hopes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेत जलमग्न, फसलें तबाह : किसानों में घोर निराशा, पिछले दो दिन से लगातार जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
इटावा। इटावा सहित क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई वहीं किसानों को केवल निराशा ही मिली।  रविवार को शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर 3 बजे बाद शुरू हुआ बारिश के दौर इस कदर था कि तेज हवाओं के साथ बिजलियां कड़क रहीं थीं। वहीं मूसलाधार बारिश के चलते जगह जगह पानी भर गया। जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।  क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों के अरमानों को चूर चूर कर दिया है। क्षेत्र में इस समय सोयाबीन की फसलें कटी व पकी हुई खेतों में खड़ी हुई हैं। वह पूरी तरह खराब हो गई है। वहीं धान की फसल में  हवाओं के चलने के कारण आड़ी पड़ गई हैं। जिससे काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही अधिकांश किसानों ने रबी की फसल को लेकर खेतों में सरसों की बुवाई की थी वह भी खराब हो गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

क्षेत्र में टूटा 30 साल पुराना रिर्कार्ड
किसानों का कहना था कि इस बार बारिश ने करीब 30 वर्ष पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया ओर अतिवृष्टि से उड़द व तिल्ली की फसलें तो पहले ही पूरी तरह खराब हो गई थी। सोयाबीन व धान की फसल भी कुछ खराब हो गई थी लेकिन थोड़ी बहुत बची हुई थी। लेकिन इस बारिश के बाद सोयाबीन की फसलें भी पूरी तरह खराब हो गई।

साहूकारों के सामने हाथ पसारने को मजबूर किसान
किसानों का सब कुछ बर्बाद हो गया है अब किसानों के सामने मजबूरी है कि आगामी फसलों की बुवाई के लिए उनको इंतजाम करना पड़ेगा। इसके लिए किसानों को साहूकारों से कर्ज लेने के अलावा कोई चारा नहीं है।

सरसों की करनी पड़ेगी दुबारा बुवाई
किसान चंद्रप्रकाश मीना, नंदराम नागर, केसरीलाल नागर, रामावतार मीना, दौलतराम सहित अनेक किसानों ने बताया कि इस बारिश से सोयाबीन की फलिया खेत में ही टूटकर गिर जाएगी। वहीं धान की फसल भी आड़ी पड़ने से काफी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने सरसों की बुवाई की थी उन्हें भी दुबारा बुवाई करनी पड़ेगी।

समय पर नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ
किसानों ने बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तो किसानों के लिए चला रखी है। लेकिन समय रहते हुए फसल खराबे का क्लेम नहीं मिल पाता जिसके चलते किसानों को समय पर राहत नहीं मिल पाती। फसल खराबे के क्लेम किसानों को डेढ़ दो वर्ष बाद मिलते हैं। जब तक किसानों को सब कुछ निकल जाता है। फसल चक्र के साथ ही किसानों को फसल खराबे का बीमा कम्पनियां द्वारा क्लेम दिया जाए । लेकिन न किसानों को समय रहते बीमा क्लेम मिलता ओर न ही आदान अनुदान राशि मिलती जिसके चलते किसानों को अपना इंतजाम खुद करना पड़ता है।

खेतों में खड़ी व कटी फसलों में पानी भर गया। जिससे फसलें पूरी तरह खराब हो गई।
-ओम प्रकाश मीना, सरपंच, विनायका

अठारहवां क्षेत्र में अतिवृष्टि से सोयाबीन व उड़द की फसलें खराब हो गई थीं। अब किसानों ने 5-7 दिन पहले सरसों की फसल की बुवाई की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सब कुछ नष्ट कर दिया है।
-लोकेंद्र सिंह, सरपंच, बालूपा

बेमौसम बारिश के चलते खरीफ की सोयाबीन की फसल व रबी की बुवाई की गई सरसों की फसल खराब हुई है।
-हंसराज मीना, सहायक कृषि अधिकारी, इटावा

असर खबर का - खरीफ फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश
कोटा । मानसून की लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेत पानी से भरे हुए हैं। समय रहते पानी की निकासी नहीं हो पाने से  सोयाबीन व उड़द की फसलें खराब हो गई हैं। कोटा जिले सहित हाड़ौती में सबसे ज्यादा सोयाबीन की बुवाई होती है। ऐसे में लगातार बारिश के कारण इस फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। जिला कलक्टर ने शुक्रवार को खरीफ फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों की टीम बनाई गई, जो खेतों में जाकर फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करेगी। जिला कलक्टर ने सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर सात दिन में प्रशासन को सौंपने के निर्देश जारी किए है। कलक्टर के निर्देश के बाद तीन विभागों की टीमें शुक्रवार को खेतों में जाकर नुकसान का सर्वे करने में जुट गई है।

निर्देश मिलते ही खेतों में पहुंची टीमें
जिला कलक्टर ने शुक्रवार से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में राजस्व विभाग से पटवारी, कृषि विभाग से पर्यवेक्षक और बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार को बारिश नहीं होने के कारण तीनों विभागों की संयुक्त टीमें खेतों में पहुंची और फसलों में नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया। जिले के सुल्तानपुर और इटावा क्षेत्र के खेतों में जलभराव होने से फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा हैं। किसानों के अनुसार लगातार बारिश के कारण यहां पर खेत तालाब में बन गए हैँ। पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इस कारण बीज गल चुके हैं। वहीं अब सोयाबीन और उड़द की बुवाई का समय भी निकल चुका है। ऐसे में अब इन क्षेत्रों में अधिकांश खेत खाली ही रहेंगे।

कृषि विभाग ने हाड़ौती में माना 30 फीसदी खराबा
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस साल हाड़ौती क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई का लक्ष्य 12 लाख हैक्टेयर से अधिक निर्धारित किया गया था। इस बार जून माह में ही मानसून का आगाज और फिर लगातार बारिश होने से बुवाई का रकबा 10 लाख हैक्टेयर रह गया यानी लगभग दो लाख हैक्टेयर में बुवाई नहीं हो पाई। इसके बाद भी मूसलाधार बारिश से खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे में कृषि विभाग ने फसलों में नुकसान में प्रारम्भिक सर्वे किया था, जिसमें हाड़ौती क्षेत्र में फसलों में 30 फीसदी खराबा होना माना गया है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान सोयाबीन की फसल को पहुंचा है।  खेतों में पानी भरने से फसलें गल गई और बीज अंकुरित नहीं हो पाए। इस कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाई थी किसानों की पीड़ा
जुलाई माह में लगातार बारिश होने से फसलों में नुकसान होने के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 30 जुलाई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि मानसून की लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेत पानी से भरे हुए हैं। समय रहते पानी की निकासी नहीं हो पाने से  सोयाबीन व उड़द की फसलें खराब हो गई हैं। कोटा जिले सहित हाड़ौती में सबसे ज्यादा सोयाबीन की बुवाई होती है। ऐसे में लगातार बारिश के कारण अधिक नुकसान सोयाबीन को पहुंचा है। इस बार कई किसान तो दो-दो बार सोयाबीन की बुवाई कर चुके हैं।  खेतों में पानी भरने से फसलें गल गई हैं।

तेज बारिश के कारण खेतों में पानी का भराव होने से सोयाबीन की फसल तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। बड़ी मुश्किल से बीज लेकर खेतों में बुवाई की थी। अब तो सब कुछ बर्बाद हो चुका है। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।
- नेमीचंद नागर, किसान

जिला कलक्टर ने शुक्रवार को खरीफ फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों की टीम बनाई गई, जो खेतों में जाकर फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है।
- अतीश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग कोटा

बेयरस्टो-लिविंग्स्टन के अर्धशतकों से बेंगलुरु को 54 रन से हराया, पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
मुम्बई। जानी बेयरस्टो (66) और लियाम लिविंग्स्टन (70) के विस्फोटक अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 54 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

पंजाब ने बनाया 209 रन का मजबूत स्कोर  : पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर बेंगलुरु के चैलेंज को 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रनों पर रोक दिया। पंजाब की 12 मैचों में यह छठी जीत है और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। बेंगलुरु को 13 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह चौथे स्थान पर बरकरार है। बेंगलुरु को प्लेआॅफ की अपनी उम्मीदों के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।

बेयरस्टो ने बनाए 29 गेंदों पर 66 रन : टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब ने तूफानी शुरुआत करते हुए पॉवरप्ले में बेंगलुरु के गेंदबाजों का धुंआ निकाल दिया। पहले बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन जब पांचवें ओवर की आखिरी  गेंद पर आउट हुए तो उस समय पंजाब का स्कोर 60 रन पहुंच चुका था। बेयरस्टो ने कातिलाना अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 66 रन बनाये। शिखर 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। लिविंग्स्टन ने 42 गेंदों पर 70 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए। हरप्रीत बराड़ और रिषि धवन ने भी सात-सात रन की पारियों में एक-एक छक्का लगाया। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 16 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 19 रन बनाये।

आरसीबी के गेंदबाज महंगे साबित हुए
बेंगलुरु के गेंदबाज इस मुकाबले में काफी महंगे सिद्ध हुए। मोहम्मद सिराज और जॉश हेजलवुड ने मिलकर छह ओवर में सौ रन लुटा दिए, हेजलवुड ने चार ओवर में जहां 64 रन दिए, वहीं सिराज ने दो ओवरों में 36 रन खर्च कर डाले। हालांकि हसरंगा ने अपने कोटे के ओवरों में सिफर्Þ पंद्रह रन दिए और दो विकेट भी अपने नाम किए। हर्षल पटेल ने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

प्लेऑफ की दावेदारी पक्की करने उतरेगा हैदराबाद
पुणे। सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को एमसीए स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के मुकाबले में प्लेऑफ की दावेदारी  को पक्की करने के इरादे से उतरेगी। हैदराबाद 11 मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को अपने बचे तीनों मैच जीतने हैं और इसकी शुरुआत वह कोलकाता के खिलाफ मैच से करेगा।  कोलकाता 12 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ की संभावनाएं धूमिल हो चुकी हैं।

तेज गेंदबाजों उमेश यादव और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उम्मीद है कि आंद्रे रसेल गेंदबाजी में पूरे चार ओवर डालेंगे और विकेट अपने नाम करेंगे। वह 14 विकेटों के साथ कोलकाता के लिए इस सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है। रसेल ने इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन में खेले गए पिछले मुकाबले में दो विकेट लिए थे और 49 रन बनाए थे। टिम साउदी ने भी इस सीजन में किफायती गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट झटके हैं।

मारक्रम पर टिकी है हैदराबाद की बल्लेबाजी
हैदराबाद के एडन मारक्रम इस सीजन में निरंतरता के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। नौ पारियों में 65.20 की औसत और 142.98 के स्ट्राइक रेट से उनके नाम 326 रन है। कोलकाता के विरुद्ध इस सीजन के पहले मुकाबले में मारक्रम ने 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए थे। साथ ही इस मैदान पर एक मैच में वह अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।

हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल रहे हैं राणा
नीतीश राणा  ने  साल 2018 में जब से कोलकाता के लिए खेलना शुरू किया हैं, वह  टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धीमी शुरुआत के बाद उनकी गाड़ी पटरी पर लौट आई है और पिछले सात मैचों में चार बार उन्होंने 40 रनों का आंकड़ा पार किया हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने सर्वाधिक 394 रन सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध ही बनाए हैं।

स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :

रन

गेंद

4

6

बेयरस्टो को. सिराज बो. शाहाबाज

66

29

4

7

धवन बो. मैक्सवेल

21

15

2

1

राजपक्षा को. हर्षल बो. हसारंगा

1

3

0

0

लिविंग्स्टोन को. कार्तिक बो. हर्षल

70

42

5

4

मयंक को. हसारंगा बो. हर्षल

19

16

3

0

जितेश बो. हसारंगा

9

5

2

0

हरप्रीत को. कार्तिक बो. हर्षल

7

5

0

1

रिषी को. मैक्सवेल बो. हर्षल

7

3

0

1

राहुल चाहर रन आउट

2

2

0

0

रबादा अविजित

0

1

0

0

अतिरिक्त :     7

कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन।

विकेट पतन : 1-60 (धवन), 2-85 (राजपक्षा), 3-101 (बेयरस्टो), 4-152 (मयंक), 5-164 (जितेश), 6-173 (हरप्रीत), 7-206 (लिविंग्स्टोन), 8-207 (रिषी), 9-209 (राहुल चाहर).

गेंदबाजी : मैक्सवेल 2-0-17-1, हेजलवुड 4-0-64-0, सिराज 2-0-36-0, हसारंगा 4-0-15-2, शाहबाज 4-0-40-1, हर्षल 4-0-34-4.

स्कोर बोर्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :

रन

गेंद

4

6

कोहली को. चाहर बो. रबादा

20

14

2

1

प्लेसिस को. जितेश बो. रिषी

10

8

2

0

पाटीदार को. धवन बो. चाहर

26

21

1

2

लोमरोर को. धवन बो. रिषी

6

3

0

1

मैक्सवेल को. अर्शदीप बो. हरप्रीत

35

22

3

1

कार्तिक को. राजपक्षा बो. अर्शदीप

11

11

1

0

शाहाबाज को. राजपक्षा बो.रबादा

9

14

0

0

हर्षल को. मयंक बो. रबादा

11

7

2

0

हसारंगा को. हरप्रीत बो.चाहर

1

3

0

0

सिराज अविजित

9

13

1

0

हेजलवुड अविजित

7

4

1

0

अतिरिक्त :     10

कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन।

विकेट पतन : 1-33 (कोहली), 2-34 (प्लेसिस), 3-40 (लोमरोर), 4-104 (पाटीदार), 5-104 (मैक्सवेल), 6-120 (कार्तिक), 7-124 (शाहाबाज), 8-137 (हसारंगा), 9-142 (हर्षल).

गेंदबाजी : हरप्रीत 4-0-33-1, अर्शदीप 4-0-27-1, रबादा 4-0-21-3, रिषी 4-0-36-2, राहुल चाहर 4-0-37-2.

प्लेयर ऑफ द मैच : जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स)

आईपीएल  अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

गुजरात टाइटंस

12

9

3

18

+0.376

लखनऊ जायंट्स

12

8

4

16

+0.385

राजस्थान रॉयल्स

12

7

5

14

+0.228

आरसीबी

13

7

6

14

-0.323

दिल्ली कैपिटल्स

12

6

6

12

+0.210

पंजाब किंग्स

12

6

6

12

+0.023

हैदराबाद

11

5

6

10

-0.031

केकेआर

12

5

7

10

-0.057

सीएसके

12

4

8

8

-0.181

12

3

9

6

-0.613

उदयपुर से उदय होगा कांग्रेस की उम्मीदों का सूरज
उदयपुर। कांग्रेस का नव संकल्प शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। जिसमें देशभर से जुटे 430 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी सामाजिक समरसता, अर्थव्यवस्था, कृषि-किसान आदि छह मुद्दों पर चिंतन-मंथन कर आगे की रणनीति तय कर रहे हैं, जो कांग्रेस देश की वर्तमान परिस्थितियों से उबरने एवं पिछले कुछ समय से चुनाव में लगातार विफलता से बाहर आने की राह दिखाएगा। कुल मिलाकर उदयपुर से कांग्रेस की नई उम्मीदों का सूरज उदय होगा। शुक्रवार से 15 मई तक चलने वाले इस शिविर के निष्कर्ष राष्ट्रीय स्तर पर लागू किए जाएंगे।

चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान में देश की सरकार और सत्ताधारी दल ने देश के प्रजातंत्र, संविधान व 140 करोड़ देशवासियों के अधिकारों पर हमला बोल रखा है। देश प्रजातांत्रिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से संक्रमण काल से गुजर रहा है। यही कारण है कि 70 साल पुरानी कांग्रेस को आत्म चिंतन, आत्म मंथन और आत्मावलोकन करना पड़ा है। उधर, शिविर को लेकर देशभर से कांग्रेसजन व चिंतक गुरुवार को उदयपुर पहुंचे, जबकि राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंचें।

इसलिए पड़ी ‘चिंतन’ की आवश्यकता
कारण. 1 : आर्थिक असमानता
- 115 देशों के ग्लोबल हंगर इंडैक्स में भारत पिछड़कर 101वें पायदान पर पहुंचा।
- 142 सबसे बड़े अमीरों की संपत्ति तो एक साल में 30 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई, पर देश के 84 फीसदी घरों की आय घट गई।
- 15 लाख हर खाते में आना तो दूर बचत का पैसा भी लूट गया।
- 75 साल में रुपए की कीमत में सबसे बडी गिरावट।  आज 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 77.56 हो गई है।

कारण. 2 : महंगाई
- 2014 में 410 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 1000 रुपए हो गया है।
- पेट्रोल 71 रुपए लीटर था, जो वर्तमान में 118 रुपए जा पहुंचा है, इसी तरह डीजल भी 56 रुपए लीटर से 98 रुपए हो गया है।
- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने 27 लाख करोड कमाए, जनता खाली ही रही।
- पेट्रोल से परिवहन तो डीजल के महंगे होने से किसानों की कमर टूट गई है।

कारण. 3 : बेरोजगारी
75 सालों में पहली बार बेरोजगारी दर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 प्रतिशत पार कर चुकी है। सरकारी उपक्रमों में 30 लाख से ज्यादा पद खाली पडेÞ हैं। सेनाओं में 2.55 लाख पद खाली हैं। 2 करोड़ रुपए सालाना रोजगार देना तो दूर करोड़ों रोजगार चले गए। एमएसएमई में तालाबंदी की कगार पर पहुंचे उद्योग।

कारण. 4 : आदिवासियों पर कुठाराघात
वर्तमान सरकार ने दलित व आदिवासी सब प्लान खत्म कर दिया है। उनके आरक्षण व दलित पक्षधर कानूनों पर हमला बोला जा रहा है। पीएसयू बेचकर इस वर्ग के आरक्षण समाप्त किए जा रहे हैं।

कारण. 5 : सीमा विवाद
चीन ने दुस्साहस कर लद्दाख में कब्जा कर रखा है। अरुणाचल की सीमा पर अतिक्रमण कर चीन आए दिन नए ठिकाने बना रहे हैं। डोकलाम में चीन द्वारा सडक निर्माण, तोपखाने व सैनिक ठिकानों का निर्माण कर वर्तमान सरकार को सीधी चुनौती दी है। जबकि, मोदी सरकार चीनी एप को बैन कर झूठी वाहवाही लूट रही।
(जैसा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला व गोविंदसिंह डोटासरा ने बताया)

70 सालों पर भारी रहे आठ साल
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 70 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी पर मोदी सरकार के आठ साल भारी पड़े है। इस अवधि में संविधान की धज्जियां उड़ाई गई है, देश में तनाव पैदा किया गया है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आई है व महंगाई बढ़ी है तो सामाजिक समरसता घटी है। बावजूद इसके भी हमसे पूछा जाता है कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? कांग्रेस मुक्त का सपना देखने वाले एक दिन खुद मुक्त हो जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर नहीं होगी चर्चा
चिंतन शिविर देश और कांग्रेस के लिए नई शुरुआत मानी जा रही है। इसको लेकर यह जानकारी दी जा रही है कि इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी निर्णय लिया जाएगा, तो यह भ्रामक जानकारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर प्रक्रिया जारी है। अगस्त में चुनाव होगा तथा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। हालांकि कांग्रेसजन चाहते हैं कि राहुल गांधी ही अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो। यह संकेत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को यहां पत्रकार वार्ता में दिया। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया जारी है। अगस्त तक का इंतजार करना होगा। इस अवधि में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें, कांग्रेस के 13-15 मई तक उदयपुर में होने वाले नव संकल्प शिविर को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस शिविर में कांग्रेस के नए राष्टÑीय अध्यक्ष को लेकर भी निर्णय किया जाएगा।

नव संकल्प शिविर : एक झलक
430 : से अधिक कांग्रेसी चिंतक लेंगे हिस्सा।
50 : फीसदी होंगे 50 साल से अधिक आयु वर्ग के।
21 : फीसदी महिलाएं चिंतक होंगी शामिल।
29 : फीसदी में शामिल होंगे युवा एवं अन्य।
03 : दिवसीय होगा नव संकल्प शिविर।

बारबाडोस में दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ, कैरेबियाई कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर फेरा पानी
बारबाडोस। वेस्टइंडीज ने बारबाडोस में खेले गया दूसरा टेस्ट मैच  ड्रॉ हो गया और इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।वेस्टइंडीज को आउट करने के लिए  इंग्लैंड के पास दो सत्र थे। इंग्लिश टीम ने चाय के बाद वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट ले लेकर कैरेबियाई टीम पर दबाव बना लिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, जिन्होंने पहली पारी में 11 घंटे 160 रन बनाए, दूसरी पारी में नाबाद रहे और 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 184 गेंदों खेलीं। इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। कप्तान ने दोनों पारियों में 673 गेंदों पर बल्लेबाजी की, जो टेस्ट इतिहास में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे अधिक गेंदों की संख्या है।

इससे पहले इंग्लैंड ने दोपहर के भोजन पर 122-5 पर अपनी पारी को घोषित किया था। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का स्कोर 39-3 कर दिया. इसके बाद ब्रैथवेट ने जर्मन ब्लैकवूड के साथ 25 ओवर बल्लेबाजी की।अंतिम सत्र में जैक लीच ने ब्लैकवुड को 27 रन पर गली और जेसन होल्डर को शुन्य पर आउट कर दिया,  लेकिन ब्रैथवेट को विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा के रूप में एक मजबूत साथी मिला। उन्होंने 20.3 बल्लेबाजी कर मैच को ड्रा करवा दिया। तीन टेस्ट मैच की श्रृंख्ला के खेले गए दोनों मैच ड्रा रहे हैं। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार से ग्रेनाडा में खेला जाएगा।

खिलाड़ियों के लिए आत्मघाती बने एथलेटिक ट्रेक को बदलने, अधूरे खेल भवन का निर्माण फिर शुरू करने और प्रशिक्षकों की नई भर्ती की उम्मीद
जयपुर। राजस्थान सरकार के नये साल के बजट से पहले खेल विभाग और राजस्थान खेल परिषद ने भी मंथन शुरू कर दिया है। खेल परिषद की कुछ महती योजनाओं को लेकर विगत दिनों खेलमंत्री अशोक चांदना और परिषद के अध्यक्ष के स्तर पर चर्चाएं हुईं ताकि इन योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन की मांग लेकर सरकार के साथ बजट पूर्व बैठक में अपना पक्ष रखा जा सके। राजस्थान खेल परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार खेल विभाग को बजट में राजस्थान खेल परिषद में प्रशिक्षकों की नई भर्ती, खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का जिम बनाने, खेल उपकरणों की खरीद के लिए अतिरिक्त  राशि आवंटित करने, खस्ता हाल बन चुके एथलेटिक ट्रैक को बदलने और खेल भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि के आवंटन की उम्मीद है।

पांच साल में पूरा नहीं हुआ खेल भवन
सरकार ने 2016-17 के बजट में एसएमएस स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बहुमंजिला खेल भवन के निर्माण की घोषणा की और इसके लिए 10 करोड़ और साज-सज्जा के लिए तीन करोड़ रुपए का राशि आवंटित की गई लेकिन भवन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। पैसा नहीं होने की वजह से खेल परिषद ठेकेदार को भुगतान नहीं कर सकी और कार्य बीच में ही रुक गया।

रिक्त हैं खेल अधिकारी और प्रशिक्षकों के 86 पद
राजस्थान खेल परिषद में खेल अधिकारी और प्रशिक्षकों के 183 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 86 पद रिक्त पड़े हैं। खेल परिषद में प्रशिक्षकों की सीधी भर्ती 2012 में हुई लेकिन इसके बाद दस साल के भीतर खेल अधिकारी और प्रशिक्षक सेवानिवृत होते गए लेकिन उनके स्थान पर नए प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। प्रशिक्षकों के अभाव में प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

खिलाड़ियों के लिए घातक बन गया है एथलेटिक ट्रैक
सवाई मानसिंह स्टेडियम के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक को बने करीब डेढ़ दशक बीत चुका है। ट्रैक के हालात अब इतने खराब हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक की तैयारी के लिए आने वाले खिलाड़ी इस टैÑक पर घातक चोट का शिकार भी बन सकते हैं। ट्रैक कई जगह से उखड़ गया है और कई जगह पर असमतल हो गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजट में इसे बदलने के लिए प्रावधान किया जाए।