lines - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा उत्तर वार्ड 8- सालभर से टूटी सड़कें बनी मुसीबत
कोटा। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 8 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की वजह से स्थानीय रहवासी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड क्षेत्र में बच्चों के खेलने से लेकर सफाई, सुरक्षा और सड़कों की स्थिति तक हर जगह अव्यवस्था का माहौल है। गुलाब बाग में सालभर पहले सीवरेज के दौरान खोदी गई सड़के उसी हालात में छोड़ दी जिससे लोग परेशान है। वार्डवासियों का कहना है कि समस्यों के बारे में किसको बताए।  चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।

आवारा कुत्तों से दहशत
रहवासीयों ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान ही नहीं हो रहा हैं। कुत्तों के झुंड आए दिन लोगों का पीछा करते हैं। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को काटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

वार्ड का एरिया
जेडीबी कॉलेज, सरस्वती कॉलोनी, अमृत कलश, राजेन्द्र विहार, गुलाब बाग, आकाशवाणी कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।

बच्चों के लिए नहीं मैदान
वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए न तो कोई पार्क है और न ही खेल का मैदान। संकरी गलियों में बच्चे खेलने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जन प्रतिनिधियों ने कई बार वादा किया लेकिन आज तक बच्चों के लिए खेलने की सुरक्षित जगह नहीं बनाई गई।
- एड. बीटा स्वामी, वार्डवासी

सीवरेज के कार्य के बाद जर्जर हुई सड़कें
गुलाब बाग क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने के लिए महीनों पहले सड़कें खोदी गई थीं। काम पूरा होने के बाद उन्हें दुरुस्त किए बिना ही छोड़ दिया गया। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
- संतोष राठौर, वार्डवासी

सफाई व सुरक्षा की कमी
आकाशवाणी क्षेत्र सहित वार्ड के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। नालियां चोक रहती हैं। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का भी अभाव है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से चोरियां और असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है।
- शर्मीला सोनी, वार्डवासी

मच्छरों का प्रकोप
खाली पड़े प्लॉटों में बारिश का पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। निगम द्वारा न तो समय पर फॉगिंग की जाती है और न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव। डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
- धर्मपाल अरोड़ा, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं गई। यदि किसी भी वार्डवासी को समस्या होती है तो उसका समय पर समाधान करवाना मेरी पहली प्राथमिकता रहती है। मैं रोजाना वार्ड का राउंड लगाकर जनता से जुड़ने का प्रयास करता हूं।
- राजेन्द्र सुवालका, पार्षद

आवासन मंडल ने तोड़ी बिजली की लाइन, लोगों के जले उपकरण
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की ओर से प्रताप नगर सेक्टर 8 स्थित मुख्यमंत्री जन आवास योजना को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने के लिए डाली जा रही लाइन की खुदाई के समय बिजली की मुख्य लाइन काट दी। इससे आस पास के घरों में बिजली के उपकरण जल गए। स्थानीय निवासी अंकित सिंह ने बताया कि उनके घर में दो एयरकंडीशनर, करीब दो दर्जन सीलिंग लाइट के साथ ही कैमरों के आईवीआर सहित अन्य उपकरण जल गए।

किशन चौधरी ने बताया कि उनके घर में भी बिजली के उपकरण जलने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा। मंडल के पीएचईडी विंग के अधिशाषी अभियंता रामनिवास सिंघल ने बताया कि लाइन की खुदाई के समय बिजली की लाइन तो सही करवा दी। अब वोल्टेज के संबंध में आगे की कार्रवाई बिजली विभाग करेगा। वहीं मंडल के अधिशाषी अभियंता बिजली गिर्राज मीणा ने बताया कि मंडल के किसी प्रोजेक्ट में लाइट संबंधी कोई समस्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।

अब जेईई-मेन की तर्ज पर इतिहास में पहली बार दो सेशन में होगी बिटसेट परीक्षा
जयपुर। जेईई-मेन के बाद देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के रूप में जाने जानी वाली बिटसेट (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा) इतिहास में पहली बार दो सेशन में होगी। बिटसेट परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा कि यह परीक्षा भी दो बार होगी। देश के इंजीनियरिंग संस्थान बिट्स पिलानी की प्रवेश परीक्षा बिटसेट में इस वर्ष बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जेईई-मेन की भांति ही इस वर्ष यह परीक्षा दो सेशन में करवाई जा रही है। परीक्षा का पहला सेशन 20 से 26 जून के मध्य तथा दूसरा सेशन 22 से 26 जुलाई के मध्य आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को दोनों सेशन में बैठने का अवसर मिलेगा। दोनों सेशन में परीक्षा देने पर उच्चतम बिटसेट स्कोर के आधार पर बिट्स में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी 21 मई तक बिट्स के दोनों परीक्षा सेशन के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी चाहे तो अभी पहले सेशन के लिए आवेदन कर सकता है और दूसरे सेशन के लिए आवेदन करने का उसे पुन: मौका दिया जाएगा। दोनों सेशन के आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 5400 रुपए छात्रों एवं 4400 रुपए छात्राओं के लिए रखा गया है।

बदले पैटर्न में होगी परीक्षा
बिट्सेट-2022 के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। इस वर्ष यह परीक्षा 130 प्रश्नों की होगी, जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री के 30-30 प्रश्न, मैथ्स के 40 प्रश्न, इंग्लिश प्रोफिशियंसी के 10 प्रश्न, लॉजिकल रीजनिंग के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर देने पर 1 नम्बर की ऋणात्मक मार्किंग रहेगी, पूरा प्रश्नपत्र 390 अंकों का होगा, जबकि गत वर्ष तक बिट्स में 150 प्रश्न पूछे जाते थे और कुल पेपर 450 अंकों का होता था। ऐसे में अब विद्यार्थियों को गत वर्ष के मुकाबले 20 प्रश्न कम हल करने होंगे। बदले पैटर्न में फिजिक्स, कैमेस्ट्री के 10-10 प्रश्न एवं मैथ्स व इंग्लिश प्रोफिशियंसी में 5 प्रश्न कम किए गए हैं, अपितु लॉजिकल रिजनिंग के 10 प्रश्न बढ़ा दिए हैं।

यह होगी पात्रता
आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए इस वर्ष बोर्ड पात्रता को हटा दिया गया है, परन्तु बिट्स पिलानी में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स में औसतन 75 प्रतिशत अंकों की बोर्ड पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इसके अतिरिक्त इन तीनों विषयों में अलग-अलग विद्यार्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह बोर्ड पात्रता सारी कैटेगिरी के लिए समान रूप से लागू होगी।

बाबा श्याम का लक्खी मेला चार से, तैयारियां जोरों पर
खाटूश्यामजी। पूरे देश में जन-जन की आस्था का केन्द्र बन चुके बाबा श्याम का लक्खी मेला चार मार्च से प्रारम्भ होने जा रहा है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रतापसिंह चौहान, अध्यक्ष शंभूसिंह चौहान, मंत्री श्याम सिंह चौहान ने सयुंक्त रूप से बताया कि मेले में आने वाले श्याम भक्तों को सुखद अनुभूति का अहसास हो, इसके लिए मंदिर कमेटी द्वारा फाल्गुन महोत्सव पर आकर्षक सजावट की जा रही है। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर मंदिर के सिंहद्वार को वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर सजाने जा रहे है, जिसमें भगवान कृष्ण वृंदावन की कुंज गलियों की तरह नृत्य करते मयूरों के बीच भगवान कृष्ण दर्शन देंगे। रींगस से खाटूधाम पदयात्रा करते श्याम भक्त श्याम बाबा के दरबार के सामने पहुंचते है और बाबा श्याम की अलौकिक छवि से पूर्व मंदिर की आकर्षक सजावट को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध होते हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा बंगाली कारीगरों से सजावट करवाई जा रही है। मंदिर के मुख्य द्वार के अलावा मंदिर के अंदर भी मनमोहक शृंगार किया जा रहा है।

चार हजार पुलिसकर्मियों का लगेगा जाब्ता
बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस द्वारा प्रदेश भर से पुलिस जाब्ता मंगवाया जा रहा है। चार से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले प्रदेश के सबसे बड़े मेले में करीब 3 हजार 300 पुलिस के जवान अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा आरएसी की  छह बटालियन बुलाई गयी है। प्रत्येक बटालियन मे 80 से 100 जवान रहेंगे। इसके साथ ही पांच सौ होमगार्ड मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे। साथ ही 150 गार्ड श्री श्याम मंदिर कमेटी से लिए जाएंगे। पुलिस द्वारा सम्पूर्ण मेले पर नजर रखने के लिए 300 सीसीटीवी कैमरे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में लगाए गए हैं, जिससे पूरा कस्बा तीसरी आंख की जद में रहेगा।

आज से अस्थायी दुकानों की नीलामी
वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेले मे नगरपालिका द्वारा अस्थायी दुकानों की नीलामी बुधवार से की जाएगी। ईओ विशाल यादव ने बताया कि नगरपालिका में चिन्हित स्थानों का नक्शा चस्पा किया गया है तथा बुधवार-गुरुवार को चिन्हित स्थानों पर मौके पर जाकर अस्थायी दुकानों की बोली लगाकर दुकानें दी जाएंगी।

आपणो बजट माय रोजगार: शहरी क्षेत्रों में भी मनरेगा की तर्ज पर मिलेगा 100 दिन का रोजगार
जयपुर। प्रदेश का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरों में रोजगार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है। अगले साल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन तक बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। इस योजना पर सरकार कुल 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीं मनरेगा योजना का विस्तार करते हुए सरकार ने अब 125 दिन रोजगार देने की घोषण की है। पहले 100 दिन का रोजगार की अवधि थी। इस पर 700 करोड़ रुपए व्यय होंगे। वहीं जयपुर को भी खास सौगात दी है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान स्मार्ट सिटी योजना शुरू की जाएगी। जोधपुर, बीकानेर, धौलपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में 1500 करोड़ रुपए खर्च करके विकास के काम किए जाएंगे।इसके अलावा जयपुर मेट्रो योजना का भी विस्तार किया गया है। इसके तहत जयपुर मेट्रो को बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक फेज वन सी और मानसरोवर से 200 फुट बाइपास तक फेज वनबी जोड़ने की घोषणा की गई है। इस पर 1185 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सीतापुरा से अंबाबाड़ी की नए स्वरूप में डीपीआर बनाई जाएगी। उदयपुर और कोटा में विकास प्राधिकरण का गठन करने के साथ ही चार हजार में से एक हजार किमी लंबाई के राजमार्गों को दो लेन किया जाएगा ताकि चारदीवारी के लोगों को सुगम यातायात मिल सके। हालांकि फेज टू को लेकर फिर नई डीपीआर की घोषणा की गई है। ऐसे में इस रूट पर मेट्रो के लिए लोगों को फिर इंतजार करना पड़ेगा।

मुम्बई की तर्ज पर जयपुर में चल रहे थे डांस बार
जयपुर। जयपुर में अब मुम्बई की तरह डांसबार शुरू हो गए हैं। इसकी सूचना जब एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध) अजय पाल लाम्बा को मिली तो उन्होंने एक साथ जयपुर के अलग-अलग इलाके में 15 जगह रेड डलवाई। इस रेड में 15 टीमों में करीब 200 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। इसके अलावा थाने से भी दबिश के दौरान जाब्ता लिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया।

ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (अपराध) नारायण टोगस ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध डांस बार में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ  कार्रवाई करने के लिए 15 टीम तैयार की गई। एक टीम में 13 पुलिसकर्मी थे। इन टीमों ने सूचना पर वैशाली नगर, श्याम नगर, चित्रकूट, करणी विहार, मालवीर नगर, शिप्रापथ, शिवदासपुरा, रामनगरिया, संजय सर्किल, जालूपुरा थाना क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई करते हुए शिप्रापथ, श्याम नगर, शिवदासपुरा, रामनगरिया व जालूपुरा में स्थित डांस बारों में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ  राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम 1963 के तहत 5, राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत 1, सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2019 के दो प्रकरण दर्ज कर कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्रवाई
पुलिस ने शिप्रापथ के इलेवन बार में बनवारी लाल निवासी बासनी सीकर के कब्जे से 72 बोतल बीयर जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसी बार में मनोज जैन निवासी शिप्रापथ के खिलाफ ध्वनि नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

दूसरी कार्रवाई
टीम ने श्याम नगर में जेडी होटल फोर बुटीक में स्थित कैफे आफरीन बाग में कार्रवाई कर 11 लोगों के खिलाफ कोटपा में 2200 रुपए का जुर्माना और मैनेजर शफीक निवासी केरल के खिलाफ  कार्रवाई कर दो हुक्के, तीन चिलम, पाइप व फ्लेवर जब्त किया।

तीसरी कार्रवाई
श्याम नगर में होटल सैफ्रोन में मनु कुमार के खिलाफ ध्वनि नियंत्रण अधिनियम में कार्रवाई की।

चौथी कार्रवाई
जालूपुरा के होटल महारानी प्राइम स्थित डी एण्ड डी बार में चार लोगों के खिलाफ कोटपा के तहत 800 रुपए का जुर्माना और मैनेजर हिमांशु गंगलानी निवासी नाहरी का नाका के खिलाफ कार्रवाई कर 3 हुक्के, 5 चिलम, 7 हुक्का पाइप व फ्लेवर जब्त किए। मौके पर चार जनों को उत्पात मचाने पर शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

पांचवीं कार्रवाई
शिवदासपुरा में होटल फोर शॉंट बार में संदीप सिंह निवासी पावटा के खिलाफ कार्रवाई की गई।

छठी कार्रवाई
रामनगरिया में होटल सेवन नाइट्स में कार्रवाई कर राजपाल निवासी सीकर और रुकमानन्द निवासी सांगानेर के खिलाफ कार्रवाई की और मौके पर उत्पात मचाते आठ जनों को पकड़ा।

डांस बार की सूचना पर शहर के 15 जगहों पर कार्रवाई की है। शहर में जिस थाना इलाके में डांस बार चलते पाए गए हैं और इन्हें चलाने में पुलिस की मिलीभगत पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- अजय पाल लाम्बा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध

भाजपा को गलतफहमी, रीट का मुद्दा उनकी नैया पार लगाएगा,बच्चे करेंगे उनका बहिष्कार: डोटासरा
जयपुर: रीट मामले में भाजपा के विरोध और सदन में बने गतिरोध पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने एक बार विपक्ष पर निशाना साधा है।

विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि भाजपा को यह गलतफहमी है कि आने वाले चुनाव में रीट का मामला हमारी नैया पार करा लेगा। रीट के पेपर को अगर यह मुद्दा बनाना चाहते हैं तो राजस्थान के बच्चे इनका बहिष्कार करेंगे। एसओजी किसी को नहीं छोड़ रही है सरकार ने पद बढ़ा कर लेवल टू का एग्जाम कैंसिल कर दिया। इतना बड़ा फैसला भाजपा सरकार नहीं कर सकती। जितनी भर्तियां इस सरकार में निकल रही है उतनी भर्तियां कभी नहीं निकली। भाजपा षड्यंत्र रच रही है की भर्तियां रुक जाए और नए लोगों को नौकरी नहीं मिले। बीजेपी का षड्यंत्र चलने वाला नहीं है। मैं गारंटी से कह रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में हर मुद्दे पर सड़क पर भाजपा का मुंहतोड़ जवाब देगी। क्योंकि बीजेपी का झूठ फरेब धोखा राजस्थान की जनता ने देखा है। भाजपा के नेताओं से राजस्थान की जनता बहुत नाराज है। भाजपा की पोल खुल गई है कि भाजपा सदन को नहीं चलने देना चाहते। जनता की खून पसीने की कमाई से सदन चलता है। आज तक सोशल मीडिया के जरिए विधानसभा की कार्यवाही देखते हैं और वह देखते हैं कि विधानसभा में कौन से सदस्य हमारे पक्ष में बोलता है। जनता की चिंता इनको नहीं है। प्रश्नकाल में केवल नारेबाजी करते रहते हैं। आज तक 3 साल में कोई बड़े मुद्दे नहीं उठा पाए, क्योंकि राजस्थान की सरकार ने 3 साल में बेहतरीन काम किया है।

सरकार रिपीट पर अधिवेशन में होगी खुली चर्चा: डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस के 19 फरवरी को बिरला सभागार में होने वाले अधिवेशन में 2023 में राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट करने और सरकारी योजनाओं की प्रगति और प्रचार-प्रसार पर खुली चर्चा होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 19 तारीख को पार्टी का आयोजन हो रहा है। जिसमें पार्टी की मजबूती पर चर्चा करेंगे। अधिवेशन में एआईसीसी और पीसीसी सदस्य मौजूद रहेंगे। जिनके बीच बजट पर चर्चा करेंगे। योजनाओं पर चर्चा करेंगे कि किस प्रकार का इनका प्रचार कर सकते हैं। जो हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है। उसके ऑप्शन ऑनलाइन उस पर चर्चा करेंगे और तमाम वह मुद्दे जो संगठन की मजबूती के लिए, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जनता तक कैसे पहुंचे,पर चर्चा होगी। जन घोषणा पत्र हमने किस प्रकार से लागू किया है। उनमें क्या घोषणा बाकी रह गई है। साल 2023 में सरकार कैसे वापस बने और 2024 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने को लेकर चर्चा होनी है। खुली चर्चा होगी सब लोगों को बुलवाना चाहेंगे। उनके सुझाव हम लोग लेंगे।

कांग्रेसजनों ने शिवचरण माथुर को पुष्पांजलि अर्पित की
पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की जयंती पर सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता मुमताज मसीह, पीसीसी मुख्यालय प्रभारी सचिव राम सिंह कस्वा, पीसीसी मुख्यालय प्रभारी सचिव ललित तूनवाल, कांग्रेस नेता वंदना माथुर, कांग्रेस नेता विभा माथुर, पीसीसी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी, पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जगदीश श्रीमाली, कांग्रेस नेता वीरेंद्र पुनिया, कांग्रेस नेता राजू खान, कांग्रेस नेता शरीफ खान,आनंद व्यास, राजेश पाण्डे,जयकिशन सेवादल सहित कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित की।