sarma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार दोपहर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के समक्ष राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, असम की जनता के आशीर्वाद और विश्वास के साथ, आज मैंने राजभवन में माननीय राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सरकार गठन का प्रस्ताव सौंपा। आम जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने तथा विकास, सुशासन और एक समृद्ध असम की ओर हमारी यात्रा को और अधिक गतिशील बनाने के लिए, हम एक बार फिर से प्रतिबद्ध हैं।

हाल ही में संपन्न हुए 126 सदस्यीय विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत राजग ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीती हैं, जबकि उनके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस दो तिहाई बहुमत के साथ राजग ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की यह लगातार तीसरी सरकार होगी। राजग ने यहां 2016 और 2021 के बाद अब 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है। सरमा के लिए मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल होगा। उल्लेखनीय है कि 2016 में राजग की पहली सरकार सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में बनी थी, जिसके बाद 2021 में सरमा ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली और अब इस नयी जीत के साथ वे अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा बनेंगे असम के मुख्यमंत्री : राजग विधायक दल के चुने गए नेता, दूसरी बार संभालेंगे राज्य की कमान
गुवाहाटी। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। इस फैसले के साथ ही उनके लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। आज सुबह असम भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए 126 सदस्यीय विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत राजग ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीती हैं, जबकि उनके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस दो तिहाई बहुमत के साथ राजग ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। सरमा और राजग के अन्य नेताओं का आज  शाम लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करने का कार्यक्रम है।

असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की यह लगातार तीसरी सरकार होगी। राजग ने यहां 2016 और 2021 के बाद अब 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है। सरमा के लिए मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल होगा। उल्लेखनीय है कि 2016 में राजग की पहली सरकार सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में बनी थी, जिसके बाद 2021 में सरमा ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली और अब इस नयी जीत के साथ वे अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं।

असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंत सरमा
गुवाहाटी। हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सदस्यीय केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में यहां नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा दिया।

सरमा ने 2021 का चुनाव लड़ा और छठवीं बार जीत प्राप्त की। उन्होंने मंत्री के रूप में असम शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कृषि, योजना और विकास, पीडब्ल्यूडी और वित्त विभाग का दायित्व संभाला है।