third day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लिवाली के बल पर शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी जारी
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर हुयी चौतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी बनी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 433.30 अंक उछलकर 53161.28 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का निफ्टी 132.80 अंक चढ़कर 15832.05 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह की छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर बना रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.87 प्रतिशत उठकर 21991.81 अंक पर और स्मॉलकैप 1.57 प्रतिशत चढ़कर 24905.94 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल सभी समूह हरे निशान में रहे जिसमें आईटी में सबसे अधिक 2.02 प्रतिशत तथा सीडी में सबसे कम 0.07 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में कुल 3575 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2386 बढ़त और 038 गिरावट में रही जबकि 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौतरफा तेजी रही। अमेरिकी बाजार हरे निशान में खुले। यूरोपीय और एशियाई बाजार भी हरे निशान में दिखे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.61 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.91 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.43 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.33 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.88 प्रतिशत की तेजी में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 740 अंकों की तेजी के साथ 53468.89 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही लिवाली के बल पर यह 53509.50 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। पूरे सत्र सीमित दायरे में रहा लेकिन इस दौरान यह 53120.71 अंक के निचले स्तर तक उतरा भी । अंत में पिछले दिवस के 52727.98 अंक की तुलना में 433.30 अंक अर्थात 0.82 फीसद की बढ़त लेकर 53161.28 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक बैंक 0.41 प्रतिशत, रिलायंस 0.35 प्रतिशत और टाइटल 0.07 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष सभी हरे निशान में रही।

एनएसई का निफ्टी 227 अंकों की तेजी के साथ 15926.20 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर यह 15927.45 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 15815.50 अंक तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 15699.25 अंक की तुलना में 0.85 प्रतिशत अर्थात 132.80 अंकों की तेजी लेकर 15832.05 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 38 हरे निशान में और 11 लाल निशान में रही जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

घर पर हुई करोड़ों की चोरी का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी नगर थानान्तर्गत जसरापुर गांव के गैस एजेंसी संचालक के घर पर हुई करोड़ों रुपए के जेवरातों व लाखों रुपए की नकदी का पुलिस तीसरे दिन भी सुराग लगाने में कामयाब नहीं हुई। पुलिस क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है वहीं चोरी की वारदात के समय लोकेशन एरिया में आए मोबाइलों को भी ट्रेस किया जा रहा है। मंगलवार की देर रात्रि को जसरापुर के गैस एजेंसी संचालक दुलीचंद खिंची के घर पर चोरी की वारदात हुई थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। एक टीम थानाधिकारी खेतड़ी नगर के नेतृत्व में तथा दूसरी एचसी राजेश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। दोनों टीमें क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है तथा साथ ही चोरी की वारदात के समय आस-पास के मोबाईल नंबर भी ट्रेस कर रही है। चोरी के आरोप में संदिग्ध लग रहे व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात रहे कि मंगलवार देर रात्रि को दुलीचंद खिंची अपने मकान के चौक में सो रहा था। अज्ञात चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे तथा अलमारी से करीब डेढ करोड़ रूपए के जेवरात करीब 12-13 लाख रूपए की नकदी लेकर घर के पीछे की तरफ से फरार हो गए। घर के पीछे की तरफ  पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पीछे कोई मकान भी नहीं है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम, एमओबी टीम, बीटीएस टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए, लेकिन पुलिस अभी खाली हाथ है। उधर झुंझुनूं स्थित मोदियों की जाव में गत दिनों अंकुर मोदी के घर हुयी करीब 70 लाख की चोरी के मामले में पुलिस फिलहाल खाली हाथ दिखाई दे रही है।

मुम्बई से तीसरे दिन ही हारा राजस्थान
जयपुर। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते राजस्थान की टीम अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन ही बुधवार को मुम्बई से 208 रनों से हार गई।

पहली पारी में मात्र 103 रनों पर ढेर हो गई राजस्थान की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी नहीं चली और 268 रनों पर सिमट गई। राजस्थान की ओर से पुनीत मिश्रा ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि रोहित खींचड़ ने 45 और समर्पित जोशी ने 43 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा राजस्थान को कोई अन्य बल्लेबाज उल्लेखनीय योगदान नहीं कर पाया। पहली पारी में 185 रनों की बड़ी बढ़त के बाद मुम्बई ने आज विगत दिन के छह विकेट पर 224 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 251 रनों पर समाप्त हुई। राजस्थान की ओर से साहिल दीवान ने 44 रन देकर चार और मानव सुथार ने 88 रन देकर चार विकेट लिए। राजस्थान के समक्ष जीत के लिए 436 रनों का मुश्किल लक्ष्य था और इसके दबाव में राजस्थान की पूरी टीम 268 रनों पर सिमट गई। मुम्बई के एस.  मुलानी ने दूसरी पारी में भी पांच विकेट चटकाए। मुलानी ने मैच में कुल 11 विकेट लिए।

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली, शेयर बाजार तीसरे दिन भी गिरकर बंद
मुंबई। दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने तेजी के साथ दिन की शुरुआत करने के बाद भी वैश्विक बाजार के मिलेजुले रूख के बीच स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टीसीएस और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 237.44 अंक उतरकर 58,338.93 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.65 अंक फिसलकर 17475.65 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली कंपनियां दबाव में रहीं लेकिन छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इस दौरान मिडकैप जहां 0.21 प्रतिशत टूटकर 24,985.25 अंक पर आ गया वहीं स्मॉलकैप 0.27 प्रतिशत चढ़कर 29,521.60 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई के नौ समूहों में गिरावट जबकि शेष दस में तेजी रही। रियल्टी 0.58, टेक 0.14, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.22, बैंकिंग 0.65, ऑटो 0.85, दूरसंचार 0.59, आईटी 0.11, वित्त 0.73 और सीडीजीएस समूह के शेयर 0.39 प्रतिशत गिर गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.96 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82 प्रतिशत की गिरावट पर रहा जबकि जापान के निक्केई 1.93 और हांगकांग का हैंगसैंग 0.26 प्रतिशत की तेजी पर रहा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 334 अंक तेजी लेकर 58,910.74 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर थोड़ी देर बाद ही 59,003.82 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 58,291.23 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में पिछले दिवस के 58,576.37 अंक के मुकाबले 0.41 प्रतिशत टूटकर 58,338.93 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3529 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1852 में लिवाली जबकि 1542 में बिकवाली हुई वहीं 135 स्थिर रहे।

निफ्टी भी लगभग 70 अंक बढ़कर 17,599.90 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 17,663.65 अंक के उच्चतम जबकि 17,457.40 अंक के न्यूनतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,530.30 अंक की तुलना में 0.31 प्रतिशत फिसलकर 17,475.65 अंक पर आ गया। इस दौरान एनएसई में 28 कंपनियां लुढ़की जबकि 22 बढ़त पर रहीं। इस दौरान सेंसेक्स की 20 कंपनियों पर बिकवाली हावी रही वहीं शेष दस में तेजी का रुख रहा। एचडीएफसी ने सर्वाधिक 2.01 प्रतिशत का नुकसान उठाया जबकि आईटीसी सबसे अधिक 1.87 प्रतिशत के लाभ में रही।

यूक्रेन-रूस युद्ध तीसरा दिन: भारी बमबारी
यूक्रेन/कीव। यूक्रेन-रूस के युद्ध का शनिवार को तीसरा दिन है। तीसरे दिन भी रूस की ओर से यूक्रेन में भारी बमबारी हो रही है।  कीव, मारियोपोल और कोनोटॉप और खरसान सहित यूक्रेन केई शहरों में बमबारी हो रही है।  युद्ध की स्थिति के चलते यूक्रेन के लोग पलायन कर रहे है। यूक्रेन के शहरों में भारी तबाही हुई है। जहां एक ओर कीब में एक बड़ा धमाका होने से इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं खरसान और मारियोपोल में रूक-रूक कर धमाके हो रहे है। कोनोटॉप शहर में भी दो धमाकों की खबर है।  रूसी सैना का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन के 211 सैन्य अड्डे तबाह किए है। हालांकि इस बीच तीन अमेरिकी विमान भी यूक्रेन के करीब पहुंचे है। ऐसे में युद्ध की पूरी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमेरिका ने यूक्रेन को 350 मिलियन डॉलर की मदद की।

जेलेंस्की ने कहा हथियार चाहिए, गाड़ी नहीं

रूसी सैनिक लगातार कीव की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच अमेरिकी अधिकारी वलोडिमिर जेलेंस्की को शहर छोडऩे में मदद करने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने द वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका जेलेंस्की को रूसी सेना द्वारा पकड़े जाने या मारे जाने से बचाने में मदद करना चाहता था। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि वह अपना देश नहीं छोड़ेंगे उन्होंने अपने बयान में कहा कि हथियार चाहिए गाड़ी नहीं।

बातचीत होगी या नही बड़ा सवाल?

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन का नेतृत्व रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है और दोनों पक्ष (एजेंसी) के प्रारूप पर चर्चा कर रहे हैं।शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन ने वारसॉ में (एजेंसी) आयोजित करने की पेशकश की है, जबकि रूस ने मिन्स्क में (एजेंसी) करने की मंशा दिखाई थी। हालांकि थेकई इंडिपेंडेंट डॉट कॉम ने बताया कि  पेसकोव के अनुसार यूक्रेन ने इसके बाद बातचीत बंद कर दी, हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेरही न्याकिफोरोव ने इससे इनकार किया और कहा कि यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार है, और बातचीत जारी रहेगी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को देश पर चौतरफा युद्ध शुरू करने के बाद यूक्रेन को बातचीत के लिए मिन्स्क में मिलने की पेशकश की। पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन एक निष्पक्ष स्थिति के लिए सहमत हो जाए, जो इसे नाटो में शामिल होने से रोकेगा। नाटो में शामिल होना लंबे समय से यूक्रेन की आकांक्षा रही है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि सब कुछ यूक्रेन को मिलने वाली सुरक्षा गारंटी पर निर्भर करेगा।

निकोफोरव ने लिखा, हमने रूसी राष्ट्रपति के  (बातचीत करने के लिए) प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। दोनों पक्ष बातचीत के स्थान और समय पर चर्चा कर रहे हैं। रूस ने  यूक्रेन पर हमला जारी रखा और कीव शहर पर एक तीव्र हवाई  हमला किया। रूसी आक्रमण में 24 फरवरी को 137 यूक्रेनी लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी ओर यूक्रेनी सरकार ने कहा कि पहले दिन 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए।

यूक्रेन को सैन्य सहायता के लिए ब्लिंकन अधिकृत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को अधिकृत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा,''राष्ट्रपति ने शुक्रवार को विदेश सहायता अधिनियम 1961 (एफएए) की धारा 614 (ए) (3) और धारा 652 की आवश्यकताओं को पूरा करने के तहत राज्य के अधिकारियों के सचिव को सौंपने वाले एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी आधार पर श्री ङ्क्षब्लकन को यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है।''

यूरोपीय संघ ने रूसी निवासियों से जमा पर प्रतिबंध लगाया
यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के कारण रूसी निवासियों से 1,00,000 यूरो (1,12,000 डॉलर) से अधिक की किसी भी जमा राशि को स्वीकार करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। फैसले के दस्तावेज में कहा गया, रूसी नागरिकों या रूस में रहने वाले प्राकृतिक व्यक्तियों, या रूस में स्थापित कानूनी व्यक्तियों, संस्थाओं या निकायों की जमा राशि 1,00,000 से अधिक होगी तो उसे स्वीकार करना प्रतिबंधित होगा।

ईयू ने रूस को वस्तु और प्रौद्योगिकी के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया
यूरोपीय संघ (ईयू) ने तेल शोधन के लिए इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ईयू की ओर से जारी कानूनी दस्तावेज के मुताबिक उन वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया है, जिनका उपयोग रूसी विमानन और अंतरिक्ष उद्योग के लिए किया जा सकता है। दस्तावेज में कहा गया है कि किसी भी रूसी नागरिक , इकाई या निकाय को रूस या रूस में उपयोग के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विमानन या अंतरिक्ष उद्योग में उपयोग के लिए उपयुक्त सामान और प्रौद्योगिकी को बेचने, आपूर्ति, हस्तांतरण या निर्यात करने पर पाबंदी होगी।

पुतिन, लावरोव पर यूरोपीय संघ ने लगाए प्रतिबंध
यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य अभियान के कारण राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के ऊपर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए दिए हैं। नए प्रतिबंधों के तहत उनकी संपत्ति को फ्रीज करने की बात की गई है।यूरोपीय संघ ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं उनमें रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, आंतरिक मंत्री व्लादिमीर कोलोकोलत्सेव, पर्यावरण और परिवहन के लिए विशेष राष्ट्रपति प्रतिनिधि सर्गेई इवानोव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यूरोपीय संघ ने अल्फ़ा-बैंक, ओटक्रिटी बैंक, प्रोम्सवाज बैंक, प्रमुख रूसी रक्षा उद्यमों, कलाश्निकोव चिंता और अल्माज-एंटे, रूसी रक्षा मंत्रालय, विदेशी खुफिया सेवा और कई अन्य संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं।

तीसरे दिन भी सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, निलंबित विधायक विधानसभा के बाहर बैठे धरने पर
जयपुर। राज्य विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत भी हंगामेदार माहौल के साथ शुरू हुई। रीट भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर विपक्ष आज भी वेल पर नज़र आया। भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल, शून्यकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस जारी रखते हुए सदन को कार्यवाही सुचारू रखी।

सदन की कार्यवाही से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक 'ना' पक्ष लॉबी में हुई। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सदन में रीट प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाना जारी रहेगा। प्रश्न काल से लेकर शून्य काल, और पूरी बजट बहस के दौरान भी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज़ करवाया जाएगा। इसी रणनीति के साथ भाजपा विधायक सदन में पहुंचे। निलंबित विधायक भी सदन में आ गए, इस पर स्पीकर ने नाराज़गी जताई। सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक दल की ओर से वेल में आकर की नारेबाजी की, जिसमें निलंबित चार विधायक भी मौजूद रहे। ये देखकर स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने नाराज़गी जताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने विपक्ष से कहा कि निलंबित विधायकों की सदन के अंदर मौजूदगी की परम्परा सही नहीं है। इसके चलते एक बार सदन की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी। फिर से शुरू हुई सदन की कार्यवाही के दौरान 295 के तहत बलजीत यादव, बलवान पूनिया, गिरधारी लाल, रामनारायण मीणा ने कई मामले उठाए। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की शुरुआत हुई।  शोर-शराबे के बीच ही बलवान पूनिया ने राज्यपाल के अभिभाषण पर करीब 1 घंटे तक अपनी बात रखी। उसके बाद संयम लोढ़ा ने डेढ़ घंटे तक अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष को घेरते हुए केंद्र सरकार की कई नीतियों का विरोध किया। साथ ही गहलोत सरकार की 3 साल की शासन को जनता के हित में शासन बताते हुए प्रदेश के लिए विकास मुखी बताया । कांग्रेस के जगदीश चंद्र ने कहा मुख्यमंत्री ने राजस्थान के हर आदमी को चिरंजीवी बीमा कराकर स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी सौगात दी है, जो आज देश के किसी भी प्रदेश में नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रखी है।

नारेबाजी के दौरान भाजपा विधायक की बिगड़ी तबीयत
सदन में रीट की सीबीआई मांग को लेकर शोर-शराबा कर रहे भाजपा विधायक रामप्रताप कासनिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई वह बैल में ही लेट गए उसके बाद आसन पर मौजूद सभापति राजेंद्र पारीक ने सुरक्षाकर्मी को भेजकर इसकी चिकित्सकों को सूचना दी उसके बाद भाजपा विधायकों की ओर से उन्हें अपना पक्ष मिलोगी में ले जाकर के चिकित्सक से उपचार करवाया।

निलंबित विधायक विधानसभा के बाहर बैठे धरने पर
वहीं दूसरी ओर विधानसभा के बजट सत्र की शेष कार्रवाई से निलंबित किए गए भाजपा के चारों विधायकों रामलाल शर्मा, चंद्रभान आक्या, मदन दिलावर और अविनाश गहलोत ने गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार रीट की सीबीआई जांच करवाने की सिफारिश नहीं कर देती तब तक सदन के बाहर और अंदर भाजपा का विरोध जारी रहेगा। युवाओं को उचित न्याय मिले और जो पेपर लीक मामले के दोषी हैं उन्हें सजा मिले इसे लेकर भाजपा शांत नहीं रहेगी विरोध जारी रहेगा। भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को पुरजोर तरीके से उठाना जारी रहेगा। चार विधायक निलंबित हों या 40 विधायक, लेकिन मांग पुरजोर तरीके से उठाई