Black Marketing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
जयपुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राजस्थान राज्य कमेटी राज्य में गैस सप्लाई व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि आम उपभोक्ताओं को अविलम्ब घरेलु व व्यवसायिक सिलेण्डर तयशुदा दामों पर उपलब्ध कराये और काला बाजारी पर तुरन्त रोक लगाए।

माकपा राज्य सचिव किशन पारीक ने कहा है कि माकपा ने गैस आपूर्ति के सरकारी दावों को सिरे से खारिज किया है। उपभोक्ताओं की ऑनलाईन बुकिंग वाली साईट ही बंद पड़ी है, दूसरी और घरेलु और व्यवसायिक सिलेण्डर 3 हजार से 5 हजार रूपए प्रति सिलेण्डर की कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है। अब तो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन बाद गैस बुकिंग का आदेश निकाल दिया गया है, शहरी क्षेत्र में 25 दिन की सीमा तय की है। चाय की थड़ी और सड़क किनारे थोड़ी बहुत खाद्य सामग्री पकाकर बेचने वाले छोटे कारोबारियों की लाखों थड़िया/ठेले बंद हो चुके हैं। परिवारों में भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है।

इसी तरह पेट्रोल पम्पों पर एलपीजी की सप्लाई बंद होने से ऑटो तथा टैक्सियों के पहिये भी रूक गए हैं। पेट्रोल पम्पों पर एलपीजी भरवाने वाले ऑटो चालकों और टैक्सी चालकों की लम्बी कतारे लगी हुई हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रमजान के माह में गैस सिलेण्डर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, वहीं बहुसंख्यक समुदाय के लिए शादियों का सीजन भारी पड़ने लगा हैं। चारों तरफ परेशानी का आलम है।

गैस सिलेण्डर को लेकर त्राही त्राही मंची है। माकपा का मानना है कि देश और प्रदेश के आम लोगों को इस भारी संकट में डालने के लिए केन्द्र की आर.एस.एस-भाजपा सरकार की कॉरपोरेटप्रस्त नीतियां और अमेरिकी साम्राज्यप्रस्त नीतियां जिम्मेदार है, जिनकी वजह से केन्द्र की मोदी सरकार ने अमेरीका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने की हत्यारी मुहिम का मूक दर्शक बनकर समर्थन किया, निर्दोष लोगों की हत्याओं पर भी मोदी सरकार ने शर्मनाक चुप्पी धारण कर रखी है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध के कारण आज दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। हमारा देश भी इसी का नतीजा भुगत रहा है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जनता से अपील करती है कि राज्य में व्याप्त गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी के खिलाफ और भारत सरकार की हत्यारे साम्राज्यवादी देशों को समर्थन देने की नीतिया का पुरजोर विरोध करो।

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 सिलेंडर किए जब्त
जयपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करने वालों का जिला रसद अधिकारी ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 222  गैस सिलेंडर जब्त करने के साथ आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियवृत सिंह चारण ने बताया कि रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर टीमें गठित कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग एवं अनाधिकृत गैस कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष सतर्कता दस्तों का गठन कर चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चार अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाइयों में मौके से कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर,  2 पिकअप वाहन, 2 मोटरसाइकिल, 23 अप्रमाणित छोटे गैस सिलेंडर, 1 रिफलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 3 बांसुरी एवं 1 रेगुलेटर मय पाइप जब्त किए गए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पांच व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इन स्थानों पर कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी प्रथम चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दलों ने जनता नगर राकड़ी सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां अवैध परिवहन, क्रय-विक्रय एवं अनधिकृत व्यापार की पुष्टि होने पर 110 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 1 पिकअप वाहन जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार प्लॉट नंबर 42 बी, 43ए, जमना विस्तार सुशीलपुरा सोडाला में कार्रवाई के दौरान 49 खाली एवं 48 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल एवं 1 पिकअप वाहन जब्त किए गए। मौके पर पकड़े गए 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चारण ने बताया कि उस्मान भाई प्लास्टिक स्टोर चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला में मौके से 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 8 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 2 बांसुरी एवं 1 रबर पाइप जब्त कर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सतर्कता दल की चौथी टीम ने सौरव गृह संग्रह चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू गैस सिलेंडर, 15 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 रेगुलेटर मय पाइप, 1 बांसुरी, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा एवं 1 रिफलिंग जुगाड़ जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कालाबाजारी करने वाले चार टैंकर चालकों को हटाया
जयपुर। एक तरफ तेज गर्मी से शहरवासी बेहाल है। पानी की हर तरफ किल्लत हो रही है। लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ जब भीषण गर्मी में सरकारी पानी की कालाबाजारी कर रहे चार टैंकर चालकों के खिलाफ जलदाय विभाग ने करधानी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया तो रविवार को टैंकर संचालकों ने टैंकरों से पेयजल आपूर्ति बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ टैंकर संचालन करने वाली फर्मों की वार्ता हुई। अधीक्षण अभियंता जयपुर नोर्थ भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि टैंकर संचालकों ने दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। टैंकर संचालन की बीएसआर दरों में बढ़ोतरी की मांग की। जलदाय विभाग ने टैंकर की कालाबाजारी को गंभीर अपराध मानकर कालाबाजारी को रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। टैंकरों की कालाबाजारी करने वाले चारों संचालकों को हटा दिया है। जलदाय प्रशासन ने टैंकर संचालकों को काम के प्रति जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरी करने के लिए समझाया। इसके बाद वे काम पर लौटे। शाम को 4 बजे से फिर से टैंकरों से पानी सप्लाई का कार्य शुरु किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

ज्यादा पैसे लेकर सरकारी पानी बेच रहे थे
गौरतलब है कि जलदाय प्रशासन ने पानी की कालाबाजारी करने वाले वीडियो भी जारी कर चुका। जांच में यह सामने आया है कि ये चारों टैंकर चालक मोटी रकम लेकर जलदाय विभाग के टैंकर को बाजार में बेच रहे थे। टैंकर चालक आम जनता से एक टैंकर के 750 रुपए तक वसूलते नजर आ रहे हैं। जबकि राज्य सरकार ने सभी टैंकरों का वितरण निशुल्क कर रखा है। टैंकर सप्लाई करने वाली फर्म को भुगतान सरकार करती है। चारों टैंकर चालकों के खिलाफ केस दर्ज होते ही सभी टैंकर चालक इस कार्रवाई के विरोध में उतर आए। विभाग की ओर से जयपुर शहर में प्रतिदिन करीब 300 टैंकर से पानी सप्लाई कराया जाता है। इन टैंकर के फेरे इतने होते हैं कि प्रतिदिन इसकी संख्या दो हजार टैंकर तक पहुंच जाती है।

आईपीएल टिकटों की काला बाजारी का मामला अदालत पहुंचा
चेन्नई। चेन्नई के एक वकील ने बुधवार को आईपीएल टिकटों की बिक्री में अनियमितताओं को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग की टीम चेन्नई सुपर किंग्स, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुपर किंग्स के घरेलू मैचों के टिकटों की काला बाजारी से जुड़े विवादों के बाद मामला चेन्नई शहर की सिविल कोर्ट के समक्ष रखा गया। अधिवक्ता अशोक चक्रवर्ती ने फेसबुक पर लिखा, ''आज मैंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे मौजूदा आईपीएल टूर्नामेंट में टिकटों की बिक्री में अनियमितताओं से बढऩे वाली काला बाजारी और संदिग्ध ऑनलाइन टिकट बिक्री को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स, बीसीसीआई और टीएनसीए पर मामला दर्ज किया है।"

उल्लेखनीय है कि चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैचों की टिकट उपलब्ध न होने के कारण सुपर किंग्स और उसके प्रबंधन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। करीब 1,500 से दो हजार रूपये की कीमत वाले लोअर-स्टैंड टिकट कथित तौर पर आठ हजार रुपये में बेचे गये हैं। यह संभवत: सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है इसलिये टिकट कीमतों में इस तरह का उछाल देखा गया है।

इस मामले के दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल प्लेऑफ़ मैच के टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने पर भी चर्चा की जाएगी। चक्रवर्ती ने कहा, ''अगले हफ्ते चेन्नई में होने वाले प्लेऑफ़ और क्वालीफ़ायर के टिकटों की बिक्री पर अंतरिम रोक के लिये भी कोर्ट में याचिका दायर की है। चेन्नई का यह मैदान प्लेऑफ चरण के पहले क्वालीफायर और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। उन मैचों के टिकट विशेष रूप से गुरुवार से आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

डीएपी खाद से भरी दो पिकअप गाड़ियां पकड़ी, 9 लोग गिरफ्तार
सोप। कस्बे में खाद के लिए किसान सुबह से कतारों में लग रहा है। जिसके बाद भी उसे खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस पर सोप कस्बे में अलीगढ रोड पर पुलिस ने डीएपी खाद के अलग अलग 56 तथा 74 बैगो से लदी दो पिकअप गाड़ीयों को पकड़ा है। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ी खाद की गाड़ियों की कृषि विभाग के अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की गई है इसे गंभीर अपराध माना गया, उपलब्ध स्टॉक का वितरण करवाया जाएगा। कार्रवाई के बाद कस्बे में स्थित विवेकानंद ट्रेडिंग कम्पनी उर्वरक विक्रेता के लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यह खाद विवेकानंद खाद बीज ट्रेडस के गोदाम से आमली भेजी जा रही थी। खाद के बैग कालाबाजारी के लिए पिकअप मे भरकर ले जाया रहा था। गाड़ी चालक व अन्य लोगों से पूछताछ की तो वह गोलमोल जबाव देने लगा। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कृषि विभाग को इसकी सूचना दी गई है।

कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने 9 जनों को शांतिभंग में बंद किया है कमल सिंह पुत्र हीरालाल गुर्जर निवासी हमीरपुरा आमली, ओमप्रकाश पुत्र श्रवण लाल तेली निवासी आमली, सत्यनारायण पुत्र भंवर लाल गुर्जर निवासी हमीरपुरा, कालूराम पुत्र बृजमोहन गुर्जर निवासी हमीरपुरा आमली, रामचरण पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर निवासी हमीरपुरा आमली, बद्रीलाल पुत्र शंकर लाल गुर्जर निवासी हमीरपुरा आमली, हरिओम पुत्र रामप्रसाद गुर्जर निवासी फलोदी थाना रवाना डूंगर सवाई माधोपुर, जुगराज पुत्र राधाकिशन निवासी फलौदी थाना रवाजना डुगर, सीताराम पुत्र हीरा लाल तेली निवासी आमली को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कृषि विभाग द्वारा थाने में अभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। कृषि अधिकारी के. के. सुमानी ने बताया है कि अनियमितताओं के चलते शनिवार को राधेश्याम मीणा उप निदेशक कृषि विस्तार दुनी, बी एल यादव सहायक निदेशक कृषि विस्तार दुनी के नेतृत्व में कृषि अधिकारी के के सुमानी सहायक कृषि अधिकारी हनुमान प्रसाद मीणा सहित टीम ने विवेकानंद ट्रेडिंग कम्पनी (उर्वरक विक्रेता) का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

जयपुर: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 1 डॉक्टर और 2 एजेंट गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन बरामद
जयपुर। जयपुर जिला उत्तर की डीएसटी और विद्याधरनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए एक डॉक्टर और दो एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर परिस देशमुख अनिल ने बताया के शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामलों को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम के हेड कांस्टेबल मोहनलाल को सूचना मिली कि विद्याधरनगर थाना इलाके में अभिजीत नाम का युवक रेमडेसिविर इंजेक्शन 100 एमजी की कालाबाजारी कर रहा है। इस पर हेड कांस्टेबल ने उससे 2 इंजेक्शन का सौदा 60 हजार रुपए में तय कर लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी को श्री ज्वेलर्स अंबाबाड़ी के सामने विद्याधर नगर में डिलीवरी देते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिजीत निवासी मोजमाबाद दूदू सवाई मानसिंह अस्पताल में वार्ड व्बॉय है।

आरोपी से पूछताछ के बाद उक्त इंजेक्शन देने वाले दूसरे आरोपी छोटू लाल निवासी धूलकोट मानपुर दौसा हाल किराएदार रजत पथ मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद छोटू लाल सैनी की निशानदेही पर कावेरी पथ मानसरोवर निवासी डॉक्टर अमित कुमार सेठी हाल इंचार्ज यूपीएचसी अग्रवाल फार्म जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस डॉक्टर ने ही यह इंजेक्शन उपलब्ध करवाए थे। पुलिस टीम इन तीनों से रेमडेसिविर इंजेक्शन के स्टॉक और कालाबाजारी के संबंध में पूछताछ कर रही है।