ukraine - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रंप का बड़ा फैसला : 1,000 कैदियों के अदला-बदली की घोषणा, रूस-यूक्रेन के बीच 3 दिवसीय युद्धविराम
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों दौरान रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम और 1,000 कैदियों की अदला-बदली की घोषणा की है। यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से न केवल सैन्य अभियान रुकेंगे बल्कि युद्ध शुरू होने के बाद से कैदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली भी होगी। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ नौ से 11 मई तक युद्धविराम करने और इस अवधि के दौरान यूक्रेन के साथ "हजार के बदले हजार" कैदियों की अदला-बदली करने की श्री ट्रम्प की पहल पर सहमति व्यक्त की है।

यह अस्थायी युद्धविराम नौ मई से 11 मई तक रहेगा और यह चार साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में जारी राजनयिक प्रयासों के बीच हुआ है। ट्रंप की घोषणा के कुछ ही समय बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पुष्टि किया कि यूक्रेन युद्धविराम में शामिल होगा। रूसी सरकारी मीडिया ने भी कहा कि रूस ने प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है। ज़ेलेंस्की ने एक्स पर पुष्टि किया कि युद्धविराम की व्यवस्था अमेरिका के नेतृत्व में युद्ध को समाप्त करने के लिए किए जा रहे वार्ता प्रयासों के अंतर्गत की गई है जो अब चार साल से अधिक समय से चल रहा है।

उशाकोव ने बाद में कहा कि "अमेरिकी प्रशासन के साथ हमारी टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान इस मामले पर एक समझौता हुआ। अमेरिकी प्रतिनिधि यूक्रेन के संपर्क में भी थे।" उशाकोव के अनुसार, यह समझौता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप के बीच हाल ही में हुई फोन कॉल के बाद हुआ, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर बल दिया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हमारे देश सहयोगी थे और विजय दिवस समारोह के दौरान युद्धविराम की संभावना पर भी चर्चा की। यह घोषणा कई दिनों से बढ़ते तनाव के बाद हुई है,जिसमें रूस और यूक्रेन दोनों एक-दूसरे पर रूस के विजय दिवस समारोह से जुड़े अलग-अलग युद्धविरामों के बावजूद हमले जारी रखने का आरोप लगा रहे हैं।

रूस ने इससे पहले नौ मई के विजय दिवस समारोह से जुड़ा एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की थी, जबकि यूक्रेन ने कहा कि उसने पहले ही छह मई से व्यापक युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन दावा किया कि रूस ने इस प्रस्ताव को नजरअंदाज कर दिया। लगभग दो दशकों में पहली बार, रूस में विजय दिवस परेड में सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा क्योंकि यूक्रेन द्वारा समारोहों को बाधित करने के प्रयास की आशंकाओं के कारण अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। अधिकारियों ने मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग दोनों शहरों के निवासियों को चेतावनी दी है कि सुरक्षा कारणों से आयोजनों के दौरान मोबाइल इंटरनेट की सुविधा प्रतिबंधित हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि रूस का वार्षिक रेड स्क्वायर सैन्य परेड, जो वैश्विक नेताओं और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को आकर्षित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय जमावड़े के रूप में जाना जाता है, इस वर्ष बहुत छोटे पैमाने पर आयोजित होने की उम्मीद है। केवल बेलारूस, मलेशिया और लाओस के नेताओं के साथ-साथ कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के ही शामिल होने की उम्मीद है। इसी बीच, ट्रम्प ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान में सहायता के लिए रूस में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भेजने की इच्छा व्यक्त की है। यूक्रेन पर बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को रूस भेजने की तत्परता के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "अगर मुझे लगता है कि इससे मदद मिलेगी तो मैं ऐसा जरूर करूंगा।"

Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
मॉस्को। रूस के तुआपसे में एक समुद्री टर्मिनल पर यूक्रेनी ड्रोन के हमले के कारण आग लग गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। यह जानकारी क्रास्नोडार क्षेत्र के प्रतिक्रिया केंद्र ने शुक्रवार को दी। प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा, "तुआपसे में युक्रनी ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप एक समुद्री टर्मिनल में आग लग गई।

कोई हताहत नहीं हुआ है और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।"

रूस का तुर्की से आग्रह : यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की अपील की
मॉस्को । रूस ने तुर्की से बार-बार यह अपील की है कि वह यूक्रेन से इस बात की गारंटी ले कि 'तुर्कस्ट्रीम' और 'ब्लू स्ट्रीम' गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचे पर कोई हमला नहीं किया जाएगा। रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "काला सागर के नीचे तुर्की को गैस आपूर्ति करने वाली पाइपलाइनों पर यूक्रेन द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों को देखते हुए, हमने अपने तुर्की भागीदारों से बार-बार आग्रह किया है। हमने उनसे कहा है कि वे यूक्रेनी पक्ष को स्पष्ट और कड़े संकेत भेजें और मांग करें कि वे इस तरह के आक्रामक कृत्यों को तुरंत रोकें तथा भविष्य में भी ऐसा न होने की गारंटी दें।"

इससे पहले, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी स्पष्ट किया था कि रूस इन गैस पाइपलाइनों पर बढ़ते खतरे को लेकर तुर्की के साथ लगातार अपनी चिंताएं साझा कर रहा है। वहीं, तुर्की सरकार के सूत्रों के अनुसार, तुर्की इन पाइपलाइनों पर होने वाले हमलों और खतरों की खबरों पर बारीकी से नजर रख रहा है और इस मामले में रूस के साथ निरंतर समन्वय बना हुआ है।

रूसी वायु रक्षा ने रात भर में गिराए 145 ड्रोन : यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों को कयिा नष्ट, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
मॉस्को। रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में देश के विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन के 145 ड्रोन मार गिराये हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पिछली रात के दौरान ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने विमान-प्रकार के 145 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) को रोका और नष्ट कर दिया।

बयान में कहा गया है कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में मॉस्को क्षेत्र के ऊपर 53 ड्रोन रोके और नष्ट किये, जिनमें मॉस्को की ओर उड़ रहे 46 ड्रोन भी शामिल थे।

ईरान का यूक्रेन को सीधा निशाना बनाने का संकल्प: ईरानी सांसद का तीखा बयान, स्थिति और भी तनावपूर्ण
तेहरान। ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि यूक्रेन अब ईरान के लिए एक 'वैध सैन्य लक्ष्य' बन चुका है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संसदीय समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के अनुसार, यूक्रेन द्वारा अमेरिका और इजरायल के पक्ष में ईरान विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इजरायली शासन को ड्रोन सहायता प्रदान करके, यूक्रेन प्रभावी रूप से इस युद्ध में शामिल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत, यूक्रेन ने अब अपने पूरे क्षेत्र को ईरान के लिए एक वैध लक्ष्य में बदल दिया है।" ईरान का आरोप है कि यूक्रेन अपनी ड्रोन विशेषज्ञता का इस्तेमाल इजरायल और पश्चिमी देशों को ईरान के विरुद्ध मजबूत करने के लिए कर रहा है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने इस धमकी को 'हास्यास्पद' बताते हुए खारिज कर दिया है। यह स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि 10 से अधिक देशों ने ईरानी ड्रोनों से निपटने के लिए कीव से सहायता मांगी है। श्री जेलेंस्की का मानना है कि रूस के साथ युद्ध के दौरान ईरानी ड्रोनों को मार गिराने का जो अनुभव यूक्रेन के पास है, वह आज दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की इस विशेषज्ञता को तवज्जो देने से इनकार कर दिया है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "वास्तव में हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रोन हैं और हमें कीव की मदद की कोई आवश्यकता नहीं है।" विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की यह नई धमकी पहले से ही अस्थिर वैश्विक सुरक्षा स्थिति को और अधिक जटिल बना सकती है।

दिमित्री पोलियांस्की का दावा: यूक्रेन के लिए रूस ओएससीई विशेष निगरानी मिशन प्रारूप को फिर से शुरू करने के पक्ष में नहीं, सैन्य कार्रवाई बंद होने की मांग
वियना। रूस की यूक्रेन के लिए यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) के विशेष निगरानी मिशन (एसएमएम) के प्रारूप को फिर से शुरू करने में दिलचस्पी नहीं है।

यह बात ओएससीई में रूस के नये स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलियांस्की ने स्पूतनिक को दिए एक साक्षात्कार में कही। उन्होंने कहा कि वियना पहुंचने पर वह पहले ही दूसरे प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। कई साथी बातचीत को मना नहीं कर रहे हैं लेकिन, बिना किसी वजह के वे कहते हैं कि पहले सैन्य कार्रवाई बंद होनी चाहिए और उसके बाद ही ओएससीई अवलोकन, निगरानी, विघटन (संघर्षरत पक्षों को अलग करना) और सत्यापन में अपनी क्षमता का एहसास कर पाएगा।

इसके आगे दिमित्री पोलियांसकी ने कहा, असल में एसएमएम  जो कुछ भी कर रहा था। जैसा मैं समझता हूँ, उस मिशन के कुछ बचे हुए हिस्से कहीं न कहीं वह अवशेष हैं, और लोग शायद यह नहीं भूले हैं कि वह कैसा था। जाहिर है, कई लोग इस संसाधन को संगठन के योगदान के तौर पर देखते हैं। हमें एसएमएम के प्रारूप को दोहराने की जरूरत नहीं है। असली समझौते और बातचीत अभी दूसरे प्रारूप में हो रही हैं।

गौरतलब है कि, पोलियांस्की को 29 दिसंबर, 2025 को रूसी राष्ट्रपति के आदेश से वियना में ओएससीई में रूस का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। उन्होंने अलेक्जेंडर लुकाशेविच की जगह ली और 2026 की शुरुआत में अपना काम संभाला। इससे पहले पोलियांस्की न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में में रूस के उप स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुके हैं।

"450 ड्रोन और 70 मिसाइलें...." यूक्रेन में भारी तबाही के संकेत, शांतिवार्ता से ठीक पहले यूक्रेन पर रूस का जोरदार हमला
कीव। यूक्रेन से शांतिवार्ता शुरू होने से ठीक पहले रूस ने उस पर ड्रोनों और मिसाइलों से जौरदार हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर एक बहुत बड़ा हमला किया है। इस दौरान रूस ने लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं। इससे यूक्रेन में भारी तबाही की जानकारी मिली है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं।

अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का मकसद चार साल से चल रहे युद्ध को रोकना है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पांच राज्यों में बिजली ग्रिड को निशाना बनाया। कड़ाके की ठंड के बीच रूस का मकसद नागरिकों को बिजली, पानी और हीटिंग से महरूम रखना है। इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस कूटनीति के बजाय लोगों को डराने में ज्यादा यकीन रखता है। उन्होंने अपने सहयोगियों से और ज्यादा सुरक्षा उपकरण भेजने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की है, ताकि इस युद्ध को खत्म किया जा सके।

अबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को बातचीत होनी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन जमीन के कब्जे जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा समझौता मुश्किल लग रहा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में उनके पावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, राजधानी कीव में पांच लोग घायल हुए हैं। वहां कई घरों, एक स्कूल और गैस स्टेशन को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की वजह से 1,170 इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई है।

फिलहाल, मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। कुछ अपार्टमेंट और बिल्डिंग को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी। रूस ने खारकीव और ओडिसा जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया है, जहां लोगों के घायल होने की खबर है। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने बताया कि कीव में एक ऐतिहासिक संग्रहालय को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे रूस की निंदनीय हरकत बताया।

यूक्रेन रक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, पांच उप-रक्षा मंत्रियों को किया निलंबित
कीव। यूक्रेन ने पांच उप-रक्षा मंत्रियों को हटया है। रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने गुरुवार को टेलीग्राम पर यह जानकारी दी। फेडोरोव ने कहा कि यह फेरबदल यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और दुश्मन तथा उसकी अर्थव्यवस्था के खिलाफ 'एसिमिट्रिक' एवं साइबर हमलों को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।

रक्षा मंत्री के अनुसार कैबिनेट ने अनातोली क्लोचको, ओलेक्सांद्र कोजोंको, मायकोला शेवत्सोव, वलोडिमिर जवेरुखा और हन्ना ग्वोज्दियार को उनके पदों से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में नए सदस्य मंत्रालय में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।

गौरतलब है कि, फेडोरोव को पिछले सप्ताह यूक्रेन का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था।

मिखाइलो फेडोरोव होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री : राष्ट्रपति जेलेंस्की
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि डेनिस शमीहाल की जगह प्रथम उप प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव नए रक्षा मंत्री बनेंगे।  जेलेंस्की ने अपने शाम के संबोधन में कहा, मैंने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के कामकाज का प्रारूप बदलने का निर्णय लिया है। मैंने मिखाइलो फेडोरोव को यूक्रेन का नया रक्षा मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि फेडोरोव ड्रोन संबंधित मुद्दों में गहराई से शामिल रहे हैं और सरकारी सेवाओं एवं प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण पर बहुत प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, हमें सभी सैन्य कर्मियों, सैन्य कमान, राष्ट्रीय हथियार निर्माताओं और यूक्रेन के भागीदारों के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र में ऐसे बदलाव लागू करने होंगे जो मददगार साबित होंगे। इससे पहले दिन में, जेलेंस्की ने रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव को राष्ट्रपति कार्यालय का नया प्रमुख नियुक्त किया। जबकि ओलेह इवाशचेंको ने श्री बुडानोव के स्थान पर रक्षा खुफिया प्रमुख का पदभार संभाला।

चर्नोबिल पर न्यूक्लियर लीकेज का खतरा : यूएन
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेन के चर्नोबिल में स्थित न्यूक्लियर प्लांट का सुरक्षा कवच क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे रेडियोएक्टिव मटेरियल लीक होने का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

यूएन की परमाणु निगरानी करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, यह चर्नोबिल में 1986 की आपदा के बाद यह सुरक्षा कवच बनाया गया था, जो रेडियोएक्टिव तरंगों को रोकने का काम करता है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध पूरे होने के 3 साल बाद यानी इसी साल फरवरी में चर्नोबिल की शील्ड क्षतिग्रस्त हो गई है।

यूएन की रिपोर्ट में खुलासा

2019 में स्टील की यह संरचना बनकर तैयार हुई थी। मगर, आईएईए ने अपने निरीक्षण में पाया कि ड्रोन अटैक के कारण शील्ड डैमेज हो गई है। वहीं, यूक्रेन ने रूस को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के अनुसार

हाल के निरीक्षण में पता चला है कि प्रोटेक्टिव शील्ड की ऊपरी सतह डैमेज हो गई है। हालांकि, इससे अभी तक न्यूक्लियर प्लांट को कोई गंभीर क्षति नहीं हुई है। शील्ड पर मरम्मत का काम पहले ही किया जा चुका है, लेकिन लंबे समय में परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों की बहाली आवश्यक है।

फरवरी 2025 में हुआ था ड्रोन हमला

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 14 फरवरी को यूक्रेन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि विस्फोटक से भरा एक ड्रोन प्रोटेक्टिव शील्ड पर जा गिरा था। आग लगने के कारण शील्ड डैमेज हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि वो एक रूसी ड्रोन था। हालांकि, रूस ने इन आरोपों को सिरे खारिज कर दिया है। रूस का कहना है कि उन्होंने परमाणु प्लांट पर कोई हमला नहीं किया।

चर्नोबिल विस्फोट

बता दें कि 26 अप्रैल 1986 को चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से एक विस्फोट हुआ था, जिसमें एक पूरा शहर तबाह हो गया था। परमाणु रेडिएशन का असर यूरोप और रूस तक देखा जा सकता था। साल 2000 में इस न्यूक्लियर प्लांट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

यूक्रेन के चेरनोबिल में कुत्ते हो रहे नीले : अचानक आए रहस्यमय बदलाव से दुनिया हैरान, क्या 40 साल पुरानी त्रासदी है वजह ?
कीव। यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु आपदा स्थल के पास से आई कुत्तों की तस्वीरों ने दुनिया को हैरान कर दिया है। इन कुत्तों का रंग नीला पड़ गया है। इलाके में रहने वाले कुत्तों की देखभाल करने वाले डॉग्स ऑफ चेरनोबिल ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कई नीले रंग के शिकारी कुत्ते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह बदलाव सिर्फ एक हफ्ते के अंदर हुआ है और उन्हें इसकी वजह का पता नहीं है। वहीं कई लोगों ने इसे 40 साल पहले चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुए हादसे से जोड़ा है। डॉग्स ऑफ चेरनोबिल नाम की इस संस्था ने नीले कुत्तों की फोटो और तस्वीरे शेयर करते हुए इसे एक अनोखा अनुभव कहा है, जिस पर चर्चा की जरूरत है। संगठन ने लिखा कि हम नसबंदी के लिए कुत्तों को पकड़ने की कोशिश रहे थे। इस दौरान हमें तीन ऐसे कुत्ते देखने को मिले जो पूरी तरह से नीले थे। हम समझ नहीं आ रहा कि ये आखिर कैसे हुआ है कि इनका रंग इतना ज्यादा बदल गया।

दुनियाभर में शुरू हुई चर्चा :

संगठन ने कहा कि शहर के लोग हमसे पूछ रहे थे कि कुत्ते नीले क्यों हैं। हमारे पास इसका जवाब नहीं है क्योंकि हमें भी इसका सही कारण नहीं पता है। हम इन कुत्तों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि इनके साथ क्या हो रहा है। हमारा ऐसा मानना है कि वे किसी रसायन के संपर्क में आए होंगे। इनको पकड़ना भी मुश्किल हो रहा है। ये कुत्ते बहुत सक्रिय हैं और अभी तक हम उन्हें पकड़ नहीं पाए हैं। डॉग्स ऑफ चेरनोबिल की ओर से शेयर की गई वीडियो और तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा प्रतिक्रिया हुई है। इससे लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हुए हैं।

क्या हुआ था चेरनोबिल में ?

डॉग्स ऑफ चेरनोबिल नाम का संगठन उन कुत्तों की देखभाल करता है, जो 1986 में चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुए विनाशकारी परमाणु हादसे के बाद निकासी के दौरान पीछे छूट गए पालतू जानवरों के वंशज हैं। संगठन का मानना है कि चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास 250 से ज्यादा आवारा कुत्ते रहते हैं। तत्कालीन सोवियत संघ के चेर्नोबल स्थित न्यूक्लियर प्लांट में 26 अप्रैल 1986 को विनाशकारी धमाका हुआ था। यह हादसा इतना भयानक था कि चंद घंटे में प्लांट में काम करने वाले 40 कर्मचारियों की मौत हो गई। इसके अलावा सैकड़ों कर्मचारी न्यूक्लियर रेडिएशन की वजह से बुरी तरह से जल गए। सोवियत संघ के टूटने के बाद चेरनोबिल शहर यूक्रेन के हिस्से में आ गया। इस हादसे के असर आज भी एक बड़े क्षेत्र में देखे जाते हैं।

यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला : कीव पर दागे आठ सौ से ज्यादा ड्रोन, कैबिनेट बिल्डिंग क्षतिग्रस्त; मिसाइलें भी दागीं
नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक की जिसमें पेचेर्स्की जिले में कैबिनट बिल्डिंग में आग लग गई। यूक्रेनी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।  यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने कीव पर रात भर हमले किए, जिसमें एक नवजात समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए हैं। राजधानी में सरकारी मुख्यालय समेत कई इमारतों में आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की शुरूआत शहर पर ड्रोन हमलों से हुई और उसके बाद मिसाइल अटैक किए गए। यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा कि युद्ध के दौरान पहली बार दुश्मन के हमले में यूक्रेनी सरकार की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की वायुसेना का कहना है कि रूस ने रातभर में यूक्रेन पर 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं हैं।

रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान
डार्नित्स्की में एक आवासीय इमारत की चार में से दो मंजिलें आग की चपेट में आ गईं, जिससे इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। क्लिट्स्को और आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि कीव के पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में एक नौ मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग की कई मंजिलें तबाह हो गईं।

कीव की एक बिल्डिंग में लगी आग
ड्रोन के गिरते मलबे से एक 16 मंजिला अपार्टमेंट और दो नौ मंजिला इमारतों में भी आग लग गई। आपातकालीन अधिकारियों की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अपार्टमेंट इमारतों से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, कुछ मंजिलें ढह गई हैं और सामने के हिस्से को काफी नुकसान हुआ है। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाकर हमले कर रहा है।

रूसी पाइपलाइन पर जवाबी हमला
हमले के जवाब में यूक्रेन ने भी रूस की आॅयल पाइपलाइन को निशाना बनाया है। यूक्रेन की ड्रोन फोर्स के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने कहा कि रूस के ब्रायंस्क एरिया में द्रुजबा आॅयल पाइपलाइन पर हमला किया गया है, जिसमें भारी नुकसान हुआ है। द्रुजबा पाइपलाइन पर अटैक से हंगरी और स्लोवाकिया को मिलने वाली रूसी तेल की सप्लाई पर प्रभावित हुई है, जो 2022 के हमले के बाद अन्य यूरोपीय देशों की तरफ से रिश्ते खत्म करने के बाद भी रूस से अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी कर रहे हैं।