coaches - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हवाई यात्रा बाधित होने के कारण रेलवे का निर्णय : 37 प्रीमियम ट्रेनों में जोड़ेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी मुहैया
नई दिल्ली। रेलवे ने निजी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों के परिचालन में आई दिक्कतों के मद्देनजर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है। हवाई यात्रा बाधित होने के कारण अचानक काफी संख्या में यात्रियों ने रेलवे की ओर रुख किया है। यात्रियों की इस तत्काल बढ़ी हुई मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने  देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जिससे हजारों की संख्या में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गयी हैं। रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने एक क्षेत्रवार कार्य योजना लागू की है और विभिन्न  रेल मंडलों ने अपने सबसे व्यस्त और ज्यादा मांग वाले मागों पर कोचों की संख्या बढ़ायी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि दक्षिणी रेलवे ने सबसे अधिक कोच जोड़े हैं। दक्षिण रेलवे ने 18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। ये उपाय छह दिसंबर से लागू  हो गये हैं। इसमें विशेष तौर पर चेयर कार और स्लीपर क्लास के कोच शामिल हैं। वहीं, उत्तर रेलवे  भारी मांग वाले गलियारों पर दबाव कम करने के लिए आठ ट्रेनों में 3एसी (थर्ड एसी) और चेयर कार कोच जोड़े हैं।

पश्चिमी रेलवे ने चार उच्च-मांग वाले मार्गों पर ट्रेनों में 3एसी और 2एसी कोचों की संख्या बढ़ायी है। इससे देश के पश्चिमी क्षेत्रों से राष्ट्रीय राजदानी की ओर आवाजाही सुगम होगी। पूर्वी मध्य रेलवे ने 6-10 दिसंबर तक पांच फेरों के लिए राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली (12309) सर्विस में अतिरिक्त 2एसी कोच लगाया है, जिससे बिहार-दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। रेलवे ने कहा कि पूर्वी  रेलवे  ने यात्रियों की मांग के मद्देनजर तीन प्रमुख ट्रेनों में सात और आठ दिसंबर को छह फेरों के लिए स्लीपर क्लास कोच बढ़ाएगा। वहीं, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनईआर) ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों में छह से 13 दिसंबर तक 3एसी  और स्लीपर कोचों की क्षमता बढ़ायी है,, ताकि पूर्वोत्तर के यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

वहीं, रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए तत्काल प्रभाव से चार विशेष ट्रेन भी शुरू की हैं। ये ट्रेनें उन विशेष रूटों पर चलेंगी जहां यात्रियों का दबाव सबसे अधिक है।  रेलवे ने बताया है कि गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन (05591/05592) सात और नौ दिसंबर के बीच चार फेरे के लिए चलाई जाएगी। इसी तरह से वन्दे भारत स्पेशल (02439/02440) नयी दिल्ली से शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन तक छह  दिसंबर को चलेगी, जो जम्मू क्षेत्र के लिए तेज और आरामदायक विकल्प है। रेलवे ने बताया है कि नयी दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001) पश्चिमी क्षेत्र में यात्रियों की उच्च मांग को पूरा करने के लिए छह  और सात दिसंबर को संचालित होगी। रेलवे ने बताया है कि हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम स्पेशल (04080) एकतरफा छह दिसंबर को दक्षिण भारत की ओर प्रस्थान करेगी।

आरेडिका की महत्वपूर्ण उपलब्धियां: इस साल 1781 कोचों का किया निर्माण, ग्रामीण युवकों को दिए रोजगार
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना भारत की सबसे उन्नत कोच निर्माण इकाइयों में से एक है। यहां स्टेट-ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी, रोबोटिक और ऑटोमेटेड असेंबली लाइन, ऑटोमेटेड व्हील लाइन और स्मार्ट कोच टेक्नोलॉजी की ओर से कोचों का उत्पादन किया जा रहा है। एमसीएफ न सिर्फ यात्रियों के सफर को आरामदायक बना रहा है, बल्कि आस-पास के गांवों के नवयुवकों को रोजगार प्रदान कर इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति भी प्रदान कर रहा है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के मेक इन इण्डिया के आह्वान के बाद इस कारखाने ने कोच उत्पादन में रफ्तार पकड़ ली, जहां 2014 तक सिर्फ 358 कोच बने थे। वहीं 2015 से 2024 तक 13 हजार कोच राष्ट्र को समर्पित किए गए है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में एमसीएफ ने 1684 कोच बनाएं थे, यह वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक था। आरेडिका ने अपने पिछले वर्ष के कुल कोच उत्पादन 1684 को इस वर्ष फरवरी माह में पीछे छोड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक 1781 कोच तैयार कर सर्वाधिक कोच उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

इस वर्ष बनने वाले कोचों में 90 प्रतिशत कोच सामान्य एवं गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। जिससे वे सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा कर सकें। आरेडिका ने इस वर्ष 2000 शेल, 3000 कोच सेट व्हील एवं एक्सल असेंव्ली  तथा 2000 एलएचबी बोगी कोच सेट का निर्माण किया गया। आत्मनिर्भर भारत के सफर में अपने उत्कृष्ट उत्पादों एवं अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से राष्टÑ निर्माण में अपना अहम योगदान देकर रेलवे के कोच निर्माण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है।

आरेडिका ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार वृद्धि करते हुए 3.92 मेगावाट की क्षमता प्राप्त कर ली है। आरेडिका एलएचवी एवं लोको व्हीलों का उत्पादन कर रहा है, फोर्ज्ड व्हीलों के लिए इस वर्ष आरेडिका को 35000 फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष में 36000 से अधिक पहियों की फोर्जिंग एवं 33000 से अधिक पहियों की मशीनिंग की जा चुकी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष 53 हजार वृक्षों एवं 152000 बीजों का रोपण किया गया। 100 मिलियन लीटर भू-जल संरक्षण का कार्य प्रगति पर है। आरेडिका रायबरेली एवं इसके आसपास के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को भी व्यापार के अवसर प्रदान कर रहा है। आरेडिका में  शताब्दी, राजधानी, दीनदयालु, एसी इकॉनोमी, स्लीपर, हमसफर, भारत गौरव, निरीक्षण कोच, मेमू और तेजस आदि के कोचों का निर्माण सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस वर्ष सेमी हाई स्पीड वन्देभारत ट्रेनो के डिब्बें का भी निर्माण होने जा रहा है।

गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा; चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे हुए डिरेल, हादसे में 2 यात्री की मौत
गोंडा। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10 से अधिक डिब्बे डिरेल हो गए है। रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। हादसे में 2 यात्री की मौत और साथ में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

मामले को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्होने प्रशासन को जल्द राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मिलेगा मुआवजा
रेल मंत्रालय ने घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर चोट के लिए 2.5 लाख रुपए, मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्य करने में सहयोग का किया अनुरोध
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "यूपी के गोंडा से एक दुखद खबर आ रही है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु और घायल होने की सूचना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव कार्य में अपना सहयोग दें।"

होली पर यात्रियों के लिए 12 ट्रेनों में की डिब्बों की बढ़ोतरी
जयपुर। रेलवे प्रशासन ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 से 17 मार्च तक 12 ट्रेनों में 13 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन में, बीकानेर-दादर ट्रेन में, साबरमती-जैसलमेर ट्रेन में, जोधपुर-साबरमती ट्रेन में, बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन में, बाड़मेर-मथुरा ट्रेन में, भगत की कोठी-दादर ट्रेन में, जोधपुर-वाराणसी सिटी ट्रेन में, वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में और बाड़मेर-यशवन्तपुर ट्रेन में एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है।

रेलवे की ओर से दिगम्बर सिद्धक्षेत्र के वार्षिक मेले पर यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो सिटी रेल सेवा का 5 से 15 मार्च तक सोनागिर स्टेशन पर एक मिनट का रुकाव दिया है।

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के कोचों को अनुपयोगी घोषित कर की जाएगी नीलामी
जयपुर। पटरियों पर सरपट दौड़ती पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन ऐसा प्रतीक थी, जो राजस्थान के शाही वैभव को बया करती थी, लेकिन अब समय का फेर देखिए कि पर्यटकों को सवारी कराने वाली ट्रेन के कोचों को जल्द ही अनुपयोगी घोषित कर उनकी नीलामी होगी। इससे पहले ट्रेन के शाही डिब्बों ने पर्यटकों को एहसास कराया था कि चाहे वक्त बदल गया हो, लेकिन इस ट्रेन के जरिए वे पुराने दौर को महसूस कर सकते हैं। इस ट्रेन को हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से शॉर्ट रूट पर भी चलाने की कोशिशें हुई, लेकिन आरटीडीसी विभाग सफल नहीं हो सका।

कई हस्तियों ने किया सफर
इस ट्रेन में कई मशहूर हस्तियों ने शाही सफर का लुत्फ उठाया। न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर बल्लेबाज ग्लेन टर्नर दो बार इस ट्रेन में सफर कर चुके हैं। वहीं क्रिकेटर अंजिक्य रहाणे और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी इस ट्रेन में सफर करने से स्वयं को नहीं रोक पाए थे।

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन ने पर्यटकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राजील, चायना सहित अन्य देशों के पर्यटकों ने इस ट्रेन में सफर के लिए रूचि दिखाई। यहीं कारण है कि ट्रेन में पर्यटकों की ऑक्योपेंसी रही।
- प्रदीप बोहरा, लग्जरी ट्रेन विशेषज्ञ

पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के 21 कोचों में से 17 से आरटीडीसी ने सामान खाली कर दिया है। आरटीडीसी से एनओसी मिलते ही ट्रेन के डिब्बों को अनुपयोगी घोषित कर नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। क्योंकि ट्रेन करीब 25 साल तक चल चुकी है।
- शशि किरण, सीपीआरओ, उत्तर पश्चिम रेलवे

ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी
जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एवं बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी ट्रेन में बान्द्रा टर्मिनस से 19 फरवरी से 26 मार्च तक एवं जम्मूतवी से 21 फरवरी से 28 मार्च तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की और बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से 23 फरवरी से 30 मार्च तक एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला से 24 फरवरी से 31 मार्च तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित
जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से जोधपुर मण्डल के मेडता रोड-खारिया खंगार रेलखण्ड पर मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कारण मेडता रोड-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य नॉन इण्टरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण सिकन्दराबाद-हिसार रेलसेवा 15, 16 व 22 फरवरी को जोधपुर-हिसार के मध्य, हिसार-सिकन्दराबाद रेलसेवा 18, 20 व 25 फरवरी को हिसार-जोधपुर के मध्य रद्द रहेगी।

खिलाड़ियों के लिए आत्मघाती बने एथलेटिक ट्रेक को बदलने, अधूरे खेल भवन का निर्माण फिर शुरू करने और प्रशिक्षकों की नई भर्ती की उम्मीद
जयपुर। राजस्थान सरकार के नये साल के बजट से पहले खेल विभाग और राजस्थान खेल परिषद ने भी मंथन शुरू कर दिया है। खेल परिषद की कुछ महती योजनाओं को लेकर विगत दिनों खेलमंत्री अशोक चांदना और परिषद के अध्यक्ष के स्तर पर चर्चाएं हुईं ताकि इन योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन की मांग लेकर सरकार के साथ बजट पूर्व बैठक में अपना पक्ष रखा जा सके। राजस्थान खेल परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार खेल विभाग को बजट में राजस्थान खेल परिषद में प्रशिक्षकों की नई भर्ती, खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का जिम बनाने, खेल उपकरणों की खरीद के लिए अतिरिक्त  राशि आवंटित करने, खस्ता हाल बन चुके एथलेटिक ट्रैक को बदलने और खेल भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि के आवंटन की उम्मीद है।

पांच साल में पूरा नहीं हुआ खेल भवन
सरकार ने 2016-17 के बजट में एसएमएस स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बहुमंजिला खेल भवन के निर्माण की घोषणा की और इसके लिए 10 करोड़ और साज-सज्जा के लिए तीन करोड़ रुपए का राशि आवंटित की गई लेकिन भवन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। पैसा नहीं होने की वजह से खेल परिषद ठेकेदार को भुगतान नहीं कर सकी और कार्य बीच में ही रुक गया।

रिक्त हैं खेल अधिकारी और प्रशिक्षकों के 86 पद
राजस्थान खेल परिषद में खेल अधिकारी और प्रशिक्षकों के 183 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 86 पद रिक्त पड़े हैं। खेल परिषद में प्रशिक्षकों की सीधी भर्ती 2012 में हुई लेकिन इसके बाद दस साल के भीतर खेल अधिकारी और प्रशिक्षक सेवानिवृत होते गए लेकिन उनके स्थान पर नए प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। प्रशिक्षकों के अभाव में प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

खिलाड़ियों के लिए घातक बन गया है एथलेटिक ट्रैक
सवाई मानसिंह स्टेडियम के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक को बने करीब डेढ़ दशक बीत चुका है। ट्रैक के हालात अब इतने खराब हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक की तैयारी के लिए आने वाले खिलाड़ी इस टैÑक पर घातक चोट का शिकार भी बन सकते हैं। ट्रैक कई जगह से उखड़ गया है और कई जगह पर असमतल हो गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजट में इसे बदलने के लिए प्रावधान किया जाए।