irs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आज नेशनल सिविल सर्विसेज डे: प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल मैदान पर भी चमके हैं कई अधिकारी
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई ऐसे अधिकारी राजस्थान में तैनात हैं, जिन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल के मैदान पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन महाजन लम्बे समय से टेनिस से जुड़े हैं। नवीन महाजन ने 2018 और 2019 में लगातार दो बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस में 45+ वर्ग में गोल्ड जीता, वहीं पुणे में 2019 में ओपन वर्ग में महाजन जयपुर के ही जगदीश तंवर के साथ रजत पदक विजेता रहे। महाजन ने बताया कि फाइनल में तब वे सूद ब्रदर्स की जोड़ी से हारे, जो यंग प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, और कई आईटीए खिताब जीत चुके हैं। कोरोना महामारी के चलते महाजन पिछले दो साल से किसी टूर्नामेंट में तो नहीं उतरे लेकिन खेल के मैदान से उनका जुड़ाव नियमित रहता है। सुबह पांच बजे उठना और टेनिस कोर्ट पर पहुंचना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा कि टेनिस खेलने से उन्हें थकान नहीं बल्कि मोटिवेशन मिलता है।

शुरू कराया सीएस चैलेंज कप
करीब दस-ग्यारह साल पहले महाजन जब जयपुर कलक्टर थे, तब ही उन्होंने जयपुर में शानदार आयोजन के साथ राजस्थान में सीएस चैलेंजर्स कप की शुरुआत कराई। तब टेनिस और बैडमिंटन में कुछ ही टीमें खेलती थीं, लेकिन अब इस टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों की 16 से 18 टीमें शिरकत करती हैं। महाजन सीएस चैलेंज कप में शुरू से ही आईएएस टीम के कप्तान हैं और टेनिस के अब तक हर संस्करण में खिताब आईएस टीम के पास ही रहा है। इसके अलावा इंटर क्लब टेनिस में महाजन जय क्लब के लिए पिछले दस साल से खिताब जीतते रहे हैं।

खिलाड़ियों के चहेते हैं विष्णु चरण
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस की टीम स्पर्धा में इसी साल चंडीगढ़ में रजत और पिछले साल दिल्ली में कांस्य पदक विजेता विष्णु चरण मलिक अपने सरल स्वभाव के चलते खिलाड़ियों के चहेते अफसर हैं। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मलिक करौली, झालावाड़, जोधपुर और उदयपुर के कलक्टर रह चुके हैं और फिलहाल डेपुटेशन पर केन्द्र सरकार के गृहमंत्रालय में जनगणना निदेशक राजस्थान के पद पर तैनात हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम और जयक्लब टेनिस कोर्ट्स पर मलिक को खेलते और युवा खिलाड़ियों को खेल में मदद करते देखा जा सकता है। मलिक ने बताया कि वे राजस्थान से आईएएस टीम से खेले और अब केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों की टीम में खेल रहे हैं। राजस्थान के सीएस चैलेंज कप में भी चैंपियन बनी आईएएस टीम के पांच बार हिस्सा रह चुके हैं।

चार बार डेविस कप का आयोजन
पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त दिलीप शिवपुरी की पहचान खिलाड़ी से ज्यादा खेल प्रशासक के रूप में रही है। लम्बे समय से राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की कमान संभाले शिवपुरी ने प्रतिष्ठित डेविस कप का आयोजन चार बार जयक्लब कोर्ट्स पर कराया। शिवपुरी ने 1991 में इंडोनेशिया, 1994 में हालैंड, 1996 में दक्षिण अफ्रीका और 2005 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत का डेविस कप मुकाबला जयपुर में कराया।

वैलेंटाइन-डे स्पेशल : प्रदेश के पावर कपल्स के यादगार प्रेम विवाह
जयपुर। दुनियाभर में आज वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। वेलेंटाइन डे यानि प्यार का दिन पूरी तरह विश्वास और कमिटमेन्ट पर टिका हुआ है। राजस्थान के आईएएस, आईपीएस एवं आईआरएस सेवा में कुछ ऐसे पावर कपल्स भी हैं, जिन्होंने प्रेम विवाह किया और वे समाज के लिए मिसाल बने।

मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई मुलाकात पति-पत्नी दोनों डीआईजी
आईपीएस डॉ. विकास पाठक और उनकी पत्नी प्रीति चंद्रा दोनों डीआईजी हैं। डॉ. विकास कहते हैं कि हम दोनों बैचमेट थे, मेरी और प्रीति की पहली मुलाकात मसूरी में हुई थी। विकास का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती 1981 में और प्रीति चन्द्रा का सीकर के कुंदन गांव में 1979 में हुआ। वे बताते हैं कि टेÑनिंग के दौरान मित्रता कब प्यार में बदली ये पता ही नहीं चला। हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान ही हमारी सगाई हो गई। 2009 में हमारी शादी हो गई। डॉ. विकास कहते हैं कि जिन्दगी बेहद खूबसूरत है। हम दोनों बेहद व्यस्त रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए पूरा समय रखते हैं।

नागपुर में ट्रेनिंग में ही हो गया था प्यार
दिल्ली इनकम टेक्स विभाग में एडीजी संजीव सिंह एवं उनकी पत्नी रिचा खोड़ा कमिश्नर अपील में कार्यरत हैं। संजीव कहते हैं कि नागपुर में ट्रेनिंग के दौरान ही जब हम मिले थे तो मुझे लग गया था कि रिचा मेरे लिए ही बनी है। एक दिन मैंने रिचा को इजहारे मोहब्बत किया। हालांकि मैं राजपूत हूं और रिचा मीणा जाति से हैं, लेकिन मैंने कभी जाति-पाति में विश्वास नहीं किया। हमारे घरवालों ने भी मामूली ऐतराज जताया और हमारे रिश्ते के लिए हामी भर दी। पिछले साल ही हमने शादी की 25वीं वर्षगांठ उत्तराखंड के पहाड़ों में मनाई है। मुझे लगता है कि रिचा जैसा पार्टनर मिलना मेरे लिए एक सौगात है।

अद्भुत है श्रुति भारद्वाज और एलसी असवाल की प्रेम कहानी
पूर्व आईएएस एलसी असवाल और वरिष्ठ आरएएस श्रुति भारद्वाज की प्रेम कहानी में कई टविस्ट एवं टर्न आए, लेकिन अन्तत: दोनों का एक-दूसरे के प्रति कमिटमेन्ट और समर्पण सभी बाधाओं को पार करने में सफल रहा। श्रुति कहती हैं कि मेरी पहली पोस्टिंग कलक्ट्रेट में अस्सिटेंट कलक्टर के पद पर बतौर ट्रेनर हुई थी। तब असवाल कलक्ट्रेट में एडीएम थे। मुझे इन्होंने प्रपोज किया था और मैंने हां, कहने में सालभर का समय लगा दिया। हालांकि हम दोनों के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, और मैं उनसे 12 साल छोटी थी, लेकिन एक-दूसरे के प्रति प्रेम को देखकर आखिरकार घरवालों को भी मानना पड़ा। श्रुति कहती हैं कि हमारी शादी 14 फरवरी, 1997 में हुई थी।