है, जबकि दो मैच हारे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इंग्लैंड ने शनिवार की तरह इस मैच में भी सातवें मिनट में गोल करके शुरुआती बढ़त बना ली, लेकिन कप्तान मनप्रीत सिंह ने 15वें मिनट में मिले एक मिनट के अतिरिक्त समय में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 की बराबरी के साथ पहला क्वार्टर समाप्त किया और इसके बाद भारत कभी पीछे नहीं रहा।

हरमनप्रीत ने गोलों की हैट्रिक करते हुए भारत के लिए 100 गोलों का आंकड़ा पूरा, जबकि इंग्लैंड दो और गोल करने में सक्षम रहा और स्कोर की बराबरी नहीं कर सका और 4-3 से हार गया। हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में 26वें मिनट में दो शानदार गोल दाग कर बढ़त को 3-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर के शानदार समापन के बाद भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में आक्रमण के साथ-साथ डिफेंस पर भी खासा ध्यान दिया, हालांकि इंग्लैंड 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित करने और इसे गोल में बदलने में कामयाब रहा। भारत ने हालांकि इसका जवाब दिया और हरमनप्रीत के 43वें मिनट में पेनल्टी र्कानर के जरिए हुए गोल से स्कोर को 4-2 किया, लेकिन इंग्लैंड ने क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले 44वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और इसे गोल में तब्दील कर 4-3 के स्कोर के साथ तीसरा क्वार्टर खत्म किया।

एडीजी ने तबादला किया, डीसीपी ने रिलीव किया फिर भी थानाप्रभारी बनकर बैठे रहे इंस्पेक्टर जगदीश तंवर
जयपुर। एसीबी की कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपए की घूस लेने वाले कोटखावदा थानाप्रभारी जगदीश तंवर की जड़ें कमिश्नरेट में काफी मजबूत जमी हुई थी। तंवर का तबादला 25 जनवरी को एडीजी कार्मिक अनिल पालीवाल ने एटीएस-एसओजी में कर दिया था। वहीं कमिश्नरेट के डीसीपी हैडक्वार्टर अरशद अली ने तंवर को चार फरवरी को रिलीव कर दिया, फिर भी तंवर थानाप्रभारी बनकर बैठे रहे। इस बात की चर्चा थानों से लेकर पुलिस मुख्यालय तक है कि कौन इतना मेहरबान था, जिसने तबादला और रिलीव होेने के आदेश के बाद भी थानाप्रभारी बनकर रहने दिया। इस बात की जांच पुलिस मुख्यालय अपने स्तर पर करेगी।

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर नहीं दिखाई गम्भीरता: एडीजी कार्मिक अनिल पालीवाल ने आठ इंस्पेक्टर की तबादला सूची 25 जनवरी को जारी की थी। इस सूची में जगदीश प्रसाद तंवर का नाम भी था। इन सात इंस्पेक्टरों में से छह का प्रशासकीय आधार पर एसओजी में तबादला किया था। इस सूची के अनुसार तंवर को भी एसओजी प्रशासकीय आधार पर भेजा गया था। इस आदेश के जारी होने के बाद डीसीपी मुख्यालय अरशद अली ने चार फरवरी को रिलीव कर दिया था, लेकिन वह फिर भी थानाप्रभारी बनकर बैठे रहे और पुराने हिसाब को निपटाते रहे।

डीजीपी मीटिंग ले रहे थे पुलिसकर्मी हो रहे थे ट्रैप: डीजीपी एमएल लाठर ने सोमवार को सुबह से ही रेंज आईजी और एडीजी की मीटिंग लेना शुरू कर दिया। मीटिंग में अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग करने की सीख दे रहे थे। उधर एसीबी ने जयपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जिले के कोटखावदा थानाप्रभारी जगदीश तंवर और करौली के नादौती में एएसआई निहाल को घूस लेते दबोच लिया। दिनभर इसकी चर्चा रही।

बड़े स्तर पर होती है मनमर्जी: पुलिस मुख्यालय की ओर से आए दिन तबादला सूची जारी होती है, लेकिन कई दिग्गज अधिकारी खुद को रिलीव नहीं होने देते। कई अधिकारी अपने मनचाहे पुलिसकर्मी को रिलीव नहीं करते। ऐसे में काफी समय तक वो उसी पद पर रहकर कार्य करते हैं, जिससे सिस्टम को कई तरह से क्षति होती है।

थानाप्रभारी जगदीश तंवर का तबादला हुआ था। इसके बाद उन्हें चार फरवरी को रिलीव कर दिया था।
- डीसीपी अरशद अली, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, जयपुर आयुक्तालय

डॉ. सुधीर भण्डारी राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सवाई मानसिंह  चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जयपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुधीर भण्डारी को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

मिश्र ने डॉ. भण्डारी को कार्यभार संभालने की तिथि से पांच वर्ष या सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार के परामर्श से सक्षम प्राधिकारी द्वारा सतर्कता अनापति प्रस्तुत करने के अधीन की गयी है।

आईपीएल 2022 : लखनऊ के लिए बतौर कप्तान खेलेंगे लोकेश राहुल
लखनऊ। दक्षिण अफ़्रीका दौरे पर भारतीय वनडे टीम के कप्तान लोकेश राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में लखनऊ टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल को 15 करोड़, स्टॉयनिस को 11 करोड़ और बिश्नोई को चार करोड़ में खरीदने के बाद लखनऊ की टीम अब 60 करोड़ रुपए की राशि के साथ बड़ी नीलामी में उतरेगी। यह भी पता चला है कि राहुल टीम की कप्तानी भी करेंगे। 29 वर्षीय राहुल लखनऊ द्वारा चुने गए पहले खिलाड़ी हैं। अक्टूबर में संजीव गोयंका के आरपी ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ रूपए में लखनऊ फ़्रैंचाइजी खरीदी थी। 2018 से राहुल आईपीएल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। पिछले 2 सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की। हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी टीम को कह दिया था कि वह भविष्य में उनके लिए नहीं खेलेंगे।

राहुल को साल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक करोड़ रूपए में खरीदा था। उसके बाद वह साल 2016 में रॉयले चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेले और 2018 की नीलामी में उन्हें 11 करोड़ रूपए में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा था। चार सी•ान तक पंजाब किंग्स की टीम से खेलते हुए राहुल ने 56.62 के औसत से 2548 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। इन चार सालों तक पंजाब के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रनों में से 26.52 प्रतिशत रन राहुल के बल्ले से निकले हैं। पिछले चार सीजन में उन्होंने क्रमश : 659, 593, 670, और 624 रन बनाए। स्टॉयनिस के लिए लखनऊ उनकी चौथी आईपीएल फ्रैंचाइजी होगी। उन्होंने आईपीएल की शुरुआत 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी। साल 2020 में दोबारा दिल्ली की टीम (कैपिटल्स) में लौटे। कैपिटल्स के लिए 32 वर्षीय स्टोयनिस ने 142.71 के स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाए हैं और साथ ही 15 विकेट भी लिए हैं।

बिश्नोई ने साल 2020 में साउथ अफ़्रीका में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। उस प्रतियोगिता में बिश्नोई सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उस साल की आईपीएल नीलामी से पहले वह सबसे अधिक मांग वाले अनकैप्ड खिलाड़यिों में से एक थे। उनको अपनी टीम में शामिल करने में कई फ़्रैंचाइजी ने गहरी दिलचस्पी दिखाई थी। पंजाब किंग्स ने 2020 की नीलामी में 2 करोड़ रुपए में उनको अपनी टीम में शामिल किया था। उस सीजन के 14 मैचों में बिश्नोई ने 12 विकेट लिए थे। हालांकि, पिछले आईपीएल में उन्हें अधिक मैच खेलने का मौक़ा नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए थे। कुल मिलाकर, 23 मैचों में 21 वर्षीय बिश्नोई ने 6.96 की इकॉनमी से 24 विकेट चटकाए हैं।

आईपीएल की दोनों नई टीमों ने अपने तीन-तीन खिलाड़यिों को चुन लिया है। इसके बाद अब उनका पूरा ध्यान आने वाली नीलामी  पर होगा जो 12 और 13 फऱवरी को बेंगलुरु में होगी। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक टीमों को निलामी की तारीखों और स्थान के बारे में औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया है क्योंकि पूरे भारत में महामारी की स्थिति है।