posters - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा
कोटा। नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं निजी संस्थाएं व लोग शहर को बदरंग करने में जुटे हैं। लोगों की उस करतूत को नगर निगम अपने काम से परदा डाल रहा है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर चाहे चार दीवारी हो या फोर्ट। फ्लाई ओवर हो या गेंट्री बोर्ड। कहीं भी बिना अनुमति के किसी भी तरह का प्रचार प्रसार करने व विज्ञापन फ्लेक्स और पोस्टर-बैनर लगाना गलत है। उसके बाद भी लोग व निजी संस्थाएं उन्हीं जगहों पर पोस्टर बैनर लगाकर निगम व केडीए कार्रवाई को धता बता रहे हैं।

निगम हटा रहा, लोग लगा रहे

नगर निगम के राजस्व अनुभाग की ओर से व केडीए की ओर से पूर्व में कई बार सार्वजनिक स्थानों से अवैध रूप से लगे पोस्टर व बैनर हटाए जा चुके हैं। लेकिन लोग हैं कि उन्हीं जगहों पर फिर से प्रचार प्रसार के पोस्टर व फ्ïलैक्स लगा रहे हैं। जिससे निगम की कार्रवाई का असर ही नजर नहीं आ रहा है।

इन जगहों पर क्रेन की सहायता से हटाए

नगर निगम की ओर से शहर में कई जगह पर अधिक ऊंचाई पर लगे पोस्टर व बैनर और फ्लैक्स को क्रेन की सहायता से हटाया गया। जानकारी के अनुसार नाग नागिन मंदिर से कोटड़ी चौराहा, छावनी फ्लाई ओवर के ऊपर से एरोड्राम चौराहा होते हुए विज्ञान नगर चौराहे तक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही टीलेश्वर चौराहे से सीएडी रोड होते हुए कई अन्ज जगह पर कार्रवाई की। निगम के गैराज से बड़ी क्रेन व लिफ्ट मशीन की सहायता से करीब

300 से अधिक पोस्टर बैनर हटाए गए।

निगम कर्मचारियों ने बताया कि डिवाइडर के बीच, बिजली के खम्बो,ग्रीन बेल्ट, सार्वजनिक शौचालयों, खेल मैदानों की दीवारों पर बड़ी संख्या में निजी स्कूल, कोचिंग, हॉस्पिटल और डॉक्टरों के विज्ञापन वाले कागज व प्लास्टिक के बैनर और फ्लेक्स लगाए हुए हैं। ऐसे करीब 700 पोस्टर बैनर को लोहे के ब्रश, पत्ती व पानी की सहायता से 700 पोस्टर बैनर साफ किए गए।

सम्पति विरूपण के तहत कार्रवाई

नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी ऋचा गौतम ने बताया कि पूर्व में निगम के राजस्व अनुभाग द्वारा अवैध पोस्टर बैनर हटाए गए थे। अब निगम के जन स्वास्थ्य अनुभाग कर्मचारियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। बिना अनुमति व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार करना सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत आता है। इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। पूर्व में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। कई जगह पर केडीए की ओर से भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।

ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
कोटा। एक तरफ तो शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर को बदरंग करने वालों के खिलाफ सख्ती नहीं की जा रही है। जिससे नगर निगम द्वारा बार-बार हटाने के बाद भी संस्थाओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं।शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थान चाहे वह फ्लाई ओवर हो या अंडरपास। बुर्ज की दीवार हो या निजी व सरकारी भवन की दीवार।शौचालय या अन्य किसी भी स्थान पर चाहे डिवाइडर पर लगे बिजली के खम्बे ही क्यों न हो वहां बिना अनुमति के किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाना अवैध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है।

शहर का कोई इलाका या सार्वजनिक स्थान ऐसा नहीं है जहां निजी संस्थाओं, होटल, कोचिंग, डॉक्टर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक ने विज्ञापन के पोस्टर व बैनर नहीं लगा रखे हों। जन्म दिन की बधाई से लेकर रक्तदान शिविरों तक के विज्ञापन अवैध रूप से लग रहे हैं। एक बार लगने के बाद उन्हें काफी समय तक हटाया भी नहीं जा रहा। संबंधित विभागों के अधिकारी भी देखकर अनजान बने हुए हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से टीमें लगाकर लगातार अवैध रूप से चस्पा विज्ञापनों को हटाया जा रहा है। पहले यह कार्रवाई निगम के राजस्व अनुभाग के माध्यम से करवाई जा रही थी। जबकि वर्तमान में जन स्वास्थ्य अनुभाग के माध्यम से पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स को हटाया जा रहा है। हालत यह है कि एक तरफ नगर निगम की टीमें पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स हटाकर आती है। वहीं दूसरी तरफ संस्थाएं फिर से उसी जगह पर दोबारा से विज्ञापन चस्पा कर रही है। हालांकि कई संस्थाएं तो बार-बार ऐसा कर रही है और कई जगह पर हर बार नई संस्था का विज्ञापन नजर आ रहा है।

हर जगह लगे हैं विज्ञापन
वर्तमान में एरोड्राम अंडरपास हो या छावनी फ्लाई ओवर। गुमानपुरा फ्लाई ओवर हो या दादाबाड़ी फ्लाई ओवर। यहां तक कि पुराने शहर में बुर्ज की दीवारों पर और डिवाइडरों के बीच बिजली के खम्बों पर अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे पोस्टर, फ्लेक्स व बैनर लगे हुए हैं। जिन पर नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बिना सख्ती मेनपावर का दुरुपयोग
जानकारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा एक या दो बार विज्ञापन हटाना तो किसी हद तक सही है। लेकिन बार-बार विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करना और फिद्दर से उन्हें अपने स्तर पर ही हटाना मेन पावर का दुरूपयोग है। तलवंडी निवासी अनिल जैन का कहना है कि जब तक नगर निगम की ओर से सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत सख्ती नहीं की जाएगी। भारी जुमार्ना या मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाएगा तब तक किसी पर कोई असर नहीं हो रहा।

महावीर नगर निवासी कैलाश शर्मा का कहना है कि निजी संस्थाएं विज्ञापन एजेंसी या फर्म के माध्यम से अपना प्रचार कर रही है। एजेंसी मनमर्जी की जगह पर विज्ञापन चस्पा कर कमाई कर रही है। ऐसे में दोनों का काम हो रहा है। जबकि नुकसान नगर निगम को और शहर गंदा होने से छवि शहर की खराब हो रही है। जबकि ऐसा करने वालों के खिलाफ केवल कहने से नहीं सख्ती करने से ही असर होगा।

नोटिस देने की तैयारी
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम ने बताया कि निगम आयुक्त के आदेश से जन स्वास्थ्य अनुभाग की टीमें अवैध पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स हटा रही है। साथ ही जो बार-बार लगा रहा है उनकी सूची तैयार कर राजस्व अनुभाग को दी जा रही है। राजस्व अनुभाग व आयुक्त के आदेश पर बार-बार विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने व जुमार्ना समेत सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

नहीं थम रहा शहर की सुंदरता पर ग्रहण, निगम ने मुकदमा तक दर्ज कराया था
कोटा। एक तरफ तो कोटा शहर को स्मार्ट व स्वच्छ के साथ ही पर्यटन नगरी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर की सुंदरता पर  ग्रहण लगना नहीं थम रहा है।  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति किसी भी तरह का विज्ञापन पोस्टर व फ्लेक्स लगाना गैर कानूनी है। ऐसा करना सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत आता है। लेकिन उसके बाद भी शहर में अधिकतर सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर व फ्लैक्स लगाकर शहर की सुंदरता को बिगाड़ा जा रहा है।  शहर में झालावाड़ रोड हाइवे स्थित गोबरिया बावड़ी अंडरपास पर विज्ञापन पोस्टर लगा हुआ है। जिससे एरोड्राम से अनंतपुरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगे इस पोस्टर को देखकर  बाहर से आने वालों पर इसकी गलत छवि बन रही है।  इसी तरह से छावनी स्थित फ्लाई ओवर के नीचे सभी पिलरों पर विज्ञापन पोस्टर व फ्लैक्स चस्पा कर रखे है।  इतना ही नहीं दादाबाड़ी से केडवपुरा फ्लाई ओवर,  गुमानपुरा फ्लाई ओवर और गुमानपुरा स्थित बुर्ज की दीवार समेत कई जगह पर विज्ञापन पोस्टरों को लगाकर शहर की सुंदरता को बिगाड़ा जा रहा है।  वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर लगे गेंट्री बोर्ड पर भी जनप्रतिनिधियों के जन्म दिवस की बधाई के विज्ञापन फ्लैक्स लगे हुए हैं। डीसीएम रोड से लेकर जवाहर नगर तक समेत शहर के अधिकतर क्षेत्रों में इस तरह के दृश्य देखे जा सकते हैं।

निगम ने मुकदमा तक दर्ज कराया था
शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगाने वालों के खिलाफ पूर्व में नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से कार्रवाई भी की गई थी। निजी अस्पताल समेत अन्य संस्थाओं द्वारा बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ दादाबाड़ी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही कई लोगों के  खिलाफ अदालत में परिवाद भी पेश किया था। वहीं छावनी से कोटड़ी चौराहे तक तो कई बार विज्ञापन हटाए जा चुके है। उसके बाद भी शहर में बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन लगाने वाले नहीं मान रहे हैं।

शहर की सुंदरता सभी का दायित्व
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना सभी का दायित्व है। यह कहना है कि शहर वासियों का। कोटड़ी निवासी तबरेज पठान ने बताया कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी केवल सरकारी एजेंसियों की नहीं है। लोगों को भी अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी व दायित्व को समझना होगा। निगम द्वारा बार-बार कार्रवाई करने के बाद भी यदि लोग नहीं मान रहे हैं तो ऐसा करने वालों पर जुर्माना व कठोर कार्रवाई की जाए। छावनी निवासी महेन्द्र सिंह का कहना है कि नगर निगम व केडीए की ओर से विज्ञापनों के लिए स्थान  निर्धारित किए हुए हैं।  यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने का किराया देना पड़ता है। उससे बचने के लिए विज्ञापन एजेंसियां मनमर्जी से विज्ञापन चस्पा कर शहर की सुंदरता को खराब कर रही है। ऐसा करने वालों पर सख्ती जरूरी है।  इधर नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अनुभाग अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से समय-समय पर सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कई बार निगम के स्तर पर भी विज्ञापन हटवाए गए हैं। फिर भी शहर में ऐसा हो रहा है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

असर खबर का - सात सौ अवैध पोस्टर-बैनर हटाए
कोटा । नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से  क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से  लगे  होडिंग, पोस्टर्स व बैनर हटाने की कार्रवाई की गई। पिछले 5 दिन में 7 सौ पोस्टर-बैनर हटाए और 54 लोगों के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई। नगर निगम कोटा उत्तर के उपायुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि  आयुक्त अशोक त्यागी के निर्देशानुसार कोटा  उत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से लगे होडिंग व पोस्टर्स  को  सार्वजनिक स्थलों व संपत्तियों से हटाया गया। साथ ही संपत्ति विरूपण को लेकर विज्ञापन दाताओं के  खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई गई। उपायुक्त सिसोदिया ने बताया कि पिछले 5 दिन में अब तक की गई कार्रवाई में  करीब 7 सौ अवैध होडिंग, कियोस्क,पोस्टर व बेनर हटाए जा चुके है। साथ ही 54 व्यक्तियों के  खिलाफ सार्वजनिक संपत्तियो पर अवैध रूप से होडिंग,बेनर लगाए जाने के तहत संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत शहर के विभिन्न थानों में एफआईआर के लिए परिवाद दिया जा चुका है।  उन्होंने बताया कि इस प्रकार की  कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर-बैनर लगाने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 15 अप्रैल के अंक में पेज 6 पर ‘पोस्टर  फ्लेक्स लगाकर शहर को किया बदरंग’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि बड़ी संख्या में विज्ञापन दाताओं ने सार्वजनिक स्थानों फ्लाई ओवर व फोर्ट वाल समेत कई जगह पर पोस्टर-बैनर लगाकर शहर की सुंदरता को बिगाड़ा जा रहा है। उस समय निगम अधिकरियों ने इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई की जानकारी दी थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और शहर को बदरंग करने वालों पर शिकंजा सका है।

पोस्टर फ्लेक्स लगाकर शहर को किया बदरंग
कोटा । स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहे कोटा शहर को सुंदर बनाने पर जहां करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग शहर की सुंदरता को बदरंग कर रहे है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद हो रहे है।  केन्द्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कोटा शहर में विकास व सौन्दर्यीकरण पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जिससे शहर सुंदर दिखने के साथ ही पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। शहर में पुराने चौराहों को नया रूप दिया गया। अंडरपास व फ्लाई ओवर बनाए गए। शहर को हैरीटेज लुक देने के लिए एक रूपता के साथ विकास कराया गया है। लेकिन शहर में कुछ लोग ऐसे हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन पोस्टर व बैनर फ्लेक्स लगा रहे है।

जारी कर रहे हैें नोटिस
नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अधिकारी का कहना है कि निगम की ओर से समय-समय पर सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत नोटिस जारी करने व जुर्माना तक की कार्रवाई की गई है। गत दिनों तो कुछ लोगों के खिलाफ दादाबाड़ी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था और अदालत में चालान भी पेश किया गया था। उसके बाद भी  जो लोग नहीं मान रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सख्ती हो तो पड़े फर्क
लोगों का कहना है कि नगर निगम व प्रशासन द्वारा गलत काम करने वालों पर सख्ती नहीं करने से ही उनके हौंसले बुलंद हो रहे है। यदि कुछ लोगों पर सख्ती की जाए तो अन्य लोगों पर उसका असर पड़ेगा। बसंत विहार निवासी अरविंद विजय का कहना है कि प्रशासन द्वारा सख्ती नहीं करने से गलत काम करने वालों के हौंसले बुलंद हो रहे है। एक यदि गलत कर रहा है तो उसे देखकर अन्य लोग भी वेसा ही करने लगते है। जिसका नतीजा है कि निर्धारित स्घानों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर बधाई के विज्ञापन लगाकर शहर को बदरंग किया जा रहा है।  मोखापाड़ा  निवासी कुलदीप नायक का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त रवैया नहीं अपनाएगा तब तक गलत काम करने वालों  पर असर नहीं होगा। नगर निगम को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापनों के लिए स्थान निर्धारित
शहर में विज्ञापनों के लिए नगर निगम  व संबंधित एजेंसियों द्वारा स्थान निर्धारित किए हुए हैं। उन स्थानों पर यूनिपोल व अन्य माध्यमों  से प्रचार प्रसार के लिए उन्हें निजी फर्मो को ठेके पर दिया गया है। जहां विज्ञापन लगाने पर उसका निर्धारित शुल्क लगता है। ऐसे में अधिकतर लोग उस शुल्क से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी शुल्क के विज्ञापन तो चस्पा कर ही रहे हैं। साथ ही शहर को भी बदरंग कर रहे हैं।

सम्पति विरूपण में कार्रवाई का प्रावधान
शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाने व बदरंग करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाती है। सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत  नगर निगम को कार्रवाई का प्रावधान दिया गया है। जिसमें जुर्माना व मुकदमा दर्ज करवाने और नोटिस जारी करने तक का प्रावधान है। हालत यह है कि नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा कुछ समय पहले शहर को बदरंग करने वालों पर कार्रवाई की थी। लेकिन उसके बाद कार्रवाई नहीं होने से फिर से पुराने हालात बन गए हैं।

यहां चस्पा हैं फ्लेक्स
शहर में कोई भी सार्वजनिक स्थान ऐसा नहीं है जिसे विज्ञापनों से बंदरंग नहीं किया गया हो। छावनी फ्लाई ओवर की ऊपरी दीवार से लेकर पिलर तक, गुमानपुरा इंदिरा गांधी चौराहे से लेकर वल्लभ नगर तक के फ्लाई ओवर के पिलरों को विज्ञापन फ्लेक्स से अटा रखा है। दादाबाड़ी केशवपुरा फ्लाई ओवर हो या बोरखेड़ा फ्लाई ओवर सभी के पिलरों पर इतने अधिक विज्ञापन फ्लेक्स लगाए हुए हैं। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये विज्ञापनों के लिए ही बनाए गए हैं। इसके अलावा सूरजपोल दरवाजे के पास, फोर्टवाल, किशोर सागर तालाब की पाल समेत शहर के अंदरूनी इलाकों में दीवारों पर विज्ञापनों के बैनर व फलेक्स लगाए हुए हैं। किसी पर जन्म दिन की बधाई के तो किसी पर रक्तदान शिविरों की जानकारी दी गई है। किसी पर निजी स्कूल का तो किसी पर डॉक्टरों के परामर्श संबंधी विज्ञापन लगे हुए हैं।

शहर की सुंदरता पर काला दाग, गेंट्री बोर्ड से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हो रहे हैं पोस्टर
कोटा । शहर को एक तरफ तो पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विज्ञापनों के माध्यम से गेंट्री बोर्ड व सार्वजनिक स्थानों को बदरंग किया जा रहा है। जिससे बाहर से आने वालों पर शहर की छवि धूमिल हो रही  है। शहर को बदरंग करने वालों पर सख्ती नहीं होने का असर है कि वर्तमान में शहर का कोना-कोना बदरंग हो रहा है।  स्मार्ट सिटी के तहत शहर का विकास व सौन्दर्यीकरण किया गया। करोड़ों की लागत से यहां विकास कार्य करवाए गए। वहीं अब शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर विदेशी पर्यटकों को यहां आकर्षित करने का दावा तो किया जा रहा है। लेकिन बाहर से आने वालों पर शहर की छवि अच्छी बनने की जगह बदसूरती की बन रही है।  हालत यह है कि बाहर से आने वालों को शहर में दिशा बताने वाले दिशा सूचक व संकेतक(गेंट्री बोर्ड) पर बड़े-बड़े विज्ञापन फ्लेक्स लगाए हुए  है। जिससे दिशा सूचक बोर्ड पर दिशा बताना तो दूर दिशा भटकाने का काम कर रहे है। जबकि बड़े-बड़े शहरों में कहीं भी ऐसा देखने को नहीं मिलता।  शहर के सभी प्रमुख मार्गों व प्रवेश मार्गों पर केडीए के गेंट्री बोर्ड लगे हुए हैं। जिन पर शहर  के रास्तों व इलाकों की जानकारी संकेतक व दिशा सूचकों के माध्यम से दे तो रखी है लेकिन वह नजर नहीं आ रही है। उस पर विञ्जापन चस्पा कर छिपा दिया गया है। ऐसा किसी एक दो जगह नहीं पूरे शहर में हो रहा है। सीएडी चौराहा हो या दादाबाड़े से केशवपुरा रोड। डीसीएम रोड हो या बारां रोड। जवाहर नगर का क्षेत्र हो या तलवंडी का हर जगह पर यही स्थिति है। सभी जगह पर राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के जन्म दिन व पदाधिकारी बनाए जाने पर बधाई संदेश के विज्ञापन फ्लेक्स लगे हुए हैं।

निगम ने कुछ दिन की सख्ती कर की इतिश्री
नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा सार्वजनिक स्थानों को बदरंग करने वालों के खिलाफ कुछ दिन तक कार्रवाई की। नोटिस व जुर्माने के अलावा कुछ लोगों के खिलाफ दादाबाड़ी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन उसके बाद उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। वाहीं कोटा उत्तर में इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

फ्लाई ओवर व फोर्ट वाल तक बदरंग
इधर शहर में अधिकतर सार्वजनिक स्थानों को भी विज्ञापनों से बदरंग किया हुआ है। नियमानुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान पर  बिना अनुमति के विज्ञापन सामग्री नहीं लगाई जा सकती। लेकिन हालत यह है कि अधिकारियों की अनदेखी और विज्ञापन दाताओं व एजेंसियों को बुलंद हौंसले सार्वजनिक स्थानों के बदरंग के रूप में नजर आ रहे है। यहां तक कि फ्लाई ओवर व फोर्ट वाल तक को नहीं बक् शा गया।  सूरजपोल दरवाजे के पास हो या कैथीनीपोल में, लाड़पुरा दरवाजे के पास हो पाटनपोल में सभी जगह पर फोर्ट वाल तक पर विज्ञापन लगाए हुए हैं। इसी तरह से शहर में करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए फ्लाई ओवर की दीवारों तक पर विज्ञापन लगाए हुए हैं। फिर चाहे व छावनी फ्लाई ओवर हो या गुमानपुरा का। दादाबाड़ी का फ्लाई ओवर हो या झालावाड़ रोड का। बारां रोड का हो या रंगपुर रोड का। इनकी दीवार और पिलर तक को विज्ञापनों से इतना अधिक बदरंग किया हुआ है जिससे लगता है मानो ये विज्ञापन के लिए ही अधिकृत किए हुए हैं।  वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय टीम भी कोटा आने वाली है। ऐसे में टीम को भी जब शहर बदरंग नजर आएगा तो कोटा की रैकिंग में सुधार होने के स्थान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सख्ती से ही लगेगी रोक
नगर निगम कोटा दक्षिण के उप महापौर व सफाई समिति के अध्यक्ष पवन मीणा का कहना है कि शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण पर करोडों रुपए खर्च किए गए हैं। जिसे शहर सुंदर दिखे लेकिन कुछ लोगों के कारण शहर बदरंग हो रहा है। आजकर बधाई देने का ऐसा रोग लगा है कि जहां जगह मिले वहां फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। जबकि विज्ञापन के लिए नगर निगम द्वारा बोर्ड व स्थान चिन्हित किए हुए हैं। उन्हीं स्थानों पर अनुमति लेकर विज्ञापन लगाए जा सकते है। सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सकता है। निगम व केडीए के सख्ती से ही इन पर रोक लगाई जा सकती है।

लगातार कार्रवाईकी जा रही
इधर नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अनुभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर को बदरंग  करने वालों के खिलाफ पूर्व  में भी कई बार सम्पति विरुपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। नोटिस दिए गए और जुर्माना तक किया गया।  इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है। उसके बाद भी कुछ लोग नहीं मानते। उनके खिलाफ फिर से कार्रवाई की जाएगी।

हमने पहले भी कार्रवाई की थी। अब फिर से अभियान चला कर कार्रवाई करेंगे।
- राजीव अग्रवाल महापौर दक्षिण

सार्वजनिक स्थानों की दशा पर पोस्टर्स ने लगाया ग्रहण
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से गत दिनों  सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों की दशा बिगाड़ने वालों के खिलाफ थाने में मुकदमा तक दर्ज कराया गया और अदालत में चालान तक पेश किया गया। वहीं दूसरी तरफ कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह विज्ञापनों के फ्लेक्स व पम्पलेट चस्पा किए हुए है। एक तरफ तो कोटा शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। कोटा महोत्सव के माध्यम से कोटा में पर्यटकों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हालत यह है कि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने वाले नगर निगम द्वारा शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की जा रही है। जबकि  सार्वजनिक स्थानों पर बिना स्वीकृति के विज्ञापन लगाना  व पम्पलेट चस्पा करना गलत है। नगर निगम ऐसा  करने वालों के खिलाफ सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सकता है। यहां है विज्ञापन चस्पा: कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में छावनी फ्लाई ओवर के नीचे, तालाब की पाल पर नहर के किनारे, कोटड़ी  फ्लाईओवर, सूरजपोल दरवाजे के पास फोर्टवाल पर और शहीद स्मारक के पिलर के अलावा सार्वजनिक स्थानों की चार दीवारियों पर जगह-जगह विज्ञापन ही विज्ञापन लगे हुए हैं। कहीं पोस्टर लगे हैं तो कहीं बैनर, कहीं पम्पलेट चस्पा हैं तो  कहीं पेंट से लिखा हुआ है। ये सभी विज्ञापन ऐसी जगह पर लगे हुए हैं। जहां से रोजाना दिन में कई बार निगम अधिकारी भी निकल रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारी भी। उसके बावजूद उन्हें वे नजर नहीं आ रहे है।  जानकारों के अनुसार कोटा महोत्सव के दौरान प्रशासन की ओर से एक तरफ तो हैरिटेज वॉक निकालकर शहर की एतिहिासिक धरोहरो से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ  सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता को कुछ लोगों द्वारा बिगाड़ा जा रहा है।

दक्षिण निगम की सख्ती का दिखा असर
नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अनुभाग की ओर से गत दिनों शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। जिसमें से आधा दर्जन शिक्षण संस्थानों समेत अन्य लोगों के  खिलाफ दादाबाड़ी थाने में मुकदमा तक दर्ज कराया गया है। वहीं कई लोगों के  खिलाफ अदालत में सीधा चालान भी पेश किया गया।  यहीकारण है कि उस सख्ती का इतना असर दिखा कि अधिकतर लोग तो नोटिस मिलते ही जुर्माना जमा करवाने निगम पहुंच गए थे और उन्होंने अपने विज्ञापन भी स्वयं ही हटवा लिए। उसके बाद उस जगह पर दोबारा विज्ञापन नहीं लगाए गए।  इधर नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों का कहना हैै कि शहर की सुंदरता से किसी को खिलवाड़ नहींकरने दिया जाएगा। यदि कहीं ऐसा हो रहा है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में लगे विनेश फोगाट के लापता होने के पोस्टर, भाजपा ने कसा तंज
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई ने जुलाना में काँग्रेस विधायक विनेश फोगाट के लापता होने के पोस्टर लगने पर तंज कसा है। पार्टी के सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विनेश फोगाट, हमें आपकी चिंता है, उम्मीद करते हैं कि आप जहां कहीं भी होंगी, सुरक्षित होंगी। जींद जिले के जुलाना में लापता विधायक के पोस्टर लगे हैं और इस आशय का आरोप लगाया गया है कि विनेश विधानसभा सत्र के दौरान भी प्रदेश में नहीं दिखीं।

विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में जुलाना से जीती, पहलवान विनेश हाल के दिनों में केरल के वायनाड़ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिखी थीं और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करते भी नजर आई थी।

कांग्रेस के बिना विपक्ष के नेता (विधायक दल नेता) के विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने को लेकर भी पार्टी को आलोचना झेलनी पड़ी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक दल नेता की घोषणा महाराष्ट्र, झारखंड चुनावों और उपचुनावों के नतीजे आने के बाद आलाकमान द्वारा की जा सकती है। पार्टी के विधायक दल की हुई बैठक में अंतिम फैसला आलाकमान पर छोड़ा गया है।

स्मार्ट सिटी की सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
कोटा । कहने को तो कोटा शहर स्मार्ट सिटी  है। शिक्षा नगरी के साथ ही अब यह पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित हो रहा है। लेकिन हालत यह है कि स्मार्ट सिटी की सुंदरता को सार्वजनिक स्थान व फ्लाईओवर पर जगह-जगह  बधाई व विज्ञापन के चस्पा पोस्टर व पम्पलेट बिगाड़ रहे हैं।  नगर विकास न्यास की ओर से शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जिससे शहर सुंदर दिखे। वहीं करोड़ों रुपए खर्च करके शहर के एतिहिासिक दरवाजों का रूप निखारा था। शहर में फ्लाई ओवर बनवाए। पोर्ट वाल व सार्वजनिक स्थान ऐसे हैं जिन्हें बिगाड़ना सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के समान है।  शहर में बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर व विज्ञापन नहीं लगाए जा सकते। लेकिन इन दिनों स्थिति यह है कि सार्वजनिक स्थान चाहे पोर्ट वाल हो या फ्लाई ओवर। तालाब की चार दीवारी हो या मकानों की छत। गेंट्री बोर्ड हो या अन्य सरकारी भवन। जगह-जगह पर कहीं बधाई के तो कहीं कम्पनी व स्कूल के विज्ञापन चस्पा किए हुए हैं।

सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई का  प्रावधान
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन व पोस्टर लगाकर उनकी सुंदरता बिगाड़ने पर नगर निगम कीओर से सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है। हालांकि निगम की ओर से पूर्व में कई लोगों व विज्ञापन दाता कम्पनियों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए नोटिस भी जारीकिए थे। साथ ही निगम के राजस्व अनुभाग द्वारा ऐसे पोस्टर व पम्पलेट को साफ भी कराया गया था। लेकिन उसके बाद भी फिर से शहर की सुनदरता बिगाड़ने वाले बाज नहीं आ रहे है।

यहां चस्पा हैं पोस्टर-पम्पलेट
शहर में कईजगह पर इस तरह के पोस्टव व पम्पलेट चस्पा किए हुए हैं। जिनमें केशवपुरा फ्लाई ओवर हो या गुमानपुरा फ्लाईओवर, छावनी फ्लाईओवर हो या रंगपुर फ्लाईओवर। इनके स्पान पर पम्पलेट इस तरह से चस्पा हैं कि वाहन चालकों कीतो निगाह उन पर पड़ रहीहै। लेकिन बाहर से आने वालों कीआंखों में वे चुभ रहे हैं।  इसी तरह से सूरजपोल दरवाजे के पास पोर्ट वाल कीदीवार पर बधाई संदेश के पोस्टर लगे हुए हैं। यहां तक कि सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर डॉक्टरों के और तालाब की चार दीवारी पर रोगों से संबंधित उपचार के पम्पलेट व पेंटिंग कर विज्ञापन लिखवा तक रखे है। वहीं वल्लभ नगर में बने किशोरपुरा राने के पुलिस सहायता केन्द्र तक पर विज्ञापन के पम्पलेट चस्पा कर उसकीदशा बिगाड़ी हुई है।  दादाबाड़ी रोड व डीसीएम रोड समेत शहर के कई मेन रोड पर स्थित न्यास के गेंट्री बोर्ड पर बधाईयों के विज्ञापन लगाकर दिशा सूचक तक को छिपा दिया है। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को सही राह का पता तक नहीं चल पा रहा।

सुंदरता बिगाड़ने वालों पर हो सख्ती
पाटनपोल निवासी किशन मूंदड़ा ने बताया कि शहर की सुंदरता बिगाड़ना गलत है। यदि किसी को विज्ञापन करना है तो उसके लिए नगर निगम व नगर विकास न्यास से अनुमुति लेकर निर्धारित स्थानों पर हीलगाए जाए। जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजाए।  रामपुरा निवासी प्रशांत जैन का कहना है कि शहर कीसुंदरता से समझौता नहीं होना चाहिए। इसे बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कीजगह निगम कीओर से स्वयं ही उन पोस्टर को हटा दिया जाता है। जिससे पोस्टर पम्पलेट चस्पा करने वालों पर कोईअसर नहीं हो रहा। नगर निगम को उन पर जुर्माना लगाना चाहिए। तभी वे ऐसा करने से बचेंगे।

इनका कहना है
नगर निमम का राजस्व अनुभाग शहर कीसुनदरता बिागड़ने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करता रहा है। पूर्व में कई लोगों को नोटिस भी जारी किए थे। लेकिन वर्तमान में राजलसव अनुभाग के माध्यम से उन पोस्टर व पम्पलेट को साफ करवाया जा रहाहै। यदि उसके बाद भी दोबारा से वैसा ही होता है तो संबंधित को नोटिस जारीकर सख्त कार्रवाई कीजाएगी।
- महावीर सिंह सिसोदिया, उपायुक्तनगर निगम कोटा उत्तर

दिशा सूचक बोर्ड पर नेताओं ने लगा रखे हैं अपने बैनर व पोस्टर
कनवास। दरा की नाल में आए दिन लग रहे जाम की वजह से राहगीरों को कनवास होकर निकलना पड़ रहा है। लेकिन इस रोड पर भी दिशा सूचक बोर्ड पर जनप्रतिनिधियों ने बैनर पोस्टर लगा रखे हैं। जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। कई बार वो इधर-उधर भटक जाते हैं। जिससे समय के साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार दरा की नाल में आए दिन जाम लगने से वाहन चालक व राहगीर काफी परेशान हैं। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कनवास उपखंड क्षेत्र से निकल रहे देवली से अरनिया स्टेट हाइवे व दरा, कनवास, सांगोद, बपावर, मेगा हाइवे तक रोड पर लगे हुए दिशा सूचक व दूरी बताने वाले बोर्ड पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रचार सामग्री लगा रखी है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को पता नहीं लग पाता कि किधर से जाना है।

ग्रामीणों ने की बैनर पोस्टर हटाने की मांगग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में स्पीकर ओम बिरला के दौरे के समय से ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इन दिशा सूचक बोर्ड को अपनी प्रचार सामग्री से ढक रखा है। ग्रामीणों ने बोर्ड पर से नेताओं के बैनर पोस्टर हटाने की मांग की है।

एक सप्ताह के भीतर लगे अवैधानिक बैनरों, पोस्टरों को तत्काल  प्रभाव से नहीं हटाया जाए तो राजकीय संपत्ति निरूपण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान संबंधित न्यायालय में पेश करें। वरना आंदोलन किया जाएगा।
- रामेश्वर मामोर, पूर्व सरपंच व सोशल एक्टिविस्ट

इनका कहना है
देवली से अरनिया स्टेट हाइवे पर लगे हुए दिशा सूचक बोर्ड पर अवैध बैनर पोस्टर को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से लगे बैनर पोस्टर हटवाए जाएंगे। वाहन चालकों, राहगीरों को सुविधा दी जाएगी।
- मुकेश गोचर, लेखा अधिकारी

अवैधानिक तरीके से दिशा सूचक बोर्ड पर लगे हुए अवैध बैनर तुरंत प्रभाव से हटाएंगे। दिशा सूचक बोर्ड को सही करवाएंगे। राहगीर, वाहन चालकों को राहत पहुंचाई जाएगी।
- दीपक दाधीच, जेईएएनपीडब्ल्यूडी विभाग

हाइवे पर हो रहा अवैध पैसों का खेल, जिम्मेदारों को पता ही नहीं
कोटा। शहर में लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी नहीं हो। इसके लिए यूआईटी ने जगह-जगह दिशासूचक बोर्ड लगाए हैं। ताकि शहर वासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी गंतव्य स्थान पर जाने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े। वह आसानी से जहां पर जाना हो वहां जा सके। मगर कुछ लोग इसका अलग ही फायदा उठा रहे हैं। इन दिशासूचक बोर्ड पर अपने पोस्टर चिपका दिए हैं। जिससे बोर्ड पर संबंधित स्थान को लेकर दिए गए संकेत तो छिप ही गए हैं। अनजान वाहन चालक भ्रमित भी हो रहे हैं। उन्हें अनावश्यक ही लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं संबंधित ने अपने पोस्टर चिपका कर मुफ्त में विज्ञापन का भी फायदा उठा रहे हैं। यह स्थिति शहर के भीतरी इलाकों में लगे दिशासूचक बोर्ड की नहीं, बल्कि एरोड्रम से झालावाड़ जाने वाले हाइवे पर लगे दिशासूचक बोर्डों की है। इन सबसे के बावजूद जिम्मेदारों को इसके बारे में पता तक नहीं है।

आसानी से मिल सके रास्ताइसलिए लगाते हैं बोर्ड
शहर के बाहर बड़े-बड़े दिशासूचक बोर्ड यूआईटी की ओर से इसलिए लगाए जाते हैं ताकि दूसरे शहर या राज्य से आने वाले लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए आसानी से रास्ता मिल सके। साथ ही इन बोर्डो पर नाम के साथ तीर के निशान भी बनाए जाते हैं ताकि वाहन चालक को किस दिशा में चलना है या अपने वाहन को मोड़ना है। उसे स्पष्ट दिखाई दे सके। मगर कुछ लोगों को शायद इसकी अहमियत पता नहीं है या फिर वे अपने संस्थान, कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के उद्देश्य से इन दिशासूचक बोर्डों पर ही पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। जिससे दिशासूचक बोर्ड पर लिखे स्थानों के नाम दिखते ही नहीं है। ऐसे में अन्य शहर या राज्य से आने वाले वाहन चालकों को बार-बार गाड़ी रोककर रास्ता पूछना पड़ता है। जिससे उनका समय तो खराब होता ही है, बार-बार वाहन रोकने से पेट्रोल की खपत भी अधिक होती है और शहर में वाहनों के धुएं से प्रदूषण भी बढ़ता है।

कोचिंग, अस्पताल और कथाओं के पोस्टर
कोटा से झालावाड़ जाने वाले फोरलेन पर एरोड्रम सर्किल से अनंतपुरा चौराहा तक बीच रास्ते में बड़े-बड़े दिशासूचक बोर्ड लगाए हुए हैं। जो वर्तमान में निजी पोस्टर से ढके दिए गए हैं। एक तरफ ही नहीं दोनों साइडों में इन दिशासूचक बोर्डों पर निजी कोचिंग संस्थान, अस्पताल व भागवत कथा के आयोजन के पोस्टर लगे हुए हैं। आयोजन में कुछ तो हो चुके हैं और कुछ होने वाले है। जिनका प्रचार किया जा रहा है। मगर कोचिंग संस्थान व अस्पताल के पोस्टर तो मुफ्त में अपना विज्ञापन कर रहे हैं। फोरलेन पर दिशासूचक बोर्ड में पोस्टर लगे होने के बावजूद यूआईटी के जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं है। यूं कहें कि उनको दिखाई नहीं दे रहा है या फिर वे जानबूझकर इनको अनदेखा कर रहे हैं।

मुझे पता नहीं है, संबंधित से पता करता हूं
शहर में किस स्थान पर दिशासूचक बोर्ड पर पोस्टर लगे हुए हैं। मुझे इस बारे में पता नहीं है। संबंधित अधिकारी से बात करता हूं और उन्हें कार्रवाई के लिए बोलता हूं।
- कुशल कोठारी, सचित, यूआईटी

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए लगाए भड़काऊ पोस्टर, मुकदमा दर्ज
जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में कल्याणजी का रास्ता स्थित पुरोहित जी का चौक क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्टर लगा दिए। पोस्टर में लिखा है कि किशनपोल क्षेत्र से हिन्दुओं का पलायन जारी है, जिम्मेदार कांग्रेस पार्षद। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके में गश्त बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पोस्टर लगाने के मामले में कोतवाली थाने के एएसआई कृपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है कि किसी असामाजिक तत्व ने साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर पोस्टर हटवाए हैं। पोस्टर लगाने वाले की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण : राठौड़
जयपुर। जयपुर शहर के किशनपोल विधानसभा में हिन्दुÞओं के पलायन करने के पोस्टरों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जगह-जगह छपे हिन्दुओं के पलायन संबंधी पोस्टर कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का जीता-जागता प्रमाण है। जनता कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के आतंक से परेशान है। प्रशासन से किसी प्रकार का न्याय नहीं मिलने के कारण पलायन को मजबूर है। मेरी सरकार से मांग है कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हिन्दुओं का पलायन होना दुखद है। सरकार का धर्म है सबको सुरक्षा देना, लेकिन कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। ऐसा लगता है कि मुखियाजी केवल विशेष समुदाय के लोगों की चिंता करते हैं। उनको बहुसंख्यक समाज से कोई लेना देना नहीं है।

हिन्दुओं का पलायन भाजपा मुद्दों से भटकाना चाहती है : कांग्रेस
शहर के किशनपोल बाजार में हिन्दुओं के पलायन संबंधी लगे पोस्टरों पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरसी चौधरी ने कहा कि भाजपा इस तरह से राजनीति कर मुद्दों से भटकाना चाहती है। एक बयान में चौधरी ने बताया कि किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में जो हिंदुओं के पलायन के पोस्टर लगाए गए हैं और उन पर भाजपा नेताओं की ओर से जो बयान दिए जा रहे हैं, वे यह दिखा रहे हंै कि बीजेपी किस तरह से बौखला रही है। भाजपा जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती, वहां के विधायक की जो लोकप्रियता है उससे घबरा कर इस तरह की धु्रवीकरण की राजनीति करने का प्रयास कर रही है। बीजेपी के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्होंने इस तरह के राजनीतिक हथकंड़ों को अपनाया है।

ऐसी कोई बात नहीं है, भाजपा सिर्फ हंगामा मचाती है। यदि इस तरह के कोई तथ्य हैं तो वे पेश किए जाए, उनकी जांच हो जाएगी। पता चल जाएगा कि कहां गड़बड़ हुई है।
-अमीन कागजी, विधायक, किशनपोल