kumar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए होगी प्रभावी कार्रवाई : सोनी
जयपुर। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि नशा मुक्त जयपुर अभियान को सफल बनाने के लिए मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई होगी। जिससे युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए कार्ययोजना बनाकर उसका धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में नार्कों कॉर्डिनेशन सेंटर की राज्य स्तरीय समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर ने नशा मुक्त जयपुर की ई-शपथ की वेबसाइट को भी लॉन्च किया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) की जयपुर जिला इकाई एवं (माईजीओवी) दिल्ली की टीम के सहयोग से इस पोर्टल को तैयार कराया। यह पोर्टल नशा मुक्त जयपुर के लिए वातावरण निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से जयपुर जिले के प्रत्येक युवा को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने का प्रयास रहेगा। इसके लिए 21 लाख नागरिकों को ई-शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए पोर्टल का उपयोग कर ई-शपथ ली जा सकती है। जिला कलेक्टर ने नशा मुक्त जयपुर को जन अभियान बनाने एवं युवाओं को नशे की जद में आने से बचाने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को जिले में बिना लाइसेंस के संचालित अवैध नशामुक्ति केन्द्रों पर प्रभावी कार्रवाई के एवं नवजीवन योजना के चिन्हित व्यक्तियों परिवारों को योजना के लाभांवित करने के लिए निर्देश दिए।

स्वच्छता का निरीक्षण करने लोगों के बीच पहुंचे कुमार हसीजा, लिया फीडबैक
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देश के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के साथ ही आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों का फीडबैक लेने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त फील्ड में पहुंचे। इस दौरान आयुक्त ने लोगों से सफाई के संबंध में फीडबैक लिया और उनकी समझाइश की। हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने सिविल लाइन जोन इलाके में औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान आयुक्त में कलेक्ट्री सर्किल, मीरा मार्ग, देवी मार्ग, पोलोविक्ट्री, सेशन कोर्ट परिसर में सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। वहीं कालोनियों में घूम कर आयुक्त ने स्थानीय निवासियों से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक भी लिया। उन्होंने लोगों से फीडबैक लेते हुए पूछा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए हूपर समय पर आ रहे हैं या नहीं और आने के बाद भी कचरा लेने के लिए घरों के सामने रुकते हैं या नहीं। इस दौरान आयुक्त ने आमजन से कचरे के पृथक्करण के लिए समझाइश करते हुए कहा कि गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग रखें और उसे हूपरों में अलग-अलग डालें।

अधिकारियों की खिंचाई, प्रतिष्ठानों के आगे डस्टबिन नहीं रखने पर चालान करें

आयुक्त अरुण कुमार हसीजा के साथ निरीक्षण के जगह-जगह गंदगी मिलने पर अधिकारियों की भी खिंचाई की और कहा कि खुले में कचरा फैकने वालों के साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आगे डस्टबिन नहीं रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान करें। इसके बाद वहां दोबारा फिर से निरीक्षण करें और पालना नहीं करने वालों पर सख्ती रखी जाए। इस दौरान उन्होंने देवी मार्ग पर डेयरी संचालक को सड़क पर कचरा फैलाने पर लताड़ भी लगाई और मौके पर ही चालान करने के निर्देश दिया।

जोन उपायुक्त चालान की नियमित देंगे रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जोन उपायुक्त सीमा शर्मा को सड़क पर कचरा फैलाने और गंदगी करने पर चालान करने के निर्देश देने के साथ ही नियमित चालान करने की रिपोर्ट मुख्यालय में देने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त को भी नियमित फील्ड में निगरानी करने के निर्देश दिए।

लोगों को मिले योजनाओं का लाभ, लंबित प्रकरणों का हो शीघ्र निस्तारण : कुमार
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक बिजनेस कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में अंबेडकर भवन स्थित निदेशालय के सभागार में विभिन्न योजना प्रभारियों और जिलाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सही जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को छात्रवृत्ति योजना के तहत लंबित आवेदनों एवं छात्रवृत्ति संबंधित आपत्तियों का निस्तारण प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने 75% से कम छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने वाले जिलाधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की छात्रवृत्ति पोर्टल पर अधिक से अधिक  शैक्षणिक संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन करवाए।

सभी जिलाधिकारियों को लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने और एट्रोसिटी से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालनहार योजना में वार्षिक भौतिक सत्यापन से शेष रहे प्रकरणों का समयबद्ध सत्यापन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण, संपर्क पोर्टल, ई फाइलिंग के निस्तारण सहित अन्य विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

सही और सटीक आंकड़े ही हैं सतत विकास का आधार : ऋतेश
जयपुर। महान सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 131वीं जयंती पर 18वें सांख्यिकी दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक हीरा लाल जाटव एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी ऋतेश कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर यूज ऑफ डाटा फॉर डिसीजन मेकिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। एसीपी ऋतेश कुमार शर्मा ने कहा कि सांख्यिकी का नीति निर्धारण में अहम स्थान है यही कारण है कि सही एवं सटीक आंकड़े ही देश प्रदेश के सतत विकास का आधार है।

राजस्थान सरकार का आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग इस दिशा में बेहतरीन काम कर रहा है यही कारण है कि विभाग द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों की बुनियाद पर ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता एवं उद्योगपतियों के लिए योजनाएं लागू की हैं। वर्तमान में सांख्यिकी का उपयोग केवल समंकों के संकलन तक ही सीमित न हो कर, सांख्यिकीय तकनीकों के माध्यम से विश्लेषण एवं प्रमाणिक निष्कर्ष एवं समस्याओं के निवारण के लिए भी किया जा रहा है। समारोह में उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग हीरा लाल जाटव ने बताया कि राज्य में सांख्यिकीय गतिविधियों एवं सेवाओं के निष्पादन के लिए वर्ष 1956 में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय की स्थापना की गई।

लोक संगीत की मनोरम प्रस्तुति से लोग हुए मंत्रमुग्ध
जयपुर। नगर विकास न्यास, पर्यटन विभाग एवं डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन की ओर से जिले की ऐतिहासिक धरोहर मूसी महारानी की छतरी पर राजस्थानी लोक कला को समखपत सिम्फनी ऑफ भपंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार यूसुफ खां मेवाती एवं ग्रुप द्वारा भपंग वादन लोक संगीत की मनोरम प्रस्तिुत देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया। कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वल कर कहा कि भपंग वाद्य यंत्र मेवाती संगीत संस्कृति की धरोहर एवं राजस्थानी लोक-संगीत की पहचान है। डेलफिक काउन्सिल अव राजस्थान की अध्यक्ष आईएएस के नेतृत्व में राजस्थान की विभिन्न कलाओं के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

वर्तमान परिवेश में धरातल से लुप्त होती लोककला, लोक गीतों एवं लोक वाद्य यंत्रों की भपंग आदि की संस्कृति को जीवित रखने एवं नई पीढ़ी के लोगों को इनसे जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यटन को प्रमोट करने की दिशा में यह एक छोटा कदम है। उन्होंने कहा कि डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान निरंतर कला एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है और प्रतिमाह एक ऑनलाइन एवं एक मंचीय कार्यक्रम इसके बैनर तले आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अलवर जिले को यहां की ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत नायाब बनाती है। उन्होंने कहा कि लोक कलाकार युसूफ खान अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भपंग वादक है। देश के कई प्रतिष्ठित रंगमंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है। युसूफ खां देश के अलावा विदेशों म भी अपने भपंग का लौहा मनवा चुके है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे ख्यातिनाम अभिनेता राहुल सूद ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोककला को जीवित रखने में इस तरह के आयोजनों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन को कर जिले में पर्यटन को बढावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि छूपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने में इस प्रकार के आयोजन कराए जाने चाहिए। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक टीना यादव ने आगन्तुकों का आभार जताया।  कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, यूआईटी की सचिव डॉं. मंजू, यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, संग्रहालय अध्यक्ष प्रतिभा यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

टीबी मुक्त अभियान में सीकर को मिला प्रथम स्थान
जयपुर। प्रदेश में संचालित क्षय मुक्त राजस्थान और निक्षय सम्बल योजना में महत्वपूर्ण सहयोग एवं उपलब्धि अर्जित करने वाले जिलों के विभिन्न कार्मिकों व संस्थानों को सम्मानित किया गया है। टीबी मुक्त राजस्थान अभियान में सीकर को प्रथम, दूसरे स्थान पर जयपुर और हनुमानगढ़ को तृतीय स्थान मिला है। जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीके माथुर ने बताया कि टीबी मुक्त राजस्थान अभियान और राजस्थान निक्षय संबल योजना के अंतर्गत राज्य के टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने वाले दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार गर्ग ने बताया कि पिछले दो माह से आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्षेत्रों में यह अभियान आयोजित किये गए और इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान राज्यस्तर पर किया गया है। शीर्ष टीबी यूनिट श्रेणी में श्रीमाधोपुर (सीकर), रतनगढ़ (चुरू), एचडब्ल्यूसी श्रेणी में मोरा (राजसमंद) को मिला।

मोदी सरकार ने चीन से तिरंगे के आयात का लिया निर्णय, 10 करोड़ लोगों के रोजगार पर हमला : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों से आह्वान किया था। अब उनकी सरकार ने उसी खादी ग्रामोद्योग से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर चीन में तैयार पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया है। देश के करीब दस करोड़ लोगों की रोजी रोटी पर सीधा हमला हुआ है। कांग्रेस के सिक्कम, त्रिपुरा एवं नागालैंड के प्रभारी महासचिव डॉ. अजय कुमार ने कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पॉलिस्टर निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति देने के लिए भारतीय झंडा संहिता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। पॉलिस्टर के तिरंगों का निर्माण चीन से कराया जाएगा या चीन से पॉलिस्टर आयात करके देश में तिरंगों का निर्माण कराया जाएगा और इसका फायदा चीन को होगा।

हमारे यहां खादी ग्रामोद्योग तिरंगा बनाता है और इस उद्योग से दस करोड़ से ज्यादा लोगों का काम चलता है। मोदी ने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था, लेकिन अब उनकी सरकार मशीन  निर्मित और आयातित पॉलिस्टर निर्मित तिरंगे के आयात की अनुमति देकर देश की भावनाओं तथा खादी ग्रामोद्योग से जुड़े दस लाख लोगों के रोजगार पर हमला कर दिया है। कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से हजारों श्रमिकों का रोजगार छीना है। देश के सरकारी उपक्रमों को बेचने में लगी मोदी सरकार ने अब तिरंगे को भी बेचने का फैसला कर दिया है। तिरंगा को आयात करने का फैसला कर मोदी ससरकार ने दस करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर हमला किया है। तिरंगा खादी ग्रामोद्योग संगठन बनाता है और जब तिरंगा चीन से खरीदा जाएगा, तो देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा।

जो हार मान ले वो गुमनाम, जो हौसलों से आसमान नाप ले वह सुपरस्टार
जयपुर। मौका देती है जिंदगी, कुछ बनने, कुछ करने का दानिश, अब बल है, जिसमें वह आसमान में सुराख कर ले। हम ऐसे ही सेल्फ मेड एक्टर्स की बात करेंगे, जो अपनी मेहनत और आत्मविशास से अपना नाम सितारों से भी ज्यादा रोशन कर गए।

दिलीप कुमार
पेशावर की गलियों में अपने पिता के साथ रहते थे। दूर-दूर तक फिल्मों से कोई नाता नहीं था, लेकिन जुनून ऐसा की पहली फिल्म ज्वारभाटा से जो अभिनय की सीढ़ियां चढ़ी, तो ट्रैजेडी किंग बन कर पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया। यूं बॉलीवुड को मिला उसका पहला सुपर स्टार।

देव आनंद
हीरो बनने की ख्वाइश लिए वो बॉम्बे आए, लेकिन उन्हें ये कह कर भागा दिया जाता था कि एक्टिंग तो छोड़ो आपको चलना भी नही आता। वह व्यक्ति जब मुंबई का स्टार बना, तो हसीनाओं के दिल धड़क गए। कहते हैं कि ब्लैक शर्ट में उनके निकलने पर ही बैन था, क्या पता कब किस को क्या हो जाए, दीवानगी का ये आलम उन्हें सुपरस्टार बनाता है।

राजेश खन्ना
आराधना, अमर प्रेम, आनंद, कटी पतंग न जाने कितनी प्रेम कहानियों से उन्होंने सबको मोहब्बत करना सीखाया, इश्क जुनून की हद से पार हुआ, तो खून से लिखे खतो का ढ़ेर लग जाता था। उनका अंदाज, उनकी आवाज और उनके गाने पूरा देश फॉलो करता था। सुपरस्टार का तमगा इन्हीं के बल से है।

अमिताभ बच्चन
एक्शन ना हो, तो मसाला फिल्म कैसे बन सकती है। एंग्री यंग मैन अमिताभ जब छाए तो बच्चा-बच्चा उनका दीवाना हो गया, जो तूफान जंजीर से उठा, वो अब तक नहीं थमा। हम हो या दीवार, विजय अग्निपथ पर जब-जब चला, तो देश का नहीं वो सदी का महानायक बन गया। उनका स्टाइल, चाल ढाल, आवाज, हेयर कट, हर गली-हर मोहल्ले में बच्चों से बूढ़ों तक रच बस के उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

शाहरुख खान
मुंबई मरीन ड्राइव पर यह घोषणा कर दे कि वह मुंबई के साथ पूरी दुनिया पर राज करने आया है, तो वह राज सिमरन का हो या किरण का राहुल बना शाहरुख, बादशाह ही बनता है। एक ऐसा दिलवाला जिस पर लड़कियां मरती है और लड़कों की दीवानगी उन्हे सुपरस्टार बना देती है। कम ही होते है, जो स्वयं के बल पर आकर दुनिया पर छा जाते है, वह स्टार से बढ़कर हो जाते है। ऐसे ही कुछ नाम और भी है, जिनके बारे में बाते नहीं, बस इतिहास के पन्ने पलटने पड़ते है।

नौसेना जवान मुनेश कुमार पंचतत्व में विलीन, गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
नवलगढ़। कस्बे के बिरोल गांव में मंगलवार को ज्यूं ही मुनेश कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी किरण देवी का रो रो कर हाल बुरा हो गया। मुनेश कुमार राड नौसेना में था पिछले दो साल से ड्यूटी के दौरान जिंदगी और मौत से लड़ रहा था सोमवार सुबह 27 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली मुनेश 6 बहिनों का इकलौता भाई था इनके दो पुत्र हैं पत्नी किरण भी राजस्थान पुलिस में तैनात है। मुनेश अपनी बटालियन में होनहार ओर बहादुर बताया जाता था।

मंगलवार को झुन्झुनू जिले के नवलगढ़ तहसील के पैतृक गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम ससंस्कार किया गया। भारत माता की जय मुनेश कुमार अमर रहे के नारों से आस-पास का माहौल गूंजने लगा। नौ सेना की टीम ने मुनेश को गार्ड आॅफ  आॅनर दिया। वहीं नौ सेना के अधिकारियों ने मुनेश कुमार की पत्नी को तिरंगा सौंपा। इस मौके पर सेना के अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने पुष्प चक्र चढ़ा कर नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

अंतिम विदाई के दौरान गौरव की बात यह थी कि शहीद पत्नी श्मशान घाट जाकर पहले तो भारत माता की जय बोली फिर पति को अंतिम प्रणाम कर फक्र से विदाई दी। इस समय सब की आंखे नम हो गई। फिर सेना के अधिकारियों ने पत्नी किरण को तिरंगा भेट किया। शहीद के पिता गोपाल राम का निधन पहले ही हो चुका था माता चावली देवी जवान बेटे का शव देखकर सुदबुद खो बैठी उनकी बूढ़ी आंखे दबदबा गई और कहने लगी बेटा मेरी अर्थी को कंधा कोन देगा मेरे से पहले दुनिया छोड़ दी।

शहीद मुनेश के दो पुत्र एक 13 और दूसरा 10 साल का है।इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परेवज हुसैन, नवलगढ़ तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, नवलगढ चैयरमैन शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, विधायक भाई सुरेश शर्मा, पबाना सरपंच विजेन्द्रसिंह डोटासरा, बिरोल सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र कडवाल, पूर्व सरपंच घासीराम सैनी, पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, पूर्व पार्षद विजेन्द्र सिंह सुण्डा, मेजर रामलाल साखनिया, मेजर जय राम सिंह सहित अनेक लोगो ने पुष्प चढ़ाकर नमन किया। बडे बेटे ने मुखागिन दी। इस मौके पर आसपास के हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। इससे पूर्व नवलगढ़ से गांव बिरोल तक तिरंगा रैली निकाली।

एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार प्रोड्यूसर दिनेश विजन की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय ने यह फिल्म साइन कर ली है । फिल्म में अक्षय इंडियन एयर फोर्स के ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।

यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स की सबसे बड़ी जीत को सेलिब्रेट करेगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है।मेकर्स फिल्म के लिए बाकी की कास्ट अगले कुछ महीनों में फाइनल कर लेंगे। टीम फिल्म के टाइटल पर विचार कर रही है। इसकी शूटिंग से पहले अक्षय अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी करेंगे।

करण की फिल्म दोस्ताना 2 में काम करेंगे अक्षय कुमार
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार दोस्ताना 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार करण अपनी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल दोस्ताना 2 बनाने जा रहे हैं। कार्तिक पहले दोस्ताना 2 में लीड अभिनेता के रूप में नजर आने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अब अक्षय कुमार नजर आएंगे।कार्तिक आर्यन को फिल्म से बाहर निकालने के बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है।

मेकर्स और अक्षय कुमार के बीच बातचीत चल रही है। यदि मेकर्स और अक्षय कुमार के बीच बातचीत बन गई, तो जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे, जिसमें अक्षय कुमार को ध्यान में रखा जाएगा। फिल्म की स्टार कास्ट में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने स्क्रिप्ट पर एक बार फिर काम शुरू कर दिया है।

केके का लाइव कंसर्ट के दौरान निधन
नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन हो गया। केके कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट में गाना गा रहे थे। उसी दौरान वे मंच पर गिर पड़े। 53 साल के कृष्ण कुमार कुन्नथ लाइव कंसर्ट में गाना गा रहे थे।

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में निधन हो गया। केके ने हिंदी फिल्मों में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके गए हम दिल दे चुके सनम के गाने काफी मशहूर हुए। माना जा रहा है कि उन्हें अटैक आया था।