kirori - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किरोड़ी मीणा ने पुलिसकर्मियों से की भावनात्मक अपील : पूरे उल्लास के साथ मनाएं होली, आपकी मांगें कराऊंगा पूर्ण
जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में पुलिस के जवानों ने इस बार होली के जश्न से दूरी बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।इस पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिसकर्मियों से होली मनाने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि होली ऐसा वार्षिक पर्व है, जो आनंदप्रदायक है। यह शिष्टों द्वारा आचारित है, अतः इसका पालन और इस पर उत्सव आयोजित करना धर्म है। प्रदेश के पुलिसकर्मियों से आग्रह है कि आपकी जो भी मांगें हैं, वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर पूर्ण कराऊंगा।

आप सभी विपरीत परिस्थितियों में सदा जनसेवा में प्रतिबद्ध पुलिसकर्मियों से विनम्र आग्रह है कि वे वैदिक पर्व होली पूरे उल्लास के साथ मनाएं। अब किरोड़ी लाल मीणा के इस बयान को सियासी गलियारों में उनकी सरकार से नाराजगी और मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

किरोड़ी मीणा को मिला सरकारी बंगला आवंटन निरस्त : खुद ही सामान्य प्रशासन विभाग से की थी अनुशंसा, बंगला आवंटन समिति के खुद ही है अध्यक्ष
जयपुर। राजस्थान सरकार की कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा को सिविल लाइन में मंत्री स्तर का मिला सरकारी बंगला आवंटन निरस्त कर दिया गया है। यह बंगला सामान्य प्रशासन विभाग में मंत्री के नाते किरोड़ी लाल को आमंत्रित किया था, लेकिन बाद में किरोड़ी ने ही बांग्ला आवंटन निरस्त करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को लिखा था।

इसके बाद अब उनका बंगला आवंटन निरस्त हो गया है। किरोड़ी लाल मीणा को सिविल लाइन में बंगला नंबर 14 आवंटित हुआ था। दरअसल किरोड़ी लाल मीणा खुद ही मंत्रियों और विधायकों को बंगला आवंटन करने वाली समिति के अध्यक्ष है। उन्होंने ही खुद के लिए यह बंगला कमेटी की बैठक में आवंटित करवाया था और उसके बाद खुद ने ही बंगले का आवंटन निरस्त कराए जाने को सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर कहा था।

किरोड़ी मीणा ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
जयपुर। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री और भाजपा के विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए इसकी पुष्टि की। किरोड़ी ने अपने इस्तीफा दिए जाने को लेकर उठे सवाल पर कहा है कि उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री से किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन वह अपने वायदे से मुकर नहीं सकते हैं। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दौसा सहित सात लोकसभा सीटों की जीत की जिम्मेदारी दी है। इनमें से किसी भी एक सीट पर भी भाजपा के हार जाने पर वह मंत्री पद छोड़ देंगे।

चुनाव परिणाम में दौसा सहित इन 7 सीटों में से भाजपा चार से अधिक सीटें हार गई थी। चुनाव परिणाम के दिन ही किरोड़ी लाल मीणा ने अपने एक अकाउंट पर रामचरितमानस की चौपाई लिखते हुए इस्तीफा देने के संकेत दिए थे। बताया जा रहा है कि किरोड़ी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान ही अपना इस्तीफा उन्हें दे दिया था। वे दो दिन पूर्व हुई कैबिनेट की बैठक में भी नहीं आए थे और ना ही विधानसभा पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उनका इस्तीफा स्वीकार करने और न करने पर पार्टी आला कमान से पूछ कर निर्णय लेंगे।

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
जयपुर। कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा मतदान के दिन दौसा के एक गांव में पहुंचे। यहां ग्रामीण लोगों को एक साथ इकट्ठा कर मतदान केंद्र पर गीत गाते हुए मतदान करने के लिए ले गए। महिलाएं यहां वोट डालने जाते समय रास्ते में पारंपरिक गीत गा रही थी और किरोड़ी लाल मीणा उनके साथ-साथ चल रहे थे।

मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है और इस सीट पर कन्हैयालाल मीणा की जीत मीणा की प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। ऐसे में किरोड़ी लाल मीणा पिछले लंबे समय से यहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं और दौसा में ही डेरा डाले हुए है।

किरोड़ी मीणा ने लगाए आईटी में 5 हजार करोड़ के स्कैम के आरोप
जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने आईटी विभाग में 5 हजार करोड़ रुपए के स्कैम के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वे शिकायतकर्त्ता को लेकर दोपहर 12 बजे ईडी के दफ्तर जाएंगे और शिकायत दर्ज कराएंगे। मामले में सरकार के उच्च स्तर तक तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजकॉम में राजेश सैनी मैनेजर हैं। उनकी बेटी रुचि सैनी के नाम से सरकारी काम का पैसा उठा रहा है। डॉट स्क्वायर नाम की कंपनी बनाकर 1500 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। 22700 वाई-फाई जिसकी प्रत्येक की कीमत 13 लाख है, स्टॉल करने थे। 60 फीसदी भुगतान एडवांस उठा लिया। केवल 72 करोड़ के 5470 डिवाइस ही लगाए। 685 करोड़ कंपनी के पास है, जिसका ब्याज ही माह का 70 लाख आ रहा है। वेंडर की रिपोर्ट पर ही भुगतान हो रहा है। दूसरा घोटाला मैन पॉवर का है। केन्द्र की नीसी नाम की कंपनी है। राजकॉम आवश्यकता बताकर मैन पॉवर रखता है। सौ फीसदी भुगतान उठा रहे हैं, जबकि मैन पॉवर है ही नहीं या योग्य नहीं है। प्रतिमाह चार-चार लाख तक वेतन दिया जा रहा है। कैग में भी इसका पैरा बना। उपनिदेशक प्रद्युम्न सिंह खुद की कंपनी से खेल कर रहे हैं। अपनी पत्नी को भी 1.60 लाख का भुगतान माहवार कर रहे हैं। उपस्थिति भी खुद ही वैरिफाइड करते हैं। मैन पॉवर को प्रदेश दौरे में 2.61 लाख और बाहर 4.95 लाख तक भुगतान हो रहा हैं। इतने तो राष्टÑपति को भी नहीं मिलते। ऐसे ही चाइना मेड पाश मशीनों पर इंडिया मेड बताकर करोड़ों कूटे गए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने अन्य घोटालों के आरोप लगाए। एसीबी में शिकायत हुई, लेकिन उच्च स्तर पर मामले में एफआर लगवा दी गई।

भ्रष्टाचार पर पायलट यात्रा करेंगे तो मैं उनके साथ जाऊंगा
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के भ्रष्टाचार के आरोप पर किरोड़ी ने कहा कि अभी उन्हें पता नहीं क्या हो गया। 30 मई को यात्रा निकालने वाले थे। उनकी आलाकमान से कोई बात हो गई है। अगर वे भ्रष्टाचार को लेकर पदयात्रा निकालेंगे तो मैं भी उनके साथ जाऊंगा। सीएम खुद भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करते हैं तो उन्हें ईडी से परेशानी क्यों है। पेपरलीक में सरकार के विधायक, मंत्री, एसओजी के अधिकारियों पर मैंने नाम लेकर आरोप लगाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ईडी जांच कर रही है, मुंह से जो खाया है वह नाक से निकालेंगे। बिजली, कोयला खरीद, जल जीवन मिशन, खानों में घोटाले हुए हैं।

किरोड़ी मीणा की हिरासत के बाद बिगड़ी तबियत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
जयपुर। पुलवामा के शहीदों की वीरांगनाओं का पिछले 10 दिन से जारी धरना गुरुवार की बीती रात तकरीबन 3:00 बजे पुलिस ने हटा दिया है। वही मौके पर मौजूद किरोड़ी लाल के तकरीबन 10 समर्थकों को पुलिस गिरफ्तार करके अजमेर रोड स्थित महिंद्रा सेज इलाके थाना इलाके में हिरासत में लिए हुए हैं। पुलिस ने जब देर रात धरने को हटाया उस वक्त किरोड़ी लाल धरने पर मौजूद नहीं थे। वे अपने जयपुर स्थित आवास पर थे। उन्हें जब डरना हटाए जाने की सूचना लगी तो वह सुबह सबसे पहले महिंद्रा सेज थाना पहुंचे और अपने समर्थकों से मुलाकात की। समर्थकों ने उन्हें पुलिस द्वारा जबरन हटाए जाने और मारपीट करने से चोटिल होने की शिकायत भी की है। पुलिस ने इस आरोप के बाद सभी हिरासत में लिए गए किरोड़ी समर्थकों का मेडिकल मुआयना कर आ रही है।

जानकारी के अनुसार वीरांगनाओं को उनके करो पर छोड़ा गया है। एक वीरांगना शाहपुरा के सीएससी अस्पताल में भर्ती कराई गई है। किरोड़ी को जब इसकी जानकारी लेगी तो वह अपने समर्थकों के साथ सामोद होते हुए शाहपुरा जा रहे थे। लेकिन रास्ते में पुलिस ने किरोड़ी लाल मीणा और चोमू के स्थानीय भाजपा विधायक रामलाल शर्मा सहित उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। किरोड़ी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है कि वीरांगनाओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया है। वीरांगनाओं को न्याय दिलाने तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। पुलिस और सरकार उन्हें नहीं रोक सकेंगी। उन्होंने कहा कि वह तो सामोद में अपने समर्थकों के साथ बालाजी के दर्शन करने गए थे, क्या एक राज्यसभा सांसद स्वतंत्र रूप से भगवान के दर्शन करने भी नहीं जा सकता है क्या। सरकार की इस तानाशाही का जवाब जनता देगी।

किरोड़ी लाल की पुलिस से हुई बहस:
किरोडीलाल जब सामोद पहुंचे तो पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान किरोड़ी की पुलिस से जोरदार बहस भी हुई। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह उनका रास्ता नहीं रोक सकते हैं। वे कहीं भी आने-जाने को स्वतंत्र है। वीरांगनाओं का अपमान किया गया और मेरे भी पुलिस ने धक्के दिए। पुलिस ने जब किरोडी लाल मीणा को पीने के लिए पानी की बोतल भी तो किरोड़ी ने पानी की बोतल भी फेंके दी। बाद में किरोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया।

किरोडी लाल मीणा एसएमएस में भर्ती, बाहर समर्थकों का हंगामा, राठौड़ का ऐलान भाजपा करेगी बड़ा आंदोलन:
गिरफ्तारी दौरान पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की और बहस के दौरान किरोड़ी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया और वहां से सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सवाई मानसिंह अस्पताल में उनके आने की सूचना के चलते उनके समर्थक है बड़ी संख्या में एसएमएस अस्पताल के बाहर इकट्ठे हो गए। और जमकर हंगामा किया। किरोड़ी को यहां अस्पताल की इमरजेंसी में प्राथमिक जांच के बाद एमआरआई के लिए ले जाया गया है। साथ ही डॉक्टर उनकी अन्य जांच भी करवा रहे हैं। इस दौरान यहां उनसे मिलने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी पहुंचे। राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में पुलिस द्वारा राज्यसभा सांसद किरोड़ी के साथ की गई बदसलूकी और वीरांगनाओं के धरने को जबरन पुलिस द्वारा हटाए जाने पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि राजस्थान की बीजेपी इस मामले में शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने कल जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। साथ ही प्रदेश भर में इस मामले में आंदोलन करने की भी घोषणा की है।

पायलट के घर के बाहर वीरांगनाओं के धरने में पहुंचे भाजपा सांसद किरोड़ी, रक्षामंत्री ने की फोन पर बात
जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बंगले के बाहर धरने पर बैठीं वीरांगनाओं से मंगलवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने उनकी सभी मांगों को सुना और उन्हें हर सभंव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। वंही धरना स्थल पर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा सहित कई भाजपा विधायक भी पहुंचे। वीरांगनाओं के साथ धरने पर बैठे मीणा ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि देश के बड़े त्योहारों में शुमार होली के दिन भी वीरांगनाओं को धरने पर बैठना पड़ रहा है। इन वीरांगनाओं की कोई बड़ी मांग नहीं है। ये तो सिर्फ चाहती है कि जो उनके पति के अंतिम संस्कार के दौरान सरकारी प्रतिनिधियों की ओर से घोषणाएं की गई थी, वो पूरी हो। सड़क और स्कूल का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाए। साथ ही उनके पति की जगह उनके देवर को नौकरी दी जाए, लेकिन सरकार इन वीरांगनाओं की मांगों को नहीं सुन रही है।

सहारा-सेबी विवाद में किरोड़ी कूच: सेंट्रल पार्क पर पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे किरोड़ी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार दोपहर बस्सी में सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ता और अपने समर्थकों के साथ जयपुर के सेबी दफ्तर की ओर किया कूच कर दिया। मीणा यहां उन लोगों को अपने साथ लेकर आए हैं जिनके सहारा इंडिया में पैसे जमा हैं और दूसरे वो जो सहारा में एजेंट है। किरोड़ी ट्रैक्टर पर बैठकर सैकड़ों वाहनों के साथ बस्सी से रवाना हुए थे जो अब सेबी के दफ्तर पहुंचे हैं। यहां भी सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं के पैसे दिलवाने के संबंध में सेबी अधिकारियों से मिलेंगे और उन्हें कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन सौंपेंगे। किरोड़ी के साथ आए लोगों ने हाथ में सेबी के खिलाफ तख्तियां ले रखी है। तख्तियों पर लिखा है, 'सेबी हमारा पैसा वापस दो।'

हालांकि किरोड़ी को सेबी दफ्तर से पहले ही सेंट्रल पार्क के बाद पुलिस जाब्ते ने किरोड़ी लाल मीणा को रोक दिया। ऐसे में नाराज किरोड़ी मीणा वहीं धरने पर बैठ गए।

किरोड़ी ने दी धमकी: सीएम से मिलूंगा चाहे पुलिस मुझ पर गोली चला दे, रोक सके तो रोक ले
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस प्रशासन को धमकी दि है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलेंगे, पुलिस चाहे तो उन्हें रोकने का प्रयास करके देख ले। यह पुलिस को मेरी चुनौती है, चाहे तो लाठीचार्ज कर दे या गोलिया चला दे। मैं उनसे मिलकर ही रहूंगा।

असल में किरोड़ी बुधवार को दौसा में पानी की समस्या को लेकर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर गए थे। लेकिन पुलिस ने किरोड़ी लाल को सिविल लाइन में जाने से रोक दिया।मंत्री विश्वेंद्र सिंह के घर के बाहर भी पुलिस का बड़ा जाब्ता तैनात कर दिया गया, ताकि किरोड़ी अंदर ना जा सके।  विश्वेंद्र को जब किरोड़ी के आने की सूचना लगी तो वह खुद बाहर गए और पुलिस के आला अधिकारियों को उन्हें रोकने पर फटकार लगाई। इसके बाद किरोड़ी उनसे मिलकर वापस लौटे।

लेकिन किरोड़ी पुलिस के द्वारा रोकने पर नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे पुलिस उन्हें रोककर दिखाएं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह पहले भी सिविल लाइन विभिन्न मांगों को लेकर जाते रहे हैं और पुलिस उन्हें हर बार बैरिकेडिंग लगाकर रोक लेती है। विश्वेंद्र ने उन्हें कहा था कि अपने क्षेत्र की कोई भी समस्या हो तो वह पहले उन्हें बताएं। इसी के चलते दौसा में पानी की समस्या को लेकर विश्वेंद्र सिंह को बताने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

फिर SOG के दफ्तर पहुंचे किरोड़ी, पेपर लीक प्रकरण में खुद से पूछताछ करने का पत्र सौंपा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार को एसओजी के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने यहां रीट पेपर लीक प्रकरण की जांच कर रहे एडिशनल कमिश्नर अशोक राठौड़ से मिलकर उन्हें पेपर लीक प्रकरण में खुद से पूछताछ करने का पत्र सौंपा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और कई विधायकों का बयान आया है कि किरोडीलाल से पेपर लीक प्रकरण में पूछताछ की जाए क्योंकि उन्होंने रीट पेपर लीक करने वाले लोगों के नामों का खुलासा पहले ही कर दिया था। वे पूछताछ के लिए पूरी तरह तैयार है और उनके पास जो भी जानकारी है उसे वह एसओजी को देने के लिए तैयार है।

रीट पेपर सियासी घमासान : बढ़ने लगा विवाद, सांसद किरोड़ी ने फिर जारी किया चीटिंग का काला चिठ्ठा, किए कई खुलासा
जयपुर। रीट-2021 पेपर आउट होने का विवाद नहीं थम रहा है। 26 सितंबर को हुई परीक्षा के बाद से ही प्रदेश के बेरोजगार युवा, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और भाजपा विरोध कर रही है। ये सभी मामले की जांच सीबीआई और परीक्षा दोबारा से करवाने की मांग कर रहे हैं। सांसद किरोड़ी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए एक बार फिर कई खुलासे किए। उन्होनें इस मामले में मंत्रियों, बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने के आरोप लगाए है।

तीन माह पहले दिए तथ्य
मीणा ने कहा कि एसओजी ने भजनलाल विश्नोई और राम कृपाल मीणा को गिरफ्तार किया और शिक्षा संकुल से पेपर लीक होना स्वीकार किया है। यह तथ्य मैंने सरकार और एसओजी को करीब तीन महीने पहले ही दे दिए थे कि रामकृपाल मीणा के ब्लैक लिस्टेट कॉलेज को रीट परीक्षा का सेंटर बनाया गया था। शिक्षा संकुल से पेपर लीक का मामला पहले ही उजागर कर चुका हूं। प्रकरण में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली और जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप पाराशर की अहम भूमिका है। परीक्षा से पहले 24 सितंबर को जारोली शिक्षा संकुल में आए थे और पाराशर के साथ पार्टी भी की।

बोर्ड अध्यक्ष को सत्ता का संरक्षण
मीणा ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष को सत्ता का संरक्षण मिला है तभी वे तथ्यों का जबाव देने के बजाय मेरा इस्तीफा मांग रहे थे। परीक्षा से पहले पेपर कई लोगों के पास गए है और जोधपुर में तो करीब पांच हजार लोगों के पास पेपर पहुंचा। मंत्री की जान-पहचान वाले एक व्यक्ति की कोलकाता की प्रिंटिंग प्रेस को पेपर छपवाने का टेंडर दिया। यह व्यक्ति खुद अहमदाबाद का निवासी है। वहीं, राजस्थान विवि में एबीवीपी ने तो शिक्षा संकुल में बेरोजगारों ने विरोध किया और राज्य बोर्ड अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है।

रीट पेपर में एसओजी का खुलासा : जयपुर के शिक्षा संकुल में बने स्ट्रांग रूम से पेपर हुआ था लीक : अब तक कुल 35 आरोपितों को कर चुकी है गिरफ्तार

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने खुलासा किया है कि रीट पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल में बने संग्रहण केन्द्र से लीक हुआ था। यह 26 सितम्बर को आयोजित रीट की परीक्षा से एक दिन पहले ही 25 सितम्बर को लीक कर दिया गया था। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि टीम ने रीट परीक्षा पेपर आउट प्रकरण में मुख्य आरोपी भजनलाल को पूर्व में गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो सामने आया कि रीट का पेपर उसे उदाराम विश्नोई पुत्र जगराम निवासी रणोदर चितलवाना जालौर ने दिया था।

टीम ने उदाराम को गिरफ्तार कर लिया। जब टीम ने उदाराम से पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा कि उसे यह पेपर रामकृपाल मीणा पुत्र नोनदाराम निवासी जगन्नाथपुरी शिव शक्ति पब्लिक स्कूल, कॉलेज त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाईपास ने शिक्षा संकुल जयपुर में स्थित पेपर संग्रहण केन्द्र से परीक्षा से पूर्व 25 सितम्बर को ही निकालकर दिया था। एसओजी की टीम उदाराम और रामकृपाल मीणा से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इस प्रकरण से जुड़े अन्य गिरोह के सदस्यों एवं लाभार्थियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक करने का सौदा सवा करोड़ रुपए में तय हुआ था। एसओजी की टीम गुरुवार को अजमेर में आरपीएससी बोर्ड पहुंची और जांच कर रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटाई।

एसओजी ने बोर्ड अध्यक्ष जारोली से की पूछताछ
अजमेर।  एसओजी की टीम गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सिविल लाइन्स स्थित रीट कार्यालय पहुंची। इससे हड़कंप मच गया। बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जालोरी से पूछताछ की और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज साथ ले गई। इस बीच, जारोली ने कहा कि पेपर लीक में कोई बोर्ड कर्मचारी लिप्त मिला, तो वे खुद इस्तीफा दे देंगे। टीम ने बोर्ड अध्यक्ष से रीट के प्रश्न-पत्र की बुकलेट कहां-कहां कितनी-कितनी भेजी गई और कितनी अतिरिक्त थी, जैसे मुद्दों पर जानकारी ली।

कुछ दस्तावेजों को जब्त किया। इस बारे में बोर्ड प्रशासन ने भी एसओजी को पत्र दिया। जालोरी ने बताया कि बोर्ड की जिम्मेदारी प्रश्न-पत्र जिलों की ट्रेजरी तक पहुंचाने की थी। उसके बाद परीक्षा आयोजन अध्यक्ष ही प्रश्न-पत्र केन्द्र तक पहुंचाते हैं। अध्यक्ष कलक्टर होते हैं। इसमें पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारीगण भी इस प्रक्रिया में शामिल होते हैं।  बोर्ड स्तर पर रीट को लेकर पूरी तरह गोपनीयता रखी गई थी। इसलिए बोर्ड के स्तर पर चूक होने की संभावना नहीं है।  उन्होंने कहा कि अगर प्रश्न-पत्र लीक मामले में बोर्ड के किसी कर्मचारी की लिप्तता मिलती है, तो वह खुद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि एसओजी की अब तक की जांच में बोर्ड के किसी भी कर्मचारी की मिलीभगत सामने नहीं आई है।

पहले भी आ चुकी है एसओजी
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि पहले भी एसओजी की टीम रीट कार्यालय में जांच करने आई थी। उस दौरान भी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनसे संबंधित दस्तावेज की जांच कर उन्हें ले गई थी। एसओजी की टीम ने मामले में मीडिया से बातचीत नहीं की। उन्होंने जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया था कि रीट प्रश्न-पत्र जयपुर में लीक हुआ है। परीक्षार्थी को जो प्रश्न-पत्र दिया गया था। वो एक शिक्षण संस्था के संचालक द्वारा दिया गया था।