District Collector - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन
जयपुर। माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी अब जिला प्रशासन जयपुर के अधीन हो गया है। न्यायालय सिविल जज एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फागी (जयपुर) द्वारा 4 फरवरी 2026 को पारित आदेश की अनुपालना में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा मंदिर तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। मंदिर का संचालन प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी द्वारा किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर चतुर्थ अशीष कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी, माधोराजपुरा करेंगे। समिति में तहसीलदार माधोराजपुरा तथा देवस्थान विभाग के निरीक्षक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर श्री खेड़ा हनुमान जी तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी को अधिकृत किया गया था। इसी क्रम में जिला कलक्टर द्वारा प्रबंधन एवं संचालन समिति का गठन किया गया।

समिति के अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी, माधोराजपुरा द्वारा 16 फरवरी 2026 को मंदिर का प्रबंधन एवं परिसंपत्तियां प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी के नियंत्रण में लेते हुए मंदिर के संचालन की व्यवस्था संभाल ली गई है। वर्तमान में मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना प्रारम्भ कर दी गई है तथा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने मंगलवार को थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा, जिसके बारे में दावा किया गया था कि वह मदुरै शहर में सिकंदर दरगाह के पास एक दीपथून है।

न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन और केके रामकृष्णन की खंडपीठ ने कानून-व्यवस्था के लिए खतरे और सांप्रदायिक अशांति के बारे में राज्य की दलील को एक काल्पनिक बताते हुए उसकी अपील खारिज करते हुए कहा कि एकल न्यायाधीश का आदेश 'रेस जूडीकेटा' के तहत नहीं आता है क्योंकि इस मुद्दे पर पहले के मुकदमों में फैसला नहीं हुआ था। ये अपीलें न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन के पिछले एक दिसंबर के आदेश को चुनौती देते हुए दायर की गई थीं। यह आदेश एक हिंदू कार्यकर्ता की याचिका पर दिया गया था। इस याचिका में मंदिर अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे दरगाह के पास पत्थर के खंभे और ऊंचे पिल्लयार मंदिर में पारंपरिक दीप मंडप पर भी दीप जलाएं। यह मंदिर पहाड़ी की तलहटी में मशहूर मुरुगन मंदिर के ठीक ऊपर है।

जब आदेश का पालन नहीं किया गया तो न्यायाधीश ने एक अवमानना याचिका पर कार्रवाई करते हुए याचिकाकर्ता को सीआईएसएफ की निगरानी के साथ दीप जलाने का निर्देश दिया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए इसे भी रोक दिया और भाजपा नेताओं और कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार इस बात से नाराज थी कि यह आदेश एक दशक पहले एक खंडपीठ के फैसले के खिलाफ था।

न्यायाधीशों ने कहा,''आगम शास्त्र पत्थर के खंभे पर दीप जलाने से नहीं रोकता है और मामले में अपील करने वाले, जिनमें राज्य के अधिकारी और हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा अवुलिया दरगाह शामिल हैं, इसके उलट''पक्के सबूत देने में नाकाम रहे हैं'और इस दलील को खारिज कर दिया कि दीप जलाने से शांति व्यवस्था में गड़बड़ी होगी। खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा ''मजेदार बात है और इस पर  यकीन करना मुश्किल है कि समर्थ  राज्य सरकार  को डर है कि देवस्थानम के प्रतिनिधियों को साल में किसी खास दिन पत्थर के खंभे पर दीया जलाने की इजाजत देने से गड़बड़ी होगी। कानून और व्यवस्था का डर राज्य के अधिकारियों की कल्पना है ताकि वे एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ शक के दायरे में ला सकेंज्ऐसा तभी हो सकता है जब ऐसी गड़बड़ी खुद राज्य द्वारा प्रायोजित की गई हो।

खंडपीठ ने कहा''हम प्रार्थना करते हैं कि कोई भी सरकार अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए उस स्तर न गिरे'और कहा कि जिला प्रशासन को इसे मध्यस्थों के जरिए समुदायों के बीच पुल बनाने के मौके के तौर पर लेना चाहिए था। खंडपीठ ने पहाड़ी पर पुराने स्मारकों के बचाव के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तय शर्तों के मुताबिक पत्थर के खंभे पर दीप जलाने के बारे में दिशा निर्देश भी जारी किए। सिर्फ अधिकारियों को ही दीप जलाने की रस्म पूरी करनी चाहिए और लोगों को कम संख्या में इजाजत दी जा सकती है। न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि व्यवस्था और सुरक्षा पक्की करने के लिए, यह कार्यक्रम सीधे जिला कलेक्टर की देखरेख में होना चाहिए।

असर खबर का - कोटा निगम में संभागीय आयुक्त को लगाया प्रशासक, बोर्ड का कार्यकाल 9 नवम्बर को पूरा होने के बाद संभालेंगे कमान
कोटा । राज्य सरकार ने  शुक्रवार को आदेश जारी कर कोटा समेत  राज्य की तीनों नगर निगमों में संभागीय आयुक्त को प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासक वर्तमान निगम बोर्ड का कार्यकाल 9 नवम्बर को पूरा होने के बाद कमान संभालेंगे। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगमों में बोर्ड का कार्यकाल नवम्बर में पूरा हो रहा है। ऐसे  में बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने की तिथि से नए निर्वाचित बोर्ड का गठन होने तक संभागीय आयुक्त को प्रशासक  नियुक्त किया है। प्रशासक नगर निगमों में निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक नगर निगम की शक्तियों का प्रयोग व कर्त्तव्यों का पालन करेंगे। राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर नगर निगम कोटा में संभागीय आयुक्त को प्रशासक नियुक्त करने के साथ ही कोटा में अब दो की जगह एक ही नगर निगम हो गया है।

जिला कलक्टर के पास संभागीय आयुक्त का चार्ज
राज्य सरकार ने नगर निगम में प्रशासक की कमान संभागीय आयुक्त को दी है। लेकिन कोटा में संभागीय आयुक्त का पद रिक्त होने से उनका अतिरिक्त चार्ज जिला कलक्टर पीयूष समारिया के पास है। वे ही कार्यवाहक संभागीय आयुक्त है। ऐसे में नगर निगम  में प्रशासक का काम संभागीय आयुक्त के रूप में जिला कलक्टर ही संभालेंगे। तत्कालीन संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत के सेवानिवृत्त होने के बाद कोटा में संभागीय आयुक्त की नियुक्ति नहीं की गई है। जिससे जिला कलक्टर के पास ही संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोनों निगमों में प्रशासक नियुक्त करने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार  पत्र में 24 अक्टूबर के अंक में पेज 3 पर चुनाव होने तक प्रशासक संभालेंगे निगम की कमान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बोर्ड भंग होने से नया बोर्ड गठित होने तक की निगम की वैधानिक स्थिति को स्पष्ट किया गया था। इधर समाचार प्रकाशित होते ही उसी दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त करते हुए अधिसूचना ही जारी कर दी।

कलक्टर के पास चार-चार पद
कोटा में जिला कलक्टर पीयूष समारिया के पास चार बड़े पदों की जिम्मेदारी है। जिला कलक्टर  के रूप में जिले के मुखिया के साथ ही कार्यवाहक संभागीय आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का चार्ज भी है। वहीं अब चौथी जिम्मेदारी निगम प्रशासक के रूप में दी गई है।

राजनीतिक दखल होगा खत्म
बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही बोर्ड भंग हो जाएगा। ऐसे में पार्षद, उप महापौर व महापौर का निगम में दखल खत्म हो जाएगा। बोर्ड भंग होने के बाद निगम की कमान अधिकारी संभालेंगे। हालांकि अभी तक दोनों निगमों के आयुक्तों के बारे में सरकार की ओर से कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार कोटा उत्तर व दक्षिण के आयुक्त तो अपनी जगह काम करते रहेंगे लेकिन प्रशासक की कमान संभालने वाले संभागीय आयुक्त के निर्देशन व मार्गदर्शन में काम करेंगे।

पार्षदों का 2 को और महापौर का 9 को होगा कार्यकाल पूरा
नगर निगम के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल महापौर के निर्वाचन से माना जा रहा है। दोनों निगमों उत्तर व दक्षिण में महापौर का चुनाव 10 नवम्बर 2020 को हुआ था। ऐसे में महापौर का कार्यकाल 9 नवम्बर को समाप्त होगा। जबकि पार्षदों का  निर्वाचन 3 नवम्बर को होने से उनका कार्यकाल 2 नवम्बर को पूरा हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक नगर निगम में कमान  9 नवम्बर के बाद संभालेंगे।

सरकार के आदेश की करेंगे पालना
नगर निगम कोटा उत्तर आयुक्त अशोक कुमार त्यागी व दक्षिण आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि कोटा नगर निगम में सरकार ने संभागीय आयुक्त को प्रशासक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नया बोर्ड गठित होने तक रहेगा। इसके अलावा उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। सरकार का जो भी आदेश होगा उसकी पालना की जाएगी।

जिला कलेक्टर शीघ्र प्रस्तुत करें विद्यालय भवनों की सर्वे रिपोर्ट : शासन सचिव
जयपुर। प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालय भवनों के सर्वे कार्य को लेकर शनिवार को शिक्षा संकुल में शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी जिलों में विद्यालय भवनों के निरीक्षण और सर्वे की प्रगति पर चर्चा की गई। शासन सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि विद्यालय भवनों का निरीक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कर सर्वे रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालय भवनों की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट 4 सितम्बर को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल, मिड डे मील आयुक्त विश्वमोहन शर्मा, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक सीताराम जाट, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

आमजन में जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण के हर संभव प्रयास हों : कलक्टर
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि देश में चल रहे युद्ध के हालातों के चलते आमजन पैनिक नहीं हो इसके लिए आमजन में जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण के हर संभव प्रयास किए जाएं। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ  वार्डन, डिप्टी चीफ  वार्डन, डिविजनल वार्डन, डिप्टी डिविजनल वार्डन के साथ आयोजित बैेठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने नागरिक सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों को सक्षम जयपुर अभियान के तहत जयपुर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों, संघ-संगठन के मुख्यालयों सहित अन्य स्थानों पर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आपातकाल के समय आपदा प्रबंधन एवं बचाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम चलाने के निर्देश देते हुए क्षेत्र के भामाशाहों को प्रेरित कर जन सहयोग से अधिक से अधिक संख्या में सायरन स्थापित करने की भी अपील की।

कलक्टर ने नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा जनप्रतिनिधियों, संघों-संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक नागरिक को आपातकालीन सुरक्षा उपायों का बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान करने एवं ब्लैक आउट जैसी स्थिति में क्या करें, क्या ना करें गाइडलाइन की जानकारी देने एवं गाइडलाइन की पालना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। एयर स्ट्राइक के दौरान सायरन की आवाज के अधिक से अधिक नागरिकों को सर्तक करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों सहित अन्य भवनों जहां ध्वनि प्रसारण यंत्रों की उपलब्धता हो वहां सायरन ध्वनि का प्रसारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारी कर्मचारियों को दिया गया नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण
भारत पाकिस्तान के बीच उपजे युद्ध के हालातों के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सक्षम जयपुर अभियान के तहत शुक्रवार को योजना भवन में अधिकारी कर्मचारियों को नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा के निर्देशन में जयपुर के योजना भवन में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सक्षम जयपुर अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यशाला में नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुदेशक असरार अहमद ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपातकाल के दौरान अपनी सुरक्षा और बचाव के तौर तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान योजना भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन बचाव, हवाई हमलों से बचाव के तरीकों के साथ-साथ ब्लैक आउट से संबंधित दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।

कोचिंग संस्थान लगाएंगे सात सायरन, जिला कलक्टर ने किया प्रेरित : जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कोचिंग संस्थानों को निर्धारित मापदंडों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोचिंग संस्थानों ने सात सायरन लगवाने की घोषणा की। जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं नागरिक सुरक्षा की बुनियादी जानकारी मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कोचिंग संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक कोचिंग संस्थान में जयपुर सक्षम अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पदाधिकारियों को कोचिंग में फन डे गतिविधियों के साथ-साथ गेटकीपर ऑनलाइन ट्रेनिंग भी करवाने के निर्देश दिए।

पेयजल समस्या को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा
जमवारामगढ़। खरकड़ा और पालड़ी खुर्द में फिर से पानी की समस्या पैदा हो गई। जिसके चलते भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण मीणा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर देवेन्द्र जैन को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि वर्तमान सरपंच पेयजल समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सरपंच की लापरवाही से गांव खरकड़ा और पालड़ी खुर्द में महिलाएं पानी के लिए तरस रही है। भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण मीणा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर से ज्ञापन सौंपकर इस समस्या को दूर किये जाने की मांग की है।
खरकड़ा में पानी की सप्लाई चालू है। ट्यूबवेलों में पानी कम होने के कारण पालड़ी खुर्द में जरुर समस्या है। नये ट्यूबवेल कटवाने के लिए विधायक को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
-सुनिता कुमावत सरपंच ग्राम पंचायत खरकड़ा।

निष्क्रिय सहकारी समितियों को सक्रिय करें : जिला कलक्टर
जयपुर। जिला कलक्टर और प्रशासक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिला स्तर पर सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने एवं आमजन में इसकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निष्क्रिय सहकारी समितियों को फिर से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

केन्द्रीय सहकारी बैंक सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 जिला जयपुर के कैलेंडर का अनुमोदन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के लोगो और पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने जिले की सभी निष्क्रिय सहकारी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश देते हुए अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 कैलेंडर में अंकित कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

समिति ने इफ्को, कृभको, शिक्षा विभाग एवं राजविका को समिति के सदस्य के रूप में बैठक में आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर शहर हरप्रीत कौर उप रजिस्ट्रार सहाकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदयदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य हितधारक उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर की पहल पर कलेक्ट्रेट में चलाया सफाई अभियान
जयपुर। जयपुर जिले के कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पहल के तहत कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्यालयों की साफ-सफाई में जुटे।

डॉ. सोनी ने कहा कि स्वच्छता से न केवल कार्यालय का वातावरण सुधरेगा, बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। सफाई अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन, फाइलों की व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव और कार्यालय परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान दिया।

इस पहल का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है, ताकि स्वच्छ वातावरण में कार्य करने की आदत डाली जा सके।

जिला कलक्टर के निर्देश पर फील्ड में उतरे अधिकारी
जयपुर। जिला कलेक्ट्रेट में गत दिनों जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के बाद जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने फील्ड में मोर्चा संभाला। इसमें उपखण्ड अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं तहसीलदार सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की रिपोर्ट तैयार की।

जिला कलक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने जिले में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण किया और छात्रावास में भवन की स्थिति, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्रा प्रवेश पंजिका, स्टाफ उपस्थिति पंजिका, राशन एवं रोकड़ पंजिका, भंडार पंजिका एवं मैस समिति बैठक पंजिका सहित अन्य पंजिकाओं एवं दस्तावेजों की जांच की।

इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। वहीं अधिकारियों ने अपने-अपने उपखण्ड के जलभराव प्रभावित खेतों में जाकर किसानों से संवाद किया एवं नुकसान का जायजा भी लिया। क्षेत्र में मलेरिया डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नालियों एवं खाली भूखण्डों पर डीडीटी पाउडर व सोडियम हाईपॉक्लोराईड का छिडकाव करने के साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए  हस्ताक्षर करवाकर स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने कृषि महाविद्यालय एवं महाविद्यालय फार्म का किया भ्रमण
दौसा। कृषि महाविद्यालय लालसोट में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने कृषि महाविद्यालय एवं महाविद्यालय फॉर्म का भ्रमण किया। जिसमें महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव ने कृषि महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों एवं विकास कार्यों को विस्तार से बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ प्रजनक बीज उत्पादन,मशरूम ईकाई, केंचुआ खाद ईकाई तथा अजोला की खेती के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के माध्यम से खेती करने से किसानों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है तथा उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न का उत्पादन कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के प्रति प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

जिला कलेक्टर ने बताया कि कृषि ऐसा क्षेत्र है जिसमें छात्र-छात्राएं स्वयं रोजगार सृजन कर आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपके पास जमीन है तो किसान बनो, स्टार्टअप के साथ नौकरी देने वाले बनो। साथ ही जिला कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से देश की सेवा कर सकते हैं। जैसे कृषि वैज्ञानिक बनकर उन्नत बीज एवं तकनीक विकसित कर कृषि अधिकारी एवं कृषि अनुसंधान अधिकारी बनकर किसानों को उन्नत खेती के बारे में बता सकते हैं। पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने भी छात्रों को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं में भी अपना योगदान दे सकते हैं। जिससे किसान एवं देश इतनी अपनी अच्छी नीतियां बना सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. बी एल जाट प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र दौसा ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को महाविद्यालय भ्रमण पर आभार जताया एवं उनके सुझावों को क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर आर के मीणा, डॉ. बबीता डीगवाल, आर के मीणा, डॉ. तरुण कुमार जाटवा, डॉ. आर सी आसीवाल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. जे के गुप्ता, डॉ. किरण यादव सहित सभी ए शैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

असर खबर का - जिला कलक्टर ने नुकसान के सर्वे के दिए निर्देश
कोटा ।  जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी गुरुवार को इटावा क्षेत्र के दौरे पर रहे और क्षेत्र में हुई बारिश से खराब फसलों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने इटावा, खातौली, बालूपा व केथूदा सहित अन्य गांवों में जलभराव के चलते खेतों में खराब हुई फसलों का जायजा लिया और किसानों से भी मिले। उन्होंने पीपल्दा तहसीलदार अरुण सिंह को क्षेत्र में फसल खराबे का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। गत दिनों मानसून की सक्रियता के कारण जिले में लगातार बारिश का दौर चला था। जिससे कई क्षेत्रों के खेतों में जलभराव हो गया था। इससे सोयाबीन फसल को नुकसान होने लगा था। ऐसे में गुरुवार को जिला कलक्टर ने खेतों का दौरा कर खेतों में फसलों का जायजा लिया।

किसानों ने कहा, फसलों में हुआ नुकसान
बारिश के कारण जिले के इटावा क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की समस्या हो गई थी। इससे सोयाबीन फसल पीली होने लगी थी और फलियां बनने में भी दिक्कत आ रही थी। ऐसे में गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी इटावा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे और बारिश से से प्रभावित फसलों का गांवों में जाकर जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने जिला कलक्टर को लगातार बारिश से सोयाबीन व उड़द की फसल खराब होने तथा पीएम फसल बीमा के तहत सर्वे कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है, इसलिए जल्द से जल्द सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाया जाए। । इस पर जिला कलक्टर ने पीपल्दा तहसीलदार अरूण सिंह को फसल खराबे का सर्वे कराने के निर्देश दिए। किसानों ने पिछले वर्ष की बीमा क्लेम राशि भी दिलाने की मांग की।

खेतों से नहीं हो पाई थी पानी की निकासी
इटावा, खातौली और सुल्तानपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई खेतों में पानी का भराव हो गया था। कई जगह पर दो दिन तो कुछ खेतों में चार से पांच दिन तक भी बारिश का पानी भरा रहा था। इसका कारण यह रहा कि खेतों में चारों तरफ पानी भराव होने से इसकी निकासी नहीं हो पा रही थी। इससे सोयाबीन के पौधों में लगी फलियां गिरने लगी थी। जल भराव वाले खेतों में सोयाबीन के पौधों में जड़ सड़न होने से फसलें पीली हो रही थीं। लगातार हुई बारिश और जलभराव के कारण पानी निकासी का उचित प्रबंधन नहीं हो सका। इस कारण सोयाबीन के पौधों की जड़ों में पर्याप्त वायु संचार नहीं हुआ और पौधा कमजोर हो गया था।

नवज्योति ने उजागर की थी किसानों की पीड़ा
मानसून नव के लगातार सक्रिय होने के कारण खरीफ सीजन की मुख्य फसल सोयाबीन पर संकट मंडरा गया था। दैनिक नवज्योति के 27 अगस्त के अंक में इस सम्बंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर किसानों की पीड़ा उजागर की थी। इसमें बताया था कि जल भराव वाले खेतों में सोयाबीन के पौधों में जड़ सड़न शुरू हो गया है और फसलें पीली हो रही हैं। ऐसे में अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे किसान चिंतित हो रहे हैं। अगस्त माह में बारिश का दौर लगातार चलने के कारण सोयाबीन फसल में पीलापन होने लगा है। इसके बाद जिला कलक्टर अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पहुंचे और जायजा लिया।

6 जिला कलक्टर ने इटावा, खातौली, बालूपा व केथूदा सहित अन्य गांवों में खेतों में खराब हुई फ फसलों का जायजा लिया था। उन्होंने फसल खराबे का सर्वे कराकर जल्द रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं।
- अरूण सिंह, तहसीलदार पीपल्दा

जिला कलक्टर ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झण्डी
सवाई माधोपुर। आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए मंगलवार को जिलेभर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत वाहन रैली का आयोजन हुआ।

जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने तिरंगा रैली को कलेक्ट्रेट के सामने से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से अम्बेडकर सर्किल होते हुए शर्मा होटल से टोंक बस स्टैण्ड, सिविल लाईन, कलेक्ट्रेट होते हुए नगर परिषद कार्यालय में आकर सम्पन्न हुई।

जिला कलक्टर ने कहा कि जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उत्साह से मनाया जाएगा। साथ ही आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान-2024 भारत को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदानों के गौरवमयी इतिहास, भारत की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत एवं देश के विकास प्रगति को दर्शाने के साथ-साथ आजादी के आन्दोलन के इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से यह एक अनूठी पहल है।

इस दौरान “तिरंगा हमारी शान है“, “अमृत महोत्सव मनाएंगे, घर-घर तिरंगा लहराएंगे“ के उदघोष और देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों के बीच सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने वाहन रैली में हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न उपखंडों में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस दौरान नागरिकों ने हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी भी खिचवाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, आयुक्त नगर परिषद फतेह सिंह, उप निदेशक गौरीशंकर मीना, जिला परिवहन अधिकारी पी.आर. मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।