film festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खम्मा घणी जयपुर फिल्म फेस्टिवल 2025 : युवा क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा मंच, नई पीढ़ी को सिनेमा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास
जयपुर। खम्मा घणी जयपुर फिल्म फेस्टिवल का तीसरा संस्करण 1 और 2 दिसंबर 2025 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मिनी ऑडिटोरियम–2 में आयोजित किया जाएगा। जयपुर स्थित फिल्म प्रोडक्शन हाउस निर्जीत एंटरटेन्मेंट्स द्वारा आयोजित यह अनोखा फेस्टिवल फिल्म निर्माण की कला को सेलिब्रेट करता है और नई पीढ़ी को सिनेमा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। दो दिवसीय JFF Universe के अंतर्गत नवीन शर्मा और मौलश्री द्वारा निर्देशित 18 शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिन्हें 17 स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और एनजीओ के छात्रों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इन फिल्मों में 150 से अधिक बच्चों ने एक्टर और युवा फिल्ममेकर के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

स्टूडेंट फिल्मों के साथ-साथ देश और विदेश के प्रोफेशनल फिल्ममेकर्स की 20 से अधिक शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज़ की स्क्रीनिंग भी प्रोफेशनल कैटेगरी में होगी। दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए इंटरैक्टिव और अनुभव–आधारित सेशंस का आयोजन भी फेस्टिवल की विशेषता रहेगा। फेस्टिवल में बेस्ट स्टूडेंट, बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर जैसी प्रमुख श्रेणियों में प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। उद्देश्य स्पष्ट है—हर घर में फिल्म बने और हर प्रतिभा को मंच मिले।

शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल : सुपरहिट फिल्में सिनेमाघरों में होंगी फिर से रिलीज, इंडिया और इंटरनेशनल थिएटर्स में धमाका शुरू, फैंस के लिए यादगार पल
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की कुछ सुपरहिट फिल्में 31 अक्टूबर से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। शाहरुख खान ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से वह अपने चार्म, बुद्धि और प्यार से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय से उन्होंने आइकॉनिक फिल्में और यादगार किरदार दिए हैं और आज भी वह बॉलीवुड के बादशाह बने हुए हैं। शाहरुख खान ने एक बड़ा ऐलान किया है कि 31 अक्टूबर से शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा।

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर, अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया। उन्होंने लिखा है- मेरी कुछ पुरानी फिल्में दोबारा थिएटर में आ रही हैं। उनमें जो शख्स है, वो ज्यादा बदला नहीं है - बस बाल थोड़े बदल गए हैं और दिल से थोड़ा ज्यादा हैंडसम हो गया है। शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो रहा है 31 अक्टूबर से! भारत के चुनिंदा थिएटर्स में पीवीआर, आइनॉक्स के साथ और इंटरनेशनल रिलीज वाईआरएफ इंटरनेशनल के जरिए मिडल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में होगी।

सुब्रता की नई फिल्म गगन गमन का मुंबई फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर आज
जयपुर। जयपुर की टैलेंटेड एक्टर सुब्रता पराशर की नई फिल्म गगन गमन का मुंबई फिल्म महोत्सव में सोमवार को वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस फिल्म का निर्देशन सुरुचि शर्मा ने किया। गौरतलब है कि सुब्रता पराशर एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं। वो एक्टर के साथ साथ एक मॉडल और वॉयस-ओवर कलाकार भी हैं।

हाल ही में एक वेब सीरीज सास बहू फ्लेमिंगो में तुलसी का किरदार निभाया था। इससे पहले उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ एक क्रिकेट का एड किया था। इस फिल्म में जयपुर की ओल्ड सिटी के खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ साथ जयपुर की दो बेटियों का काम देखने को मिलेगा। गुलाबी शहर जयपुर के काल्पनिक परिदृश्य में यह एक महिला की खोज की कहानी है। हर कदम एक नई दुनिया खुलती है।

फिल्म 'द स्टोरीटेलर' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। जियो स्टूडियोज ने अपनी आने वाली फिल्म 'द स्टोरीटेलर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। द स्टोरीटेलर में परेश रावल, आदिल हुसैन, तनिष्ठा चटर्जी और रेवती की मुख्य भूमिका है।

पर्पस एंटरटेनमेंट और क्वेस्ट फिल्म्स के सहयोग से निर्मित द स्टोरीटेलर को प्रतिष्ठित बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दक्षिण कोरिया के प्रतियोगिता में चुना गया है और इस फिल्म फेस्टिवल में द स्टोरीटेलर का वर्ल्ड प्रीमियर होगा और यह फिल्म सम्मानित किम जिसियोक पुरस्कार के लिए भी दावेदारी करेगी।

फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने कहा कि बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता में द स्टोरीटेलर का सेलेक्शन होना वास्तव में प्रतिष्ठित है और वैश्विक मानकों को तक पहुंचने का भारतीय सिनेमा का बड़ा कदम है। सत्यजीत रे की मूल कहानी का फिल्मांकन करना चुनौतीपूर्ण तो था ही लेकिन काफी पुरस्कृत भी रहा। अब जब हम उनका शताब्दी वर्ष मना रहे हैं तो यह अपने गुरु को एक उचित श्रद्धांजलि होगी।

27वां बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2022 तक होगा।

सिडनी फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म नो लैंड्स मैंन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अमेरिकी-बांग्लादेशी ड्रामा फिल्म नो लैंड्स मैन को सिडनी फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। फिल्म नो लैंड्स मैंन, को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुने जाने की जानकारी नवाजउद्दीन ने अपने एक तस्वीर साझा कर दी है, जिसमें वह मेगन मिशेल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा कि यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस बार नो लैंड्स मैन को आधिकारिक तौर पर सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुना गया है।

मुस्तोफा सरवर फारूकी के निर्देशन में बनी फिल्म नो लैंड्स मैंन का म्यूजिक  एआर रहमान तैयार किया है। इस फिल्म की शूटिंग भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में की गयी है।

बप्पी लहरी का जयपुर से विशेष रिश्ता : जयपुर के जवाई थे बप्पी दा, 1977 में जयपुर की चित्राणी से हुई थी शादी
जयपुर। भले ही बप्पी दा आज हमारे बीच नहीं रहे हो लेकिन मशहूर संगीतकार का जयपुर से एक विशेष रिश्ता था। वे अनेक बार जयपुर आते रहते थे, लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि बप्पी दा जयपुर के जवाई थे।उनकी 1977 में जयपुर की चित्राणी से शादी हुई थी। उनकी पत्नी का मायका जयपुर में है और वे अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने यहां आते रहे हैं।  जयपुर में ही उनको राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में छह साल पहले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। तब उन्होंने कहा था कि अभी रिटायर नहीं हुआ हूं, मुझे अवार्ड तो लाइफ टाइम अचीवमेंट का दे दिया है लेकिन अभी भी मेरा बेस्ट वर्क आना बाकी है। हालांकि वे फिल्मी दुनिया के लोगों की बेरुखी और मगरूरियत से बेहद आहत थे, उनका कहना था कि फिल्मी दुनिया के रिश्ते भी फिल्मी ही है। मैने अनेक बड़े स्टार्स और गायकों को अवसर दिया, लेकिन वे सब आज मुझे भूल चुके है। बप्पी ने इस बात पर खुशी जताई की जयपुर में कई शादी की बारातो में शामिल हुए है और उनमें अपने आई एम ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी आजा आजा जैसे गानों पर लोगों को अब तक नाचते देखते है, तो बड़ा गर्व और सुकून मिलता है कि लोग उन्हें और उनके गानों को आज भी पसंद करते है।

क‍ई रिकॉर्ड हैं उनके नाम
बप्‍पी लहरी बॉलिवुड के पहले ऐसे म्‍यूजिक प्रोड्यूसर थे जिन्‍होंने स‍िनथेसाइज्‍ड (Synthesized) म्‍यूजिक को प्रचल‍ित क‍िया। उन्‍होंने 33 फिल्‍मों में 180 गानों का रेकॉर्ड बनाया और उनका नाम गिनेस बुक ऑफ वर्ल्‍ड रेकॉर्ड में दर्ज हो गया। इसके अलावा उनके नाम एक दिन में सबसे ज्‍यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी रेकॉर्ड दर्ज है।

डिस्को संगीत के किग के रूप में पहचान बनाईं बप्पी लाहिरी ने
बॉलीवुड में बप्पी लाहिरी एक एसे संगीतकार के रूप में याद किया जायेगा,जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का समिश्रण करके बाकायदा .डिस्को थेक .की एक नयी शैली ही विकसित कर दी ।अपने इस नये प्रयोग की वजह से बप्पी लाहिरी को कैरियर के शुरूआती दौर में काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन बाद में श्रोताओं ने उनके संगीत को काफी सराहा और वह फिल्म इंडस्ट्री में डिस्को किंग के रूप में विख्यात हो गये ।

बप्पी लाहिरी का मूल नाम आलोकेश लाहिरी

27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्में बप्पी लाहिरी का मूल नाम आलोकेश लाहिरी था ।उनका रूझान बचपन  से ही संगीत की ओर था ।उनके पिता अपरेश लाहिरी बंगाली गायक थे , जबकि मां वनसरी लाहिरी संगीतकार और गायिका थी ।माता.पिता ने संगीत के प्रति बढ़ते रूझान को देख लिया और इस राह पर चलने के लिये प्रेरित किया।  बचपन से ही बप्पी लाहिरी यह सपना देखा करते थें कि संगीत के क्षेत्र में वह अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर सकें ।महज तीन वर्ष की उम्र से ही बप्पी लाहिरी ने तबला बजाने की शिक्षा हासिल करनी शुरू कर दी ।इस बीच उन्होंने अपने माता.पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा भी हासिल की ।

बतौर संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म दादू से की
बतौर संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म दादू से की लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर नाकामयाब साबित हुयी ।अपने सपनो को साकार करने के लिये बप्पी लाहिरी ने मुंबई का रूख किया ।वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म नन्हा शिकारी बतौर संगीतकार उनके करियर की पहली ङ्क्षहदी फिल्म थी लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर नकार दी गयी ।

बप्पी लाहिरी की किस्मत का सितारा वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी से चमका
बप्पी लाहिरी की किस्मत का सितारा वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी से चमका। सुनील दत्त आशा पारेख, रीना रॉय और राकेश रौशन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में आओ तुम्हे चांद पे ले जाये और जलता है जिया मेरा भीगी भीगी रातो में जैसे गीत लोकप्रिय हुये लेकिन जख्मी दिलों का बदला चुकाने आज भी होली गीतों में विशिष्ट स्थान रखता है। वर्ष 1976 में बप्पी लाहिरी के संगीत निर्देशित में बनी एक और सुपरहिट फिल्म चलते चलते प्रदर्शित हुयी। फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना आज भी श्रोताओं में बीच अपनी अपनी अमिट पहचान बनाये हुये है ।फिल्म जख्मी और चलते चलते की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी बतौर संगीतकार अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये ।

पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी ,उन दिनों श्रोताओं में क्रेज बन गया
वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म नमक हलाल बप्पी लाहिरी के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है ।प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी ।फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में बप्पी लाहिरी का संगीबतद्ध यह गीत पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी ,उन दिनों श्रोताओं में क्रेज बन गया था और आज भी जब कभी सुनाई देता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो उठते है ।

1983 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर बप्पी लाहिरी के करियर के लिये मील का पत्थर साबित

वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर बप्पी लाहिरी के करियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी ।बी.सुभाष के निर्देशन में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में बप्पी लाहिरी के संगीत का नया अंदाज देखने को मिला ।आइ.एम.ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी जिमी आजा आजा जैसे डिस्कों गीत ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया ।फिल्म में अपने संगीतबद्ध गीत की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी डिस्को किंग के रूप में मशहूर हो गये।

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित
वर्ष 1984 में बप्पी लाहिरी के सिने कैरियर की एक और सुपरहिट फिल्म शराबी प्रदर्शित हुयी ।इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर से निर्माता प्रकाश मेहरा और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में अपने संगीतबद्ध सुपरहिट गीत दे दे प्यार दे, मंजिले अपनी जगह है के जरिये बप्पी लाहिरी ने श्रोताओं को अपना दीवाना बना दिया।वह कैरियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किये गये। नब्बे के दशक में बप्पी लाहिरी की फिल्मों को अपेक्षित सफलता नही मिली ।हालांकि वर्ष 1993 में आंखे और दलाल के जरिये उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन इसके बाद उनकी फिल्मों को अधिक कामयाबी नही मिल सकी ।

यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे
बप्पी लाहिरी ने कई फिल्मों में अपने पाश्र्वगायन से भी श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया है।उनके गाये गीतों की लंबी फेहरिस्त में कुछ है ,बंबई से आया मेरा दोस्त, देखा है मैने तुझे फिर से पलट के, तू मुझे जान से भी प्यारा है, याद आ रहा है तेरा प्यार, सुपर डांसर आये है आये है,जीना भी क्या है जीना, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, प्यार कभी कम मत करना, दिल में हो तुम ख्वाबो में तुम, उलाला उलाला आदि।