polo - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विमल एरियोन और अरावली पोलो सिरमौर कप पोलो के फाइनल में
जयपुर। विमल एरियोन अचीवर्स और अरावली पोलो ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत सिरमौर कप पोलो टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में विमल एरियोन ने जिंदल पैंथर्स को 7-3 से एवं अरावली पोलो ने जयपुर यूएसपीए को 7-6 से हरा फाइनल में प्रवेश किया।

पनेलो ने ठोके 4 गोल :

पहले सेमीफाइनल में विमल अचीवर्स की ओर से बौतिस्ता पनेलो ने 4 व विश्वरुप, अभिमन्यु पाठक और डेनियल ओटमेंडी ने एक-एक गोल बनाया।  जिंदल के लिए सिद्धांत शर्मा, सिमरन शेरगिल और मैतियास ने एक-एक गोल किया।

पद्मनाभ की कमी खली :

दूसरे सेमीफाइनल में जयपुर की ओर से पद्मनाभ सिंह की जगह शमशीर अली मैदान पर उतरे। पद्मनाभ सिंह बुधवार को जिंदल पैंथर्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। मैच के पहले चक्कर की  समाप्ति से दो मिनट पूर्व पद्मनाभ सिंह कोहनी पर गेंद लगने से चोटिल हो गए थे। इस मैच में पद्मनाभ सिंह की कमी खली और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई।  विजेता अरावली के लिए चार हैंडीकैप के फेडरिको बौडोउ ने तिकड़ी सहित 4 व छह हैंडीकैप के मनेलो लोरेन्टो ने तीन गोल ठोके। पराजित टीम की और से लांस वाटसन ने तीन, निकोलस जॉर्ज ने 2 व शमशीर ने एक गोल स्कोर किया।

एयू जयपुर ने जीता खिताब, अनुभवी पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह का शानदार प्रदर्शन
जयपुर। अनुभवी पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एयू जयपुर ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर 61वीं कैवेलरी टीम को रोमांचक मुकाबले में 6-5 से पराजित कर एयू जयपुर ट्रिलॉजी पोलो कप का खिताब जीत लिया।  पद्मनाभ सिंह ने शानदार तीन गोल दागे। सरदार जैसल सिंह ने दो गोल किए, जबकि एक गोल हिम्मत सिंह बेदला ने किया। कैवेलरी की ओर से पांच गोल के निकोलस कोर्टी ने तीन गोल दागे, जबकि भवानी सिंह कालवी और दीनु धनखड़ ने एक-एक गोल किया। एयू जयपुर ने हिम्मत बेदला और पद्मनाभ सिंह के एक-एक गोल की बदौलत पहले चक्कर में ही 2-1 से बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे चक्कर में स्कोर 3-3 था। आखिरी चक्कर में पद्मनाभ सिंह ने एयू जयपुर का छठा गोल दागा।

दिनु धनखड़ और निकोलस ने कैवेलरी के लिए स्कोर किया, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। इस अवसर पर एयू स्माल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

टूरिज्म कप पोलो : अभिमन्यु के चक्रव्यूह में फंसे सुजान टाइगर्स
जयपुर। तीन गोल के अनुभवी भारतीय खिलाड़ी अभिमन्यु पाठक के बेहतरीन खेल की बदौलत डायनामिक्स अचीवर्स ने बुधवार को यहां पीपीसी ग्राउण्ड पर राजस्थान टूरिज्म कप पोलो मुकाबले में सुजान इंडियन टाइगर्स को 10-2 से रौंद डाला। अभिमन्यु पाठक ने गोलों की झड़ी लगाते हुए अपनी टीम के लिए अकेले ही नौ गोल दाग दिए।

एक गोल अर्जेन्टीना के चार गोल के खिलाड़ी डेनियल ओटमेंडी ने बनाया। सुजान टाइगर्स के खिलाड़ी अचीवर्स के चक्रव्यूह में ऐसे फंसे नजर आए कि कुलदीप सिंह राठौड़ और भवानी कालवी ही सिर्फ एक-एक बार उनके गोल को भेद पाए। पीपीसी ग्राउण्ड पर खेले एक अन्य मुकाबले में मेफेयर/चांदना ने वी पोलो को 9-7 से शिकस्त दी। चांदना की जीत में सिद्धांत शर्मा ने पांच और सिमरन शेरगिल ने चार गोल दागे। वहीं वी पीलो की ओर से 4 हैंडीकैप के गोंजालो यांजोन ने तीन तथा मुकेश सिंह और हूर अली ने दो-दो गोल किए।

राजस्थान में सिमटता पोलो, खेल के हित में नहीं
जयपुर। जयपुर का जनवरी पोलो सीजन इस बार रिकॉर्ड ढाई महीने चलेगा। तीस मार्च तक चलने वाले इस सीजन में कुल 12 टूर्नामेंट और छह प्रदर्शनी मैच खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी और जयपुर राजघराने के पद्मनाभ सिंह ने शुक्रवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान अब पोलो का बड़ा हब बन रहा है। देश का 70-80 फीसदी पोलो अब यहां खेला जा रहा है। जयपुर में करीब छह माह और जोधपुर में एक माह पोलो सत्र चलेगा। इसके अलावा दिल्ली ही एक बड़ा केन्द्र रह गया है। प्रेस कान्फ्रेंस में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल पोलो (एफआईपी) के एम्बेसडर नरेन्द्र सिंह, राजस्थान पोलो क्लब के सचिव दिग्विजय सिंह और संयुक्त सचिव विक्रमादित्य सिंह बरकाना भी मौजूद थे।

सिरमौर कप और भवानी सिंह कप होंगे आकर्षण :

जयपुर पोलो सत्र में हाई हैंडीकैप के ब्रिगेडियर भवानी सिंह सिंह कप जयपुर ओपन टूर्नामेंट और सिरमौर कप मुख्य आकर्षण होंगे। 12 गोल के सिरमौर कप का आयोजन 10 से 16 फरवरी तक होगा, जबकि इतने ही गोल का भवानी सिंह कप 17 से 23 फरवरी तक खेला जाएगा।

खेल का विस्तार जरूरी :

पोलो खेल का जयपुर या राजस्थान तक ही सीमित होना खेल के हित में नहीं होगा। मुम्बई में ग्राउण्ड उपलब्ध नहीं होने की वजह से सत्र समाप्त हो गया। बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई में भी अब नाममात्र का खेल बचा है। चंडीगढ़ में पिछले दिनों एरिना पोलो हुई पोलो को लोकप्रिय बनाने के लिए इसका विस्तार किया जाना जरूरी होगा। बेंगलौर, कोलकाता, मुम्बई, पुणे, लुधियाना, चंडीगढ़ और अहमदाबाद जैसे शहरों में  स्पांसर भी आसानी से मिल  जाते है।

ये शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे :

जयपुर पोलो सत्र में देश-विदेश के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तीन गोल के भारतीय खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह, सिद्धांत शर्मा और शमशीर अली के साथ दो गोल के ध्रुवपाल गोदारा, भवानी कालवी और कुलदीप राठौड़ शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मैकेंजी(7), अर्जेन्टीना के मरांबियो, सीजर क्रेस्पो, मनोलो लोरेंटे और मैटियास बियाल (6), निकोलस कोर्पी (5) , 4 गोल के डेनियल ओटमेंडी और दक्षिण अफ्रीका के लांस वाटसन शामिल हैं।

सत्र में होने वाले प्रमुख टूर्नामेंट :

13 से 19 जनवरी- पृथी सिंह बारिया कप
20 से 26 जनवरी- राजमाता गायत्री देवी कप
27 जनवरी से 2 फरवरी- राजस्थान टूरिज्म कप
3 से 9 फरवरी- सवाई मानसिंह कप
10 से 16 फरवरी- सिरमौर कप
17 से 23 फरवरी- भवानी सिंह कप
10 से 24 फरवरी- अंडर-21 जयपुर जूनियर कप
24 फरवरी से 2 मार्च- एसएमएस गोल्ड वाज कप
3 से 9 मार्च- आरपीसी कप
10 से 16 मार्च- आरपीसी कप
17 से 23 मार्च- आरपीसी कप
24 से 30 मार्च- आरपीसी कप

वाटसन के गोल से जयपुर फाइनल में
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। चार गोल के विदेशी खिलाड़ी लांस वाटसन के अतिरिक्त चक्कर में दागे गोल्डन गोल की बदौलत जयपुर टीम ने शुक्रवार को यहां रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर खेले रोमांचक मुकाबले में अरावली को 7-6 से पराजित कर आठ गोल के राजमाता गायत्री देवी पोलो कप के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में जयपुर का मुकाबला डेल्टा/जिन्दल से होगा। जयपुर और अरावली के मध्य मुकाबला निर्धारित चार चक्कर तक 6-6 से बराबरी पर रहने के बाद अतिरिक्त चक्कर खिलाया गया। पांचवें चक्कर के दूसरे मिनट में वाटसन ने शानदार गोल दाग जयपुर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। मैच में जयपुर टीम के लिए वाटसन ने सर्वाधिक पांच गोल दागे। इसके अलावा पद्मनाभ सिंह और सलीम आजमी ने भी एक-एक गोल किया। अरावली के लिए पांच गोल के विदेशी खिलाड़ी मनोलो लोरेंटे और हूर अली ने तीन-तीन गोल दागे।

डेल्टा ने अचीवर्स को हराया
कैवेलरी ग्राउण्ड पर खेले एक अन्य मुकाबले में डेल्टा जिन्दल ने अचीवर्स को 5-3 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम के लिए छह गोल के विदेशी खिलाड़ी सेंटियागो मारांबिओ ने तीन तथा अक्षय मलिक और सिद्धांत शर्मा ने एक-एक गोल किया। अचीवर्स के लिए हिम्मत सिंह बेदला, अभिमन्यु पाठक और डेनियल ओटमेंडी ने एक-एक गोल किया।

मुंडोता पैलेस की जीत में चमके शमशीर-डेनियल
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। भारतीय सितारे शमशीर अली और पांच गोल के विदेशी खिलाड़ी डेनियल ओटमेंडी के शानदार तालमेल की बदौलत मुंडोता पैलेस ने मंगलवार को यहां रामबाग पोलो मैदान पर जनरल अमर सिंह कानोता पोलो कप मुकाबले में कानोता पोलो को 10-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए शमशीर अली ने छह गोल दागे, वहीं डेनियल ओटमेंडी ने चार गोल ठोके। कानोता पोलो की ोर से चार गोल के विदेशी खिलाड़ी लांस वाटसन ने तीन गोल किए, जबकि एक- एक गोल प्रताप कानोता, जयवीर सिंह गोहिल और विशाल सिंह राठौड़ की स्टिक से निकला।  कैवेलरी मैदान पर खेले एक अन्य मुकाबले में अचीवर्स ने नवी पोलो को डेढ़ के मुकाबले आठ गोलों से रौंद दिया। अचीवर्स की ओर से मैटियास वियाल और अभिमन्यु पाठक ने ती-तीन गोल किए, जबकि साविर मेहराज गोदारा और अशोक चांदना ने एक-एक गोल बनाया। आधा गोल का लाभ लेकर उतरी नवी पोलो के लिए एकमात्र मैदानी गोल कैप्टन एपी सिंह ने किया।

जयपुर टीम की आसान जीत
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। हिम्मत सिंह बेदला और पद्मनाभ सिंह के शानदार खेल की बदौलत जयपुर टीम ने रामबाग पोलो मैदान पर सवाई मान गार्ड कप पोलो मुकाबले में रेनाल्डी अंडर-30 टीम को 9-6 गोलों से पराजित कर दिया। जयपुर टीम की ओर से हिम्मत सिंह बेदला ने चार और पद्मनाभ सिंह ने तीन गोल दागे। कुलदीप ने भी टीम के लिए दो गोल बनाए। पराजित टीम के लिए अंगद कलान और विशाल सिंह राठौड़ ने दो-दो गोल किए।

पाठक  के पंजे से जीती अचीवर्स
कैवेलरी ग्राउण्ड पर खेले मुकाबले में अभिमन्यु पाठक के शानदार पांच गोलों की बदौलत अचीवर्स ने इमेर पोलो टीम को 10-3 से करारी शिकस्त दी। अचीवर्स के लिए डेनियल ओटमेंडी ने तीन और विश्वरूप बजाज ने दो गोल किए। तीन गोल का एडवांटेज लेकर उतरी पराजित टीम के लिए एकमात्र मैदानी गोल नवीन सिंह ने बनाया।

सिमरन-सिद्धांत ने मेफेयर को जिताया
सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा के शानदार तालमेल के दम पर मेफेयर पोलो ने वेलोसिटी 48 को 8-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए सिमरन ने पांच और सिद्धांत ने तीन गोल किए। वेलोसिटी के लिए मैटियास वियाल ने चार तथा दीनू धनखड़ और हूर अली ने एक-एक गोल किया।

कैवेलरी की जीत में ध्रुव का चौका
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। अनुभवी खिलाड़ी ध्रुवपाल गोदारा के शानदार चार गोलों की बदौलत 61वीं कैवेलरी टीम ने सोमवार को यहां कैवेलरी ग्राउण्ड पर शुरू हुए सवाई मान गार्ड कप पोलो टूर्नामेंट में रेनाल्डी अंडेर 30 को 6 के मुकाबले 9 गोल से पराजित कर दिया। कैवेलरी के लिए ध्रुव के अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान और कैप्टन एआरएस वारिच ने दो-दो गोल किए, वहीं एक गोल कर्नल वीएस काल्हों ने किया।
पराजित टीम के लिए विशाल सिंह राठौड़ और अंगद कलान ने दो-दो गोल बनाए। आज खेले एक अन्य मैच में कर्नल गिरधारी सिंह एएससी ने इमेर पोलो टीम को 11-4 से करारी शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए शमशीर अली ने पांच, सलीम आजमी ने तीन तथा मुकेश गुर्जर और लेफ्टिनेंट कर्नल यतिन्द्र कुमार ने एक-एक गोल बनाया। दो गोल का एडवांटेज लेकर खेली पराजित टीम के लिए रणशे पुरोहित ने दो गोल किए।

वेलोसिटी-मेफेयर पोलो के बीच होगा फाइनल
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। बीएम बिड़ला पोलो कप का फाइनल मुकाबला रविवार को वेलोसिटी 48 और मेफेयर पोलो के मध्य रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर खेला जाएगा। शनिवार को सेमी फाइनल मुकाबलों में वेलोसिटी ने अचीवर्स को 7-5 से पराजित किया, वहीं मेफेयर पोलो ने जयपुर टीम को 6-3 से शिकस्त दे फाइनल में जगह बनाई।  कैवेलरी ग्राउण्ड पर पहले मुकाबले में विजेता मेफेयर पोलो के लिए मैटियास वियाल ने चार, हूर अली ने दो और दीनू धनखड़ ने एक गोल किया, जबकि पारजित अचीवर्स की ओर से अभिमन्यु पाठक ने दो तथा साविर मेहराज गोदारा, विश्वरूप बजाज और एलेक्स वाटसन ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में मेफेयर की जीत के हीरो रहे सिद्धांत शर्मा ने चार तथा सिमरन शेरगिल ने दो गोल किए, जबकि जयपुर टीम के लिए कुलदीप राठौड़ ने दो और पद्मनाभ सिंह ने एक गोल किया।

जयपुर पोलो टीम की मैदान पर शानदार वापसी
खेप्र/नवज्योति,जयपुर । जयपुर पोलो टीम ने सात दशक बाद मैदान पर शानदार वापसी की है। सवाई पद्मनाभ सिंह (+4) की कप्तानी में जयपुर टीम ने हाल ही में अपना पहला मैच खेलते हुए 61वें सब एरिया पोलो कप 2023 के फाइनल में सहारा वॉरियर्स को 7-6 से हराकर जीत हासिल की। टीम में पद्मनाभ सिंह के साथ कुलदीप सिंह (+3), गोंजालो यानजोन (+3), और युवा खिलाड़ी आर्यन सिंह (-2) भी शामिल थे। यह जीत न केवल अतीत के लिए, बल्कि एक आशापूर्ण भविष्य का भी संकेत है। मैच के बाद पद्मनाभ सिंह ने कहा, यह जीत हमारी विरासत, समर्पण और हमारी टीम में मौजूद अविश्वसनीय प्रतिभा को दर्शाती है। यह हमारे ऐतिहासिक इतिहास में एक नया अध्याय है। गौरतलब है कि महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय के नेतृत्व में जयपुर पोलो टीम एक पोलो पावरहाउस थी। 1933 के इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम ने गजब का प्रदर्शन किया था।
वहां उन्होंने ओपन चैम्पियनशिप सहित हर प्रमुख टूनार्मेंट का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 1930 से लगातार नौ वर्षों तक पोलो क्राउन को अपने पास रखा। 1957 में, भारत की विश्व कप पोलो जीत में उनकी भागीदारी ने खेल के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी थी।

थल सेना अध्यक्ष मनोज पांडे बने अध्यक्ष, पद्मनाभ राजस्थान जोन से बने स्टुअर्ट
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। आखिर इंडियन पोलो एसोसिएशन (आईपीए) पर भी केन्द्र सरकार का स्पोर्ट्स कोड लागू हो गया। सरकार ने कुछ माह पहले ही आईपीए को नोटिस जारी कर स्पोर्ट्स कोड के अनुसार अपने चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। आईपीए की दिल्ली में हुई एजीएम में स्पोर्ट्स कोड के अनुसार नये चुनाव कराए गए हैं। इन चुनावों में लगभग पूरी कार्यकारिणी बदल गई है। थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को इंडियन पोलो एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, वहीं तीन उपाध्यक्ष और पांच स्टुअर्ट के पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुआ। आईपीए के इतिहास में पहली बार एक स्टुअर्ट के पद के लिए चुनाव कराया गया। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी और वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर चुके जयपुर के पद्मनाभ सिंह को राजस्थान जोन से नया स्टुअर्ट चुना गया है। 61वीं कैवेलरी के सीईओ कर्नल वीके काल्हों को सचिव, पोलो खिलाड़ी उदय कलान को कोषाध्यक्ष और मोनिका सक्सेना को महिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।

जिन्दल, साहनी और दीवान बने उपाध्यक्ष
इंडियन पोलो एसोसिएशन की 25 जून को दिल्ली में हुई साधारण सभा की बैठक में उपाध्यक्ष के तीनों पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। नवीन जिन्दल, अरुण साहनी और जनरल राजेन्द्र दीवान को आईपीए का उपाध्यक्ष चुना गया है।

पांच स्टुअर्ट निर्विरोध चुने गए
आईपीए में स्टुअर्ट के कुल छह पद हैं। नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट के साथ दिल्ली और राजस्थान छह जोन हैं। इनमें पांच जोन से स्टुअर्ट का चुनाव निर्विरोध हुआ। नॉर्थ जोन से दीपक उदार, साउथ जोन से जीएस पंढेर, ईस्ट जोन से जनरल एमके सोनी, दिल्ली से अतुल गुप्ता और राजस्थान जोन से पद्मनाभ सिंह निर्विरोध चुने गए। वेस्ट जोन से स्टुअर्ट के लिए एपी सिंह और राहुल द्वारकादास के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें राहुल द्वारकादास विजयी रहे।

पद्मनाभ ने 70 साल बाद दोहराया दादा का इतिहास
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। जयपुर राजघराने के पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह ने हाल ही फ्रांस में देश के सबसे बड़े पोलो टूर्नामेंट ओपन द पेरिस का खिताब जीत अपने दादा और जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई मानसिंह का 70 साल पुराना इतिहास दोहराया है। वर्ल्ड कप पोलो में देश की कप्तानी कर चुके पद्मनाभ सिंह ने सेंटे मेस्मे पोलो टीम की ओर से खेलते हुए यह ट्रॉफी जीती है। पद्मनाभ पिछले तीन साल से इस टीम के लिए खेल रहे हैं। फाइनल में सेंटे मेस्मे ने कई वर्षों से अविजित कजाक टीम को 11-9 से हरा ट्राफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में 4 गोल के पद्मनाभ सिंह ने तीन गोल दागे। टीम में रोबर्ट स्ट्रोम (+5), क्लेमेंट जवालेटा (+5) और इलोन बाडरेलो (0) शामिल थे।

फ्रांस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट
राजस्थान पोलो क्लब के पूर्व सचिव और वर्तमान में भारत में फेडरेशन इंटरनेशनल पोलो (एफआईपी) के एम्बेसेडर विक्रम राठौड़ ने बताया कि पोलो द पेरिस फ्रांस का सबसे बड़ा पोलो क्लब है और भारत में जयपुर ओपन की तरह ही पोलो द पेरिस फ्रांस का सबसे बड़ा ओपन टूर्नामेंट है। हालांकि पोलो के खेल में वर्ल्ड कप को दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है और मान सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम फ्रांस में ही 1957 में वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।

जयपुर टीम ने 1953 में जीता ओपन द पेरिस
पोलो के इतिहास की जानकारी रखने वाले विक्रम राठौड़ ने बताया कि पूर्व महाराजा मान सिंह की अगुवाई में जयपुर टीम ने 70 साल पहले 1953 में ओपन द पेरिस टूर्नामेंट जीता था। तब मानसिंह के साथ टीम में महाराजा पृथी सिंह बारिया, रावराजा विजय सिंह और कैप्टन किशन सिंह भी जयपुर टीम में शामिल थे।