37 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : नगर निगम ने 37 भवन मालिकों व विज्ञापन दाताओं को दिए नोटिस, जानें पूरा मामला
कोटा। शहर में निजी भवनों की छतों व दीवारों पर लगे अवैध होर्डिंग्स व वॉल ड्रॉप के मामले में नगर निगम के राजस्व अनुभाग की ओर से शुक्रवार को 37 भवन मालिकों व विज्ञापन दाताओं को नोटिस जारी किए गए। वहीं कई जगह पर लोगों ने खुद ही वॉल ड्रॉप हटा लिए।
शहर में पुराने शहर से लेकर नए शहर के पॉश इलाकों तक में और झालावाड़ रोड से लेकर बूंदी रोड तक बड़ी संख्या में निजी भवनों व प्रतिष्ठानों की छतों पर अवैध रूप से होर्डिग्स लगे हुए हैं। साथ ही कई भवनों व दुकानों की दीवारों पर भारी भरकम वॉल ड्रॉप लगाए हुए हैं। जिससे मौसम में बदलाव होने पर आंधी तूफान व बरसात के समय में तेज हवा से ये उड़कर सड़क पर गिर रहे हैं या गिरने का खतरा बना हुआ है। जिससे राह चलते लोगों के साथ कभी भी हादसे का खतरा बना हुआ है।

इसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व अनुभाग द्वारा जहां भी इस तरह के होर्डिग्स व वॉलड्रॉप लगे हुए मिले उन सभी को नोटिस जारी किए गए। विशेष रूप से एरोड्राम चौराहे से अनंतपुरा तक कार्रवाई करते हुए 37 लोगों को नोटिस जारी किए गए।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
शहर में निजी भवनों की छतों पर अवैध होडिंग्स व वॉल ड्रॉप लगाने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 7 मई को पेज 6 पर: छतों पर लगे अवैध होडिंग्स व वॉल ड्रॉप से दुर्घटनाओं का खतरा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें हाल ही में बदले मौसम से स्टेशन क्षेत्र में गिरे एक होर्डिग्स को लेकर शहर में इस तरह के कई जगह पर होने का मामला प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि जिन भी जगह पर इस तरह से अवैध होडिंग्स व वॉलड्रॉप लगे हुए हैं। वहां कार्रवाई करने के लिए संबंधित उपायुक्तों को निर्देशित किया गया है।

वहीं उपायुक्त राजस्व धीरज सोनी के मार्गदर्शन में निगम के फायर अनुभाग की टीम हरकत में आई। टीम ने शुक्रवार को एक ही दिन में सुबह से शाम तक एरोड्राम चौराहे से झालावाड़ रोड पर अनंतपुरा तक 37 जनों को नोटिस जारी किए। जिनमें से अधिकतर को तो नोटिस थमाए। वहीं कई जगह पर दुकान व मकान बंद होने पर वहां नोटिस चस्पा भी किए गए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार नोटिस के डर से कई लोगों ने तो खुद ही होर्डिग्स व वॉल ड्रॉप तुरंत हटा दिए।

आम सूचना भी की प्रकाशित
निगम अधिकारियों के अनुसार नगर निगम की ओर से इस संबंध में आम सूचना भी जारी की गई है। जिसमें सभी को अवगत कराया गया कि निगम की ओर से भवनों की छतों पर विज्ञापन होर्डिग्स व वॉल ड्रॉप लगाना अवैध व प्रतिबंधित किया हुआ है। साथ ही सभी को चेताया है कि यदि कहीं ऐसा हो रहा है तो वे स्वयं उन्हें हटा लें वरना निगम के स्तर पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आईआईएम उदयपुर पीजीडीबीए-डब्ल्यूई कार्यक्रम के लिए पहले वार्षिक दीक्षांत समारोह: 37 छात्रों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया प्रदान
उदयपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान उदयपुर ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फॉर वर्किंग एक्जीक्यूटिव्स - पीजीडीबीए-डब्ल्यूई (बैच 2020-22) के लिए पहला वार्षिक दीक्षांत समारोह शुक्रवार, 24 जून 2022 को बलीचा, उदयपुर में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह का संबोधन हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने दिया, जो दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे। पीजीडीबीए-डब्ल्यूई के पहले वार्षिक दीक्षांत समारोह में, 37 छात्रों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किया। इसके अलावा राजीव चौधरी को शैक्षिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “प्रबंधन शिक्षा आपको प्रबंधन की कला सिखाती है। हालाँकि, निर्णय लेने की कला औद्योगिक दृष्टिकोण से इसका अभ्यास करते हुए आती है। अपनी पुस्तकों से संपर्क न खोएं। इन वर्षों में आप महसूस करेंगे कि जैसे-जैसे आप एक उद्योग में बढ़ते हैं, आप सैद्धांतिक अनुप्रयोगों के लिए उत्सुक होते हैं। शोध पत्रों को पढ़ें और अपनी व्यावसायिक समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करें। दुनिया भर में बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। डिजिटल के सबसे बड़े व्यवधान के साथ बिजनेस मॉडल बदल रहे हैं। अतिरिक्त योग्यताएं हमेशा शामिल रहेंगी और आपको तेजी से बदलती दुनिया में प्रासंगिक बने रहने में मदद करेंगी।"

एचजेडएल और उसकी सहायक कंपनियों में क्रॉस डोमेन कार्यों में अपनी यात्रा और करियर के बारे में बताते हुए, जहां उन्होंने कई व्यावसायिक नेतृत्व पदों पर कार्य किया और कई तरह की जिम्मेदारियों को संभाला, उन्होंने आगे बोर्ड रूम की स्थितियों का हवाला दिया जहां निर्णय एक दृष्टिकोण के साथ लिए जाते हैं। "हम देखेंगे कि क्या होगा"। उन्होंने कोविड महामारी, यूक्रेन-रूस युद्ध आदि जैसी अनिश्चितताओं पर भी चर्चा की जिनका दुनिया वर्तमान में सामना कर रही है, और कहा कि अगले छह महीनों में दुनिया कहां होगी यह कहना संभव नहीं है। हालाँकि, अनिश्चित परिस्थितियों में व्यावसायिक रणनीतियों, निर्णय लेने की क्षमताओं की योजना बनाने में आपकी मदद करने के लिए शिक्षा हमेशा लूप में रहेगी।

कार्यक्रम का संबोधन अजय कुमार सिंघरोहा, सीएचआरओ, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा दिया गया। वह पेशेवरों को असाधारण शिक्षा प्रदान करने के लिए आईआईएमयू के उत्कृष्ट संकाय सदस्यों के आभारी थे और कैसे उन्हें यह वीयूसीए (अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता) दुनिया में अपने करियर को आकार देने में मदद करेगा। उन्होंने स्नातक होने वाले बैच को सामान्य प्रबंधन कौशल को बढ़ाने के अवसरों की तलाश करने और अपने हर काम में जीत की स्थिति हासिल करने के लिए सीखने का उपयोग करने की सलाह दी।

अपने समापन भाषण में, आईआईएम उदयपुर के निदेशक, प्रो. जनत शाह ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि हम संस्थान के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फॉर वर्किंग एग्जीक्यूटिव के अपने पहले बैच के दीक्षांत समारोह का जश्न मना रहे हैं। यह वर्ष आईआईएमयू समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय वर्ष रहा है क्योंकि हमने अपनी स्थापना का एक दशक पूरा करा है। मेरी सीमित स्मृति याद करती है कि 2022 के स्नातक बैच ने एक ऐसा अनुभव किया जिसे असाधारण भी माना जा सकता है। इस बैच ने वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण अपनी एमबीए यात्रा ऑनलाइन शुरू की। आपने अपने शिक्षकों और बैचमेट्स का समर्थन किया और बड़े तनाव में भी अपना समर्पण दिखाया है । यह स्नातक बैच हमारे लिए एक विशेष बैच रहेगा क्योंकि आपने समझौता किए बिना इन कठिन समय का प्रबंधन करने में हमारी मदद की है। हमें आपकी आगामी उपलब्धियों पर पहले से ही गर्व है जिससे समाज और मानव जाति को लाभ होगा।"

बंगलादेश में इनलैंड कंटेनर डिपो में आग लगने से 37 लोगों की मौत
ढाका। बंगलादेश में चटगांव के सीताकुंडा में एक निजी इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) में आग लगने से 37 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में 5 दमकलकर्मी भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों सहित चार सौ से अधिक लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

चट्टोग्राम मेडिकल कॉलेज ने घायलों और मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुये बताया कि निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को भी मदद के लिए बुलाया गया है।  प्रत्यक्षदर्शियों, पुलिस और डिपों सूत्रों के अनुसार डिपो में 50 हजार कंटेनर थे। माना जा रहा है इन कंटेनरों में किसी ज्वलनशील रसायन की वजह से आग लगी है।

जयपुर हेरिटेज महापौर को हटाने को लेकर कांग्रेस के 37 पार्षद हुए लामबंद
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर को हटाने को लेकर कांग्रेस के 37 पार्षद लामबंद हो गए हैं। हालांकि उच्च स्तर पर असंतुष्ट पार्षदों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देर रात तक पार्षद नरम नहीं पड़े थे। पार्षदों के साथ ही कांग्रेस के विधायकों का एक गुट भी मेयर को हटाने के पक्ष में है। महापौर की कार्य प्रणाली से उसी की पार्टी के पार्षद नाराज है।

नगर निगम हेरिटेज में कुल सौ पार्षद है। इनमें कांग्रेस के 47 पार्षद है। नौ निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस की मुनेश गुर्जर को नवम्बर 2020 में  महापौर बनाया गया था। महापौर को लेकर शुरू से ही कांग्रेस दो गुटों में बंट हुई थी। अब पार्षदों का असंतोष ज्यादा बढ़ गया है। समितियों के अध्यक्ष बनाने को लेकर निर्दलीयों ने महापौर के खिलाफ पिछले दिनों प्रदर्शन भी किया था। अब कांगे्रस और उसके समर्थक 37 पार्षदों ने महापौर को हटाने को लेकर पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक अमीन कागजी को पत्र भी सौंपा था। इस संबंध में महापौर मुनेश गुर्जर का पक्ष जानने के लिए उनसे कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और ना ही मैसेज का जवाब दिया।

उप महापौर को लेकर भी हो चुका है विवाद
जयपुर नगर निगम हेरिटेज में उप महापौर असलम फारूकी को लेकर भी विवाद हो चुका है। कांग्रेस के ही पार्षद उमरदराज ने भारी विरोध किया था। उप महापौर पद पर उमरदराज मजबूत दावेदार थे, लेकिन उस समय क्षेत्रीय विधायक अमीन खान उमरदराज के पक्ष में नहीं थे।

इनका कहना है
हे रिटेज की महापौर के खिलाफ कांग्रेस के पार्षदों में खासी नाराजगी है। उन्होंने एक पत्र भी लिखा है। इस संबंध में
मैंने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को अवगत करा दिया है। जल्द ही पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी। -अमीन कागजी, विधायक

विधायक अमीन कागजी ने मुलाकात कर घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया है। जल्द ही नगर निगम हेरिटेज के पार्षदों की बैठक बुलाकर मामले को सुलटाया जाएगा। - प्रतापसिंह खाचरियावास, काबीना मंत्री एवं विधायक सिविल लाइन्स