militants - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य
अगरतला। त्रिपुरा में अप्रैल 2023 से अब तक विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 1,245 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मंगलवार को विधानसभा में जानकारी दी कि उग्रवादियों ने 147 हथियार भी सौंपे और हिंसा का रास्ता त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौट आये।

विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ी संख्या नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के विभिन्न गुटों से है। इसमें एनएलएफटी (बिस्वा मोहन गुट) के नेता बिस्वा मोहन देबबर्मा सहित 417 सदस्य, एनएलएफटी (परिमल देबबर्मा गुट) के 394 सदस्य और एनएलएफटी (ओआरआई गुट) के 223 सदस्य शामिल हैं। इन गुटों के अलावा ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के 220 उग्रवादियों ने भी आत्मसमर्पण किया। इन आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने कुल 147 हथियार सौंपे, जिनमें से अधिकतर हथियार स्थानीय स्तर पर बने आग्नेयास्त्र थे।

हथियारों के इस जखीरे में 93 देसी बंदूकें, 13 एके-सीरीज राइफलें, दो कार्बाइन, 6.303 राइफलें, चार चीनी राइफलें, एक चीनी पिस्तौल, एक स्टेन गन, आठ पिस्तौल और चार रिवॉल्वर, आठ सिंगल-बैरल बंदूकें, एक बोटामैक्स डिवाइस, चार चीनी ग्रेनेड और एयरगन शामिल थीं। डॉ. साहा ने इस बात पर जोर दिया कि तय समय सीमा के बाद से उग्रवादी आंदोलन की कोई नयी घटना सामने नहीं आयी है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार का संकेत है।

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत सरकार और उग्रवादी संगठनों के बीच पुनर्वास समझौते के तहत कुछ शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। इसमें एनएलएफटी और एटीटीएफ के सभी सदस्यों का हथियारों और उपकरणों का समर्पण करना, हिंसा और गुप्त गतिविधियों का त्याग, समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक महीने के भीतर सशस्त्र अभियानों को बंद करना और भारत के संविधान को बनाये रखना तथा सामाजिक सछ्वाव को बढ़ावा देना शामिल है।

समझौते में पूर्व उग्रवादियों को भविष्य में किसी भी अन्य विद्रोही समूहों को सहायता, प्रशिक्षण या हथियारों की आपूर्ति करने से भी सख्त रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

अफगान तालिबान ने आतंकी समूहों की सहायता वाले आरोपों को किया खारिज, कहा पड़ोसी देशों से संचालित
काबुल। अफगान तालिबान ने अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादी समूहों को किसी भी प्रकार की सहायता देने के आरोपों को खारिज कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने पड़ोसी देशों में ठिकाने स्थापित किए हैं, जो पाकिस्तान की ओर एक अप्रत्यक्ष इशारा है। तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कई देशों द्वारा तालिबान-नियंत्रित अफगानिस्तान से कथित आतंकवादी गतिविधियों के बारे में व्यक्त की गई चिंताओं का जवाब देते हुए गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान सुरक्षित है और इस्लामी अमीरात में कोई विदेशी या दुष्ट समूह मौजूद नहीं है।

अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट की हार का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश इस आतंकी समूह ने हमारे पड़ोसी देशों में अपने ठिकाने बना लिए हैं। मुजाहिद ने देशों द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि ये चिंताएं संयुक्त राष्ट्र में तालिबान के प्रतिनिधित्व की कमी के कारण उत्पन्न हुई हैं।

हालांकि, उन्होंने किसी भी पड़ोसी देश का नाम नहीं लिया, जहां उनके अनुसार इस्लामिक स्टेट खोरासान ने कथित तौर पर शरण ली थी लेकिन तालिबान अधिकारियों ने एक से अधिक बार पाकिस्तान पर इस्लामिक स्टेट के गुर्गों को पनाह देने, सहायता करने, प्रशिक्षण देने एवं वित्तपोषण करने का आरोप लगाया है।

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सत्र में, संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी, अलेक्जेंडर जुएव ने चेतावनी दी कि इस्लामिक अमीरात में आईएस-केपी क्षेत्र और उससे परे दोनों जगह सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है, जो तालिबान द्वारा बार-बार किए गए उन दावों के विपरीत है कि उसने देश के भीतर इसे हरा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का खतरा लगातार बना हुआ है और इसके लिए तत्काल समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह खतरा अफगानिस्तान से परे पश्चिम और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों तक फैल रहा है और यहां तक कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच रहा है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने तालिबान पर आतंकी समूहों की सहायता करने और उन्हें बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से इस्लामी समूह काबुल में सत्ता में वापस लौटा है, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच अलगाववादियों जैसे आतंकवादी संगठनों को नई ताकत मिली है।

उन्होंने काबुल पर इन समूहों को सुरक्षित पनाह देने और अफगान क्षेत्र में परिचालन की स्वतंत्रता प्रदान करने का आरोप लगाया, जिसका उपयोग उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न हमले करने के लिए किया। अहमद ने इस्लामाबाद के बयान को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देशों में से एक रहा है और उसे कई नुकसान उठाने पड़े हैं, जिनमें 90,000 से अधिक लोगों की जान जाना और अवसंरचना एवं समग्र आर्थिक विनाश शामिल है।

चीन के प्रतिनिधि ने अफगानिस्तान में अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट और उइघुर आतंकवादियों जैसे आतंकी समूहों की मौजूदगी एवं गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की और तालिबान से कार्रवाई करने का आग्रह किया। काबुल के शहर-ए-नाव जिले में एक चीनी रेस्तरां पर आईएसआईएस के हमले का उल्लेख करते हुए, चीन के राजदूत ने कहा कि अफगान धरती पर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार नहीं डालेंगे फिलिस्तीन के विरोधी गुट, इजरायली पीएम ने दोहराई हमास के निरस्त्रीकरण की बात
गाजा। फिलिस्तीन के विरोधी गुटों ने इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार अपने पास रखने का फैसला किया है। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा सभी विरोधी गुटों के बीच सहमति है कि वे फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास ही रखेंगे।

पीआईजे के उप-महासचिव मोहम्मद अल-हिन्दी ने एक बयान में कहा, विरोधी गुटों के बीच आम सहमति है कि हम फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास रखेंगे। हमने इन हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में मध्यस्थों के साथ अपना लचीलापन साझा किया है।

पीआईजी के इस बयान से पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गाजा में एक बार फिर सैन्य कार्रवाई करने का अंदेशा देते हुए कहा था कि अगर हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता, तो वे उसे खत्म करेंगे।

इससे पूर्व, इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जमिन नेतन्याहू ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान हमास के निरस्त्रीकरण की बात दोहराई थी और कहा था कि गाजा के पुनर्निर्माण से पहले युद्ध के उद्देश्यों को पूरा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पीआईजे गाजा का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य समूह है। इससे पहले हमास भी कह चुका है कि अगर इजरायल अपना कब्जा खत्म कर देता है तो वह भी अपने हथियार डाल देगा।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बलूचिस्तान में 92 आतंकवादी ढ़ेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 92 आतंकवादियों को मार गिराया और आतंकवादियों के बुरे इरादे को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने कल पूरे प्रांत में कई आतंकवादी गतिविधियां कीं, और कहा कि हमलों का मकसद स्थानीय लोगों के जीवन और बलूचिस्तान के विकास में रुकावट डालना था।

सेना ने कहा कि ग्वादर और खारान जिलों में 18 निर्दोष नागरिक 15 सैनिक मारे गए। बयान में आगे कहा गया, पिछले दो दिनों में इन सफल अभियानों के साथ, बलूचिस्तान में चल रहे अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या 133 हो गई है और इनमें से 41 शुक्रवार को प्रांत में मारे गए।

बयान में कहा गया है कि इन इलाकों में लगातार आतंक रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, और इन आतंकवादी कामों को अंजाम देने वालों और उन्हें मदद देने वालों को सजा दी जाएगी। सेना ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट ने साफ तौर पर पुष्टि की है कि ये हमले पाकिस्तान के बाहर से काम कर रहे आतंकवादी समूह के नेताओं ने करवाए और उन्हें निर्देशित किया था।

पाकिस्तान में हुई झड़पों में 10 सुरक्षा कर्मियों सहित 37 बलूच लड़ाकों की मौत, जांच शुरू
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और बलूच लड़ाकू के बीच हुई झड़प में कम से कम 10 सुरक्षा अधिकारी मारे गए और 37 बलूच लड़ाकों की मौत हो गयी। सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान मुक्ति सेना (बीएलए) ने शनिवार सुबह-सुबह क्वेटा, नोशकी और ग्वादर जिलों सहित 12 से ज्यादा जगहों पर एक साथ हमले किये। सूत्रों ने बताया कि ये हमले सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये थे।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना, फ्रंटियर कोर और बलूचिस्तान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर भारी गोलीबारी की। इसमें 37 लड़ाके मारे गये। अधिकारियों के अनुसार, इन झड़पों में कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पूरे इलाके में कुल 88 लड़ाके मारे गये हैं। सेना ने कहा कि बचे हुए लड़ाकों को खत्म करने के लिये प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान जारी हैं।

मणिपुर बम हमला: महिला समेत दो ग्रामीण गंभीर घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
इंफाल। मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के फागकचाओ इखाई के न्गानुकॉन में सोमवार सुबह हुए दोहरे विस्फोट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान सैतोन मखा लीकाई के सोइबम सनतोंबा सिंह और सैतोन हैयाइकोन मानिंग लीकाई की नोंगथोंबम इंदुबाला देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैतोन ग्राम पंचायत के न्गानुकॉन वार्ड संख्या 7/8 के सलाम मणि सिंह के एक खाली पड़े घर में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हुआ। यह घर तीन मई, 2023 से खाली पड़ा है, जब ग्रामीणों पर चुराचंदपुर जिले के कुकी उग्रवादियों और भीड़ ने हमला किया था।

कुकी उग्रवादियों द्वारा ग्रामीणों पर रॉकेट और बमों से हमला किये जाने के कारण बिष्णुपुर जिले के केइबुल लामजाओ स्थित राहत शिविर और आसपास के इलाकों में अभी भी लोग रह रहे हैं। इससे पहले, जब सरकार ने बिष्णुपुर जिले में विस्थापित लोगों को पुनस्र्थापित करने का प्रयास किया था, तब भी कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट और बम दागे थे।

बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ, जब सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सेजांग गांव से 40 किलोग्राम वजन के दो मध्यम आकार के रॉकेट, देसी डबल बैरल बंदूकें और 100 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किये, जिन पर कुकी उग्रवादियों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किये जाने का संदेह है। यह हमला चुराचंदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लांचिंचगमानबी गांव के चिंगफेई गांव से किया गया था।

इससे पहले एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लगभग तीन किलोग्राम वजन का एक आईईडी भी बरामद किया था। इस बीच, पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार को बिष्णुपुर और इम्फाल पश्चिम जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण गोलीबारी : जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकवादी ढेर, 4 पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुआ जिले के राजबाग इलाके में 24 घंटे तक चले अभियान में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम)संगठन के पांच आतंकवादी मारे गये। इस दौरान चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजबाग के सुदूर इलाके में सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा कि चल रहे अभियान में पांच आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है, जबकि चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं और एक डीएसपी तथा एक पैरा-कमांडो समेत पांच घायल हो गए हैं। मारे गए जेईएम के छद्म संगठन पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट से जुड़े हुए थे।

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला, सीआरपीएफ कर्मी शहीद
इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम में रविवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया जबकि सीआरपीएफ का एक जवान और मणिपुर पुलिस के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने शहीद सीआरपीएफ जवान की पहचान अजय कुमार झा के रूप में की है। सभी घायल कर्मियों का इलाज जिरीबाम अस्पताल में किया गया। सेइजांग कुकी गांव के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रविवार सुबह एक बड़ा हमला शुरू कर दिया और उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय तक मैतेई गांव और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया। पुलिस ने कहा कि सीआरपीएफ कर्मी के सिर पर उस समय गोली मारी गई जब वह वाहन चला रहा था। जिरीबाम के एक निवासी ने कहा, जिस सटीकता से हमले किए गए, उससे पता चलता है कि आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। यह पांचवीं बार था जब उसी क्षेत्र से हमले किए गए और क्षेत्र की खोज के प्रयासों को कुकी महिलाओं ने रोक दिया। संयुक्त टीम ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों पर हमला करने वाले उग्रवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम पर उग्रवादियों का हमला, एक घायल
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की निजी सुरक्षा टीम पर संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले में घात लगाकर हमला किया, जिससे एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 11.15 बजे मुख्यमंत्री की एक अग्रिम टीम जो हिंसाग्रस्त जिरीबाम के रास्ते में थी, तभी न्यू कीथेलमनबी पुलिस थाना के तहत के. सिनम गांव के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया। घायल सुरक्षा कर्मी की पहचान मोइरांगथेम अजेश के रूप में हुई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि टीम इम्फाल से जिरीबाम के लिए रवाना हो गई। मुख्यमंत्री का बाद में जिले का दौरा करने का कार्यक्रम था। संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने असम की सीमा से लगे जिले के विभिन्न स्थानों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं और अब तक कूकी उग्रवादियों ने तीन पुलिस स्टेशनों, बड़ी संख्या में एक विशेष जातीय समूह के घरों को आग लगा दी है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और पुलिस महानिदेशक (डीपीजी) मणिपुर से जिरीबाम की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट देने को भी कहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने सुरक्षा सलाहकार और डीजीपी को बार-बार चेतावनी दी थी कि कुकी आतंकवादी जिरीबाम जिले में हमले की योजना बना रहे हैं। यह राष्ट्रीय राजमार्ग जिले से होकर गुजरता है। इंफाल जिरीबाम राजमार्ग को छोड़कर अन्य सभी राजमार्ग कुकी उग्रवादियों के नियंत्रण में हैं और वे एक विशेष जातीय समूह के लोगों पर हमला करने की योजना बना रहे थे ताकि वे जिले पर नियंत्रण कर सकें।

त्रिपुरा में एनएलएफटी के 7 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण
अगरतला। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के कुल 7 उग्रवादियों ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने बताया कि एनएलएफटी के पांच उग्रवादियों ने उत्तरी त्रिपुरा के आनंदबाजार शिविर में असम राइफल्स के सामने आत्मसमर्पण किया, जबकि उसी गुट के दो अन्य लोगों ने उत्तरी त्रिपुरा में त्रिपुरा पुलिस की विशेष शाखा के सामने हथियार डाल दिए।

सूत्रों ने कहा कि समाज से अलग-थलग जंगलों में रहकर संघर्ष भरा जीवन जीते-जीते आखिरकार निराश होकर उन्होंने संगठन छोडऩे का फैसला किया और तीन दिन पहले बंगलादेश के अपने शिविर से भाग निकले। इसके बाद भारत आकर उन्होंने असम राइफल्स से संपर्क किया और सभी औपचारिकताओं का पालन करते हुए असम राइफल्स ने उनके आत्मसमर्पण की व्यवस्था की। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।