at - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेलवे अजमेरी गेट समपार फाटक पर आरओबी बनाने की मांग
फुलेरा। रेलवे अजमेरी फाटक ट्रेनों की आवाजाही के चलते करीब 15-16 घंटे बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सांभर सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण चलने पर मुख्य मार्ग को बंद करने से सभी लोगों को अजमेरी गेट पर स्थित इसी रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ रहा है। इस स्थिति में अजमेरी गेट समपार फाटक पर जन हित में शीघ्र ही आरओबी का निर्माण करवाया जाना जरूरी है। फुलेरा जंक्शन से अजमेर जा रही रेल लाइनों पर स्थित रेलवे समपार फाटक नं एलसी-1(टी) के अधिक समय तक बंद रहने से शहर की आधी जनता ठगा सा महसूस करने लगी है नगर पालिका के 25 वार्डो मे 9 वार्ड इसी क्षेत्र में आते हैं व करीब 17 हजार की आबादी भी इसी एरिया में निवास करती है।

फुलेरा की भौगोलिक स्थित ऐसी है जिसमें बीचों बीच रेल पटरियों का जाल बिछा रहने के साथ रेल के समपार फाटक बने हैं। मिली जानकारी अनुसार फुलेरा से अजमेर व अजमेर से फुलेरा के बीच प्रतिदिन करीब 32 ट्रेन सवारी व 20-20 माल गाड़ियों का आवागमन होता है, इस स्थिति में एक ट्रेन के निकलने में करीब 15-20 मिनट तक फाटक बंद रहने से लोगों को परेशानी होती है मृत लोगों की शव यात्रा को भी कई बार फाटक पर ठहरना पड़ता है। श्रीराम नगर व आसपास के हजारों लोगों को रोजी रोटी कमाने के लिए प्रतिदिन ट्रेनों में जयपुर अजमेर अप डाउन के लिए वाहनों से रेलवे स्टेशन तक आने जाने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को परेशानी होती है कई बार फाटक के ज्यादा देर तक बंद रहने से मजदूरों की ट्रेन छूट जाती है व रोजी रोटी का संकट बनता है।

परीक्षा के समय स्कूल भवनो मे आने जाने के लिए विद्यार्थियों व्यापारी आमजन के लिए फाटक परेशानी का सबब बना हुआ है उस पार बने सभी सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना सरकारी अस्पताल, केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे स्टेशन, सरकारी स्कूलें, गार्डन, खेल मैदान, मोक्षधाम बने रहने से लोगों को इसी एक मात्र फाटक से आना जाना पड़ता है व फाटक के अधिकांशत बंद रहने से लोग परेशान हैं। फाटक पर आरओबी बनने के बाद ही रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर रहने वाले हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है। लोग काफी समय इस समस्या के समाधान हेतु जन प्रतिनिधि व रेल प्रशासन से जन हित में फाटक पर आरओबी निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं पर आमजन की सुनवाई कब होगी।

रेलवे स्टेशन पर अगवानी को उमड़े कांग्रेसजन
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में शुक्रवार से शुरू हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में हिस्सा लेने   मेवाड़ एक्सप्रेस से 74 अन्य सहयोगियों के साथ राहुल गांधी सुबह 7.40 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके स्वागत में पुलिस बैंड, लोक कलाकारों सहित मुख्यमत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुछ नेताओं ने अतिथियों के स्वागत लोक कलाकारों के साथ डांस किया और लोक वाद्य से स्वरलहरियां बिखेरी। सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। व्यवस्था में मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने किसी को उनके आसपास फटकने तक नहीं दिया।

गर्मी के मद्देनजर खादी और प्रिंटेड ड्रेस में
तेज गर्मी के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सभी संभागी सादी वेशभूषा में आए। कुछ नेता उनके प्रांत की वेशभूषा में भी दिखे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एयरपोर्ट पर उतरी तब उन्होंने ब्लू चेक्स और महरुन रंग के बोर्डर वाली कॉटन साड़ी पहन रखी थी और चिंतन शिविर में संबोधन के दौरान वह गुलाबी-पीच कलर की खादी सिल्क की साड़ी विथ महरुन ब्लाउज में नजर आई। प्रियंका गांधी सुबह प्रिंटेड फुलकारी के सूट में थी और शिविर में वह लखनवी-चिकनकारी के गुलाबी सूट में नजर आई। इसी तरह राहुल गांधी रेलवे स्टेशन पर लिनन शर्ट और हल्के भूरे रंग की पेंट में थे तो शिविर में सफेद कुर्ता पायजामा में दिखे। कांग्रेसी नेता अम्बिका सोनी ने ब्लू प्रिंट में सूती पंजाबी सूट पहन रखा था।

सोनिया पहुंची, कुछ देर बाद प्रियंका भी
नव संकल्प शिविर में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार सुबह 11.30 को डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरी। सीएम अशोक गहलोत सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत व अगवानी की। वे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल के लिए रवाना हुई। कोडियात हैलीपेड पर उनका हेलीकॉप्टर 11.40 बजे पर लैंड हुआ। महासचिव अजय माकन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उनके साथ रहे। इससे पहले प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह लेकसिटी पहुंची। हवाई अडडे पर गुजरात प्रभारी डॉ.रघु शर्मा, धर्मेंद्र राठौड़, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत सहित कई अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। कड़ी सुरक्षा के बीच वे होटल ताज अरावली पहुंची।

एटीएजीएस गन का सफल परीक्षण, मारक क्षमता 48 किमी
जैसलमेर/जोधपुर। जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम एटीएजीएस का सफल परीक्षण किया गया। इसकी मारक क्षमता 48 किलोमीटर तक हैं, लेकिन इसका ट्रायल 52 किलोमीटर तक के लिए किया जा रहा है। इसे डीआरडीओ डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट आर्गनाइजेशन के स्वदेशी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है। दो भारतीय कंपनियां इसका निर्माण कर रही हैं। इसको माइनस 3 डिग्री में भी परखा गया है। इस बार भीषण गर्मी में 45 डिग्री से ऊपर तापमान में डीआरडीओ के अधिकारियों ने इसे जांचा परखा।

2016 में हुआ था पहला परीक्षण
एटीएजीएस का पहला परीक्षण वर्ष 2016 में हुआ था। 26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस परेड में भी प्रदर्शन किया गया था। इसका वजन 18 टन है। सबसे लंबी दूरी तक निशाना मारने में सक्षम यह तोप पूरी तरह से स्वदेशी है। इसके बैरल की लंबाई 8060 मिलीमीटर है। यह माइनस 3 डिग्री से लेकर 75 डिग्री तक एलिवेशन ले सकता है। भारत के पास अभी 7 एटीएजीएस गन हैं।

फायरिंग रेंज बढ़ाने का प्रयास
भारतीय सेना के पास 155 एमएम की फिलहाल 7 गन हैं। 40 तोपों का आॅर्डर किया हुआ है। इसके अलावा 150 तोपों की मैन्युफैक्चरिंग और की जाएगी। इसे चलाने के लिए 6 से 8 लोगों की जरूरत पड़ती है। 60 मिनट में 60 राउंड फायर करता है। इसकी फायरिंग रेंज 48 से बढ़ाकर 52 किलोमीटर तक करने का प्रयास किया जा रहा है।

भारत में बनाया
एटीएजीएस को दो फर्मों भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की ओर से बनाया गया है। गन भारत में पूरी तरह से डिजाइन की गई है। यह विश्व स्तरीय हथियार प्रणाली से लैस है। अब तक इसके 6 से 7 परीक्षण हो चुके हैं।

किरोड़ी ने दी धमकी: सीएम से मिलूंगा चाहे पुलिस मुझ पर गोली चला दे, रोक सके तो रोक ले
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस प्रशासन को धमकी दि है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलेंगे, पुलिस चाहे तो उन्हें रोकने का प्रयास करके देख ले। यह पुलिस को मेरी चुनौती है, चाहे तो लाठीचार्ज कर दे या गोलिया चला दे। मैं उनसे मिलकर ही रहूंगा।

असल में किरोड़ी बुधवार को दौसा में पानी की समस्या को लेकर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर गए थे। लेकिन पुलिस ने किरोड़ी लाल को सिविल लाइन में जाने से रोक दिया।मंत्री विश्वेंद्र सिंह के घर के बाहर भी पुलिस का बड़ा जाब्ता तैनात कर दिया गया, ताकि किरोड़ी अंदर ना जा सके।  विश्वेंद्र को जब किरोड़ी के आने की सूचना लगी तो वह खुद बाहर गए और पुलिस के आला अधिकारियों को उन्हें रोकने पर फटकार लगाई। इसके बाद किरोड़ी उनसे मिलकर वापस लौटे।

लेकिन किरोड़ी पुलिस के द्वारा रोकने पर नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे पुलिस उन्हें रोककर दिखाएं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह पहले भी सिविल लाइन विभिन्न मांगों को लेकर जाते रहे हैं और पुलिस उन्हें हर बार बैरिकेडिंग लगाकर रोक लेती है। विश्वेंद्र ने उन्हें कहा था कि अपने क्षेत्र की कोई भी समस्या हो तो वह पहले उन्हें बताएं। इसी के चलते दौसा में पानी की समस्या को लेकर विश्वेंद्र सिंह को बताने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पहली बार मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी नमाज
न्यूयॉर्क। अमेरिका के इतिहास में पहली बार मुसलमानों ने तरावीह की नमाज को न्यूयॉर्क के विश्वप्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर की सड़क पर अदा किया है। अपनी तरह की इस दुर्लभ घटना में हजारों की तादाद में मुस्लिम इकट्ठा हुए और शनिवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने पर तरावीह की नमाज पढ़ी। इस बीच मुस्लिमों के सड़क पर नमाज पढ़ने से सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। कई लोग जहां टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। गल्फ टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर जैसी चर्चित जगह पर नमाज पढ़ी है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अमेरिका में रह रहे मुस्लिम चाहते थे कि रमजान को न्यूयॉर्क सिटी के इस बहुचर्चित स्थान पर मनाया जाए और दूसरों को यह बताया जाए कि इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है।

लोगों का रास्ता रोकने की कोई जरूरत नहीं
आयोजकों ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने धर्म के बारे में बताना चाहते थे जो इसके बारे में नहीं जानते थे। इस्लाम शांति का धर्म है। मुस्लिमों का पवित्र रमजान महीना शनिवार को शुरू हुआ है। चांद दिखाई देने के बाद रमजान का ऐलान किया गया था। इस बीच टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। यह टॉप ट्रेंड पर भी रहा।

श्याम बाबा का लक्खी मेला परवान पर
खाटूश्यामजी। सीकर जिले के खाटूश्यामजी का प्रसिद्ध श्याम बाबा का लक्खी वार्षिक मेला रविवार से शुरू हुआ। पहले ही दिन बाबा के दर्शनों के लिए श्याम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। रींगस से खाटूधाम के बीच श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्याम भक्त नंगे पैर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए खाटूधाम पहुंचे। श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

निर्यात 22 फीसदी बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पर
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के फरवरी महीने में देश का निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि पिछले वर्ष फरवरी में यह 27.68 अरब डॉलर रहा था। फरवरी 2020 में कोरोना की पहली लहर के कारण लॉकडाउन लगने से पहले यह 27.74 अरब डॉलर रहा था। इस तरह से फरवरी 2022 में भारतीय निर्यात ने कोरोना काल के पहले स्तर को भी पार लिया है।   वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक 11 महीने में देश का कुल निर्यात 374.05 अरब डॉलर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 256.55 अरब डॉलर की तुलना में 45.80 प्रतिशत अधिक है। कोरोना महामारी से पहले मार्च 2020 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में इस अवधि में निर्यात 291.87 अरब डॉलर रहा था जिसकी तुलना में चालू वित्त वर्ष के 11 महीने का निर्यात 28.16 प्रतिशत अधिक है।  आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2022 में भारत का आयात 55.01 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष फरवरी के 40.75 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 40.75 प्रतिशत अधिक है।

फरवरी 2020 में आयात 37.90 अरब डॉलर रहा था जिसकी तुलना में इस वर्ष फरवरी में आयात 45.12 प्रतिशत बढ़ा है।   फरवरी में आयात में बढ़ोतरी होने से देश का व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर रहा है जो फरवरी 2021 के 13.12 अरब डॉलर के व्यापार घाटा की तुलना में 61.59 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के दौरान कुल व्यापार घाटा 176.07 अरब डॉलर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 88.99 अरब डॉलर के व्यापार घाटा की तुलना में 97.86प्रतिशत अधिक है।  चालू वित्त वर्ष में फरवरी 2022 तक 11 महीने में देश का आयात 550.12 अरब डॉलर रहा है जो इसी अवधि में पिछले वित्त वर्ष के 345.54 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 59.2 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 तक 443.24 अरब डॉलर का आयात हुआ था जिसकी तुलना में चालू वित्त वर्ष के 11 महीने में आयात 24.11 प्रतिशत अधिक है।

RAS भर्ती प्री परिणाम को रद्द करने के खिलाफ RPSC ने हाईकोर्ट में लगाई अपील, 2 बजे सुनवाई
जयपुर। राजस्थान हाइकोर्ट से बड़ी खबर है। आरएएस भर्ती के प्रारम्भिक परिणाम को रद्द करने के खिलाफ आरपीएससी की ओर से अपील पेश की गई है। महाधिवक्ता के साथ आयोग के वकील मिर्जा फैसल बेग ने अपील पेश की है। आयोग की ओर से दो अपील पेश की गई हैं। मामले में जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। सीजे अकील कुरेशी की खंडपीठ 2 बजे सुनवाई करेगी।

सुख सुविधाओं में कुलपति मंत्रियों से भी आगे : धोबी, नाई, माली, कुक मर्जी से रख सकते हैं वीसी: मंत्री सरकारी नियमों की बंदिशों में
जयपुर। राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को समाज में सार्वजनिक रूप से भले ही उच्च शिक्षा मंत्री जैसा रुतबा नहीं मिल पाता है, लेकिन इन्हें मिलने वाले बंगले, वेतन और अन्य सुविधाएं मंत्रियों की सुविधाओं पर भी भारी है। कुछ कुलपतियों के बंगले तो मंत्रियों के बंगलों से काफी बड़े हैं। इस मामले में कई जिलों में तो कलक्टर और एसपी के पास भी मंत्रियों से ज्यादा सुख सुविधाएं हैं।  कई विश्वविद्यालयों में अधिकांश कुलपतियों को शासकीय निवास वाले बंगले मिले हुए हैं, जिनमें उनका ऑफिस और गेस्ट हाउस भी होता है। आगन्तुकों और अतिथियों की वजह से रसोइया, धोबी, माली, नाई, नौकर जैसी सुविधाएं भी कई कुलपतियों के पास होती हैं। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री को भी बंगले, वेतन और नौकर जैसी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन कुलपति निवास की तुलना में कर्मचारी नहीं मिलते। राज्यपाल विश्वविद्यालय से ऑर्डिनेस पास कर धोबी, नाई, कुक, माली और गार्ड अपनी मर्जी के हिसाब से रख सकते हैं, वहीं मंत्री को तय स्टाफ से ज्यादा रखने पर सरकार से मंजूरी लेनी पड़ती है। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति को सबसे ज्यादा 2.60 लाख रुपए वेतन मिलता है, वहीं अन्य कुलपतियों को भी करीब 2.25 लाख रुपए वेतन मिलता है। मंत्री को भी शासकीय निवास वाले बंगले ही मिलते हैं, लेकिन बंगले, वेतन और नौकर की सुविधाएं कुलपति की तुलना में कम है।

मंत्री को ये सुविधाएं
उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव को 62 हजार रुपए वेतन और 80 हजार रुपए सत्कार भत्ता मिलता है। इसके अलावा अन्य मंत्रियों की तरह सरकारी गाड़ी और बंगला, पीए, गनमैन, गार्ड और अन्य स्टाफ की सुविधाएं मिलती हैं। सरकारी बंगला शासकीय आवास होने के कारण चार लोगों का स्टाफ मिलता है।

हां कुलपतियों को मिलती है अधिक छूट
हां, यह बात सही है कि कुलपतियों को मिलने वाली सुविधाएं मंत्रियों की तुलना में कहीं ज्यादा  हैं। कुलपतियों को सुविधाएं यूनिवर्सिटी एक्ट के हिसाब से मिलती हैं। हालांकि मंत्री और कुलपति की सुविधाओं की तुलना कई मायनों में उचित नहीं है, लेकिन कुलपतियों को अपनी सुविधाएं बढ़ाने में मंत्रियों से ज्यादा छूट होती है। - कैलाश सोढ़ानी, पूर्व कुलपति, एमडीएस विवि,अजमेर

शिक्षाविदों का तर्क: कुलपति का ओहदा बड़ा
हालांकि उच्च शिक्षामंत्री और कुलपति के ओहदे की तुलना में शिक्षाविद् अलग नजरिया रखते हैं। शिक्षाविदों का मानना है कि कुलपति सीधे तौर पर राज्यपाल के अधीन होते हैं। उनके अधीन यूनिवर्सिटी में कई राज्यों के विद्यार्थी रहते हैं। लिहाजा विद्वत्ता के मानकों के हिसाब से कुलपति का ओहदा उच्च शिक्षा मंत्री से बड़ा होता है। अधिकांश उच्च शिक्षा मंत्री कुलपतियों के योग्यता और अनुभव के सामने कहीं नहीं टिकते।

नजरिया बदलने के लिए ये कारण जिम्मेदार
बड़ा ओहदा होने के बावजूद मंत्रियों की तुलना में समाज में कम आंकने की प्रवृत्ति के लिए कुलपतियों की भूमिका भी काफी हद तक जिम्मेदार है। किसी जमाने में बीएचयू के कुलपति से मिलने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे लोग पहुंचते थे। पॉलिटिकल पहुंच से पद हासिल करने वाले कुलपति कई मौकों पर मंत्रियों के पास पहुंचकर या उन्हें रिसीव करने पहुंचते हैं तो लोग उन्हें छोटा आंकने लगते हैं। अपने व्यक्तित्व और शख्यिसत के विपरीत आचरण दिखाने में कई कुलपतियों की घटनाएं रही हैं। अजमेर के एक कुलपति निजी कॉलेज संचालक से रिश्वत लेकर जेल गए।

कुलपतियों को मिलने वाली सुविधाएं
आरयू के कुलपति का बंगला सभी बंगलों में बड़ा माना जाता है, वहीं यूनिवर्सिटी एक्ट के हिसाब से उनको सबसे ज्यादा वेतन-भत्ते मिलते हैं। अन्य सुविधाएं तकरीबन सभी कुलपतियों की समान सी होती हैं। कुलपति कम से कम 10 से 12 कर्मचारियों का स्टाफ रख सकता है और अधिकतम की कोई संख्या तय नहीं है। सुविधाओं में गाड़ी, वीसी लॉज के लिए गार्ड, कुक, माली, नाई, धोबी, आदि। वीसी ऑफिस के लिए तीन चौकादीर, तीन गार्ड, आठ चपरासी और मंत्रालय कर्मचारियों में एक पीए, एक पीएस, एक स्टेनो, दो बाबू मिलते हैं। कुलपति चाहे तो अध्यादेश के माध्यम से अपनी मर्जी से स्टाफ की संख्या में बढ़ोतरी कर सकता है। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति का वेतन दो लाख दस हजार बेसिक है। टीए, 31 प्रतिशत डीए और अलाउंस सहित 2,60,000 रुपए है। अन्य कुलपतियों को कुल वेतन करीब 2.25 लाख रुपए तक मिलता है।

ये भूख है बड़ी... प्रतिदिन एक हिप्पो की रूटीन डाइट का खर्चा 1500 और एक टाइगर का खर्चा 800 रुपए
जयपुर। गुलाबी नगरी में वन्यजीवों को निहारने के बहुत से विकल्प है। वे झालाना लेपर्ड रिजर्व, हाथी गांव और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की विजिट कर विभिन्न प्रजातियों के एनिमल्स को देख सकते हैं। खासकर बायोलॉजिकल पार्क स्थित एगजोटिक पार्क में रहवास कर रही हिप्पो फैमिली सभी के आकर्षण का केन्द्र है। जब इनकी एक दिन की डाइट की बात करें तो ये सुनकर विजिटर्स दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। जी हां यहां 26 प्रजातियों के 250 एनिमल्स रहवास कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा रूटीन डाइट हिप्पो फैमिली के राजा, रानी और राजकुमारी की है। इस फैमिली के तीनों सदस्यों की एक दिन की डाइट विभाग को करीब 4,500 रुपए पड़ती है।

प्रति दिन एक हिप्पो की रूटीन डाइट
कुट्टी (ज्वार) 40 किलो, कुट्टी (जो) 2 किलो, मक्का 2 किलो, गेहूं का चौकर 7 किलो, चना 3 किलो, मूंगफली 3 किलो, सॉल्ट 200 ग्राम, हल्दी 200 ग्राम, सेब 5 किलो, केले 5 किलो, गाजर 5 किलो, 10 किलो तरबूज केवल गर्मियों में।

दूसरे नम्बर पर टाइगर और लॉयन
बायोलॉजिकल पार्क में हिप्पो के बाद दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा डाइट की अगर बात करें तो इसमें लॉयन और टाइगर का नम्बर आता है। प्रतिदिन एक लॉयन का रूटीन डाइट का खर्चा करीब 800 रुपए आता है। इसमें इन्हें 10 किलो बफेलो मीट और 2 किलो चिकन दिया जाता है। ऐसे में पार्क में एक और लॉयन सफारी में 3 लॉयन रहवास कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रति दिन एक टाइगर का रूटीन डाइट का खर्चा भी 800 रुपए आता है। बायोलॉजिकल पार्क में 5 टाइगर रहवास कर रहे हैं। ऐसे में इन टाइगरों की रूटीन डाइट पर विभाग को 4000 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

डाइट खर्चे में तीसरे नम्बर पर लेपर्ड
बायोलॉजिकल पार्क में रहवास कर रहे लेपर्ड की डाइट की बात करें तो प्रति दिन एक लेपर्ड की रूटीन डाइट पर 400 रुपए का खर्चा आता है। इसमें इन्हें 4 किलो बफेलो मीट दिया जाता है। यहां 4 लेपर्ड रहवास कर रहे हैं।

ऐमू पर सबसे कम खर्च
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि यहां रहवास कर रहे ऐमू की डाइट का खर्चा कम है। प्रति एक ऐमू की रूटीन डाइट 70 रुपए है। पार्क में इस समय 3 ऐमू रहवास कर रहे हैं। माथुर ने बताया कि सबसे ज्यादा रूटीन डाइट हिप्पो फैमिली की है।

हवालात में आत्महत्या या हत्या?, जवाहर सर्किल थाने का मामला
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस की ओर से नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार युवक अंकित त्यागी ने रविवार तड़के करीब पौने चार बजे हवालात के कम्बल से फंदा बनाकर खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली। जब इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों और परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर तुंरत एडिशनल कमिश्नर (अपराध) अजय पाल लाम्बा पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। साक्ष्य इकट्ठे करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। तभी अंकित के परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे और अंदर जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। परिजन बोले पुलिस ने जबरन पकड़ा था। एएसपी अवनीश शर्मा ने थाने में आत्महत्या के इस मामले को गम्भीर मानते हुए थानाप्रभारी राधारमण गुप्ता को जांच पूरी होने तक पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश दिए हैं। बाकी अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुहाना मंडी के पास रहने वाले अंकित त्यागी को गिरफ्तार किया था। अंकित पर बीते शुक्रवार को करीब 12 साल की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक की बुलेट के नंबर सामने आए। पुलिस ने नंबरों के आधार पर अंकित को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। उसके बाद अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अंकित प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था।

कम्बल से फंदा बनाया
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अंकित ने रविवार तड़के साढ़े तीन बजे चाय पी थी। सुबह करीब आठ बजे एक पुलिसकर्मी को वह फंदे से झूलता हुआ मिला। अंकित ने हवालात के कम्बल को फाड़कर उसका फंदा बनाया था। उसके बाद आत्महत्या कर ली।

अंकित त्यागी ने हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस संबंध में ज्यूडीशियल इंक्वायरी के अलावा एक प्रशासनिक जांच भी कराई जा रही है। यह जांच एसीपी सांगानेर सदर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अजय पाल लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

13 वर्षीय शिवांगी बनी साध्वी शुद्धिरेखा श्रीजी
ब्यावर। शहर के जैन जवाहर भवन में गुरुवार को आयोजित दीक्षा महोत्सव के दौरान 13वर्षीय मुमुक्षु शिवांगी ने सांसारिक मोह माया का त्याग कर संयम पथ अपना लिया। आचार्य पदम भूषण रत्न सूरीश्वर महाराज व आचार्य विजय निपुण रत्न सूरीश्वर महाराज आदि ठाणा 46 की निश्रा में गन्ना परिवार की लाडली शिवांगी ने दीक्षा ग्रहण की। आचार्यश्री ने मुमुक्षु को रजारोहण प्रदान कर संसार का त्याग करवाया।

संयम जीवन का महत्व बताते हुए मुनि ऋषभ रत्न विजय महाराज कहा कि खाने पीने तथा मौज शौक में रिकॉर्ड करने वालों के नाम गिनीज बुक आदि में रिकॉर्ड होते हैं। किन्तु त्यागी, तपस्वियों के नाम शास्त्र में दर्ज किए जाते हैं। साधु का वेश मोक्ष महल में प्रवेश करवाता है। मुनि राजरत्न विजय महाराज ने मानव जीवन की दुर्लभता तथा धर्म का महत्व बताया। दीक्षा समारोह के बाद मुमुक्षु शिवांगी का साध्वी शुद्धिरेखा श्रीजी के रूप में नामकरण किया गया है।