imran khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और तोड़फोड़ के मामले में इमरान की पार्टी के 47 नेताओं को कोर्ट ने ठहराया दोषी: दस साल की कैद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 47 नेताओं और समर्थकों को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला रावलपिंडी की आतंकवाद निरोधक अदालत ने शनिवार को सुनाया। अदालत ने इन सभी लोगों को मई 2023 में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और तोड़फोड़ के मामले में दोषी पाया।

दरअसल, 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में पीटीआई कार्यकतार्ओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे। कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गए थे और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था। रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सेना मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश भी की थी। इस दौरान कई सरकारी इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस ने रावलपिंडी के आरए बाजार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था।

आरोप था कि प्रदर्शनकारियों ने आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। साथ ही सेना के संग्रहालय, हमजा कैंप और मेट्रो स्टेशन को भी नुकसान पहुंचाया गया था। आतंकवाद निरोधक अदालत के जज अमजद अली शाह ने इन 47 लोगों को अदालत में पेश न होने के कारण पहले ही घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। अदालत ने उन्हें अनुपस्थिति में ही दोषी ठहराते हुए 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुमार्ना भी लगाया। अगर जुमार्ना नहीं दिया गया तो अतिरिक्त जेल की सजा भी भुगतनी पड़ेगी। इसके अलावा दोषियों की चल और अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया गया है।

सजा पाने वालों में पीटीआई के कई बड़े नेता शामिल हैं, जैसे उमर अयूब खान, शिबली फराज, शाहबाज गिल, जुल्फी बुखारी, मुराद सईद, जरताज गुल और हम्माद अजहर जैसे नाम शामिल हैं। अदालत के फैसले में कहा गया कि संयुक्त जांच दल (जेआईटी) की जांच में इन लोगों की भूमिका हिंसक प्रदर्शन की योजना बनाने में सामने आई थी। इसलिए इन्हें आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दोषी माना गया।

स्वास्थ्य चिंताओं के बीच पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान अस्पताल में भर्ती, वसीम अकरम, वकार यूनिस सहित ये क्रिकेटर आए सपोर्ट में
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सरकार के मंत्री तारीक फजल चौधरी ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है।

यह फैसला विपक्ष द्वारा लगतार पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है। इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय इमरान की दाईं आंख की रोशनी खराब हो गयी है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है।

अकरम ने एक्स पर लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफो के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार यूनिस ने लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजाने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है।

मोहम्मद हफीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जाडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की।

32 महीने बाद जेल से बाहर इमरान खान आएंगे, शहबाज शरीफ सरकार का अस्पताल में शिफ्ट करने का ऐलान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 32 साल बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। उनको अपने मुकदमों में कोई राहत नहीं मिली है बल्कि आंखों की इलाज की वजह से बाहर लाया जा रहा है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। शहबाज सरकार में मिनिस्टर डॉक्टर तारिक फजल चौधरी ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी दी है। यह कदम ऐसे समय लिया गया है, जब विपक्ष दल इमरान खान की सेहत के मुद्दे पर पार्लियामेंट हाउस में धरना दे रहे हैं। जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने शनिवार को इमरान खान का चेकअप और इलाज आंखों के स्पेशलिस्ट की मेडिकल फैसिलिटी में कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद पीटीआई और दूसरे दलों ने प्रदर्शन जारी रखा। ऐसे में फजल चौधरी ने खान को अस्पताल शिफ्ट करने का ऐलान किया।

इमरान खान के मामले में कानून का पालन होगा

तारिक फजल चौधरी ने एक्स पर लिखा, इमरान खान की सेहत को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट करने और एक मेडिकल बोर्ड बनाने का फैसला किया गया है। हमारी सरकार इंसानियत और कानून को पहले रखती है। इस जिम्मेदारी को पूरा किया जाएगा। फजल चौधरी ने पीटीआई के आरोपों पर यह भी कहा कि सेहत जैसे सेंसिटिव मुद्दे पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। इमरान की हेल्थ पर प्रोपेगैंडा या पॉलिटिकल पॉइंट-स्कोरिंग से बचा जाना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर रही है और हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इमरान खान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इमरान की पार्टी पीटीआई ने परिवार और पर्सनल डॉक्टरों से मंजूरी लिए बिना अपने नेता को किसी हॉस्पिटल में ट्रांसफर से मना किया है। पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से कहा गया है कि इमरान खान की जांच कम से कम परिवार के सदस्य की मौजूदगी में की जाए।

इमरान खान की आंख में परेशानी

साल 2023 (बीते 32 महीने) से जेल में बंद इमरान खान की हालिया हेल्थ रिपोर्ट में कहा गया है कि खान की एक आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उनको इलाज मुहैया कराने के लिए कहा है। इस मुद्दे पर पीटीआई और दूसरे विपक्ष दल आंदोलन कर रहे हैं।

वकील सलमान सफदर को एमिकस क्यूरी बनाया गया था। वह मंगलवार को जेल में इमरान से मिले। उन्होंने जेल में इमरान की सेहत के बारे में सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इमरान ने सफदर को बताया कि हालिया दिनों में कुछ इलाज के बावजूद उनकी दाहिनी आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर अटकलें, अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी उठाई आवाज
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एक सरकारी मंत्री तारीक फजल चौधरी ने एक्स पर कहा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में शिफ़्ट करने का फ़ैसला किया गया है। यह फ़ैसला विपक्ष द्वारा लगतारा पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है।

इमरान खान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाए। खबरों के मुताबिक, 73 साल के इमरान की दाईं आंख की रोशनी का बड़ा हिस्सा चला गया है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है, जिसकी सही देखभाल न होने की वजह से उनकी देखने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए अकरम ने लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफ़ों के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। अकरम, इमरान को अपने करियर का सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार ने इसके तुरंत बाद लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने शनिवार को पहले कहा कि वह पिछले तीन महीनों से अमेरिका में शौकत खानम कैंसर अस्पताल के लिए धन जुटाने में लगे थे। यह अस्पताल इमरान ने अपनी मां की स्मृति में बनवाया था। उन्होंने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

शाहिद अफऱीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है। मोहम्मद हफ़ीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है।

यह अपील केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं रही। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की। इमरान को अगस्त 2023 में गिरफ़्तार किया गया था और कई मामलों में सजाएं सुनाई गई थी।

तोशाखाना केस: इमरान-बुशरा को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 17-17 साल की सजा सुनाई है। यह मामला विदेशी सरकार से मिले महंगे तोहफों को नियमों के खिलाफ बेचने से जुड़ा है। दोनों पर करोड़ों रुपए का जुमार्ना भी लगाया गया है।

क्या है मामला?

रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में स्थित विशेष अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। जज शाहरुख अरजुमंद ने इमरान खान और बुशरा बीबी को कुल 17 साल की सजा दी। अदालत ने उन्हें पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की अलग-अलग धाराओं में 7 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने उम्र और महिला होने को देखते हुए सजा में कुछ नरमी बरतने की बात कही। यह मामला 2021 में सऊदी अरब सरकार से मिले महंगे तोहफों से जुड़ा है। आरोप है कि इनमें महंगी घड़ियां, हीरे और सोने के गहनों के सेट शामिल थे, जिन्हें नियमों के अनुसार तोशाखाना में जमा नहीं किया गया।

सरकार का कहना है कि इन तोहफों की असली कीमत करीब 7 करोड़ रुपए थी, लेकिन उनका मूल्यांकन सिर्फ 58-59 लाख रुपए दिखाया गया। आरोप है कि इमरान खान और बुशरा बीबी ने इन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदने की कोशिश की। तोशाखाना कैबिनेट डिवीजन के तहत आने वाला विभाग है, जहां विदेशी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मिले तोहफे जमा किए जाते हैं। तय नियमों के तहत इन्हें बाद में खरीदा जा सकता है।

कोर्ट की कार्यवाही

इस केस में कुल 21 गवाहों ने अदालत में बयान दिए। फैसले के समय इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों अदालत में मौजूद थे। इमरान खान ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया। इससे पहले अक्टूबर 2024 में बुशरा बीबी और नवंबर में इमरान खान को इस केस में जमानत मिली थी। हालांकि, दोनों पहले से ही अल-कादिर ट्रस्ट केस में सजा काट रहे हैं। दोनों दोषी हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनसे मुलाकात पर पिछले एक महीने से रोक लगी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने भी उनकी जेल में हालत को लेकर चिंता जताई है।

काली अंधेरी कोठरी, गंदा पानी, खाने के लिए चूहे-कीड़े और…बुशरा बीबी को जेल में दी जा रही तुगलकी सजा, जानें पूरा मामला?
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में, आदियाला जेल में इमरान खान की सेहत को लेकर किसी को कुछ नहीं बताया गया था जिसके बाद पूरे रावलपींडी में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए थे जिसके बाद जेल अधिक्षक ने उनके स्वास्थय को लेकर अपड़ेट दिया था कि वो पूरी तरह से स्वस्थ है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है। उनको जेल में एक छोटे से और बिना खिड़की वाले सेल में रखा गया है, जहां पर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है, इतना ही नहीं, ये सेल बहुत ज्यादा गर्म है और यहां तक की इस सेल में काफी कीउ़े और चूहें भी मौजूद है। इसके अलावा सेल में बिजली की भी सही व्यवस्था नहीं है आए दिन सेल की बिजली काटे जाने के कारण सेल में अंधेरा हो जाता है। बुशरा बीवी को खाने के ​लिए ज्यादा मिर्च मसाले का भोजन दिया जाता है और पीने के लिए गंदा पानी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुुनीर के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की यातना पर एलिस जिल एडवर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को प्रताड़ित करने के लिए असीम मुनीर के द्वारा ऐसे इंतजाम किए गए हैं। इस रिपोर्ट के बाद संयुक्त राष्ट्र ने बुशरा बीवी की सेहत की रक्षा करने के लिए पाकिस्तानी सरकार से अपील की है जो कि मानव गरिमा के अनुरूप है।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही रावलपिंडी जेल में बंद है। कोर्ट ने उनको 17 साल की सजा सुनाई है। इमरान खान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीवी को भी कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में 17 साल की ही सजा सुनाई है। कोर्ट ने आपराधिक धारा 409 के तहत 10 साल के कठोर कारावास और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 7 साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पति पत्नी पर करीब 52 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

पाकिस्तान में इमरान खान पर देशद्रोह के मुकदमे की तैयारी, पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर बैन लगाने की कवायद शुरू
इस्लामाबाद।  पाकिस्तान का चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस यानी सीडीएफ बनते ही असीम मुनीर ने इमरान खान का पाकिस्तान से नामोनिशान मिटाने की पहल कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उनकी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ)पर बैन लगाने की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक असीम मुनीर, जो अब पाकिस्तान के सबसे ज्यादा शक्तिशाली शख्स बन चुके हैं, उन्हें इमरान खान को लेकर शहबाज शरीफ का साथ हासिल है।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार  शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार, सैन्य लीडरशिप के साथ मिलकर मानती है कि इमरान खान के व्यवहार ने कई मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। जिसमें नेशनल सिक्योरिटी के कथित उल्लंघन से लेकर पाकिस्तान के डिप्लोमैटिक रिश्तों और अंदरूनी सिक्योरिटी के माहौल को अस्थिर करने वाले काम शामिल हैं। इसीलिए अब इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा।

इमरान के पास गोपनीय जानकारी से मुनीर चिंतित

सूत्रों के हवासे से रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों को लगता है कि प्रधानमंत्री रहने की वजह से इमरान खान के पास पाकिस्तान की काफी संवेदनशील रणनीतिक जानकारियां हैं, जिसमें न्यूक्लियर से जुड़ी जानकारी और सरकारी सीक्रेट्स शामिल हैं। उनका आरोप है कि उनका पॉलिटिकल विरोध, सरकारी संस्थाओं के प्रति टकराव वाला रवैया और उनके पास क्लासिफाइड जानकारी होने से पाकिस्तान मुश्किल में पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस वजह से सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं और इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का चार्ज लगाने पर चर्चा हो रही है।

तालिबान को लेकर रवैया नरम होने का आरोप

सूत्रों का दावा है कि इमरान खान का पीटीआइ और अफगान तालिबान को लेकर रवैया नरम रहा है। इमरान खान की सरकार ने ही 2021-22 में टीटीपी के लड़ाकों को पाकिस्तान में बसाने की नीति अपनाई थी। जिस कारण आतंकी घटनाओं में 600 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया है। इसीलिए पाकिस्तान में बढ़ चुके आतंकवाद के पीछे इमरान खान की नीतियां काफी जिम्मेदार हैं। सूत्र बताते हैं कि यह मुद्दा भी इमरान खान के खिलाफ संभावित केस बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है, क्योंकि सैन्य नेतृत्व इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ सीधे खिलवाड़ के रूप में देख रहा है।

इसके अलावा असीम मुनीर का मानना है कि इमरान खान ने चीन, सऊदी अरब और अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंध खराब किए हैं। सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज चैनल ने बताया है कि इमरान खान के बयानों और नीतियों के चलते अमेरिका, चीन और सऊदी अरब जैसे प्रमुख साझेदार देशों के साथ पाकिस्तान के संबंध बुरी तरह प्रभावित हुए। इमरान खान ने अपनी सरकार गिराने के पीछे अमेरिका का हाथ बताया, जिससे अमेरिका के साथ संबंध खराब हुए। जबकि कई परियोजनाओं में चीनी निवेशकों पर भ्रष्टाचार के आरोपों ने बीजिंग से रिश्ते बिगाड़े। इसी तरह, सऊदी नेतृत्व पर तीखी टिप्पणी और अतिरिक्त राहत पैकेज की मांग ने सऊदी को भी पाकिस्तान को लेकर नाराज कर दिया। इसीलिए अब इमरान खान पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की तैयारी हो रही है।

पाकिस्तान में धारा 144 लागू, पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों ने किया रावलपिंडी और इस्लामाबाद का घेराव, बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की धमकी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में बढ़ती अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस बढ़ते असंतोष की आशंकाओं के मद्देनजर रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस बीच, रिपोर्टों से पता चला है कि इमरान खान की तीन बहनें और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी पिछले कुछ दिनों से उनसे मिलने की अनुमति देने का दबाव बनाने के लिए अदियाला जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। पार्टी ने मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय और अदियाला जेल के बाहर नये सिरे से विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रावलपिंडी के उपायुक्त डॉ. हसन वकार चीमा ने दंड प्रक्रिया संहिता (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2024 की धारा 144 को एक से तीन दिसंबर तक के लिए लागू करने का आदेश दिया है। इस कानून के तहत, पांच या पांच से अधिक लोगों की सभी सभाएं, बैठकें, धरना, रैलियां, जुलूस, प्रदर्शन, जलसे, विरोध प्रदर्शन और इसी तरह की सभाएं निषिद्ध हैं।

प्रतिबंधों में हथियार, नुकीले उपकरण या कोई अन्य उपकरण ले जाना भी प्रतिबंधित है, जिसका संभावित रूप से हिंसा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों को छोड़कर हथियारों का प्रदर्शन, आपत्तिजनक या नफरत भरे भाषण और सभाओं या यातायात पर लगाये गये प्रतिबंधों के उल्लंघन के सभी प्रयास वर्जित हैं। एक दिसंबर के आदेश में कहा गया है कि रावलपिंडी जिले की सीमाओं के भीतर आसन्न खतरा मौजूद है और सार्वजनिक सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं।

दरअसल, इमरान खान को अगस्त 2023 से कई मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद जेल में डाल दिया गया है। इमरान खान को जनवरी 2025 में भ्रष्टाचार के एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनायी गयी थी, जो उन्हें मिली सबसे लंबी जेल अवधि है। उन पर राज्य की गोपनीय जानकारियों को लीक करने से लेकर सरकारी उपहार बेचने तक 100 से अधिक मामलों में आरोप लगाये गये हैं। इमरान खान से लेकर पार्टी के समर्थकों का आरोप है कि उन पर लगाये गये सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस मामले को देश में अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का मामला बताया है। पाकिस्तान में पहले भी बड़े नेताओं से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले सामने आ चुके हैं।

इमरान के बेटों ने मांगा पिता के जिंदा होने का सबूत, टेंशन में शहबाज सरकार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच उनके बेटों ने फिर से जिंदा होने का सबूत मांगा है। उनका दावा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद कि हर हफ्ते मिलने की इजाजत है। इसके बावजूद उन्हें अपने पिता से मिलने की कोई पक्की इजाजत नहीं मिली है। एक नए बयान में, कासिम खान ने कहा कि उनके परिवार को डर है कि इमरान खान के साथ कुछ ऐसा हो गया है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। इससे शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

खान के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज:

परिवार का आरोप है कि महीनों से इमरान खान से कोई वेरिफाइड कॉन्टैक्ट नहीं हुआ है। वो अगस्त 2023 से जेल में हैं। उनकी सेहत और कथित दबाव बनाने की तरकीबों को लेकर अफवाहें सामने आने से चिंताएं और बढ़ गई हैं। इमरान खान के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। हालांकि, उनके परिवार और पार्टी का आरोप है कि ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं और इनके पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथ है।

बेटों ने सफाई मांगी

कासिम खान ने कहा कि अनिश्चितता और बातचीत की कमी परिवार के लिए साइकोलॉजिकल टॉर्चर का कारण बन गई है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद नेता से हर हफ्ते मिलने की इजाजत देने वाले कोर्ट के निदेर्शों के बावजूद, कई महीनों से कोई इंडिपेंडेंटली कन्फर्म बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने अपनी लिखी हुई बातों में कहा, यह न जानना कि आपके पिता सुरक्षित हैं, घायल हैं या जिÞंदा भी हैं, एक तरह का साइकोलॉजिकल टॉर्चर है। कासिम ने आगे कहा, आज हमारे पास उनकी हालत के बारे में कोई वेरिफाइड जानकारी नहीं है। हमारा सबसे बड़ा डर यह है कि हमसे कुछ ऐसा छिपाया जा रहा है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता।

उनकी हत्या की कोशिश हुई

कासिम और उनके भाई सुलेमान ईसा खान पाकिस्तान के पॉलिटिकल माहौल से दूर रहे हैं। दोनों वर्तमान में अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ लंदन में रहते हैं। उन्होंने अपने 72 साल के पिता की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता दोहराई है। कासिम ने इमरान खान को आखिरी बार नवंबर 2022 में देखा था, जब उनकी हत्या की कोशिश हुई थी। उन्होंने लिखा, यह एक ह्यूमन राइट्स इमरजेंसी है। हर तरफ से दबाव आना चाहिए। हमें उनसे ताकत मिलती है, लेकिन हमें यह जानना होगा कि वह सुरक्षित हैं।

पाकिस्तान : भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान को 14 साल की सजा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा को खान के अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट से जुड़े अधिकार के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले क्रमश: 14 और सात वर्ष की कैद की सजा सुनायी। खान पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जबकी उनकी पत्नी पर इसका आधा जुर्माना लगाया गया।

रावलपिंडी की अदियाल जेल से संचालित एक जवाबदेही अदालत ने पिछले साल दिसंबर में अपना फैसला सुरक्षित रखा था और 3 बार टालने के बाद इसे सुनाया। खान 2023 से इसी जेल में कैद हैं। खान ने पहले दावा किया था कि फैसले में देरी उन पर दबाव बनाने का प्रयास है। वह 13 जनवरी को अदालत के सामने पेश नहीं हुए, जब निर्णय में तीसरी बार देरी हुई थी।

यह चौथा बड़ा मामला है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया गया है। पिछले साल जनवरी में घोषित 3 पहले की सजाएं सरकारी उपहार बेचने, सरकारी गोपनीय जानकारी को लीक करने और अन्य से संबंधित थीं, जिनमें में से सभी को पलट दिया गया या निलंबित कर दिया गया। इसके बावजूद खान सलाखों के पीछे हैं और उनके खिलाफ दर्जनों मामले लंबति हैं। खान ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

Pakistan Election: दूसरे दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए PTI बैठक करने के लिए सहमत
पेशावर। पाकिस्तान में हाल में संपन्न आम चुनावों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से संबद्ध स्वतंत्र उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत के बाद, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की यह पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन बनाने पर चर्चा के लिए एक बैठक के वास्ते सहमत हुई है।

मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। पीटीआई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर खान, असद कैसर, अली मुहम्मद खान और अन्य लोग बैठक में भाग लेंगे जिसमें नई केंद्रीय और प्रांतीय सरकारों के गठन पर चर्चा होगी।

पीटीआई ने शुक्रवार को कहा कि वह केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में है और उसने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया। बैरिस्टर गोहर ने स्पष्ट शब्दों में जियो न्यूज को बताया,''हम पीपीपी या पीएमएल-एन के संपर्क में नहीं हैं।"

गौहर ने दावा किया कि पीटीआई 150 नेशनल असेंबली सीटें जीत रही है और केंद्र में सरकार बनाने के लिए आवश्यक सीटें हासिल करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा,''हम पीपीपी और पीएमएल-एन के साथ गठबंधन सरकार बनाने का इरादा नहीं रखते हैं।" उन्होंने यह भी दावा किया,''हम केंद्र और पंजाब में सरकार बनाएंगे।"

उन्होंने कहा कि पीटीआई को खैबर पख्तूनख्वा में स्पष्ट बढ़त हासिल है और वह वहां भी सरकार बनाएगी।  बैरिस्टर गौहर ने कहा पीटीआई संसद में रहेगी और अपनी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र उम्मीदवार पीटीआई के हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच वे पार्टी के निर्देशों के खिलाफ किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

दूसरी ओर पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ की ओर से पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएमएल-एन और पीपीपी केंद्र और पंजाब में गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत हो गए हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें पाकिस्तान के लिए मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित किया।

शहबाज ने पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी के आवास पर पीपीपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शहबाज ने जरदारी के साथ भविष्य में सरकार गठन पर चर्चा की और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का संदेश भी दिया।

मीडिया रिपोर्टाें के मुताबिक शहबाज ने दोनों पीपीपी नेताओं से पाकिस्तान में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के लिए पीएमएल-एन नेतृत्व के साथ बैठने को कहा। सूत्रों ने दावा किया कि जरदारी और शहबाज पंजाब और केंद्र में सरकार बनाने पर सहमत हुए हैं तथा दोनों पार्टियां अगली बैठक में अपने-अपने विचार पेश करेंगी। साथ ही सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले के संबंध में सभी मामलों को अंतिम रूप देंगी कि कौन-कौन सा पद संभालेगा और कहां आपसी परामर्श होगा।

तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान के विरोध में 14 कांग्रेस पार्षद ने ज्वाइन की बीजेपी
अलवर। राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अलवर लोकसभा क्षेत्र के तिजारा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान के विरोध में भिवाड़ी नगर परिषद के सभापति और उपसभापति सहित 14 कांग्रेसी पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

इन पार्षदों ने तिजारा से भाजपा के उम्मीदवार महंत बालक नाथ को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भिवाड़ी नगर परिषद के सभापति शीशराम तंवर ने कांग्रेस पर तिजारा का टिकट बेचने का आरोप लगाया। तंवर ने आरोप लगाया कि इमरान खान ने कांग्रेस के टिकट के लिए बायोडाटा तक नहीं दिया और उन्हें टिकट दे दी गई। इस कारण टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर वे भाजपा में शामिल हुए है।

तिजारा विधानसभा सीट से वर्तमान में संदीप यादव विधायक हैं जो पहले भाजपा में थे और वर्ष 2018 में टिकट नहीं मिलने पर बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) का टिकट पर  चुनाव जीता था ।उन्हें भी इस बार बहुत तिजारा विधानसभा से टिकट नहीं मिला। हालांकि उन्होंने तिजारा से टिकट की दावेदारी नहीं की थी वह किशनगढ़ बास विधानसभा से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे।

वही धर्म स्थलों पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ने कदम उठाते हुए भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप दायमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दायता ने तिजारा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जनसभा में गुरुद्वारों को लेकर बयान दिया था। हालांकि उसके बाद दायमा ने बयान पर माफी मांगते हुए गुरुद्वारे में सेवा की लेकिन पंजाब के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इस बयान के बाद सिख समाज में आक्रोश था । भाजपा के प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने दायमा को भाजपा से निष्कासन कर दिया।