fifth day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में लगातार गिरावट का पांचवा दिन, सेंसेक्स 1045.66 अंक औक निफ्टी में 331.55 अंक की गिरावट
मुंबई। अमेरिका के फेडरल रिजर्व के साथ ही दुनिया के कई प्रमुख केन्द्रीय बैंकों द्वारा बढ़ती महंगाई से निजात पाने के लिए नीतिगत दरों में की गई बढोतरी के दबाव में वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में हुई बिकवाली का जबरदस्त असर गुरूवार को घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट लेकर बंद हुये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1045.66 अंक उतरकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 51495.79 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 331.55 अंक गिरकर 15360.60 अंक के स्तर पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों अधिक बिकवाली देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 2.34 प्रतिशत उतरकर 21441.40 अंक पर और स्मॉलकैप 2.87 प्रतिशत गिरकर 24346.96 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें धातु में सबसे अधिक 5.48 प्रतिशत की और सबसे कम एफढमसीजी में 0.81 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई में कुल 3476 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2754 लाल निशान में जबकि 620 हरे निशान में रही। 102 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई2.51 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 2.91 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.17 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.61 प्रतिशत शामिल है। सिर्फ जापान का निक्केई 0.40 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। शुरूआत में एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों पर बल पर बीएसई का सेंसेक्स 477 अंकों की तेजी लेकर 53018.91 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 53142.50 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली के कारण यह 51425.48 अंक के निचले स्तर तक टूटा। अंत में यह पिछले दिवस के 52541.39 अंक की तुलना में 1.99 प्रतिशत अर्थात 1045.66 अंक गिरकर 51495.79 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मात्र नेस्ले इंडिया 0.30 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रही जबकि शेष 29 कंपनियां नुकसान में रही।

एनएसई का निफ्टी  140 अंकों की बढ़त के साथ 15832.25 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 15863.15 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली के दबाव में यह 15335.10 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 15692.15 अंक की तुलना में 331.55 अंक टूटकर 15360.60 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से मात्र दो हरे निशान में रही जबकि शेष 48 लाल निशान में रही। अमेरिका के फेडरल बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की बढोतरी की है। इसके साथ ही स्विटजरलैंड के केन्द्रीय बैंक और जापान के केन्द्रीय बैंक ने भी ब्याज दरों में बढोतरी की है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण आपूर्ति श्रृंखला के बाधित होने और तेल की कीमतों में हुयी बढोतरी से वैश्विक स्तर पर महंगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है और इसको काबू में करने के लिए केन्द्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढोतरी की जा रही है। विश्लेषक ऐसी स्थिति में फिर से एकबार आर्थिक मंदी आने की आंशका जताने लगे हैं।

जोधपुर में दंगों के पांच दिन बाद बदली शहर की तस्वीर: कर्फ्यू के 5वें दिन ढील में उमड़ी भीड़
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में हिंसा की घटना के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगाये गये कर्फ्यू के पांचवें दिन शनिवार सुबह चार घंटे की ढील दी गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्रों में अब शांति हैं और कर्फ्यू में सुबह आठ से बारह बजे तक छूट दी गई। इस दौरान लोग दूध, सब्जी-फल एवं किराना सामान सहित आवश्यक खरीददारी के लिए घरों से बाहर निकले और अपनी जरुरत के सामान की खरीददारी की। इस दौरान किराना की दुकानों पर लोगों की भीड़ ज्यादा नजर आई।

शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई। शुक्रवार को कर्फ्यू में सुबह दो घंटे ढ़ील देने के दौरान एवं उसके बाद भी शांति बने रहने के बाद शनिवार को छूट को दो घंटे और बढ़ा दिया गया और इन चार घंटों की कर्फ्यू ढ़ील में शांति बनी रही और कहीं से कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई जो बड़ी राहत की बात है। हालांकि कर्फ्यू के दौरान जरुरी सेवाओं एवं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छूट दे रखी है।

पुलिस ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में अब तक 289 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें उपद्रव के बाद अब तक दर्ज 31 मुकदमों में 28 तथा दंड संहिता की धारा 151 के तहत 251 लोग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दो मई की रात जालोरी गेट चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुद बिस्सा की मूर्ति स्थल पर झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हो गया और इसके अगले दिन तीन मई को भी पथराव एवं तोडफ़ोड़ एवं आगजनी आदि उपद्रव के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया दिया गया था।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के भावों में अबाल जारी है। मंगलवारो को भी देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने  लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए  प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर

पेट्रोल (रूपए प्रति लीटर)

डीजल (रूपए प्रति लीटर)

दिल्ली

100.21

91.47

कोलकाता

109.68

94.62

मुंबई

115.04

99.25

चेन्नई

105.94

96.00

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का पांचवां दिन: आज वार्ता का दिन, बेलारूस में होगी रूस-यूक्रेन की वार्ता
यू्क्रेन: यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का सोमवार को पांचवां दिन है।  पांचवें दिन युद्ध के बीच राहत की खबर आ रही है। बेलारूस में यूक्रेन-रूस में संभावित वार्ता होने जा रही है। भारतीय समयानुसार ये वार्ता दोपहर 3.30 बजे होगी।  शांति वार्ता से पहले रूस ने बयान जारी कर यूक्रेन के साथ समझौते की उम्मीद जताई है। हालांकि बेलारूस बातचीत से पहले यूक्रेन ने सीजफायर की रखी मांग।  यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेंस्की ने बयान दिया कि सबसे पहले युद्ध विराम हो, यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी हो।  यूक्रेन को तुरंत EU की सदस्यता मिले। वहीं रूस-यूक्रेन के युद्ध के पांचवे दिन  राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया है। विशेष ट्रेन तैयार, रेलवे स्टेशन छात्र पहुंचे है, जिससे काफी संख्या में यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है।

रूस पर प्रतिबंध की कीमत चुकानी पड़ेगी: यूरोपीय संघ
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सहमति व्यक्त की है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की कीमत चुकानी पड़ेगी। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने कहा,''हम जानते हैं कि हर युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है।''

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष के अनुसार, यूरोप यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा और यूक्रेन के शरणार्थियों को यूरोपीय संघ में रहने के लिए स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा,Þहम विभिन्न विकल्पों के लिए हफ्तों से तैयारी कर रहे हैं और निश्चित रूप से इन शरणार्थियों का स्वागत करेंगे।'' यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रविवार को कीव में सुरक्षा बलों को 45 करोड़ यूरो (500 मिलियन डॉलर) मूल्य के हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही अन्य मदद भी दी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया रूस पर नए प्रतिबंध लगाने जा रहा है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा रूसी सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगा रहा है। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा,''पिछली रात से ऑस्ट्रेलिया, रूस के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लागू किया, यात्रा प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के शेष स्थायी सदस्यों पर लागू होगा।''

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में स्विफ्ट से कुछ रूसी बैंकों को अलग किया है।
प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए सहयोगियों और समान विचारधारा वाले देशों के साथ काम करना जारी रखेगा।'

फ्रांस ने अपने नागरिकों को रूस, बेलारूस छोडऩे को कहा
पेरिस। रूस के लिए यूरोपीय संघ का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने नागरिकों को तुरंत रूस छोडऩे के लिए कहा। मंत्रालय ने बयान में कहा, रूस और यूरोप के बीच हवाई मार्गों पर बढ़ते प्रतिबंधों के कारण, आपलोगों (फ्रांसीसी नागरिक) को सलाह दी जाती है कि रूस में वर्तमान में मौजूद विमान सेवा से बिना देरी किए देश छोडऩे की व्यवस्था करें।

मंत्रालय के अनुसार, यूरोपीय संघ द्वारा रूस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला करने के बाद एयर फ्रांस सहित विभिन्न यूरोपीय कंपनियों ने रूस में उड़ानों को बंद कर दिया है।वहीं, मंत्रालय ने एक अन्य नोटिस में तुरंत बेलारूस छोडऩे के लिए कहा है। मंत्रालय ने कहा, बेलारूस में फ्रांसीसी नागरिकों को लिथुआनिया, पोलैंड या लातविया होते हुए सड़क मार्ग से बिना देरी किए देश छोडऩे के लिए आग्रह किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संंघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को घोषणा की कि गुरुवार तड़के से यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में यूरोपीय संघ रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर देगा।

साइप्रस ने रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद
निकोसिया। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ साइप्रस ने रूसी विमानों के लिए अपना क्षेत्र बंद करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन विभाग ने दी है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा कि रूसी संघ के सभी प्रकार के विमानों को अब साइप्रस हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने, बाहर निकलने या उड़ान भरने पर प्रतिबंध है। बयान में कहा गया कि आपातकालीन लैंङ्क्षडग, मानवीय उड़ानों और खोज तथा बचाव कार्यों के लिए आपातकालीन लैंडिंग स्थिति के ऊपर निर्भर करता है।

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री रविवार को सभी रूसी विमानों के लिए यूरोपीय हवाई क्षेत्र को बंद करने पर सहमति व्यक्त की। जिसके बाद, एयरोफ्लोट (रूसी एयरलाइंस) ने कहा कि वह 28 फरवरी से सभी यूरोपीय मार्गों के माध्यम से उड़ानों को रद्द कर रही है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र का 11वां आपातकालीन विशेष सत्र संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में सोमवार को 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

ब्राजील नहीं लगाएगा रूस पर प्रतिबंध
ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए कहा कि वे यूक्रेन पर निष्पक्ष रुख अपनाएंगे। बोल्सोनारो ने कहा कि ब्राजील रूसी उर्वरक पर निर्भर है और मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने से ब्राजील में कृषि को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वह शांति के समर्थन में हैं लेकिन ब्राजील में और समस्याएं नहीं पैदा करना चाहते हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों ने एक हास्य अभिनेता पर विश्वास कर देश का भविष्य उसके हाथों में सौंप दिया तथा लुहांस्क और डोनेट्स्क को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के रूस के कदम का बचाव किया। बोल्सोनारो ने 16 फरवरी को मॉस्को के दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

शोर शराबे के बीच ही सदन की कार्रवाई : पांचवें दिन भी सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
जयपुर। राज्य विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को भी हंगामे के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। रीट मामले  की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर विपक्ष वेल में आ गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने कहा कि विपक्ष संसदीय लोकतंत्र को कलंकित कर रहा है। इसी तरह होता रहा तो प्रश्नकाल की महत्वत्ता ही खत्म हो जाएगी। आप जो परंपरा डाल रहे है, यह काला इतिहास लिखा जाएगा। अगर प्रश्नकाल रोकने का प्रयास करेंगे तो मुझे कठोर कार्यवाही  करनी पड़ेगी। स्पीकर ने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल पूरा कराया और बीजेपी विधायकों के सवालों के जवाब भी मंत्रियों से दिलवाए। प्रश्नकाल में कुल 11 सवाल पूछे जा सके। प्रश्नकाल के समाप्त होने के बाद  पूर्व विधायक भगराज चौधरी को सदन में श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट  किया।

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सरकार रीट मामले की सीबीआई से जांच कराए। स्पीकर ने विपक्ष की मांग को दरकिनार करते हुए प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इसके विरोध में भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इसके बाद जमकर नारेबाजी की और हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलता रहा। प्रदेश में शिक्षाकर्मी व पैरा टीचर्स का मानदेय के संबंध में पूछे गए बाबूलाल नागर के सवाल में संयम लोढ़ा ने पूरक प्रश्न पूछते हुए शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के जवाब पर एतराज जताया, लेकिन स्पीकर ने बिठा दिया। सतीश पूनिया के सवाल के जवाब में वैन मंत्री हेमा राम चौधरी ने प्रदेश के अभ्यारण्य में बाघों की सुरक्षा के उपायों को लेकर पांच पन्नों का लंबा जवाब दिया।

स्पीकर बोले....विरोध का दूसरा रास्ता ढूंढे, आपका गला खराब हो जाएगा
लगातार नारेबाजी को देखते हुए स्पीकर जोशी ने कहा कि आपका प्रोटेस्ट करना का दूसरा तरीका भी हो सकता है। इसके बारे में सोंचे, आपका गला खराब हो जाएगा, पार्टी में भाषण भी देना है। किसी की बीपी बढ़ जाएगी। ऐसा विरोध करें ताकि स्वास्थ्य भी ठीक रहे।

चांदना से कहा आ गया जवाब
अनिता भदेल के सवाल के जवाब में लंबा जवाब पढ़ने पर कौशल नियोजन मंत्री अशोक चांदना से स्पीकर ने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगार के मामले में आ गया है पूरा जवाब। इसी बीच संयम लोढ़ा कुछ पूछने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर कहा आप बैठ जाए, क्या आप भी इधर आ रहे है ? स्पीकर का गुस्सा देखते हुए लोढ़ा सीट पर बैठ गए।