guilty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोहित जोशी मामले में बोले डोटासरा: किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता
जयपुर। मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म आरोप मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जांच के बाद जोशी पर पार्टी कार्रवाई करेगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। हर मामले में जांच के बाद ही कार्यवाही की जाती है। रोहित जोशी पीसीसी सदस्य भी है तो इस सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के हिसाब से कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाता है, यदि रोहित जोशी जांच में दोषी पाया जाता है तो संगठन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में चाहे मेरा बेटा हो या किसी मंत्री का बेटा हो, सभी पर समान कार्यवाही की जाएगी। हमारी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है, वहां तो किसी को कुछ कहने का हक भी नहीं है।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को बीस साल का कठोर कारावास
कोटा । नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के तीन साल पुराने मामले में पोक्सो  क्रम संख्या दो ने बुधवार को  आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर अर्थ दंड भी लगाया है। इस मामले में 12 वर्षीय पीड़िता ने बहन के ससुर सुरेश चंद शर्मा के खिलाफ कैथूनीपोल पुलिस थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन के पास रह कर पढ़ाई कर रही थी। जहां बहिन का ससुर उसके साथ एक साल से दुष्कर्म करता आ रहा था।  पीड़िता ने आपबीती स्कूल टीचर को सुनाई तो उन्होंने बाल कल्याण समिति के समक्ष बालिका को पेश किया। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को  गिरफ्तार किया था।

विशिष्ट लोक अभियोजक विजय कछवाहा ने बताया कि अनुसंधान के बाद कोर्ट में चार्ज शीट पेश की। ट्रायल के दौरान कई गवाहों के बयान कराए गए। न्यायाधीश ने अभियुक्त को दोषी करार  देते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 75 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

विधायको के ऊपर लगे आरोपों पर बोले डोटासरा: पुलिस जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
जयपुर। विधायक जोहरी लाल मीणा के पुत्र पर गैंग रेप के आरोप और विधायक वाजिब अली के समारोह में फायरिंग विवाद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह मामले सामने आए हैं। पुलिस की जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि आरोप तो आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के ऊपर भी लगे, लेकिन 2 दिन के बाद ही उन आरोपों की हवा निकल गई। कुछ आरोप राजनीति से प्रेरित भी होते हैं। विधायक बलजीत यादव के विरोध प्रदर्शन पर डोटासरा ने कहा कि हमारी पार्टी में सभी विधायकों को जनता की आवाज पहुंचाने और अपनी बात रखने का अधिकार है। विधायकों की या अन्य जनप्रतिनिधियों की जो भी मांगे सरकार के सामने आती है, उस पर सरकार का सकारात्मक रुख रहता है। वाजिब मांगों पर सरकार उचित कार्रवाई करती है। कांग्रेस पार्टी का रवैया भाजपा नेताओं की तरह नहीं रहता भाजपा में तो अमित शाह और उनके मुख्य सचेतक ऐसे मामलों में रगड़ कर रख देने की बातें करते हैं।

आम आदमी पार्टी के राजस्थान में सक्रिय होने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी राजनीतिक संभावनाएं तलाशती रहती है। पिछले पांच 10 साल की राजनीति को देखें तो सब जानते हैं कि यहां टक्कर किसके बीच है। कांग्रेस सरकार ने पिछले 3 साल में जो सुशासन दिया है और जो बेहतरीन बजट पेश जनता के लिए क्या है। उसके हिसाब से 2023 में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।

कांग्रेस के 31 मार्च से 7 अप्रैल तक थाली बजाओ अभियान पर डोटासरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को 8 साल हो गए लेकिन जनता को महंगाई से राहत देने का कोई काम नहीं किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई मुक्त भारत का हम अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत 31 मार्च को सभी ब्लॉक स्तर पर थाली ढोल बजाकर लोगों का ध्यान लगाए की तरफ आकर्षित किया जाएगा इसके बाद 2 से 4 अप्रैल तक जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे और आखिर में 7 अप्रैल को जयपुर में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के निचले स्तर पर कमजोर होने उनके सवाल पर डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन कहीं भी कमजोर नहीं है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है। संगठन अगर कमजोर होता तो हम केंद्र सरकार के खिलाफ इतने प्रदर्शन कैसे कर पाते। जिला और ब्लॉक स्तर की नियुक्तियां भी शीघ्र कर दी जाएंगी।

रीट पेपर लीक में विभागीय कर्मचारी या अफसर दोषी मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई:गोयल
जयपुर। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने सोमवार को सचिवालय में उच्च अधिकारियों की महवपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं, जन घोषणाओं व कैबिनेट निर्णयों के क्रियान्वन की प्रगति की वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी क्रियान्वन हेतु निर्देशित किया। साथ ही गोयल ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले विभाग को बजट में आवंटित राशि के समग्र व गुणवत्तापूर्ण उपयोग, वीवीआईपी व पिंक पत्रों के समयबद्ध उत्तर देने व लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गोयल ने उच्च अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करने व महत्वपूर्ण  प्रकरणों की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही गोयल ने कहा कि विभाग का कार्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

गोयल ने प्रत्येक विद्यालय में बिजली, पानी तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था शीघ्र कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही नए सत्र में विद्यार्थियों के नामांकन दर बढ़ाने, ड्रॉपआउट रेट कम करने, बच्चों के उच्च शिक्षा में ट्रांजिशन रेट बढ़ाने,  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वारा विद्यार्थियों का अधिगम स्तर कक्षा के अनुरूप लाने हेतु निर्देश दिए। गोयल ने कहा शिक्षकों द्वारा किसी भी प्रकार की अनैतिक आचरण को रोकने व दंडित करने हेतु निदेशालय द्वारा दिशा निर्देशों का ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग में रीट भर्ती प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों, कार्मिकों व अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय स्तर पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक्शन में सरकार: जारोली बर्खास्त होंगे, रीट पेपर लीक की न्यायिक जांच होगी
जयपुर। रीट परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा संकुल के स्ट्रांग रूम से पर्चा लीक होने के खुलासे के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.डीपी जारोली को बर्खास्त करने और पेपर लीक की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है। सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर रात रीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर हाईपावर कमेटी की बैठक ली, जिसमें गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार, डीजीपी पुलिस एमएल लाठर, पेपर लीक जांच कर रहे एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। पेपर लीक प्रकरण की अब तक जांच की समीक्षा करने के बाद फैसला हुआ है कि जारोली को तुरंत बोर्ड से हटाया जाएगा। सेवानिवृत न्यायाधीश पूरे मामले की जांच करेंगे और जो भी अन्य अधिकारी-कर्मचारी मामले में दोषी पाए जाएंगे, उन सभी पर बर्खास्तगी की गाज गिरेगी।

गाज क्यों? अब गिरफ्तारी भी संभव
जारोली ने प्रदेशभर में रीट परीक्षा के दौरान जयपुर को छोड़कर सभी जिलों में सरकारी नुमाइंदों को कॉर्डिनेटर बनाया। उन्होंने जयपुर में गैर सरकारी और अपने नजदीकी व्यक्ति प्रदीप पाराशर को कॉर्डिनेटर लगाया। थाने की जगह परीक्षा के पेपर शिक्षा संकुल में रखे गए। पेपर लीक में पकड़े गए बत्तीलाल के तार परीक्षा से जुड़े रामकृपाल मीणा तक पहुंच गए, जिन्हें जारोली ने ही पाराशर के साथ परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी। ऐसे में जारोली पर गाज गिरी है। पद से हटाए जाने के बाद एसओजी पाराशर और जारोली को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि अजमेर में जाकर एसओजी उनसे प्रारम्भिक स्तर की पूछताछ कर चुकी है। कई दस्तावेज भी वहां से अपने कब्जे में लिए हैं।

सीबीआई जांच की गुहार: नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक की मांग
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में रीट परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले को लेकर चल रही याचिका में प्रार्थना पत्र पेश किया गया है, जिसमें मामले की जांच सीबीआई से कराने की गुहार करते हुए कहा गया है कि जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं दी जाए। अदालत मामले की सुनवाई फरवरी के पहले सप्ताह में करेगी। याचिकाकर्ता की ओर से मामले में प्रकाशित खबरों के आधार पर कहा गया है कि पेपर शिक्षा संकुल से लीक हुआ था और इसमें करोड़ों का लेनदेन हुआ है। इसलिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए रिपोर्ट आने तक किसी को नियुक्ति नहीं दी जाए।

सीबीआई जांच से शिक्षा मंत्री का इंकार, कोरोना की वजह से बदल सकती है बोर्ड परीक्षाओं की तारीख
बीकानेर। शिक्षा मंत्री डा. बी.डी. कल्ला ने रीट परीक्षा को रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग से साफ इंकार किया है। कल्ला कहना है कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच नहीं कराई जाएगी। बीकानेर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में डा. कल्ला ने रीट परीक्षा में नकल के प्रयास को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया था। न ही स्ट्रांग रूम से पेपर लीक होने की कोई पुख्ता जानकारी सरकार के पास है। चूंकि एसओजी ने इस प्रकरण की अच्छी तरह से जांच की है इसलिए सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। डॉ. कल्ला ने कहा कि यदि कोरोना के केस बढ़ते हैं तो बोर्ड परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। रोगियों की संख्या कम हुई तो तय समय पर परीक्षा होगी। अन्य परीक्षाएं भी कोरोना के मामलों के आधार पर तय होंगी। हालांकि हम इस बार परीक्षा हर स्थिति में कराएंगे।