storm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीषण गर्मी से प्रदेश बेहाल: आज-कल आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले तेज गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन परेशान नजर आए।

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में मौसम बदल सकता है। इस दौरान मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश व धूलभरी आंधी चल सकती है। अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट संभव है, लेकिन 24 मई के बाद फिर गर्मी बढ़ने और हीटवेव चलने की आशंका है।

आंधी-तूफान पीड़ितों की पूरी उदारता से मदद करे सरकार, मायावती ने कहा- उजड़े जीवन को समेट कर दोबारा शुरू कर सके जिंदगी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार से पूरी उदारता बरतने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने शनिवार को एक्स पर लिखा, यूपी के कई हिस्सों में जबरदस्त आंधी-तूफान से जान-माल की भारी तबाही हुई है। राज्य सरकार को पूरी उदारता के साथ हर प्रकार से पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि वे लोग अपने उजड़े/बिखरे हुए पारिवारिक जीवन को समेट कर दोबारा से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करोड़ों गरीबों, मेहनतकश परिवारों, खेती-किसानी के साथ-साथ मिडिल क्लास के जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करेगी। इस महंगाई का सीधा असर इन सबके परिवार के पालन-पोषण पर पड़ेगा। बसपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को महंगाई और जीवन दुष्कर करने वाली इस प्रकार की नियमित वृद्धि को कम करने के लिए जरूरी सार्थक कदम उठाने चाहिए। यही समय की मांग है। गौरतलब है कि मंगलवार रात यूपी के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं समेत कई जिलों में आए आंधी-तूफान में 54 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को चक्रवाती तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। मौसम जनित हादसों में पूरे राज्य में 54 से अधिक लोग अकाल मृत्यु का शिकार हुये। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर, प्रतापगढ़,सीतापुर और बहराइच समेत कई जिलों में आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गये, जबकि बिजली के खंभे उखड़ने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुयी और कई इलाके अंधेरे में डूब गये। आंधी बारिश से दर्जनो कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण तथा दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवाओं की मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ प्रतिक्रिया के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार की आंधी तथा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की झोंकेदार हवाएं चलीं।

सबसे ज्यादा तबाही प्रयागराज मंडल और पूर्वांचल में हुयी। भदोही में 11 और फतेहपुर में दस लोगों के विभिन्न हादसों में जान गंवाने की सूचना है। फतेहपुर में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में एक कच्चा मकान गिरने से शिवांश (8) , सिया कली (55), कल्पना देवी (25) , श्रीदेवी तथा अनारकली (40) मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने सिया कली को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का इलाज जारी है। सीतापुर जिले में बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और वर्षा के दौरान आम का पेड़ गिरने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के राजपुर खुर्द गांव निवासी राहुल (18) गांव से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में पशुओं को घर वापस ला रहा था। इसी दौरान तेज आंधी के चलते आम का एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रतापगढ़ जिले मे बुधवार शाम अन्तू क्षेत्र के छतरपुर शिवाला गांव मे बिजली गिरने से अधेड़ लाल बहादुर वर्मा की मौत हो गयी वह जंगल में जानवर चरा रहा था। कानपुर में शाम लगभग तीन बजे तेज रफ्तार हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया और प्रचंड गर्मी से लोगों को कुछ समय के लिये राहत मिली।

भदोही में आंधी बारिश के कारण हुये हादसों में कम से कम 11 लोगों के मरने की सूचना है। आंधी बारिश से कई क्षेत्रों में गुल हुयी बिजली देर रात तक नहीं आयी थी। मौसम के कारण कई इलाको में इंटरनेट सेवायें भी प्रभावित हुयी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम के शुष्क रहने तथा तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में एक बार फिर लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि आंधी और वर्षा के बावजूद प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुंदेलखंड क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बांदा में सर्वाधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि झांसी में 44.5 डिग्री और प्रयागराज में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जिससे विशेष रूप से दक्षिणी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र में पुन: लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
अगरतला। त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और भीषण तूफान ने राज्य के सभी आठ जिलों में भारी तबाही मचाई है जिससे 1,534 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में बिजली के कई पोल और पेड़ गिर गये हैं जिसके कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल प्रभावित घरों में से 76 पूरी तरह नष्ट हो गए, 195 को गंभीर नुकसान पहुँचा और 1,263 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, तूफान के कारण 129 बिजली के खंभे गिर गए और दो लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पेड़ों के गिरने, तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुँचा है। ऊनाकोटि जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहाँ 518 घर क्षतिग्रस्त हुए। इनमें 26 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, 33 को गंभीर नुकसान हुआ और 459 घर आंशिक रूप से प्रभावित हुए। उत्तर त्रिपुरा में 136, धलाई में 272, सिपाहीजाला में 250 और दक्षिण त्रिपुरा में 236 घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

खोवाई जिले में 85 और पश्चिम त्रिपुरा में 37 घर प्रभावित हुए। गोमती जिले में हालांकि घरों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा, लेकिन वहां पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे कई रास्ते बंद हो गए। अधिकारियों ने कुछ मार्गों को साफ कर दिया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बहाली का कार्य जारी है। भारी बारिश के बावजूद, अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी नदियाँ खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। धलाई जिले के कमालपुर उपमंडल में सर्वाधिक 159 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रशासन सक्रिय रूप से नुकसान का आकलन कर रहा है और राहत एवं बहाली कार्यों में जुटा है। इस बीच, भारत मौसम विभाग ने त्रिपुरा के लिए और अधिक अनिश्चित मौसम की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने एक मई तक गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और मानसून से पहले की भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त: हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण हवाई यातायात बाधित हो गया है। इसकी वजह से कई उड़ानें रद्द की गई हैं और 30,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

वेलिंगटन हवाई अड्डे के अनुसार, आज सुबह ओशिनिक द्वीप और देश की राजधानी के बीच आवागमन करने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द या विलंबित रहीं। एयर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन, नेपियर और पामस्र्टन नॉर्थ हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

खराब मौसम के कारण कुछ सड़कें बंद कर दी गई हैं और ट्रेन एवं फेरी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वेलिंगटन के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है। प्राकृतिक आपदा के बाद की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। न्यूजीलैंड की अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के सहायक कमांडर केन कूपर ने कहा कि रात भर में लगभग 850 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए जिनमें से आधे से अधिक राजधानी क्षेत्र में थे।

रेडियो न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय मौसम सेवा मेटसर्विस का हवाला देते हुए कहा कि उत्तरी द्वीप पर 149 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके दर्ज किए गए। मेटसर्विस के मौसम विज्ञानी जॉन लॉ ने कहा कि यह चरम मौसम द्वीप के पूर्व में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढऩे के कारण उत्पन्न हुआ है।

मौसम विज्ञानी लॉ ने कहा कि यह अच्छी खबर यह है कि जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे हवाएं धीमी होने लगेंगी इसलिए शायद हमने हवाओं की चरम स्थिति देख ली है। लेकिन वेलिंगटन के मानकों के हिसाब से भी सप्ताह की शुरुआत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी द्वीप के वैरापा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रात भर में आठ इंच तक बारिश दर्ज की गई है।

मोंथा तूफान का कहर : आंध्र के 7 जिलों में तबाही, 2 लोगों की मौत; फसलें नष्ट
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मोंथा मंगलवार रात तट पार कर गया और यह मछलीपट्टनम के करीब पहुंच गया है। इसने राज्य के सात जिलों में तबाही मचाई और बारिश संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। चक्रवाती तूफान ने पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, विशाखापततनम, कृष्णा, गुंटूर, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में तबाही मचाय, जिससे 4.50 लाख एकड़ से अधिक की फसलें नष्ट हो गईं।

प्रभावित जिलों में राहत कार्य चलाने के निर्देश
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को जिला कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए 10,000 से ज्यादा लोगों को तैनात किया गया है।

खड़ी फसलें हुई तबाह
प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, चक्रवात के कारण पूरे राज्य में 4.50 लाख एकड़ से अधिक भूमि पर लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात द्वारा दस्तक देने वाले कोनासीमा जिले में 20,000 एकड़ से अधिक भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गईं।

300 से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़े
अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित जिलों में 300 से ज्यादा बिजली के खंभे और हज़ारों पेड़ उखड़ गए जबकि विद्युत सब-स्टेशनों में 54 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 137 किलोमीटर लंबी सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सरकार ने राहत शिविरों में रहने वालों को 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

फिलीपींस में तूफान से 2 लाख लोग विस्थापित, लहरों के कारण करना पड़ रहा है पलायन
मनीला। फिलीपींस में तूफान मैन-यी (पेपिटो) फिलीपींस में बिकोल क्षेत्र से लगभग 2,55,000 लोग विस्थापित हुए हैं। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार इस तूफान के बिकोल क्षेत्र के कैटांडुआनेस द्वीप से टकराने की उम्मीद है और हवा की अधिकतम गति पहले ही 215 किलोमीटर प्रति घंटे (133 मील प्रति घंटे) तक पहुंच चुकी है। भूस्खलन, बाढ़ और तूफान की लहरों के कारण सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है।

मान-यी फिलीपींस में पिछले एक महीने में आया छठा तूफान है। इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी फिलीपींस के लुजोन द्वीप के तटीय इलाके में हजारों लोगों को तूफान उसागी के कारण पलायन करना पड़ा था।

फ्लोरिडा में हेलेन से बढ़ा खतरा, तूफान पकड़ेगा गति
न्यूयॉर्क। उष्णकटिबंधीय तूफान हेलेन मैक्सिको की खाड़ी से गुजरते हुए श्रेणी एक का तूफान बन गया है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह जानकारी दी। एनएचसी के पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि तूफान फ्लोरिडा बिग बेंड तट पर पहुंचते ही और गति पकड़ लेगा। एनएचसी ने टाम्पा खाड़ी सहित फ्लोरिडा के पैनहैंडल में स्थित लोगों को जीवन और सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी रखने और निकासी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

तटीय शहरों में विनाशकारी लहरों के साथ आठ फीट तक पानी जमा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हेलेन में श्रेणी चार की स्थिति तक पहुंचने की क्षमता है। टाम्पा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (टीआईए) सुबह 2 बजे से परिचालन निलंबित कर रहा है। आसपास के तीन छोटे हवाई अड्डे, पीटर ओ. नाइट, टाम्पा एक्जीक्यूटिव और प्लांट सिटी, टीआईए के कदमों का पालन कर रहे हैं और गुरुवार को बंद हो रहे हैं। क्षेत्र के स्कूल भी कक्षाएं रद्द कर रहे हैं और अपने परिसर बंद कर रहे हैं। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि शुक्रवार को सामान्य शेड्यूल फिर से शुरू हो जाएगा।

निकासी क्षेत्र में स्थित पिनेलस काउंटी में एम्बुलेंस ने मरीजों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाना शुरू कर दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग के मेयर केनेथ वेल्च ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि काउंटी में जरूरतमंद लोगों के लिए 6 आपातकालीन आश्रय स्थल हैं। निवासी जरूरतों का सामान इकट्ठा कर रहे हैं और ऊंचे इलाकों और हेलेन के रास्ते के बाहर के इलाकों में जा रहे हैं।

जयपुर सहित कई जिलों में आज दोपहर बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज
जयपुर। राजस्थान में तेज गर्मी से परेशान लोगों को आज से फिर थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेस के प्रभाव से आज 16 जिलों में दोपहर बाद बादल छाने के साथ कहीं-कहीं आंधी चल सकती है और कुछ जगह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इससे पहले बीती रात गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में 40KM की स्पीड से धूल भरी आंधी चली और कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

वहीं मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के  कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघगर्जन, आंधी व हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने (50-60 Kmph तेज हवाएं) व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 7 जून को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश की गतिविधियां 7-9 जून के दौरान कहीं-कहीं होने की संभावना है। आगामी चार-पांच दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

अमेरिका में तूफान से 61 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले सप्ताह आये आर्कटिक चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गयी है। रिपोर्ट में बताया कि चक्रवात से अब तक 47 लोगों की सर्दी और उससे संबंधित स्थितियों के कारण मौत हो गयी है।

रिपोर्ट में कहा गया कि आपदा पीड़ितों की सबसे बड़ी संख्या टेनेसी और ओरेगॉन राज्यों में दर्ज की गई। पिछले सप्ताह, अमेरिका के मध्य भाग के कई क्षेत्र रिकॉर्ड सर्दी और भारी हिमपात से प्रभावित हुए थे।

आंध्र प्रदेश के उत्तर में केंद्रित हुआ ‘मिचौंग’
हैदराबाद। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के ऊपर पिछले छह घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया और केंद्रित हो गया।  आंध्र प्रदेश के बापटला में भी चक्रवाती तूफान का प्रभाव दिखने लगा है। बापटला में मध्यम बारिश हुई और तेज हवाएं चलींं। अनुमान है कि बारिश अभी और तेज हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले एक बुलेटिन में कहा था कि तूफान अब 90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ‘तट को पार’ कर रहा है। मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि  अगले दो घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान के कमजोर होने की संभावना है।

चेन्नई में 12 लोगों की मौत
तमिलनाडु में मंगलवार को बारिश में कमी आई। चेन्नई शहर हालांकि बारिश की वजह से पूरी तरह डूब गया है। रविवार से अब तक एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सोलह  घंटे से बंद चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आॅपरेशन शुरू हो गया है। चार नवंबर को रनवे पर पानी भरने की वजह से करीब 70 उड़ानों को रद्द किया गया था और 30  बेंगलुरु डायवर्ट की गयी थीं।

फ्रांस में सियारन तूफान से 2 लोगों की मौत, रफ्तार से चली हवाएं
पेरिस। फ्रांस में तूफान सियारन के कारण कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए तथा लाखों घर अंधेरे में डूब गए। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने यह जानकारी दी। डमैंनिन ने कहा कि फ्रांस में आए विनाशकारी तूफान के कारण पहली मौत एक ट्रक ड्राइवर की हुई थी। दूसरा पीड़ित एक व्यक्ति था, जो ले हावरे में अपने आवास से गिर गया था।

देश के अटलांटिक तटीय इलाकों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और 12 लाख से अधिक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। फ्रांसीसी दूरसंचार मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने एक्स पर कहा कि तूफान ने फ्रांस में मोबाइल संचार नेटवर्क को भी बुरी तरह से बाधित कर दिया, जिससे सैकड़ों सिग्नल टावर और कम से कम 10 लाख मोबाइल ग्राहक प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि तेज आंधी ने कई आवासों को नुकसान पहुंचाया है।