for - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लगातार 25वां ग्रास कोर्ट मुकाबला जीत अंतिम आठ में पहुंचे जोकोविच
लंदन। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपना सातवां विम्बलडन खिताब जीतने के प्रयास में नीदरलैंड के टिम वैन रिजथोवेन को हराकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने रविवार को हुए चौथे दौर के मुकाबले में रिजथोवेन को 6-2, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। यह जोकोविच की ग्रास कोर्ट पर लगातार 25वीं जीत थी।

जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि मुझे मैच से पहले पता था कि मिच के खिलाफ मुकाबला मुश्किल होने वाला है। मैंने इससे पहले उनका सामना कभी नहीं किया। मैंने उन्हें खेलते हुए देखा। ग्रास कोर्ट के लिए उनका खेलने का तरीका बहुत अच्छा है जो आज उन्होंने दिखा भी दिया। यह मुकाबला अच्छा रहा, खासकर पहले दो सेट में। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर मुझे लगता है कि मैं अच्छा खेला। मैं उनकी सर्विस लय में आ गया, तीसरे और चौथे सेट में उनकी सर्विस को बेहतर तरीके से पढ़ना शुरू किया। तीन बार के विम्बलडन चैंपियन जोकोविच ग्रास पर लगातार 25 मुकाबले जीतकर सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने रविवार के परिणाम के साथ रॉड लेवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पहला स्थान अब भी रोजर फेडरर के पास है जिन्होंने 2003-08 के बीच लगातार 65 ग्रास कोर्ट मुकाबले जीते थे। क्वार्टर फाइनल में जोकोविच मंगलवार को 10वीं सीड जैनिक सिनर का सामना करेंगे।

बर्बरता की हदें : नूपुर का समर्थन करने पर टेलर का गला काटा, दरिन्दे गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के मध्य भूतमहल के पास मालदास स्ट्रीट के निकट टेलरिंग का काम करने वाले अधेड़ की दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी। घटना के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस एवं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस ने दोनों हमलावरों को राजसमंद जिले के भीम के निकट से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है। उधर दिल्ली से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए उदयपुर के लिए  रवाना हो गई। देर रात संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सभी लोगों से आग्रह करेंगे। कुछ लोगों से कलेक्टर ने भी बात की है। आश्रित परिवार के बच्चे को भी यूआईटी में नौकरी दी जाएगी। इधर, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों से शव का उठा लिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
राज्य सरकार ने उदयपुर घटना की जांच की लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसओजी, एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे।

छह दिन बाद खोली थी दुकान
मृतक कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। 10 दिन पहले उसने भाजपा से निकाली गई प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं। एसपी मनोज चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस से झड़प
हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार शाम को उदयपुर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है।

बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल तेली (50) पुत्र रूपलाल साहू की भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार 2 युवक आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल एक युवक का नाप ले रहा था तभी दूसरे ने धारदार हथियार से उसका गला काट डाला। इससे कन्हैयालाल निढाल होकर दुकान के बाहर सड़क पर आ गिरा। वहीं दुकान में काम कर रहा एक अन्य युवक ईश्वर पर भी हमलावरों ने वार किया। इससे उसके पीठ और सिर पर चोट आई। एसपी मनोज कुमार और कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य थानों का जाप्ता, आरएसी बटालियन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
प्रभारी एडीजी मुख्यालय रेंज पर रहेंगे मौजूद। महानिदेशक पुलिस मोहन लाल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। रेंज के प्रभारी एडीजी को रेंज मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट इलाके में आरएसी की आठ कम्पनी और लाइन से दो हजार पुलिसकर्मियों का अलग से जाब्ता तैनात किया गया है। फील्ड में सभी अधिकारियों व कर्र्मचारियों को गश्त करने के लिए पाबंद किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : गहलोत
इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस प्रशासन को उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने उदयपुर घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मामले को लेकर वीडियो शेयर नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहलोत ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं से पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को संबोधित कर शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया निर्णय वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदयपुर की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम हाईलेवल मीटिंग लेने के बाद संभागीय आयुक्तों, कलक्टरों और पुलिस आईजी को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उदयपुर में जरूरत अनुसार कर्फ्यू लगाने के निर्देशों के साथ सभी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को रेंज में भेजने के निर्देश दिए हैं।

इंसान की हिफाजत करना सबका फर्ज : खालिद उस्मानी
उदयपुर में हुई घटना पर जयपुर शहर के चीफ काजी सहित कई मुस्लिम संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने कहा है कि जिन्होंने भी ये घिनौना कृत्य किया है, हम उनका बायकॉट करते हैं। वे मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं। इस्लाम का पैगाम है कि अल्लाह के बंदे सब एक-दूसरे से मोहब्बत करें। इंसानियत सबसे बड़ी चीज है और इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर ने भी आमजन से शांति बनाने रखने की अपील की है।

पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग करें
सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश हैं कि उदयपुर घटना के वीडियो मोबाइल और अन्य माध्यमों से वायरल करने पर सख्ती से रोक लगाएं। वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई करें। एसीएस गृह अभय कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखी जाए।

राज्यपाल ने शांति की अपील की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आमजन से शांति, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

सरकार की विफलता : भाजपा
घटना सरकार का फैल्योर है। मैंने सीएम, डीजीपी, एसपी से बात की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी दी जाए। कल उदयपुर बंद करेंगे। मैं अभी उदयपुर रवाना हो रहा हूं। -गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष

घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। यह हमला समग्र हिन्दू समाज पर है। पीएम नरेन्द्र मोदी तक पर हमला करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जाए, इनके तार निश्चित रुप से आतंकवादियों से जुड़े हैं। हत्यारे वीडियो जारी कर पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि सीएम राजधर्म कैसे निभाते हैं। -सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं कि वे पीएम को लेकर भी हिंसक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें भी सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे। -वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम

घटना प्रदेश में जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है। राजस्थान के लोगों में गुस्सा है। अपराधियों के सिमी, पीएफआई या इस्लामिक संगठनों से संबंध से इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है।-राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष

सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें
उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में घृणा और क्रूरता का कोई स्थान नहीं है। सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलानी वाली हत्या की घटना अत्यंद दुखद और निदंनीय है। इसकी भर्त्सना करता हूं। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सभी से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम

न्यूरोइंटरवेंशन रेडियोलॉजी तकनीक बनी मरीजों के लिए वरदान
जयपुर। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने आधुनिक न्यूरोइंटरवेंशन मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी तकनीक से बिना सर्जरी किए दिमाग की मुख्य नस में फंसे हुए क्लॉट को तार के जरिए निकालकर मरीज की जान बचाई है। जयपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को अचानक बोलने में तकलीफ हुई और वे बेहोश हो गए, उन्हें तुरंत इटरनल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां उनका एमआरआई और एंजियोग्राफी कराई, जिसमें दिमाग की बड़ी मुख्य नस में ब्लॉकेज मिला।

अस्पताल के न्यूरोइंटरवेंशन विशेषज्ञ डॉ. मदनमोहन गुप्ता ने डीएसए और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी कर बिना चीरे टांके के कैथलेब में ले जाकर दिमाग की नस से क्लॉट निकाल दिया और मुख्य नस को भी खोल दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मरीज को तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। प्रोसीजर टीम में न्यूरोसाइंस विभाग के चेयरमैन डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. अरुण, डॉ. ताराचंद, आईसीयू के डॉ. अरुण शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

बहुमंजिला इमारतों एवं टाउनशिप को पेयजल कनेक्शन के लिए शीघ्र जारी होगी पाॅलिसी
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बहुमंजिला इमारतों एवं निजी टाउनशिप में रह रहे लोगों को पेयजल कनेक्शन देने के सम्बन्ध में बनने वाली नीति अगले 15 दिनों में फाइनल कर जारी की जाए।
डॉ. जोशी शनिवार को बहुमंजिला इमारतों में पेयजल कनेक्शन देने के लिए बनने वाली नीति से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुमंजिला आवासीय भवनों में रह रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनने वाली इस पाॅलिसी में सभी पक्षों के सुझावों को शामिल करते हुए एक अच्छी पाॅलिसी बनाई जाए, जो आमजन के हित में हो। उन्होंने पाॅलिसी से जुड़े अधिकारियों से पिछली दो बैठकों में हुई चर्चा और पाॅलिसी में शामिल बिन्दुओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बिल्डर्स, निजी टाउनशिप डवलपर्स के साथ ही रेजीडेन्ट वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधियों से व्यापक चर्चा कर पाॅलिसी को अंतिम रूप दिया जाए। जलदाय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेयजल उपलब्धता की विकट स्थिति एवं लगातार गिरते जा रहे भूजल स्तर को देखते हुए बहुमंजिला इमारतों एवं टाउनशिप डवलपर्स को जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और अधिक से अधिक इमारतों में सीवरेज के पानी को ट्रीट कर वाॅशरूम एवं पौधों को पानी पिलाने के लिए इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बनी बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों को पेयजल कनेक्शन देने के लिए पाॅलिसी में अलग से प्रावधान करने केे निर्देश दिए ताकि कम आय वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि बहुमंजिला इमारतों एवं निजी टाउनशिप में रह रहे लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में कोई व्यावहारिक नीति नहीं होने के कारण लम्बे समय से इन इमारतों में रहने वाले लोगों को पेयजल कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। इन लोगों की पेयजल सम्बन्धी समस्याओं को देखते हुए जलदाय मंत्री डाॅ. महेश जोशी ने 26 अप्रैल को आयोजित बैठक में अधिकारियों को बहुमंजिला इमारतों को पेयजल कनेक्शन के लिए पाॅलिसी तैयार करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए थे। जलदाय मंत्री के निर्देशों के बाद इस सम्बन्ध में मुख्य अभियंता (शहरी) की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी।

रेलवे अजमेरी गेट समपार फाटक पर आरओबी बनाने की मांग
फुलेरा। रेलवे अजमेरी फाटक ट्रेनों की आवाजाही के चलते करीब 15-16 घंटे बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सांभर सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण चलने पर मुख्य मार्ग को बंद करने से सभी लोगों को अजमेरी गेट पर स्थित इसी रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ रहा है। इस स्थिति में अजमेरी गेट समपार फाटक पर जन हित में शीघ्र ही आरओबी का निर्माण करवाया जाना जरूरी है। फुलेरा जंक्शन से अजमेर जा रही रेल लाइनों पर स्थित रेलवे समपार फाटक नं एलसी-1(टी) के अधिक समय तक बंद रहने से शहर की आधी जनता ठगा सा महसूस करने लगी है नगर पालिका के 25 वार्डो मे 9 वार्ड इसी क्षेत्र में आते हैं व करीब 17 हजार की आबादी भी इसी एरिया में निवास करती है।

फुलेरा की भौगोलिक स्थित ऐसी है जिसमें बीचों बीच रेल पटरियों का जाल बिछा रहने के साथ रेल के समपार फाटक बने हैं। मिली जानकारी अनुसार फुलेरा से अजमेर व अजमेर से फुलेरा के बीच प्रतिदिन करीब 32 ट्रेन सवारी व 20-20 माल गाड़ियों का आवागमन होता है, इस स्थिति में एक ट्रेन के निकलने में करीब 15-20 मिनट तक फाटक बंद रहने से लोगों को परेशानी होती है मृत लोगों की शव यात्रा को भी कई बार फाटक पर ठहरना पड़ता है। श्रीराम नगर व आसपास के हजारों लोगों को रोजी रोटी कमाने के लिए प्रतिदिन ट्रेनों में जयपुर अजमेर अप डाउन के लिए वाहनों से रेलवे स्टेशन तक आने जाने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को परेशानी होती है कई बार फाटक के ज्यादा देर तक बंद रहने से मजदूरों की ट्रेन छूट जाती है व रोजी रोटी का संकट बनता है।

परीक्षा के समय स्कूल भवनो मे आने जाने के लिए विद्यार्थियों व्यापारी आमजन के लिए फाटक परेशानी का सबब बना हुआ है उस पार बने सभी सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना सरकारी अस्पताल, केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे स्टेशन, सरकारी स्कूलें, गार्डन, खेल मैदान, मोक्षधाम बने रहने से लोगों को इसी एक मात्र फाटक से आना जाना पड़ता है व फाटक के अधिकांशत बंद रहने से लोग परेशान हैं। फाटक पर आरओबी बनने के बाद ही रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर रहने वाले हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है। लोग काफी समय इस समस्या के समाधान हेतु जन प्रतिनिधि व रेल प्रशासन से जन हित में फाटक पर आरओबी निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं पर आमजन की सुनवाई कब होगी।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: हेल्थ डिपार्टमेंट ने मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री में खीरमोहन में लगे कीड़े
गंगापुर सिटी। हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरुवार को गंगापुरसिटी और वजीरपुर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गर्ग मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट की वजीरपुर स्थित मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री कृष्णा चिलिंग सेंटर पर खीरमोहन में कीड़े लगने, मधुमक्खी और झींगुर पड़े हुए होने पर करीब 1 लाख रुपए का 300 किलो खीरमोहन को मौके पर ही नष्ट करवाया। फैक्ट्री में मावा बहुत पुराना दिखाई देने पर करीब 75 हजार रुपए का 300 किलो मावा और करीब 82 हजार रुपए का 165 लीटर लूज घी सीज किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि गंगापुर सिटी और वजीरपुर में अलग-अलग ब्रांड के घी और अन्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए।

विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी विरेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने गंगापुर सिटी स्थित मैसर्स गर्ग मिल्क एंड फूड प्रॉडक्ट्स के यहां से 4 सैम्पल लिए। 1 सैम्पल लूज घी, 1 सैम्पल पनीर, 1 सैम्पल मावा और 1 सैम्पल खीरमोहन के लिए गए। साथ ही 165 लीटर लूज घी सीज किया गया जिसकी कीमत करीब 82 हजार 500 रुपए है। गंगापुर सिटी की गर्ग मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट की वजीरपुर स्थित मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री कृष्णा चिलिंग सेंटर पर भी विभाग ने कार्रवाई की। फैक्ट्री में खीरमोहन में कीड़े लगे हुए थे, मधुमक्खी, झींगुर पड़े हुए होने पर करीब 1 लाख रुपए का 300 किलो खीरमोहन मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही चाशनी को भी नष्ट करवाया गया।

फैक्ट्री में ही मौजूद मावा बहुत पुराना दिखाई देने के संदेह पर और मावे की क्वालिटी को देखते हुए करीब 75 हजार रुपए का 300 किलो मावा सीज किया गया। सैम्पल की रिपोर्ट आने के पश्चात फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के सीज किए गए घी और मावे पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने सभी लोगों से अपील की लूज या खुला हुआ घी काम में नहीं लें। यह किसी भी प्रकार से सेहत के लिए फाय्देमंद नहीं है। इस लूज घी में पाम आॅयल अथवा अन्य प्रकार के तेल होते हैं, जो हानिकारक हैं। दुकानदार वनस्पति तेल, पाम आॅयल को घी, पूजा-दीया बाती के लिए काम में आने वाला घी बता कर बेचते हैं।

बहुत ही कम कीमत में बाजार में मिलने वाला घी, घी ना होकर नकली, मिलावटी वनस्पति अथवा पाम आॅयल होते हैं। इसलिए जब भी घी खरीदें हमेशा उस पर लिखे हुए लेबल, सामग्री आदि के बारे में पढ़कर जांच परख कर ही खरीदें। कम कीमत में मिलने वाले घी को कई परिवार जन अपने घर की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के लिए खरीद कर प्रयोग में लाते हैं, ऐसा घी गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के लिए लाभदायक ना होकर अत्यधिक घातक है। साथ ही ऐसे पदार्थ युवा पीढ़ी के लिए भी घातक हैं। ऐसे पदार्थों का सेवन युवाओं की नस्ल भी खतरे में पड़ रही है। ऐसे में सभी लोग शुद्व घी का प्रयोग करें।

पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका :अधिकार नहीं मिलने सहित कई मांगों को लेकर पार्षदों का धरना प्रदर्शन
प्रागपुरा। कस्बे की नगर पालिका परिसर में गुरुवार को पालिका पार्षदों ने अधिकार नहीं मिलने, पालिका में नाकारा  कर्मचारियों को हटाने, साधारण सभा आहूत करने, पार्षदों की आईडी बनाने पालिका में नक्शे बनाने के लिए 3000 रुपए लेने व भ्रष्टाचार को खत्म करने आदि मांगों को लेकर  वरिष्ठ पार्षद गिरधारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में धरना दिया। ईओ हरिनारायण यादव के 15 दिन में मांगों को मानने का आश्वासन देने के बाद पार्षदों ने धरना समाप्त किया। धरने में बोलते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि निर्मल पंसारी ने कहा कि नगर पालिका पार्षदों की पालिका में कार्यरत कर्मचारी सुनवाई नहीं करते, सफाई कार्य में लगे वाहन पालिका कर्मचारियों के लगे हुए हैं।

पालिका सीमा के बाहर एक होटल में महज 500 रुपए देकर कचरा उठाने के वाहन जाते हैं जिस पर लगाम  लगनी चाहिए। पलिका प्रशासन को हर कीमत पर पार्षदों की न्याय संगत  मांगे माननी होंगी। धरने में बोलते हुए वाईस चेयरमैन अशोक कुमार सैनी, नरपत सिंह शेखावत ने कहा कि गत दिनों लिखित में साधारण सभा आहूत करवाने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके बाद भी साधारण सभा आज तक नहीं हुई है। नगर पालिका कर्मचारी पार्षदों के काम करना तो दूर उनसे लड़ने पर आमादा रहते हैं। इन्होंने ने कहा कि पालिका परिसर में से फाइलें गायब हो जाती है यहां तक चेयरमैन की फाइल तक गायब हो गई थी। इन्होंने नाकार कर्मचारियों को अविलम्ब हटाने की मांग की।  पार्षद राजू पारीक प्रागपुरा, पार्षद प्रतिनिधि बद्री प्रसाद चौहान व भवानी शंकर अग्रवाल, पार्षद संजय सैन  ने कहा कि हर पार्षद  आम जन का चुन हुआ प्रतिनिधी है जो करीब 30 हजार आबादी की प्रतिनिधित्व करता है।

क्षेत्र का विकास करवाना व आम जन की समस्याओं  का  निदान करवाना उनका नैतिक फर्ज है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन चुने हुए जन प्रतिनिधियों की नहीं सुन रहा है। इन्होंने ने कहा कि पार्षदों को एक एक मोहर लेटर पैड़ व उनके वार्ड में बोर्ड लगाने, ठेकेदारों कि और से किए जा रहे कामों व इनके नामों की सूची एक रजिस्टर में होने की मांग की।  पार्षद  मणी देवी सोनी, विजय गुप्ता कृष्णा ओला, मोठूराम यादव, मिन्टू शर्मा, सुमन यादव, राहुल  चौहान, कुन्दन लाल स्वामी, पूनम शर्मा, विश्वम्भर मेहरा, सुनीता जाजोरिया सहित कई पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका  किस जन प्रतिनिधि के ईशारे पर चल रही है। इसका भी खुलासा होना चाहिए।

कुछ लोग नगर पालिका प्रशासन को काम नही करने देना चाहते हैं। पार्षदों व चेयरमैन को कार्यभार ग्रहण किए हुए करीब 2 माह बीत जाने के बाद भी साधारण सभा आहूत नहीं हो  रही जिससे पार्षद अपनी पीड़ा से अधिकारियों को अवगत नहीं करवा रहे हैं। धरने में बैठक में शहनजाव बानू, प्रियंका अग्रवाल, महेन्द्र वर्मा, जय राम यादव, मणी देवी सोनी कमली देवी गोकु ल चन्द, आशादेवी, श्योचन्द, श्याम सिंह शेखावत, सुनीता जाजोरिया महेन्द्र कुमार ने नगर पालिका प्रशासन के रवैये  को लेकर आक्रोश जताया। धरना स्थल पर ईओ हरिनारायण यादव पहुंच कर पार्षदों की मांगे व पीड़ा सुनी। ईओ ने कहा कि उनके स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का निदान 15 दिन में व साधारण सभा इस माह में आहूत करवाने का भरोसा देकर धरने का समापन करवाया।

फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी पहली बार तीन देशों को
न्यूयॉर्क। फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी  पहली बार तीन देशों द्वारा की जाएगी। फीफा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। फीफा ने बताया कि 2026 विश्व कप में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और इसका आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहरों में किया जाएगा। अमेरिका के अटलांटा, बॉस्टन, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को और सिएटल सहित 11 शहरों को आयोजन के लिये चुना गया है। फीफा की योजना के अनुसार अमेरिका 80 में से 60 मैचों का आयोजन करेगा, जिसमें क्वार्टरफाइनल के बाद से नॉकआउट स्टेज के सभी मुकाबले शामिल होंगे। अमेरिका 1994 के बाद पहली बार पुरुष विश्व कप मैचों की मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको के जिन शहरों में मैच आयोजित होंगे उनमें मेक्सिको सिटी, ग्वाडलजारा और मॉन्टेरी का नाम शामिल है। पहली बार विश्व कप की मेजबानी  कर रहे कनाडा के वैंकूवर और टोरंटो में भी मैच आयोजित होंगे।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा, ''आज एक ऐतिहासिक दिन है।   मेजबान शहरों और राज्यों के लोगों के लिये, फीफा के लिये, कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको के लिये, जो दुनिया का सबसे बेहतरीन आयोजन करने जा रहे हैं। हम उनके साथ एक अभूतपूर्व विश्व कप का आयोजन करने के लिये तत्पर हैं। यह आयोजन फुटबॉल को वैश्विक बनाने के हमारे लक्ष्य में गेम-चेंजर के रूप में काम करेगा।

घण्टों तक मृत शावक के पास दीवार पर बैठी रही मादा लेपर्ड
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब रणथम्भौर रोड स्थित नाहरगढ़ होटल के पास सड़क को पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई। जिसके बाद मादा लेपर्ड रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर बैठकर अपने शावक को घंटो तक निहारती रही। रणथम्भौर रोड पर विगत देर रात नाहरगढ़ होटल के पास सड़क पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई थी।

जिसके बाद मादा लेपर्ड अपने शावक को वन विभाग की सुरक्षा दीवार के पास ले गई। जहां शावक को जमीन पर रखकर सुरक्षा दीवार पर बैठ गई और मृत शावक को घंटो तक निहारती रही। मादा लेपर्ड करीब दो घंटे तक सुरक्षा दीवार पर बैठी रही। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मादा लेपर्ड अपने शावक की मौत के गम में काफी देर तक दीवार पर बैठी रही।

और बीच बीच में मादा लेपर्ड ने दहाड़ भी लगाई। इसके बाद एक बार मादा लेपर्ड दीवार से नीचे उतरकर मृत शावक के पास गई और उसे काफी देर तक सूंघा। मानो व अपने शावक को जगाने की कोशिश कर रही हो। इसके बाद वह फिर से सुरक्षा दीवार पर आकर बैठ गई और काफी देर तक मादा लेपर्ड दीवार पर बैठी रही, मादा लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

कब सुधरेंगे हालात: टारगेट किलिंग कश्मीर में सेना के लिए नई चुनौती
श्रीनगर। कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से अल्पसंख्यकों और गैर स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों के लक्षित हमले सुरक्षा बलों के लिए एक नई चुनौती पेश कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस साल लक्षित हमलों की एक श्रृंखला में 12 नागरिकों, ज्यादातर अल्पसंख्यक, गैर स्थानीय और पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों को गोली मार दी गई है। इन हमलों में लगभग एक दर्जन से अधिक गैर स्थानीय कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

मई से अब तक छह नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लक्षित हमलों का नवीनतम सिलसिला ऐसे समय में हो रहा है जब सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और उनके हमदर्दों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा  है। इस साल, कश्मीर में कुछ शीर्ष कमांडरों सहित 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के तुरंत बाद लक्षित हत्याएं शुरू हुईं। कई पर्यवेक्षक इन हमलों को अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण से जुड़े हुए देखते हैं।

पहली लक्षित हत्या अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के लगभग तीन महीने बाद हुई थी। गत 29 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पश्चिम बंगाल के पांच मुस्लिम मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जनवरी 2021 में श्रीनगर में एक ज्वैलर सतपाल निश्चल की उनकी दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो महीने बाद श्रीनगर में एक लोकप्रिय भोजनालय के मालिक आकाश मेहरा के बेटे को गोली मार दी गई। अक्टूबर 2021 में, आतंकवादियों ने लक्षित हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई।

एक प्रमुख फार्मासिस्ट एमएल बिंदू की अक्टूबर में उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी शाम बिहार के एक गैर-स्थानीय पानीपुरी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अगले दिन श्रीनगर के संगम के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और उनके सहयोगी दीपक चंद की स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसी महीने में और अधिक हमले हुए, जिसमें चार अन्य गैर-स्थानीय कार्यकर्ता मारे गए। इस साल आतंकवादियों ने पंचायत संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। मार्च में लक्षित हमलों में तीन पंचायत सदस्य मारे गए थे।

अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमलों की शुरूआत अप्रैल से हुई। गत 13 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर में एक राजपूत नागरिक सतीश कुमार की हत्या कर दी गई थी। लगभग एक महीने बाद कश्मीरी पंडित राहुल भट की चदूरा बडगाम स्थित उनके कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। चूंकि एक वाइन शॉप में एक हिंदू कर्मचारी, एक मुस्लिम टीवी कलाकार, एक हिंदू स्कूल शिक्षक, एक गैर स्थानीय बैंक प्रबंधक और एक गैर स्थानीय मजदूर सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे कश्मीरी पंडितों और गैर-मूल निवासियों में बड़ी चिंता पैदा हो गई है। घाटी में कई पंडित पहले ही ट्रांजिट कैंप छोड़ चुके हैं।

सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि लक्षित हत्याओं का उद्देश्य लोगों में 'भय फैलाना' है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आतंकवादी निराश हैं और इसलिए वे अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं सहित निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।"

तंबाकू निषेध दिवस आज : तंबाकू का सेवन मानव शरीर के लिए ही नही, पर्यावरण के लिए भी है कैंसर
अक्सर हम सब सोचते हैं कि बीड़ी, सिगरेट, पान, गुटखा सहित धूम्रपान उत्पादों के सेवन से कैंसर हो सकता है, लेकिन ये उत्पाद हमारे पर्यावरण के लिए भी कैंसर बन रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि उपभोग के बाद इनके रैपर को खुले में फैक दिया जाता है। कुछ ही समय बाद ये सब नालियों में जमा हो जाते हैं। इससे नालियां भी अवरुद्ध होती है और इसके विषैले पदार्थ मिट्टी में या उसके माध्यम से भूमिगत पानी में भी चले जाते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि तंबाकू उत्पादों में 7 हजार से अधिक विषैले रसायन होते हैं, जो ना केवल मानव स्वास्थ्य, बल्कि पर्यावरण पर भी बड़े खतरे के रूप में उभर रहे हैं ।

सवाई मानसिंह अस्पताल के कान-नाक और गला विभाग के आचार्य डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि सिगरेट, बिड़ी के टुकड़े, लोगों द्वारा पान सुपारी, गुटखे की पीक जमीन पर थूकने से जमीन का पानी विषैला हो रहा है। सिगरेट के बट में प्लास्टिक होता है जो कभी गलता नहीं है। सिगरेट बट को बनाने वाले पदार्थ सेल्यूलोज एसीटेट, पेपर और रेयॉन के साथ मिलकर पानी और जमीन को भी प्रदूषित और विषेला बना रहे हैं।

तंबाकू कैंसर का बड़ा कारण

तंबाकू उत्पादों के सेवन से देशभर में करीब 13 लाख लोग अकारण ही मौत के शिकार होते हैं। राजस्थान में करीब 65 हजार लोगों की मौत होती है। तंबाकू के सेवन से मुंह, फेफड़े, हार्ट और गले का कैंसर होता है। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे 2017 के अनुसार राजस्थान में वर्तमान में 24.7 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का उपयोग करते हैं। इसमें 13.2 प्रतिशत लोग धूम्रपान के रूप में सेवन करते हैं, जिसमें 22 प्रतिशत पुरुष, 3.7 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें से 14.1 प्रतिशत लोग चबाने वाले तंबाकू का प्रयोग करते हैं, जिसमें 22 प्रतिशत पुरुष व 5.8 प्रतिशत महिलाएं है।

हैड-नेक कैंसर के 95 प्रतिशत मामले तंबाकू सेवन से

नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयपुर के कंसल्टेंट ईएनटी, हैड एंड नेक सर्जरी डॉ. दीपांशु गुरनानी ने बताया कि हर साल करीब 2 लाख हेड एवं नेक कैंसर से जुड़े मामले आते हैं, जिसमें से करीब 95 प्रतिशत मामले तंबाकू सेवन के हैं। युवाओं में तंबाकू सेवन को बढ़ावा देने का मुख्य कारण सोशल मीडिया और प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किए विज्ञापन हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित स्वामी का कहना है कि सैकण्ड हैण्ड स्मोकिंग भी धूम्रपान करने जितना ही खतरनाक है, क्यूंकि ये सीधा फेफड़ों पर असर डालता है, जिससे कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए धूम्रपान और निष्क्रिय धूम्रपान से बचें। आजकल तंबाकू छोड़ने के लिए दवाइयां और निकोटिन थेरेपी भी उपलब्ध हैं।

कैंसर का उपचार संभव

मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर की रेडिएशन ओन्कोलोजिस्ट डॉ. पूनम गोयल ने बताया कि तम्बाकू को किसी भी रूप व मात्रा में लेना घातक है। आज के युग में समय रहते पता लगने पर कैंसर का उपचार संभव है। कैंसर के मुख्य लक्षणों की बात करे तो सांस फूलना, भूख नहीं लगना, मूंह से खून आना, वजन कम होना, छाती में दर्द होना आदि है। इन सबको महसूस होते ही अच्छे चिकित्सक की सलाह लेकर तुरंत उपचार करवाना चाहिए। निम्स के मनोचिकित्सक डॉ. तुषार जग्गावत ने बताया कि धूम्रपान के मनोवैज्ञानिक पहलू भी हैं। कुछ लोगों के लिए धूम्रपान एक मजा है और यह उन्हें मनोवैज्ञानिक आनंद देता है साथ ही यह आत्म अभिव्यक्ति की एक कला है। कई लोगों के लिए, यह काम के दौरान आराम करने के लिए और खुशी के क्षण को जीने का एक बहाना है। बिहेवियरल थेरेपी और फार्माकोलॉजिकल थैरेपी दोनों उपचारों को मिलाकर उपचार करने पर तम्बाके छोड़ने की सफलता दर अधिक होती है।

देशभर में तनाव का माहौल,मन की बात में मोदी करें शान्ति की अपील: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से अपील की है कि देश भर में तनाव भरे माहौल के बीच वे शान्ति की अपील जारी करें। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आज धर्म के नाम पर पूरे देश में तनाव का माहौल है और आए दिन दंगे हो रहे हैं। ऐसे में जनता में आपकी अपील का असर होगा। आप कहें कि सब कुछ बर्दाश्त हो सकता है पर सांप्रदायिकता और हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। इससे देशभर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा एवं माहौल सुधरेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता, बुद्धिजीवी, पत्रकार, लेखक एवं शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहने वाले सभी नागरिक अपील कर रहे हैं कि आज आप "मन की बात" कार्यक्रम में देशभर में बने तनाव के माहौल में शान्ति की अपील जारी करें।