11 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने दी सहमति
मेहंदीपुर बालाजी। यहां स्थित एसबीआई शाखा में गत वर्ष हुए 11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। हालांकि एसबीआई की याचिका पर हाईकोर्ट ने 18 अप्रेल को ही जांच कराने के आदेश दे दिए थे लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी के बिना यह जांच अटकी हुई थी। ऐसे में गृह विभाग ने सीबीआई जांच की सहमति जारी कर दी है। गृह विभाग ने बैंक के तत्कालीन सहायक प्रबंधक अर्जुन लाल मीणा व दलाल धर्मेंद्र ग्यानानी उर्फ दीपक के खिलाफ  जांच को मंजूरी दे दी है।अब सीबीआई जांच शुरू होने से गबन का राज खुलने के साथ ही बैंक के ही कई बड़े अधिकारियों के चेहरे से बेनकाब होंगे।

चालीस लोग जांच एजेंसी के घेरे में: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावे में दिए जाने वाले सिक्कों को मंदिर प्रबंधन की ओर से एसबीआई शाखा में जमा कराया जाता था। बड़ी तादात में सिक्के एकत्रित होने पर बैंक प्रबंधन ने उनकी गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया।  बैंक रिकॉर्ड में 13 करोड़ 62 लाख 11 हजार 275 रुपए के सिक्के जमा थे। बैंक अधिकारियों को गबन का पता तब चला जब बैंक प्रबंधन ने सिक्कोे की गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया। इस एजेंसी को गिनती में मात्र एक करोड़ 39 लाख 60 हजार के सिक्के मिले।

इस संबंध में तत्कालीन बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने करौली एसपी को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही टोडाभीम थाने में दर्ज एफआईआर में प्रबंधक ने पिछले 5 साल में बैंक में कार्यरत रहे कर्मचारियों की जांच कराने की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार की सहमति के अभाव में जांच अटकी हुई थी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश में 11 करोड़ रुपए के सिक्के गायब होने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद 20 अप्रेल को सीबीआई के एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में सीबीआई टीम ने मेहंदीपुर बालाजी स्थित बैंक ब्रांच पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी ली थी।

असम में बाढ़ से स्थिति खराब, सड़क से टूटा संपर्क
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। कई जगहों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने के बीच अधिकांश प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में करीब 19782.80 हेक्टर कृषि भूमि पानी में डूब गयी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 72 राजस्व क्षेत्रों के 1,510 गांव पानी में डूब गए हैं। इन जिलों के प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि अतिआवश्यक और स्वास्थ्य आपातकालीन स्थिति होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाढ़ के कारण गुवाहाटी से विभिन्न जिलों का सड़क से संपर्क टूट चुका है। असम से बराक का संपर्क बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर सड़क टूटने से पूरी तरह से खत्म हो गया है।

गुवाहाटी के ज्यादातर हिस्से लगातार तीसरे दिन भी जलजमाव के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी में भूस्खलन से नूनमति इलाके के अजंतानगर में तीन लोग घायल हो गए हैं। भूस्खलन से गोलपारा में दो बच्चे की मौत हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक नीचले असम में रांगिया खंड में नालबारी और घोगरापार के बीच पटरियों पर जलजमाव से 6 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं और चार ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

अमेरिका में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका में प्यूर्टो रिको के तट के पास एक नाव के पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोगों को बचा लिया गया। अमेरिकी तटरक्षक बल ने ट्वीट किया कि राहत एवं बचाव दल ने 31 लोगों को बचा लिया, जिनमें 11 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल है। बल ने कहा कि 11 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है।

यह हादसा प्यूर्टो रिको के डेसेचेओ द्वीप के लगभग 12 मील (19 किमी) उत्तर में हुआ। नाव पर सवार अधिकांश लोग हैती के थे और संदेह है कि इसके जरिए प्रवासियों  को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।

अफगानिस्तान में बिजली टावरों के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बंद
काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में दो बिजली टावरों के क्षतिग्रस्त होने से अन्य 11 प्रांतों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गयी। अफगानी ऊर्जा कंपनी द अफगानिस्तान ब्रेशना शेरकट ने यह जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक परवान प्रांत में दक्षिणी सालंग के तघमा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बारुदी सुरंग विस्फोट से बदमाशों ने दो बिजली के टावरों को नष्ट कर दिया है।

काबुल समेत 10 अन्य प्रांतों में बिजली गुल हो गयी है। बयान में कहा गया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम युद्धस्तर पर काम में लगी है।

तमिलनाडु में रथ के हाई टेंशन तार से टकराने पर 11 की मौत
तंजावुर। तमिलनाडु में तंजावुर के पास एक मंदिर की रथयात्रा के दौरान करंट लगने से तीन नाबालिगों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य झुलस गये। मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बालकृष्णन ने कहा कि कालीमेडु के ग्रामीणों द्वारा गठित एक शैव प्रार्थना क्लब ने सातवीं शताब्दी के तमिल कवि-संत अप्पर की रथयात्रा का आयोजन किया। अप्पर या थिरुनावुक्कारासर की तस्वीर वाली रथयात्रा को मध्यरात्रि बड़ी संख्या में भक्त खींच रहे थे। इस दौरान रथ के ऊपर 25 से 30 फुट का बिजली का सीरियल बल्ब हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया।

इससे रथ में आग लग गयी और 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में झुलसे 13 अन्य लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां एक नाबालिग की मौत हो गयी। एक अन्य व्यक्ति की भी हालत नाजुक है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अर्जेंटीना एवं मलेशिया में कोरोना विस्फोट: अर्जेंटीना में 11,307 और मलेशिया में 4,006 नए कोविड मामले दर्ज
ब्यूनस आयर्स। कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर सवाधानी बरतने की ओर इशारा कर रहे है। मौजूदा दौर में देखा जा रहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर लोगों ने गंभीरता बरतनी लगभग बंद कर दी है। जिससे कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। विश्वभर में कोरोना से जुड़े मामलों की बात कि जाए तो अर्जेंटीना ने पिछले सात दिनों में 11,307 नए कोविड -19 संक्रमण और 98 और मौतें दर्ज की हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,72,230 हो गयी और मृत्यु का आंकड़ा 128,542 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्री कार्ला विजोटी ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी देश लोगों के प्रयासों और कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की बदौलत 'बहुत बेहतर' स्थिति का अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा,''हम शरद ऋतु में हैं, सर्दी आ रही है और मामलों की संख्या बढऩे की संभावना है। हमें सभी को टीका लगाने की जरूरत है ताकि वे सुरक्षित रहें और महामारी विज्ञान की स्थिति को आसान बनाने में योगदान दे सकें।''

मलेशिया में 4,006 नए कोविड मामले दर्ज
कुआलालम्पुर। मलेशिया में 4,006 नए कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 44,31,073 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के रविवार को जारी आंकडों के मुताबिक नये मामलों में सात विदेशों से आये मामले और 3,999 स्थानीय प्रसारण के मामले शामिल हैं। इस दौरान आठ और मौतों की सूचना मिली है, जिससे मरने वालों की संख्या 35,499 हो गई है। मंत्रालय ने 10,223 और मरीजों के स्वस्थ होने की सूचना दी, जिससे ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 43,20,822 हो गई है। फिलहाल देश में 74,752 सक्रिय मामले हैं जिनमें 98 को गहन देखभाल में रखा गया है।

सेल में 8,999 का मिल रहा है इनफीनिक्स का स्मार्टफोन हॉट 11
नई दिल्ली। इनफीनिक्स के नए स्मार्टफोन हॉट 11 की सेल चल रही है। सेल में 4जीबी रैम वाले फोन की कीमत 8,999 रुपये है। इस पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके लिए ऐक्सिस बैंक के कार्ड से भुगतान करना होगा।

इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की डिस्प्ले री है। इस फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियम कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

परिवहन विभाग में अवैध वसूली का खेल
अलवर। एसीबी टीम ने जिले के शाहजहांपुर में परिवहन विभाग के कर संग्रहण केंद्र पर अवैध वसूली के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। एसीबी की कोटा, अलवर व बूंदी की संयुक्त टीम ने रविवार की अलसुबह दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 के शाहजहांपुर चेक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के एक निरीक्षक सहित कुल 11 जनों को डिटेन कर लाखों रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। एसीबी का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।  एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर नाके पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की सूचना मिल रही थी। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से वसूली गई 3 लाख रुपए से अधिक की राशि कार्मिकों से पकड़ी गई है। इसके बाद दलाल के घर से करीब 9 लाख रुपए बरामद किए हैं।

4 को और किया गिरफ्तार
अलवर के शाहजहांपुर नाके पर एसीबी की कार्रवाई के दौरान 7 लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद 4 लोगों को और इसमें गिरफ्तार किया गया। हालांकि, एसीबी की टीम का कहना था कि उन्होंने 13 लोगों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की है और इन्हीं में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है, उन्हें आरोपी माना गया है। अन्य आरोपियों में प्रदीप, सूबे सिंह, सुमेर सिंह व राजेंद्र सिंह शामिल हैं।

कार्रवाई जारी है:  एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर टोल नाके पर शनिवार को वैध रूप से वसूली गई राशि महज 37 हजार रुपए थी। जबकि अवैध रूप से लाखों रुपए एक रात में इन्होंने वसूल लिए थे। ऐसे में अब रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, साथ ही मौके पर मौजूद सभी लोगों के घरों पर भी दबिश दी गई है कि क्या-क्या संपत्ति उन्होंने अर्जित की है। मामले में एसीबी अधिकारी शाहजहांपुर नाके के प्रभारी अधिकारियों और परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों पर भी संलिप्तता होने का अंदेशा जता रहे हैं।

अंग्रेजों ने 114 साल पहले बनाया था किसानों की जमीन कुर्क और नीलाम करने का कानून
जयपुर। किसानों की ऋणशुदा जमीन को कुर्क या नीलाम करने के जिस कानून को लेकर प्रदेश में एक सप्ताह से बवाल मचा हुआ है, वह 114 साल पहले 1908 में बना था। इस कानून को अंग्रेज सरकार ने बनाया था। हालांकि इस कानून में संशोधन के लिए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पिछले साल अक्टूबर महीने में नया बिल लेकर आई थी, लेकिन वह केन्द्र और राज्य सरकार के बीच कृषि कानूनों को लेकर उपजे विवाद में फंस कर रह गया। अगर कोई भी बैंकों से अपनी अचल संपत्ति गिरवी रखकर ऋण लेता है, और बार-बार आग्रह पर भी किस्तें जमा नहीं होती तो उसे कुर्क अथवा नीलाम करने का कानून सन् 1908 में बनाया गया था। उसका नाम सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 है, और केन्द्रीय अधिनियम संख्या पांच की धारा 60 में इस तरह का प्रावधान किया गया था। इस कानून में प्रावधान है कि ऐसी संपत्ति जो डिक्री के निष्पादन में कुर्क और विक्रय की जा सकेगी। इस संपत्ति में किसानों की जमीन, अन्य भूमि, गृह, अन्य निर्माण, माल, धन, बैंक नोट, चैक, विनिमय पत्र, हुण्डी, वचन पत्र, सरकारी प्रतिभूतियां और धन के लिए वैध पत्र शामिल है।

कानून में ये किए संशोधन
राजस्थान सरकार ने इस 113 साल पुराने कानून में संशोधन के लिए 31 अक्टूबर 2020 को विधानसभा में एक बिल पेश किया। इसका नाम सिविल प्रक्रिया संहिता (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 है, जो सदन में चर्चा के बाद इसे दो नवम्बर को ही पारित कर राज्यपाल के पास भेजा गया। इस संशोधन विधेयक में प्रावधान किया गया था कि किसानों की ऋणशुदा जमीनों को न तो कुर्क किया जा सकेगा और विक्रय किया जा सकेगा। इस नए कानून में किसानों की जमीन, शिल्पी औजार और किसान के दूध देने वाले ऐसे ढोर (जिनके दो साल में ब्याना संभाव्य है) खेती के उपकरण, जो किसान को समर्थ बनाने के लिए आवश्यक है, को शामिल किया गया था।

अब इस कानून का कोई औचित्य नहीं
राजभवन के सूत्रों के अनुसार जब केन्द्र सरकार ने नए कृषि कानून बनाए थे, तब राजस्थान सरकार ने भी अपने चार अलग कानून बनाए थे। इनमें सिविल प्रक्रिया संहिता (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 के साथ ही आवश्यक वस्तु (विशेष उपबंध और राजस्थान संशोधन) विधेयक-2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण)कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार (राजस्थान संशोधन) विधेयक-2020 और कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण)(राजस्थान संशोधन) विधेयक-2020 शामिल है। अब जब केन्द्र सरकार ने अपने तीनों कानून वापस ले लिए, तो इन कानूनों का भी कोई औचित्य नहीं रह जाता।