group - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लेडीज स्टडी ग्रुप चैप्टर का शुभारंभ : संस्था की विरासत की साझा, महिलाओं के सशक्तीकरण में योगदान दे रही संस्था
जयपुर। रामबाग पैलेस में सवाई मान महल में गत दिनों लेडीज स्टडी ग्रुप, जयपुर चैप्टर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रिंसेस गौरवी कुमारी, मुख्य अतिथि पद्मश्री गीता चंद्रन और आंचल मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। एलएसजी की चेयरपर्सन प्रीति गोयनका ने संस्था की 60 वर्षों की विरासत साझा की, जो कोलकाता से शुरू होकर आज वैश्विक स्तर पर महिलाओं के सशक्तीकरण में योगदान दे रही है। जयपुर चैप्टर की पहली अध्यक्ष प्रीति साबू बनीं, जिन्होंने अपनी टीम का परिचय कराया।

मुख्य अतिथि गीता चंद्रन ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से महिलाओं की विविध शक्तियों, मां, सृजनकर्ता और शक्ति स्वरूपा को उजागर किया। वहीं, आंचल मल्होत्रा ने संचालित संवाद में प्रिंसेस गौरवी कुमारी ने दिया कुमारी फांउडेशन के कार्यों पर प्रकाश डाला, जिसने अब तक 50 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाया है। जयपुर चैप्टर 45 सदस्यों के साथ शुरू हुआ है और 30 अप्रैल तक सदस्यता खुली है। यह मंच महिलाओं के बीच सहयोग, संवाद और समाज में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने का संकल्प रखता है।

आंखों से देखा मौत का मंजर
कोटा। अमरनाथ में सीढ़ियों पर खड़े होकर बाबा के दर्शन कर रहे थे। उसी समय अचानक बादल फटा और चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। भगदड़ मचने से सभी एक दूसरे से बिछड़ गए। वहां गुजरात के एक परिवार की दो महिलाएं अपने बैग बचाने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर गिरे जिसमें उन दोनों महिलाओं की दबने से मौत हो गई। जबकि उनके साथ वााले पुरुष से वहां से भागकर अपनी जान बचाई।  मौत का यह मंजर पहली बार अपनी आंखो से देखा तो घटराहट होने लगी। यह कहना है कि रामगंजमंडी के उंडवा गांव के नंदलाल धाकड़ का। नंदलाल  समेत गांव के एक दर्जन लोग अमरनाथ यात्रा कर सोमवार देर रात को अपने घर पहुचे। यहां पहुंचते ही उनका गांव के लोगों ने स्वागत तो किया ही। साथ ही अमरनाथ यात्रा में बादल फटने की घटना के बारे में भी जानकारी लेते रहे।

नंदलाल धाकड़ ने बताया कि गांव के करीब 28 लोग अलग-अलग समय पर अमरनाथ यात्रा पर गए थे। जबकि उनके साथ 12 जनों का यत्था था। जिनमें उनकी पत्नी समेत 3 महिलाएं भी शामिल थी। वे 8 जुलाई को साढ़े चार बजे बालटाल कैम्प में पहुचे थे। वहा से बाबा के दर्शन के लिए निकले। सीढ़ियों पर खड़े होकर   दर्शन कर रहे थे। उसी दौरान गुफा से पहले अचानक से बादल फटे और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। वहां भगदड़ मच गई। उस भगदड़ में सभी एक दूसरे से बिछड़ गए। जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। उसी दौरान वहां गुजरात का एक परिवार भी आया हुआ था। जिसमें एक पुरुष व दो महिलाएं थी। एक तरफ तो लोग अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं  गुजरात की दो महिलाएं अपने बैग बचाने में लगी रही। उसी दौरान वहां बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक तरफ तो परिवार के लोगों के बिछड़ने की चिंता सता रही थी कि वे कहां और कैसे होंगे। वहीं दूसरी तरफ उन दो महिलाओं की मौत का मंजर अपनी आंखों से देखा तो घबराहट होने लगी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद  राहत व बचाव कार्य में लगे दल ने सभी को वहां से हटा दिया। सभी कैम्प खाली करवा लिए। उन्हें बसों से जम्मू कैम्प में भेजा गया। वहां जाने पर परिवार के लोग मिले उन्हें देखकर जान में जान आई।  उन्होंने बताया कि वे दूसरी बार यात्रा पर गए थे। इससे पहले 2019 में भी जा चुके हैं। उस समय किसी तरह की कई घटना नहीं हुई थी। आराम से बाबा के दर्शन हुए थे।

बैग और मोबाइल बह गए, पहने हुए कपड़े बचे
उंडवा गांव के ही बालाराम ने बताया कि  हादसे के बाद जब चारों तरफ पानी ही पानी हो गया तो उसमें उनके कैम्प में रखे बैग व सामान और मोबाइल तक बह गए। जिससे उनके साथ के लोगों के बिछड़ने पर भी वे उनसे सम्पर्क नहीं कर सके थे। कोटा में घरवालों से भी दूसरे लोगों के मोबाइल लेकर बात कर रहे थे।

लंगर तक बह गए, रात भर भूखे रहे
नंदलाल ने बताया कि बादल फटने की घटना को पहलीे बार देखा। उस दौरान हादसा इतना खतरनाक था कि जिस कैम्प में वे ठहरे हुए थे। वहां लंगर चल रहा था। वह लंगर तक पानी में बह गया। रातभर खाने को कुछ नहीं मिला। पूरी रात भूखे रहे। अगले दिन जम्मू में आने के बाद ही खाने को मिला।

दिनभर मिलने वालों का लगा रहा तांता
इधर सोमवार रात को जनता एक्सप्रेस से रामगंजमंडी पहुंचे अमरनाथ यात्रियों का अपने गांव उंडवा पहुंचने पर स्वागत  किया गया। मंगलवार को सुबह नंदलाल, शंकरलाल,चतुर्भुज, बालाराम,कैलाश बाई,
सोहन बाई व न्योदान बाई समेत सभी लोगों से मिलने वालों का तांता लगा रहा। सभी अमरनाथ यात्रा में हुए हादसे की जानकारी लेते रहे।

कन्हैयालाल हत्याकांड : शोएब ने एनआईए को सौंपी वॉयस मैसेज - आतंकी रियाज ने शोएब को पांच बार ग्रुप से जोड़ा, शोएब हर बार हुआ लेफ्ट
उदयपुर।  कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए के हाथ आतंकवादी रियाज का वॉयस मैसेज लगा है, जो सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग के शोएब खान को भेजा था।

जानकारी के अनुसार आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर उसमें शोएब को भी जोड़ा, लेकिन शोएब हर बार इस ग्रुप से लेफ्ट हो गया था। ऐसा करीब पांच बार हुआ जब आतंकी रियाज ने शोएब को इस ग्रुप में जोड़ा था, लेकिन शोएब हर बार लेफ्ट हुआ। जिस पर पहले वॉयस मैसेज में आतंकी रियाज ने शोएब से कहा कि ‘शोएब भई, ग्रुप से बार-बार क्यों बाहर हो रहे हो। आपको कोई डर है क्या?, डर रखो तो सिर्फ रब का।’ वहीं कुछ समय बाद आतंकी रियाज ने दूसरा वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें आतंकी रियाज ने खुद को अल्लाह का फरिश्ता बताया। कहा कि ‘शोएब भई, अल्लाह ताला ने जिंदगी बख्शी है, इसे गाने गाकर मत गंवाओ। अल्लाह ने तुम्हारी जान बख्शी थी, ध्यान है। अब गाने गाकर जहन्नुम में जाने का काम मत करो। जब कोई बीमार होता है ना तब अल्लाह ताला अपने फरिश्तों को भेजता है और आप ग्रुप से बाहर होकर जहन्नुम में जाने का काम कर रहे हो।’

एनआईए करेगी जांच
मामले में एनआईए सूत्रों का कहना है कि इस वॉयस रिकार्डिंग की पहले जांच की जाएगी। उसके बाद ही यह पुष्टि की जाएगी कि आतंकी रियाज ने शोएब को यह वॉयस मैसेज क्यों भेजे। आखिर, ऐसे क्या कारण रहे कि शोएब पांच बार इस ग्रुप से लेफ्ट हुआ। इन सारी बातों पर अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बात दें, आतंकी रियाज सापेटिया में शोएब खान के कारखाने में कार्य करता था। पहले वह मजदूरी करता था, उसके बाद ठेकेदार बन गया। दूसरी तरफ शोएब ने ही आतंकी रियाज को लेकर एनआईए को सूचना दी थी कि वो उनके यहां कार्य करता है। शोएब ने अब वॉयस रिकॉर्डिंग भी एनआईए को देकर अनुसंधान में सहयोग किया है।

रजनीश ने मौर्य कालीन प्राचीन ब्राह्मीलिपि को चित्रों में उपयोग कर लोगों को किया आकर्षित
जयपुर। कला साधना कर रहे बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार डॉ. रजनीश ने हाल ही में मौर्य कालीन प्राचीन ब्राह्मीलिपि को अपने चित्रों में टैक्सचर के रूप में उपयोग कर लोगों को आकर्षित किया है। चित्रकला में ब्राह्मी लिपि का उपयोग करने वाले डॉ. रजनीश पहले कलाकार है। रजनीश ने बताया कि इस शैली से बनाए उनके चार चित्र पहली बार उत्तर प्रदेश की झांसी शहर की मणिकर्णिका आर्ट गैलरी में आयोजित ग्रुप एग्जीबिशन में प्रदर्शित किए गए है।

चार चित्रों में हैं अलग प्रसंगों को दर्शाया
रजनीश के बनाए सभी चित्रों में राजस्थान की प्रसिद्ध फड़ शैली का प्रभाव है। चार चित्रों में उन्होंने अलग प्रसंगों को दर्शाया है। एक चित्र में राधा-कृष्ण के मिलन के भाव है, जिसके मध्य में गणपति विराजमान हैं, दूसरे में कृष्ण का गोपियों के वस्त्र हरण का दृश्य है, तीसरे चित्र में कृष्ण वन क्षेत्र में एकांत में बंशी बजा रहे हैं और चारों ओर से गाय के झुंड उनकी ओर आने को आतुर दिखाई दे रहे हैं, चौथे चित्र में कलाकार ने फड् शैली में उमंगों को जीवंत किया है।

ब्राह्मीलिपि का टैक्सचर देखने योग्य
इन पेन्टिंग्स में ब्राह्मीलिपि का टैक्सचर देखने योग्य है। कलाकार ने कैनवास पर ब्राह्मीलिपि लिखकर उसे रंगों के संयोजन से अदृश्य कर दिया है जिससे ये लिपि घूमिल रूप में नजर आती है, जो कि पेन्टिंग को प्राचीन रूप प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि ब्राह्मी लिपि भारत की प्राचीनतम लिपियों में से एक है। इसके प्रयोग के प्राचीन उदाहरण अशोक के अभिलेखों के रूप में उपलब्ध हैं। यह हिन्दी की तरह ही बांए से दांए की ओर लिखी जाती है।

तंबाकू मुक्त राजस्थान की तैयारी, झुंझुनूं से होगी शुरुआत
जयपुर। नशे से मुक्त करने की कड़ी में चिकित्सा विभाग ने राजस्थान को तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पहले चरण में सौ दिवसीस प्लान तैयार किया है। खास बात यह है कि इस मुहिम में जिलों के कलेक्टर से लेकर सबसे छोटी हेल्थ वर्कर्स माने जाने वाली आशा सहयोगिनियों तक को लगाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्ति के प्रस्ताव पारित कराए जाएंगे। इसकी शुरुआत झुंझुनूं जिले की 46 ग्राम पंचायतों से होने जा रही है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की अध्यक्षता में इसे लेकर पहली बैठक हुई है। इसमें एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने तंबाकू मुक्त राजस्थान बनाने का अपना सौ दिवसीय प्लान रखा है। झुंझुनूं के नवलगढ़ ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों के प्रधान दिनेश सुंडा सबसे पहले इसके लिए आगे आए हैं। जिले के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने मुक्ति के लिए अपनी योजना भी बताई है। अभियान में जिला कलेक्टर, एसडीएम, चिकित्सा विभाग के सभी क्षेत्रीय अफसरों को जिम्मा दिया जाएगा। गुरुवार को प्रदेशभर के अधिकारियों की बैठक भी होगी। जागरूकता के लिए अभियान भी चलेंगे।

यूं चलेगा अभियान
चिकित्सा विभाग स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को इसके लिए तैयार करेगा। पंचायत में प्रस्ताव पास करवाएगा। इसके बाद यहां पंचायत तंबाकू मुक्त कर अपने अन्य सदस्यों, ग्रामीण इलाकों में वे सरकारी मदद से लोगों के तंबाकू छोड़ने के संकल्प पत्र भरवाएंगे। नशा मुक्ति केन्द्रों में आदतन लोगों को लत छुड़वाने के लिए चिकित्सा सेवा भी दिलवाएंगे।

फिर शुरू होगा महीने में आखिरी दिन प्रतिबंध
दो साल पहले प्रदेश में महीने के अंतिम दिन तंबाकू के बेचान पर प्रतिबंध से एकबारगी इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में अभियान बंद हो गया। इसे भी फिर से व्यापार मंडलों की मदद से शुरू किया जा रहा है।

कोटपा एक्ट से भी होगी सख्ती
तंबाकू के सार्वजनिक स्थल, दफ्तरों, स्कूलों के पास इत्यादि तय जगहों पर तंबाकू के सेवन पर कोटपा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित क्षेत्रों में सेवन करने वालों पर दो सौ रुपए का जुर्माना लगेगा।

अभियान के शुरुआती सौ दिन की कार्य योजना तैयार है। पंचायतों में प्रस्ताव पास करवाएंगे। स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे। नशा मुक्ति केन्द्रों का भी उपयोग होगा। -डॉ. एसएन धौलपुरिया, नोडल अफसर, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम