tripura news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना
अगरतला। उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के रविवार को त्रिपुरेश्वरी मंदिर दौरे के दौरान सड़क पर लगाये गये अवरोधकों की वजह से एक मरीज के दो घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहने की खबरों के बाद त्रिपुरा प्रशासन की कड़ी आलोचना हुई है। उप राष्ट्रपति के मंदिर दौरे के लिए सड़क को यातायात से मुक्त रखने के लिए सुबह से ही अगरतला-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के 58 किलोमीटर लंबे हिस्से पर पुलिस तैनात कर दी गयी थी। इस दौरान, पैदल चलने वालों, एम्बुलेंस और दूसरी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों समेत सभी गाड़यिों को रोक दिया गया, जिससे आने-जाने वाले और स्थानीय लोग परेशान हुए।

उप राष्ट्रपति के तय दौरे से काफी पहले ही उदयपुर और अगरतला के बीच सड़क के बड़े हिस्से बंद कर दिये गये थे और स्ट्रोक के मरीज की गाड़ी के साथ कई दूसरी गाड़ियों को बिशालगढ़ में घंटों तक रोक दिया गया था। इस दौरान मरीज पूरे समय कार के अंदर ही रहा। इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाने से लोगों में गुस्सा फैल गया। तस्वीरों और वीडियो में मरीज लंबे इंतजार के दौरान फंसा हुआ दिख रहा था।

जानकारी के अनुसार अगरतला शहर में भी ऐसी ही दिक्कतों की खबर मिली, जहां उत्तरी द्वार और हवाई अड्डा सड़क जैसे रास्तों पर यातायात उप राष्ट्रपति के त्रिपुरा यूनिवर्सिटी में तय कार्यक्रम से लगभग एक घंटा पहले रोक दिया गया। इससे पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, कुछ लोगों ने पुलिस वालों से रास्ता देने की गुजारिश की, जबकि जिन इलाकों में यातायात पुलिस नहीं थी, वहां फंसे हुए यात्रियों और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और नागरिक पुलिस के सदस्यों के बीच टकराव हुआ।

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि पूरे भारत में वीआईपी मूवमेंट प्रोटोकॉल के तहत, एम्बुलेंस और मरीजों को ले जाने वाली आपातकालीन गाड़यिों को सुरक्षा इंतजामों की परवाह किये बिना पहले प्रवेश दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दो हफ़्ते पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान भी एम्बुलेंस और मुर्दाघर की गाड़यिों के फंसे होने की ऐसी ही घटनाएं सामने आयी थीं, जबकि यातायात प्रबंधन में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया था कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया था।

एक और मामले में पुलिस ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय में 14वें दीक्षांत समारोह में प्रवेश के लिए लोगों को पास जारी किये, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिये गये, जिससे बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और छात्रों में गुस्सा फैल गया।

त्रिपुरा में कांग्रेस ने की नेताओं की सुरक्षा की मांग
अगरतला। कांग्रेस ने सुदीप रॉय बर्मन की हत्या की साजिश का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि अगर त्रिपुरा सरकार तत्काल पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करती, तो वह नेताओं की सुरक्षा की मांग के लिए त्रिपुरा उच्च न्यायालय का रुख करने पर विचार कर रही है। त्रिपुरा के मंत्री ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। रॉय बर्मन एक अन्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के साथ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए है। त्रिपुरा के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को धमकी मिल रही है और भाजपा के दो विधायकों बर्मन और साहा कांग्रेस में शामिल होने के बाद से हमलों का शिकार हो रहे हैं।

रॉय बर्मन को भय है कि उन्हें कभी भी मारा जा सकता है तथा किसी गंभीर आऱोपों में लंबे समय तक जेल में रख सकता है। उन्होंने कहा कि सुदीप को पता चला है कि शीर्ष स्तर पर एक साजिश रची गई है और हत्यारों का एक समूह राज्य के बाहर से लाया गया है। राज्य सरकार ने उन पर गंभीर आरोप लगाने की योजना बनाई है। कुमार ने कहा कि पहले ही कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के परिवारों की सुरक्षा बढ़ाने सहित पर्याप्त सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो पार्टी अपने नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय जाएगी। कुमान ने कहा कि मुख्यमंत्री (विप्लब कुमार देव) और पुलिस महानिदेशक (वीएस यादव) को पत्र लिखकर सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुरक्षा की मांग की थी। पत्र भेजे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए उच्च न्यायपालिका का रूख करने पर विचार कर रहे है।

त्रिपुरा में एनएलएफटी के 7 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण
अगरतला। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के कुल 7 उग्रवादियों ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने बताया कि एनएलएफटी के पांच उग्रवादियों ने उत्तरी त्रिपुरा के आनंदबाजार शिविर में असम राइफल्स के सामने आत्मसमर्पण किया, जबकि उसी गुट के दो अन्य लोगों ने उत्तरी त्रिपुरा में त्रिपुरा पुलिस की विशेष शाखा के सामने हथियार डाल दिए।

सूत्रों ने कहा कि समाज से अलग-थलग जंगलों में रहकर संघर्ष भरा जीवन जीते-जीते आखिरकार निराश होकर उन्होंने संगठन छोडऩे का फैसला किया और तीन दिन पहले बंगलादेश के अपने शिविर से भाग निकले। इसके बाद भारत आकर उन्होंने असम राइफल्स से संपर्क किया और सभी औपचारिकताओं का पालन करते हुए असम राइफल्स ने उनके आत्मसमर्पण की व्यवस्था की। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।