a - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र के नाम से वायरल पोस्ट निकली किसी की शरारत
अजमेर। उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र के नाम से वायरल हो रही पोस्ट का मामला फिलहाल पुलिस जांच में किसी की शरारत होना पाया गया है। छात्र ने उक्त स्टेटस मैसेज के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। उसने मामले में कुलगांव (जम्मू-कश्मीर) में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। साथ ही अपना मोबाइल फोन भी पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच करने में जुटी है।

आदर्शनगर थाना सीआई सुगन सिंह ने बताया कि छात्र तुलीनोपुरा कुलगांव जम्मू एण्ड कश्मीर निवासी वाहिद मुश्ताक पुत्र मुश्ताक अहमद नाईकु है, जो अजमेर में बडलिया चौराहा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। सोशल मीडिया पर उसके द्वारा उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाए जाने के संबंध में मैसेज वायरल हो रहा था। इस संबंध में आदर्शनगर थाना पुलिस को भी सूचना मिली। एसपी चूनाराम जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीशनल एसपी विकास सांगवान व सीओ साउथ सुनील सिहाग के निर्देशन में सीआई सुगन सिंह को जांच करने के निर्देश दिए।

मैसेज बदनाम करने की साजिश

सीआई सिंह ने जांच की तो छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज का सिविल ब्रांच में तृतीय वर्ष का नियमित छात्र होना सामने आया। उसके संबंध में कॉलेज प्रशासन के डॉ. गणपत सिंह, महेश सिंह व स्वाति के बयान लिए। जिन्होंने छात्र वाहिद मुश्ताक को 20 मई को परीक्षा समाप्त होने के बाद 45 दिन की इंटरशिप में अभी अपने पैतृक निवास गांव कुलगांव जम्मू-कश्मीर जाना बताया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में जानकारी मिलने पर उससे फोन पर सम्पर्क किया था। वाहिद ने उसे बदनाम करने के लिए इसे किसी की साजिश बताया है। जिसने उसके नाम से उक्त पोस्ट को वायरल किया है। मामले में जब पुलिस ने वाहिद से सम्पर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने गांव कुलगांव जम्मू कश्मीर में है। उसने बताया कि इस तरह की गलत पोस्ट उसने नहीं डाली है। उसने बताया कि उसके पास भी सोमवार से ही इस संबंध में परिचित लोगों के फोन आ रहे हैं।

पिता भी पुलिसकर्मी

छात्र ने बताया कि उसके पिता भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात हैं। उसने पुलिस से बातचीत में कहा है कि वह उदयपुर में हुई घटना की निन्दा करता है। ऐसा अपराध करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मामले में जांच जारी

सीआई सुगन सिंह ने बताया कि स्टाफ व छात्रों से सम्पर्क करने पर फिलहाल छात्र वाहिद का आचरण व चरित्र भी अच्छा होना सामने आया है। प्रारम्भिक जांच में मैसेज इंजीनियरिंग कॉलेज से वायरल नहीं होना सामने आया है। मामले में निगरानी रख जांच जारी है।

पार्किंग ठेकेदार ने बना लिया ठेके का फर्जी नवीनीकरण आदेश, राजस्व उपायुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा पत्र
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज का विवादों से नाता टूट नहीं रहा है और कार्मिकों की मदद से एक पार्किंग ठेकेदार ने पार्किंग ठेका स्थल के नवीनीकरण का फर्जी आदेश तैयार कर लिया है, जिससे निगम प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद निगम हेरिटेज राजस्व उपायुक्त ने अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थानाधिकारी को पत्र भी लिखा है। पार्किंग ठेकेदार भरत सिंह की फर्म महादेव एसोसिएट्स ने मालवीय मार्ग पर एयरटेल आॅफिस के बाहर के पार्किंग स्थल के टेंडर के नवीनीकरण का फर्जी आदेश तैयार कर लिया।

यह फर्म वर्ष 2019 में घाटगेट पार्किंग के टेंडर की शर्तों की पालना न करने पर जुलाई 2020 में ब्लैक लिस्टेड हो गई थी, लेकिन अधिकारियोंं ने इस ठेकेदार पर मेहरबानी दिखाते हुए वर्ष 2021 में दुबारा टेंडर दे दिया। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार भरत सिंह ने 3 अक्टूबर, 2019 को ई-नीलामी में घाटगेट पार्किंग स्थल की उच्चतम बोली लगाकर टेंडर उठाया था, लेकिन टेंडर की शर्तों की पालना न करने पर फर्म को नगर निगम के तत्कालीन राजस्व उपायुक्त ने 17 जुलाई, 2020 को आदेश जारी कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। साथ ही ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगम के सभी टेंडरों और नीलामी में शामिल होने पर भी रोक भी लगाई थी।

नकली कागजात नगर निगम के आॅफिस की फाइल में भी लगा दिए
नगर निगम हेरिटेज के राजस्व शाखा के अधिकारियों ने मेहरबानी दिखाते हुए इस फर्म को मालवीय मार्ग पर एयरटेल आॅफिस के बाहर का पार्किंग ठेका दे दिया। ठेकेदार ने एक साल तक पार्किंग का काम किया। मई में काम पूरा होने से चंद दिन पहले ही महादेव एसोसिएट्स ने इस पार्किंग ठेके के नवीनीकरण का फर्जी आदेश 13 अप्रैल, 2022 की तारीख के साथ तैयार कर लिया और राजस्व उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर भी कर लिए। यह नकली कागजात नगर निगम के आॅफिस की फाइल तक में लगा दिए गए। उपायुक्त राजस्व दीपाली भगोतिया ने बताया कि जांच में कागज को पहचान लिया और 3 जून को ठेका फर्म और प्रोपराइटर भरत सिंह के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अशोक नगर थाने में पत्र लिखा हैं।

न्यूरोइंटरवेंशन रेडियोलॉजी तकनीक बनी मरीजों के लिए वरदान
जयपुर। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने आधुनिक न्यूरोइंटरवेंशन मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी तकनीक से बिना सर्जरी किए दिमाग की मुख्य नस में फंसे हुए क्लॉट को तार के जरिए निकालकर मरीज की जान बचाई है। जयपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को अचानक बोलने में तकलीफ हुई और वे बेहोश हो गए, उन्हें तुरंत इटरनल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां उनका एमआरआई और एंजियोग्राफी कराई, जिसमें दिमाग की बड़ी मुख्य नस में ब्लॉकेज मिला।

अस्पताल के न्यूरोइंटरवेंशन विशेषज्ञ डॉ. मदनमोहन गुप्ता ने डीएसए और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी कर बिना चीरे टांके के कैथलेब में ले जाकर दिमाग की नस से क्लॉट निकाल दिया और मुख्य नस को भी खोल दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मरीज को तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। प्रोसीजर टीम में न्यूरोसाइंस विभाग के चेयरमैन डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. अरुण, डॉ. ताराचंद, आईसीयू के डॉ. अरुण शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

खेत में ले जाकर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
सैंपऊ। थाना इलाके के एक गांव में बीती रात दो युवकों द्वारा पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने नामजद दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए मुकदमे में नाबालिग ने बताया कि 20 जून की रात्रि को घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 1 बजे पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके पास पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने नाबालिक के मुंह को बंद कर दूर खेतों में ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक खेत में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। सुबह 4 बजे परिजनों के पास एक मोबाइल नंबर से सूचना मिली थी कि आपकी बेटी बेसुध अवस्था में खेतों में पड़ी है।सूचना को सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मौके पर देखा तो नाबालिग बालिका खेतों में पड़ी हुई थी।

नाबालिग बालिका ने आप बीती घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने मंगलवार को बालिका को साथ लेकर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। हैड कांस्टेबल एवं एचएम रामनाथ मीणा ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ विजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। नाबालिग बालिका का मेडिकल कराकर पर्चा बयान लिए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

मंडरायल में बालिका की निर्मम हत्या: आक्रोश में धरना-प्रदर्शन
करौली। दो दिन से करौली जिले के मंडरायल में लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। जब से मंडरायल किले में एक 15 वर्षीय बालिका शव मिला है। घटना से पैदा हुए रोष के बाद सर्व समाज के लोगों ने मंडरायल में धरना प्रदर्शन शुरू किया। मंडरायल में बालका की निर्मम हत्या के मामले में सर्व समाज की ओर से किए जा रहे ।

धरने एवं प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, करौली धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, पूर्व विधायक सुरेश मीणा, भाजपा नेता बाबूलाल अरहैला, भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला, भाजपा जिला मंत्री पुष्पेंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंडरायल, मंडल महामंत्री मनोज सिंह  सहित हजारों की संख्या में सर्व समाज की ओर से धरना दिया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकौलिया ने कहा कि भाजपा जब तक मृतका छात्रा को न्याय नहीं मिल जाता तब तक सर्व समाज के साथ धरने में शामिल रहेगी एवं मृत बालिका को न्याय दिलाकर रहेगी।इससे पूर्व पंचायत राजमंत्री रमेश मीना ने भी धरना स्थल पर जाकर लोगो की बात सुनी और कहा कि हम आपकी बात सुनेंगे। आपको न्याय मिलेगा और आप धरना समाप्त कर दें। इसके बाद भाजपा नेता पहां पहुंच गए और कहा कि हम घटना की निंदा करते हैं और मामले में न्याय की लड़ाई में जनता के साथ है।

घटना की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सदस्य डा. किरोडीलाल भी मंडरायल की ओर आ रहे थे किन्तु पुलिस ने उन्हें कुडगांव थाने से आगे नहीं बढ़ने दिया तो वह वहीं पर धरने पर बैठ गए। सायं भाजपा प्रवक्ता मुकेश सालोत्री ने नवज्योति को बताया कि मंडरायल में छात्रा की निर्मम हत्या के विरोध में सर्व समाज द्वारा एवं भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को सरकार के द्वारा सभी मांगें मान लिए जाने के वाद भाजपा का धरना आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान : चेतन शर्मा
उदयपुर। लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता पीपीएल शनिवार को शुरू हुई। इसका उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान है, जिससे हर खिलाड़ी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि वे पिछले तीन सीजन से प्रतियोगिता के स्तर को ऊंचाइयों पर जाते हुए देख रहे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है कि उदयपुर में देशभर विदेशों के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।

पीपीएल कॉ-फाउंडर मनोज चैधरी ने कहा कि प्रतियोगिता के मैच 20-20 ओवर्स के होंगे। पीपीएल में भारत के साथ ही अमेरिका, श्रीलंका, कनाडा और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पीपीएल कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि टूर्नामेंट में हर टीम को सात मैच खेलने होंगे और प्ले आॅफ के जरिये टीम फाइनल में पहुंचेगी।

इस अवसर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन सचिव महेंद्र शर्मा, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के फाउंडर राहुल अग्रवाल, वंडर सीमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी, प्रायोजक जीएस स्पोर्ट्स के गोविंद खंडेलवाल, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी, आयोजन समिति में पीपीएल फाउंडर अमन अग्रवाल, कॉ-फाउंडर मनोज चौधरी, कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन, आॅर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी यशवंत पालीवाल तथा उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भटनागर उपस्थित रहे। पेसिफिक प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के उद्घाटन समारोह में फ्रेंचाइजीज ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें छक्के पड़ने पर गेंद को बाउंड्री से बाहर कैच पकड़ने पर एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

भले बधाल ‘पाक साफ’ हों, भ्रष्टाचारियों में खुशी की लहर!, सबसे ज्यादा ट्रैप करने वाले एएसपी वर्मा का आरएएस संघ के दबाव में तबादला
जयपुर। घूसखोरों के लिए सिरदर्द बने एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा का तबादला गृह विभाग ने बुधवार रात पुलिस मुख्यालय में एडिशनल एसपी सीआईडी सीबी इन्वेस्टीगेशन के पद पर कर दिया। जयपुर में कुछ दिन पूर्व आरएएस बधाल को बिना नियमों के पूछताछ के लिए बुलाने के बाद आरएएस एसोसिएशन ने इस मामले को बड़ी गम्भीरता के साथ लिया और कार्रवाई करने का दबाव बनाया था। बेहतर कार्य के लिए सीएम अशोक गहलोत ने वर्मा को वर्ष 2019 में पिस्टल देकर सम्मानित किया था।

राज्य की सेवा के लिए छोड़ी केन्द्र की नौकरी
एएसपी वर्मा झुंझुनूं के मुकुन्दगढ़ के रहने वाले हैं। इन्होंने स्नातक बीए ऑनर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी और एलएलएम किया। इस दौरान यूपीएससी का एग्जाम दिया, जिसमें अलाइड सर्विस में सलेक्शन हुआ लेकिन राजस्थान में आकर सेवा करने के लिए वह नौकरी छोड़ दी और आरपीएससी की परीक्षा दी। वर्ष 2001 में डिप्टी बने वर्मा ने कई पदों पर कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2009 में एसीबी ज्वॉइन की। दो साल बीकानेर रहने के बाद एसीबी मुख्यालय लगाया गया।

वर्मा ट्रैप की प्लानिंग के मास्टर माइंड
राजस्थान एसीबी के कार्यशैली को लेकर अन्य राज्यों की एसीबी भी जयपुर आकर काम करने के तरीकों को जानती थी। नरोत्तम वर्मा ने कई बार अन्य राज्यों से आने वाले सीनियर ऑफिसरों को ट्रैप के तरीके, रिकॉर्डिंग, फैक्ट फाइल वर्क एविडेंस की जानकारी देते थे।

वर्मा के अहम ट्रैप
बायोफ्यल अर्थोरिटी सीआईओ सुरेन्द्रसिंह राठौड़ और क्लर्क ट्रैप राठौड़ से मिले चार करोड़ रुपए
दौसा एसपी आईपीएस मनीष अग्रवाल ट्रैप
दौसा आरएएस पिंकी मीणा- आरएएस संजय मित्तल ट्रैप
एनएचएम में एक साथ पांच लोगों को रंगे हाथों ट्रैप किया
कोटा में सीनियर डिविजनल इंजीनियर को ट्रैप किया, 55 लाख कैश मिला
नसीराबाद में आर्मी कैंट एरिया में जाकर ऑडिटर और एकाउंटेड को ट्रैप किया
भरतपुर में पॉल्यूशन कंट्रोल के रीजनल ऑफिसर को ट्रैप किया
सीजीएसटी के सुप्रीटेंडेंट और इंस्पेक्टर को ट्रैप किया
सीबीआई का इंस्पेक्टर को जमीनों को पट्टा लेते हुए 40 लाख की रिश्वत
लेते गिरफ्तार
जेडीए में आरएएस डीजी को किया ट्रैप

ये जंगल है, यहां एनिमल्स के दिखते हैं रोचक नज़ारे
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिज़र्व से पर्यटकों को रोचक नज़ारे देखने को मिलते हैं। कुछ ऐसे ही नज़ारे बुधवार को देखने को मिले। हुआ यूं कि सुबह की सफ़ारी के दौरान ज़ोन 2 में मादा लेपर्ड फ़्लोरा ने भूख मिटाने के लिए डेज़र्ट फ़ॉक्स का शिकार किया, जिसे वो मुंह में दबाए ले जाती दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर ज़ोन दो में कोबरा सांप के पास एक बर्ड बैठी हुई दिखाई दी। इन पलो को कैमरे में क़ैद करने वाले वन्यजीव प्रेमी लोकेश यादव ने बताया कि जंगल में इस तरह के रोचक नज़ारे पर्यटकों को रोमांचित कर देते  हैं।

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट: ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़
जोधपुर। जालोरी गेट पर बीती रात झंडे लगाने की बात को लेकर गहराया विवाद मंगलवार की सुबह और ज्यादा बढ़ गया । ईद की नमाज के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जमा हुए । उसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि जालोरी गेट चौराहे पर ध्वजा को लेकर फिर विवाद गहराया। जोधपुर में दंगाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उस झंडे को हटाकर वहां पर तिरंगा फहरा दिया । इससे पहले उपद्रवियों की भीड़ ने जालोरी गेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और बाद में वह शहर के भीतरी  क्षेत्र में घुस गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की । इस पूरे घटनाक्रम में 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़कर उनको नुकसान पहुंचाया गया है।  साथ ही एक 7 वर्षीय बालिका की पांव पर भी लकड़ी मारने से उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही है । माहौल हालांकि नियंत्रण में है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।  बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।  कई घरो को भी नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।  इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं । पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और इस घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं । पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। हालांकि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव अभी भी कायम है।

चार सौ रुपए किलो बिकने वाले नींबू के भाव जमीन पर, पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता
जयपुर। एशिया की सबसे बड़ी मंडी मुहाना फ ल-सब्जी मंडी में नींबू के दामों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले दिनों नींबू थोेक में 150 रुपए और खुदरा में चार सौ रुपए किलो से अधिक हो गया था, लेकिन अब थोक में 60-70 रुपए किलो में उपलब्ध है। भाव में कमी का बड़ा कारण मंडी में नींबू की नई फसल का आना है।

पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता नींबू
मुहाना फ ल सब्जी मंडी से प्रदेशभर में छोटी लोडिंग गाड़ियों से सब्जी की सप्लाई होती है। माना जा रहा है कि मुहाना मंडी में दाम घटने से प्रदेशभर में नींबू के दामों में गिरावट आएगी। एक-दो हफ्तों में नींबू के रेट सामान्य होने लगेंगे।

चूरू जिले के श्रम कल्याण अधिकारी पर सूचना देने में कोताही बरतने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना
जयपुर। राज्य सूचना आयोग ने चूरू जिले के श्रम कल्याण अधिकारी पर सूचना देने में कोताही बरतने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने छह अन्य अलग अलग  मामलों में  अधिकारियों पर पांच पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। इसमें ग्रामीण विकास ,चिकित्सा और शिक्षा विभाग शामिल है।

चूरू के सम्पतलाल ने आयोग में शिकायत की कि श्रम विभाग मृत्यु सहायता योजना में लाभान्वित लोगो के बारे में अनेक तकाजों के बाद भी सूचना नहीं दे रहा है। सुनवाई के दौरान पता चला कि विभाग में ही प्रथम अपील में आदेश देने के बावजूद  श्रम अधिकारी ने सूचना नहीं दी। इस पर सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने नाराजगी जाहिर की और कहा यह लोक हित से जुड़ा मामला है। आयोग ने जुर्माने के साथ ही श्रम अधिकारी को सूचना उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

आयोग ने बांसवाड़ा जिले के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पर भी पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।आयोग में गमीर चंद ने अपील दाखिल कर कहा वे स्थायीकरण के संबध में सूचना मांग रहे है। लेकिन डेढ़ साल गुजर जाने के बाद भी उन्हें सूचना नहीं दी गई है। सूचना आयुक्त बारेठ ने शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे गमीर चंद को  रिकॉर्ड का अवलोकन कराने के बाद वांछित सूचना मुहैया करवाए।

सूचना आयोग ने बांसवाड़ा में परतापुर  ,बीकानेर में खाजूवाला  और श्री गंगानगर जिले में रायसिंहनगर के  विकास अधिकारी पर पांच पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। इनमे रायसिंहनगर और खाजूवाला के विकास अधिकारियो के खिलाफ स्थानीय नागरिको ने आयोग में अपील दाखिल कर आरोप लगाया कि उन्हें दो  साल से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी सूचना नहीं दी जा रही है। आयोग ने इसे गंभीरता से लिया और सूचना मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

आयोग ने   इन अधिकारियों को अपना पक्ष रखने का कई बार मौका दिया लेकिन उन्होंने न तो जवाब दिया न ही सूचना उपलब्ध करवाई। इस पर सूचना आयुक्त बारेठ ने कहा ये आम अवाम से जुड़े विभाग है और सूचना देने में कोताही से सीधा आम आदमी प्रभावित होता है। आयोग ने अपने आदेश की प्रति इन अधिकारियो के विभागों को भेजने की हिदायत भी दी है।
आयोग ने सूचना आयोग के निर्देश की पालना करने पर बांसवाड़ा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। ऐसे ही एक मामले में चूरू के मुख्य  चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी पर पांच हजार रूपये का  जुर्माना लगाया है। जुर्माने की यह राशि अधिकारियो के वेतन से वसूल की जाएगी। आयोग की इस कड़ाई के बाद इन विभागों में सूचना और जवाब देने की कार्यवाही में तेजी आई है।

युवकों ने फूडकोर्ट के अंदर दुकानों में की तोड़फोड़, छह राउंड फायर
जयपुर। शिप्रापथ इलाके में रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास स्थित फूडकोर्ट में रुतबा जमाने के लिए एक दर्जन बदमाशों ने बीती शनिवार देर रात दुकानों में तोड़फोड़ कर छह राउंड फायर किए। इनकी एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आरपार हो गई। विवाद फूडकोर्ट के अंदर सिगरेट पीने को लेकर हुआ था। पुलिस ने रविवार को सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश निवासी अलवर, गिरीश नदबई भरतपुर, ओमप्रकाश, अमित, सौरभ, रजत और मनीष हलैना भरतपुर के रहने वाले है। यह सभी जयपुर में अलग-अलग जगह पर रहकर पढ़ाई और जॉब कर रहे हैं।

ये है मामला
थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि देवी नगर निवासी आलोक सेठिया ने रिपोर्ट दी थी कि वह साथी शंकर और अंकुश कुमार के साथ फूडकोर्ट में दुकानें चलाते है। यहां पर खाने-पीने की करीब 20 दुकानें है। रात करीब 11 बजे यहां पर कई परिवार खा-पी रहे थे। तभी यहां आए तीन युवक सिगरेट पीने लगे। दुकानदारों ने युवकों को सिगरेट बाहर जाकर पीने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक देख लेने की धमकी देकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद एक दर्जन बदमाश फूडकार्ट में फायरिंग करते हुए अंदर आए। युवकों का आते देख दुकानदार दुकान का शटर खुला छोड़कर वहां से भाग गए। अंधेरे में भागते दुकानदारों पर बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन वह बच गए। बदमाशों को फूडकोर्ट में फास्टफूड दुकानें खुली मिली थी, जिनमें इन्होंने जमकर तोड़फोड़ कर दी।