expression - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन-5 का दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन रविवार को अचीव मूवमेंट डांस स्टूडियो में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खास ट्रेनिंग कैंप में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों ने फैशन, रैंप वॉक, डांस, स्टेज प्रेजेंस और कैमरा फेसिंग की बारीकियां सीखीं। दो दिनों तक चले इस सेशन में बच्चों का जोश, कॉन्फिडेंस और सीखने की ललक देखने लायक रही। इस दौरान चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने अपने डांस स्टेप से सभी का दिल जीता। समापन सेशन में एलीट मिस राजस्थान विधि असनानी और ग्रूमिंग एक्सपर्ट जीवन शर्मा ने बच्चों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के टिप्स दिए।

चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर बच्चों का मनोरंजन किया और उन्हें पूरे उत्साह से प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया। एक्सपर्ट्स ने बच्चों व पेरेंट्स को रैंप वॉक, पोज़िंग और कैमरे के सामने आत्मविश्वास से पेश आने के गुर सिखाए। डांस सेशन में बच्चों ने बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम को मजे-मजे में सीखा। नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वासी कदमों और मुस्कुराते चेहरों ने सभी का दिल जीत लिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस शो का भव्य फिनाले अब 3 जुलाई को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में होगा, जहां ये नन्हे स्टार्स अपने हुनर से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

पाकिस्तान से अमेरिका ने किया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने का आह्वान
इस्लामाबाद। अमेरिका ने पाकिस्तान से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने और एक्स सहित किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच बहाल करने का आह्वान किया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इंटरनेट पर आंशिक या पूर्ण पाबंदी, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं, की रिपोर्ट से चिंतित हैं।हम पाकिस्तान से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने और प्रतिबंधित किए गए किसी भी सोशल मीडिया तक लोगों की पहुंच बहाल करने का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने आधिकारिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान को अपनी स्थिति बता दी है। उधर, वैश्विक मोबाइल ऑपरेटरों का संगन पाकिस्तान में इंटरनेट पर लगे प्रतिबंधों से चिंतित है।

मोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र को एकीकृत करने वाले एक वैश्विक संगठन वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली ने चुनाव के दिन पाकिस्तान में कनेक्टिविटी और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने पर चिंता व्यक्त की है और इसे मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है। जीएसएमए के एक प्रतिनिधि ने चुनाव के दिन ही, 2024 के आम चुनावों के दौरान पाकिस्तान में कनेक्टिविटी और इंटरनेट सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों और उसके बाद सेवा गुणवत्ता जारी गिरावट के बारे में संगठन की चिंताओं को व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान के कार्यवाहक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री उमर सैफ से संपर्क किया।

आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के भारत सरकार के आदेश को ट्विटर ने दी कानूनी चुनौती, बताया अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन
नई दिल्ली। ट्विटर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने से जुड़े भारत सरकार के कुछ फैसलों को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी ने इस मामले से वाकिफ कुछ सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्विटर ने कुछ अधिकारियों की तरफ से अधिकार के कथित दुरुपयोग को कानूनी चुनौती दी है। आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के आदेश की न्यायिक समीक्षा की ये कोशिश इस अमेरिकी कंपनी और भारत सरकार के बीच टकराव में एक और कड़ी साबित होगी।

खालिस्तान समर्थकों पर सरकार ने एक्शन को कहा
दरअसल भारत सरकार ने ट्विटर को उन अकाउंट्स के खिलाफ ऐक्शन लेने को कहा है जो खालिस्तान समर्थक हैं। सरकार ने उन पोस्ट्स पर भी कार्रवाई करने को कहा है जिन्होंने किसानों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी सूचनाएं फैला रहे थे। इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर सरकार की आलोचना करने वाले कुछ ट्वीट्स पर भी कार्रवाई करने को कहा गया है।

सरकार के आदेश का पूरी तरह नहीं किया पालन
भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि ट्विटर समेत बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों ने कंटेंट हटाने के अनुरोध पर कार्रवाई नहीं की है। पिछले महीने आईटी मिनिस्ट्री ने ट्विटर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह कुछ आदेशों का पालन नहीं करती है तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्विटर ने अपने खिलाफ कार्रवाई होने के डर से इस हफ्ते सरकार के आदेशों को पालन किया है।

कानून सम्मत नहीं हैं सरकार के आदेश
ट्विटर ने न्यायिक समीक्षा की मांग करते हुए दलील दी है कि कुछ रिमूवल आॅर्डर भारत के आईटी ऐक्ट के प्रावधानों पर खरे नहीं उतरते हैं। हालांकि, ट्विटर ने इसका स्पष्ट तौर पर जिक्र नहीं किया है कि वह किस या किन रिमूवल आॅर्डर की न्यायिक समीक्षा चाहता है। आईटी ऐक्ट के तहत सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कुछ अन्य वजहों से कुछ कंटेंट तक लोगों की पहुंच खत्म करने का अधिकार है।

ट्विटर ने अभिव्यक्ति की आजादी का दिया हवाला
भारत में करीब 2.4 करोड़ यूजर्स वाले ट्विटर ने ये भी दलील दी है कि कुछ आॅर्डर्स में कंटेंट के लेखक को नोटिस तक नहीं दिया गया। इसमें ये भी कहा गया है कि कुछ पोस्ट राजनीतिक दलों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए हैं। इनको ब्लॉक करना एक तरह से अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन है।

पिछले साल की शुरूआत में शुरू हुआ टकराव
भारत सरकार और ट्विटर के बीच तब टकराव बढ़ा जब पिछले साल की शुरूआत में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने सरकार के एक आदेश पर पूरी तरह अमल से इनकार कर दिया था। सरकार ने कुछ अकाउंट्स के खिलाफ ऐक्शन लेने को कहा था जो सरकार-विरोधी किसान आंदोलन के बारे में कथित तौर पर झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे थे।

नवज्योति वैलेंटाइन-डे पर परिचर्चा
जयपुर। वैलेंटाइन डे के लिए लोगों ने सात दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। सोमवार को वैलेंटाइन डे है। युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे को उत्साह से मनाती है, वहीं एक तबका ऐसा भी है जो इसे सांस्कृतिक प्रदूषण बताता है। उनका मानना है कि अगर प्यार का इजहार की करना है तो बसंत पंचमी, हरतालिका तीज जैसे त्योहार भी मौजूद हैं। पाश्चात्य संस्कृति की देखादेखी वैलेंटाइन डे पर ही संस्कृति का गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। दैनिक नवज्योति ने रविवार को वैशाली नगर स्थित कार्यालय में ‘वैलेंटाइन डे कितना जरूरी और विरोध कितना जायज’ विषय पर संगोष्ठी की, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्धू, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, फैशन इंडस्ट्री से मीताली कौर, मानसी राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता ईशा शर्मा, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एवं उद्यमी पूनम मदान, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राजस्थान जाट महासभा के युवा इकाई अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, आईनोक्स के क्लस्टर हेड अमिताभ जैन, फैशन गुरु दीपक गुप्ता, एनजीओ नया सवेरा के अध्यक्ष अखिलेश माहेश्वरी एवं दीपक शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय संपादक सुबोध पारीक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला।

युवा पीढ़ी पर अपनी सोच थोपना गलत : निशा सिद्धू
सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्धू कहती हैं कि हम प्रेम से दूर भाग रहे हैं, जबकि इसी धरती पर मीरा और राधा ने भी तो प्रेम किया था। ये यूरोप का कल्चर नहीं है, यह हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे गलत हैं। युवा पीढ़ी अगर समाज में अपनी मोहब्बत का इजहार करती है तो गलत क्या है। जब भी युवा पीढ़ी का विरोध होता है तो उन्हें आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं। हमें अपने बच्चों पर विश्वास करना होगा, उन्हें सपोर्ट करना होगा।

विरोध नाजायज : ईशा शर्मा
जो लोग वैलेंटाइन डे का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि सोसायटी आज कहां पर जा रही है। समय के साथ चलना होगा।

वैलेंटाइन डे की आड़ में बच्चियों के साथ होता है खिलवाड़ : मकराना
प्रेम का सर्वोच्च स्थान है, लेकिन घटियापन एवं गलत तरीके का हम हमेशा विरोध करेंगे। युवा पीढ़ी को पथभ्रमित करने का काम करने वालों का हमेशा विरोध होगा। अगर घरवालों से इजाजत लेकर कोई लड़का-लड़की मिलते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वैलेंटाइन डे जैसे अवसरों पर हमारे समाज की लड़कियों को गुमराह किया जा रहा हैं।

युवी पीढ़ी के प्यार इजहार पर पाबन्दी गलत : मिताली कौर
मिताली कौर का कहना है कि युवा पीढ़ी समझदार है, उसे किसी संस्था या वर्ग की जबर्दस्ती पाबन्दी की आवश्यकता नहीं है। युवा पीढ़ी जो कर रही है उसका विरोध करने वालों को इसकी इजाजत किसने दी है। प्रेमी युगलों को पार्क में या रेस्टोरेन्ट में अगर विरोध का सामना करना पड़े तो किस बात की आजादी है देश में।

बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत : सुरेश अग्रवाल
फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि पाश्चात्य संस्कृति की नकल में हमारे समाज की संस्कृति और सभ्यता नहीं बिगाड़ी जानी चाहिए। सेक्सुअल को प्रेम मानना गलत है। हमें बच्चों को सेक्स एजुकेशन देनी चाहिए और इस पर बैड टच और गुड टच जैसी बातें भी शुरू से ही बतानी चाहिए।

कमर्शियल एंगल से वैलेंटाइन हो रहा है सेलेब्रेट : दीपक गुप्ता
फैशन डिजाइनर दीपक गुप्ता का कहना है कि वैलेंटाइन डे पूरी तरह से कमर्शियल हो गया है। बड़ी कंपनियों का खेल है। प्यार करना कोई बुरा नहीं है, लेकिन उसे तोहफों से नहीं जोड़ना चाहिए। तोहफा संस्कृति बंद होनी चाहिए।

वैलेंटाइन डे पर लड़कियों को करते है टॉर्चर : कुलदीप चौधरी
राजस्थान जाट महासभा के युवा विंग के अध्यक्ष कुलदीप चौधरी कहते हैं कि समाज की संस्कृति और इतिहास के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

बच्चों को फिजिकल अट्रेशन और लव में अंतर समझाना होगा : पूनम मदान
एकेडमिक क्षेत्र से जुड़ी सफल उद्यमी पूनम मदान का कहना है कि हमें अपने बच्चों को फिजिकल अट्रेक्शन और प्यार में अंतर समझाना होगा। प्यार का कोई एक दिन हो, ये जरूरी नहीं है। वैलेंटाइन डे को टेकन फोर ग्रान्टेड नहीं लेना चाहिए, लेकिन इजहार के नाम पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या टॉर्चर करना बिल्कुल गलत है।

हमें सकारात्मक सोच रखनी होगी : मानसी राठौड़
मेरा वैलेंटाइन डे में कोई विश्वास नहीं है। मेरा मानना है कि प्यार के लिए एक ही दिन क्यों होना चाहिए। प्यार का सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शन करना गलत है। पेरेन्टस के नोटिस में है तो लड़का-लड़की भी ठीक है।

किसी की स्वतंत्रता पर हमला उचित नहीं : योगेश मिश्रा
योगेश मिश्रा कहते हैं कि युवा पीढ़ी की स्वतंत्रता पर हमला नहीं होना चाहिए। युवी पीढ़ी को भी अपने परिवार खासकर माता पिता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए।

दायरे में हो तो ठीक वरना अनुचित : अमिताभ जैन
आईनोक्स के क्लस्टर हेड अमिताभ जैन का कहना है कि अगर युवा पीढ़ी दायरे में प्रेम या इजहार ए मोहब्बत करती है तो ठीक है, लेकिन जब बेरिकेटिंग तोड़ेंगे तो तय है कि उसका विरोध भी होगा।

सही का समर्थन, गलत का विरोध : दीपक
होटलियर दीपक कहते हैं कि युवी पीढ़ी को विदेशी हवाएं गुमराह कर रही हैं अगर युवा पीढ़ी सही करती है तो मेरा समर्थन है, लेकिन प्रेम या वासना का खुलेआम प्रदर्शन किया जाता है तो उसका विरोध होना चाहिए।

परिवार से ही शुरू हो जाता है शारीरिक शोषण : अखिलेश
एनजीओ नया सवेरा के अध्यक्ष अखिलेश माहेश्वरी कहते हैं कि हम बच्चों के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन छोटी छोटी लड़कियों के मामले में हमने पाया है कि सबसे अधिक शारीरिक शोषण उनका घर से ही शुरू हो जाता है। मेरा मानना है कि युवा पीढ़ी को संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिए तभी माहौल बदलेगा।