neutral - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सावधान : न्यूट्रल में न करें गाड़ी पार्क, हो सकते हैं हादसे के शिकार
कोटा। कार पार्किंग करते समय सतर्कता बरना बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही से हादसे के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार सुबह वल्लभबाड़ी  कॉलोनी में सामने आया। यहां एक कार सवार ने अपनी गाड़ी न्यूट्रल में खड़ी कर दी, जो थोड़ी ही देर में कार पीछे की ओर लुढ़कती हुई गहरे गड्ढ़े में गिर गई। जिसे बाद में क्रेन की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। गनीमत रही की घटना के वक्त कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो हादसा हो सकता था।

6 से 7 फीट गड्ढ़े में लुढ़की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार मालिक गिर्राज किशोर मित्तल गुरुवार सुबह  वल्लभबाड़ी कॉलोनी में अपने परिचित से मिलने आए थे। वह गाड़ी को रोड किनारे न्यूट्रल में ही खड़ी कर चले गए। इसके बाद 9.30 बजे करीब कार पीछे की ओर लुढ़कती हुई 6 से 7 फीट चौड़े और 4 फीट  गहरे गड्ढ़े में गिर गई। कॉलोनीवासियों की सूचना पर कार मालिक ने क्रेन मौके पर बुलाकर कार को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को गड्ढ़े से बाहर निकाला जा सका।

कार के आगे-पीछे कोई नहीं होने से टला हादसा
वाहन मालिक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही की घटना के वक्त कार के आगे-पीछे कोई बच्चे व बुजुर्ग नहीं थे, नहीं तो गाड़ी के चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।

एक युवक की हो चुकी है मौत
जानकारी के अनुसार उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक कार चालक ने नहर के ढलान पर न्यूट्रल में गाड़ी खड़ी कर दी थी। कार में तीन युवक सवार थे, जो शराब के नशे में हैंडब्रेक  लगाना भूल गए। नतीजन, कार आगे की ओर लुढ़कती हुई नहर में  जा गिरी। जिससे कार में पानी भरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। यदि, युवकों ने हैंडब्रेक लगाया होता या फर्स्ट गियर में भी खड़ी की होती तो गाड़ी लुढकती नहीं और हादसा होने से टल सकता था।

एक्सपर्ट व्यू: जहीर अहमद, आॅटो मोबाइल विशेषज्ञ
वाहन पार्किंग करते समय जगह का चुनाव करना महत्वपूर्ण होता है। यदि, वाहन ढलान वाली जगह पर पार्क करना पड़े तो सबसे पहले गाड़ी को फर्स्ट गियर में डाले, इसके बाद हैंडब्रेक लगाकर रखें। साथ ही अगले टायर को सीधे की जगह तिरछा करके रखा जाना चाहिए। ताकि, किसी भी कारण से गाड़ी लुढ़के तो सीधी आगे-या पीछे न जाकर उसी जगह घुमकर रुक जाएगी।

यूक्रेन पर भारत
यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हुए मतदान में भारत ने भाग न लेकर अमेरिका सहित दुनिया को अपना स्पष्ट संकेत देते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह यूक्रेन के मामले में तटस्थ रहेगा। ऐसा करके भारत ने यह भी जता दिया कि वह किसी भी तरीके से अमेरिका के दबाव में नहीं है, बल्कि अपने मित्र देश रूस के साथ है। भारत ने मतदान में हिस्सा न लेते हुए कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर इस समय शांत और रचनात्मक कूटनीति की जरूरत है और इसलिए अन्तरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के बड़े हित में सभी पक्षों को तनाव बढ़ाने वाले हर कदम से बचना चाहिए। यूक्रेन पर इस समय अमेरिका व रूस के बीच तनातनी चल रही है और विश्व के अनेक नेता तनाव को टालने के लिए अमेरिका व रूस से लगातार संवाद कर रहे हैं। मतदान में रूस और चीन ने यूक्रेन पर चर्चा के खिलाफ मतदान किया, जबकि भारत, केन्या और गैबॉन अनुपस्थित रहे। फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन सहित परिषद के अन्य सभी सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया। अब सवाल उठ सकता है कि आखिर भारत ने मतदान में हिस्सा क्यों नहीं लिया, जबकि भारत तो अमेरिका के साथ क्वाड समूह का सदस्य है और दोनों देशों के बीच सामरिक संबंध काफी मजबूत हैं। यह सच है, लेकिन यूक्रेन संकट पर भारत की चिंता भी स्वभाविक है, क्योंकि रूस के साथ भी भारत के घनिष्ठ संबंध हैं और रूस उसका काफी पुराना मित्र देश है। इसलिए भारत ने संतुलित मार्ग को अपनाया। यदि भारत अमेरिका के दबाव में आकर प्रस्ताव का समर्थन करता तो रूस के साथ संबंधों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता था। फिर मतदान में हिस्सा लेकर भारत रूस के पक्ष में मतदान करता तो इससे अमेरिका और पश्चिमी देशों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती थी। ऐसे में भारत ने मतदान से अलग रहना ही बेहतर समझा। भारत का यह कदम कूटनीतिक लिहाज से काफी उचित ही है। चीन और रूस के बीच निकट के संबंध हैं और भारत चीन के बीच चल रहे तनाव को साधने के लिए रूस भारत का अच्छा सहयोगी है और एक उचित माध्यम भी। कूटनीतिक क्षेत्रों में इस बात पर हैरानी व्यक्त की जा रही है कि यूक्रेन के मामले में चीन का रूस को समर्थन है तो भारत उस खेमे के साथ कैसे खड़ा हो सकता है जिसमें चीन है। फिर पश्चिमी देशों ने भारत के रूख पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया है कि रूस पूर्वी यूरोप में अस्थिरता फैला रहा है। पश्चिमी देशों की अपनी राय वाजिब हो सकती है, लेकिन भारत ने अपने हितों के तहत यूक्रेन पर एक संतुलित कदम उठाया है और पश्चिमी देशों को भारत की दुविधा समझनी चाहिए।