rocket - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिज्जबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला: दक्षिणी लेबनान में 24 सैन्य अभियानों का दावा, मर्कवा टैंकों को बनाया निशाना
बेरूत। हिज्ज़बुल्ला ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में इज़रायली सेना के ठिकानों को निशाना बनाकर 24 सैन्य अभियान चलाए हैं। ये हमले रॉकेट, तोपखाने और ड्रोन के जरिए इज़रायली सैनिकों के जमावड़े और सैन्य वाहनों को निशाना बनाकर किए गए। समूह ने एक बयान में कहा, "20 मई, को इस्लामिक रेजिस्टेंस ने दुश्मन इज़रायली सेना के खिलाफ 24 लड़ाकू ऑपरेशन किए।" हिज्जबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने अवीविम, रमीम, रामोट नफताली और माले गोलानी जैसे इलाकों में इज़रायली सैनिकों के ठिकानों और सैन्य जमावड़े को निशाना बनाया। इसके साथ ही लेबनानी सीमा पर कई बस्तियों को भी निशाना बनाया गया है।

समूह ने कहा कि हमलों में ड्रोन, रॉकेट और आर्टिलरी फायर शामिल थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हिज्जबुल्लाह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने इलाके की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही इज़रायली सेना पर बार-बार हमला किया और मर्कवा टैंक और डी9 बुलडोजर समेत बख्तरबंद गाड़ियों को निशाना बनाया। हिज्जबुल्ला ने कहा कि हद्दाथा, तैबेह और राचाफ इलाकों में कम से कम चार मर्कवा टैंकों को निशाना बनाया गया। इसने इजरायली सेना के साथ काम कर रही दो डी9 इंजीनियरिंग गाड़ियों और टीमों पर हमलों की भी जिम्मेदारी ली। दिन में एक अलग घटना में हिज्जबुल्ला ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के केंद्रीय क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक इज़रायली हर्मीस 450 ड्रोन पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी।

पनडुब्बी रोधी रॉकेट का सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को दी बधाई, कहा- नौसेना में शामिल करने से मारक क्षमता में होगी वृद्धि
नई दिल्ली। नौसेना के पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती से विस्तारित रेंज के पनडुब्बी रोधी रॉकेट के सफल परीक्षण किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में ही बनाए गए इस रॉकेट के परीक्षण 23 जून से सात जुलाई के बीच किए गए।

परीक्षणों के सफल समापन के साथ ही भारतीय नौसेना द्वारा जल्द ही इस रॉकेट प्रणाली को शामिल किए जाने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रणाली के विकास और परीक्षणों में शामिल डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने से इसकी मारक क्षमता में वृद्धि होगी।

लेबनान ने इजरायल पर किए हवाई हमले
येरूशलम। लेबनान से उत्तरी इजरायल पर करीब 30 रॉकेट दागे गये। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। आईडीएफ ने कहा कि उत्तरी इजरायल के ऊपरी गलील में सायरन बजाने वाले रॉकेट खुले मैदान में गिरे। हताहतों की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली।

एक रिपोर्ट के अनुसार आईडीएफ ने रॉकेट के स्रोत पर गोलीबारी करके और दक्षिणी लेबनान के मीस अल जबल में एक घर पर हवाई हमले करके जवाबी कार्रवाई की।

चीन ने उपग्रहों के लिए जुके-2 वाहक रॉकेट अंतरिक्ष में किया प्रक्षेपित
जिउक्वान। चीन ने उत्तर पश्चिम चीन के जिउक्वान सैटेलाइट प्रक्षेपण केन्द्र से जुके-2 वाई-3 वाहक रॉकेट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। वाहक रॉकेट सुबह 7:39 बजे प्रक्षेपित हुआ और तीन उपग्रहों - होंगहु, होंगहु-2 और टीवाई-33 को भेजा। यह जुके-2 वाहक रॉकेट का तीसरा उड़ान मिशन था।

इजराइल के हमलों में अस्पताल पर गिरा रॉकेट, 500 लोगों की मौत
यरूशलेम। गाजा के एक अस्पताल में कई लोगों की मौत हुई है। गाजा के आतंकवादी समूह हमास के असफल रॉकेट प्रक्षेपण के कारण करीब 500 लोगों की मौत हुई है। इजरायली सेना ने इस आशय का दावा किया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि आईडीएफ ऑपरेशनल सिस्टम के विश्लेषण से एक दुश्मन रॉकेट बैराज को इजरायल की ओर ले जाया गया। सेना ने कहा कि हमारे हाथ लगे कई स्रोतों से मिली खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि गाजा में अस्पताल पर हमला करने वाले असफल रॉकेट प्रक्षेपण के लिए हमास जिम्मेदार है। वहीं फिलिस्तीनी मीडिया ने दावा किया कि अस्पताल पर हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 500 लोग मारे गए। इस नरसंहार के विरोध में फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने तीन दिनों के शोक की घोषणा की। इससे पहले स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक रॉकेट अस्पताल पर गिरा, जिससे उसके परिसर में एक बड़ा विस्फोट हुआ।

सूत्रों ने बताया कि वे कुछ मिनट बाद उस स्थान पर पहुंचे और देखा कि सैकड़ों शव पड़े हुए हैं। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रभावित अस्पताल सैकड़ों बीमारों और घायलों को रख रहा था तथा साथ ही हजारों विस्थापित नागरिकों को आश्रय दे रहा था, जो लगातार इजरायली हमलों के कारण अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए थे। इजरायल व हमास के बीच जारी संघर्ष में अब तक 4800 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

तुर्की ने परीक्षण रॉकेट को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपित
अंकारा। तुर्की ने स्वदेश में निर्मित परीक्षण रॉकेट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है। तुर्की अंतरिक्ष एजेंसी ने जानकारी दी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट कर कहा कि अंतरिक्ष तक पहुंचने के हमारे देश के प्रयासों के तहत, घरेलू और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकियों से विकसित परीक्षण रॉकेट को इग्नेडा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

इस रॉकेट को प्रमुख तुर्की हथियार और मिसाइल निर्माता रोकेटसन द्वारा विकसित किया गया है। तुर्की अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि रॉकेट का इच्छित लक्ष्य 550 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच रहा है।

पचास साल बाद 11 अगस्त को चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा रूस का यान
व्लादिवोस्तोक, लगभग 50 वर्षों बाद 11 अगस्त की सुबह रूस का पहला चंद्रयान लूना-25 चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में लॉन्च की तारीख 11 अगस्त तय की है।

एजेंसी के मुताबिक सोयुज-2.1बी रॉकेट फ्रेगेट ऊपरी चरण और स्वचालित स्टेशन के साथ अमूर ओब्लास्ट में स्थित वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से मास्कों के समय के अनुसार सुबह 2:10 बजे (अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार 10 अगस्त को रात 23.10 बजे) उड़ान भरेगा।

इससे पहले रूस का पिछला चंद्रयान लूना-24 साल 1976 में लॉन्च किया गया था। इसका रिटर्न कैप्सूल लगभग 170 ग्राम चंद्र मिट्टी को पृथ्वी पर वापस लाया था। लूना-25 में रिटर्न कैप्सूल नहीं है। उम्मीद है कि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला इतिहास का पहला स्टेशन बन जाएगा। मिशन का मुख्य कार्य सॉफ्ट लैंडिग की प्रौद्योगिकियों का परीक्षण और आंतरिक संरचना का अध्ययन तथा पानी सहित संसाधनों का पता लगाना है।

प्रक्षेपण और रॉकेट से अलग होने के बाद ऊपरी चरण स्वचालित स्टेशन को चंद्रमा की उड़ान के प्रक्षेप पथ पर भेजेगा। साढ़े चार दिनों के बाद स्टेशन चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा और दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने से पहले कई बार अपनी कक्षा बदलेगा। स्टेशन का वैज्ञानिक कार्य एक वर्ष तक चलने की उम्मीद है।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के होटल के पास दागा गया रॉकेट
कीव। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा के दौरान उनके होटल के पास एक रॉकेट दागा गया। गुटेरेस के गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के बमुश्किल एक घंटे बाद यह रॉकेट दागा गया।  गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने न्यूज संस्थान को बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और उनकी टीम सुरक्षित हैं। घटना के समय संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से उनके कार्यालय में मिल रहा था और उस समय होटल में नहीं था।

गुटेरेस ने कहा, ''मैं आज कीव में हूं। कीव में दो रॉकेट दागे गये हैं, मुझे यह जानकर सदमा लगा कि मैं जिस शहर में हूं, वहां दो रॉकेट दागे गये।'' उन्होंने कहा, '' यह एक नाटकीय युद्ध है, और हमें इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की आवश्यकता है और हमें इस युद्ध के लिए एक समाधान की आवश्यकता है।''

कीव सियाद में आपदा विभाग ने बताया कि रॉकेट गुरुवार रात 8:13 बजे दागा गया था। उसने बताया कि दुश्मन की गोलाबारी के परिणामस्वरूप 25 मंजिला आवासीय भवन में आग लग गयी, जिससे पहली और दूसरी मंजिल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, पांच लोगों को बचा लिया गया और 10 अन्य घायल हो गये।

घटना की निंदा करते हुए, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ''कीव में हमारी (एजेंसी) (गुटेरेस के साथ) की समाप्ति के तुरंत बाद, पांच रूसी मिसाइलों ने शहर में उड़ान भरी।यह वैश्विक संस्थानों के बारे में रूस के वास्तविक रवैये तथा संयुक्त राष्ट्र और संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली हर चीज को अपमानित करने के रूसी नेतृत्व के प्रयास के बारे में बहुत कुछ कहता है। इसलिए एक उपयुक्त, शक्तिशाली प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।''

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल ने ट्वीट करके कहा, ''कीव में एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक के दौरान हमने विस्फोटों की आवाज सुनी। रूस ने राजधानी पर मिसाइल हमला किया। मुझे विश्वास है कि उसके ऐसे उद्दंड व्यवहार का संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा उचित मूल्यांकन किया जाएगा। यूक्रेन में युद्ध विश्व सुरक्षा पर हमला है।''

अंतरिक्ष में है मलबे के टुकड़े : इसरो
चेन्नई। क्रियाशील अंतरिक्ष संपत्तियों के साथ कक्षीय मलबे सहित अंतरिक्ष में स्थित वस्तुओं के टकराव के बढ़ते खतरे बाह्य अंतरिक्ष के सुरक्षित एवं समावेशी उपयोग के लिए स्थायी समस्या बन गये हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस सिचुएशनल असेसमेंट पर जारी एक रिपोर्ट में कहा कि ये खतरे अंतरिक्ष तक अबाध पहुंच को प्रतिबंधित करते हैं और अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले सभी भागीदारों को उन्हें कम करने के लिए उचित उपाय करने के वास्ते प्रेरित करते हैं। संगठन ने कहा कि वर्तमान में, अंतरिक्ष मलबे के लाखों टुकड़े हजारों क्रियाशील उपग्रहों के साथ पृथ्वी के ऊपर विभिन्न ऊंचाइयों पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। अंतरिक्ष मलबे में रॉकेट के हिस्से होते हैं, जिनका उपयोग उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया जाता है। इसके अलावा निष्क्रिय उपग्रह, मिशन संचालन के दौरान मुक्त हुई सामग्री, अंतरिक्ष वस्तुओं के कक्षा में टूटने से निर्मित टुकड़े और एंटी-सैटेलाइट (एएसएटी) परीक्षणों के दौरान बने टुकड़े भी होते हैं।

ये अंतरिक्ष पिंड पृथ्वी की निम्न कक्षाओं में 27 हजार किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलते हैं इसलिए, एक सेंटीमीटर आकार के छोटे टुकड़े के साथ भी टकराव एक क्रियाशील अंतरिक्ष संपत्ति के लिए विनाशकारी हो सकता है। ये परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष मलबे वर्तमान में कक्षा में मौजूद लगभग 3000 क्रियाशील उपग्रहों के लिए खतरा हैं, जिनका उपयोग महत्वपूर्ण आधुनिक संचार, वाणिज्य, यात्रा और सुरक्षा प्रणालियों के लिए किया जाता है। क्रियाशील अंतरिक्ष संपत्तियों को किसी मामूली क्षति से भी संचार, वित्त, बिजली, परिवहन, समय निर्धारण और महत्वपूर्ण रक्षा संबंधी पहलुओं सहित कई महत्वपूर्ण प्रणालियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

इराक में 2 रॉकेटों से हमला
बगदाद। इराक के बगदाद में 2 रॉकेटों से हमला किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका द्वारा स्थापित रक्षा प्रणाली को रॉकेटों को रोकने के लिए सक्रिय किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार रॉकेटों ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया। पहला रॉकेट दूतावास के निकट, जबकि दूसरा दूतावास के बाहर गिरा।

हारेत्ज ने बताया कि एक रॉकेट को रोक दिया गया था, जबकि दूसरे रॉकेट के ग्रैंड फेस्टिविटीज स्क्वायर के पास गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हमले में किसी के हताहत होने की रिर्पोट नहीं है।